BCCI: टेस्ट क्रिकेट के लिए अलग कोच की तलाश कर रहा है बीसीसीआई? इस पूर्व बल्लेबाज के साथ किया गया संपर्क विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का सीमित ओवर में अच्छा रिकॉर्ड है और उनके नेतृत्व में टीम ने एक आईसीसी और एक एसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। लेकिन सेना देशों के खिलाफ 10 टेस्ट मैच गंवाने के बाद लाल गेंद के क्रिकेट में कोच के तौर पर गंभीर की शैली पर प्रश्न चिन्ह लगाए जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में अहम पद पर मौजूद किसी ने वीवीएस लक्ष्मण से अनौपचारिक तौर पर बातचीत की थी और यह जानने की कोशिश की थी कि क्या वह लाल गेंद की टीम का कोच बनने में रुचि रखते हैं? गंभीर के अनुबंध पर होगा पुनर्विचार? यह समझा जा रहा है कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज लक्ष्मण बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हेड ऑफ क्रिकेट के पद से ही संतुष्ट हैं। गंभीर का बीसीसीआई के साथ अनुबंध 2027 वनडे विश्व कप के अंत तक है, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि भारत के टी20 विश्व कप में प्रदर्शन के आधार पर इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है। टी20 विश्व कप की शुरुआत पांच सप्ताह के बाद होनी है। ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई के गलियारों म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें