BMC Election: बीएमसी के लिए महायुति में सीट बंटवारे पर सहमति, भाजपा 137 और शिवसेना 90 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर से एक दिन पहले गहन मंथन के बाद यह सीट शेयरिंग पर सहमति बन चुकी है। साटम ने कहा कि दोनों दल अपने-अपने कोटे की कुछ सीटें गठबंधन सहयोगियों को भी आवंटित करेंगे। ऐसे में अब भाजपा और शिवसेना के उम्मीदवार मंगलवार (30 दिसंबर) को अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।महायुति गठबंधन को इस चुनाव में विपक्षी खेमे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। इधर, महाराष्ट्र की महायुति गठबंधन की एक अन्य सहयोगी, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) बीएमसी चुनाव अलग से लड़ रही है। एनसीपी अब तक 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।मालूम हो कि महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे, जिनमें मुंबई का चुनाव सबसे अहम माना जा रहा है। मतगणना अगले दिन यानी 16 जनवरी को की जाएगी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका की कुल सदस्य संख्या 227 है। मुंबई में मतदाताओं की संख्या 1.03 करोड़ से अधिक है, जिनमें 55 लाख से ज्यादा पुरुष, 48 लाख से अधिक महिलाएं और 1,099 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं।2017 के चुनावों की बात करें तो कुल 227 सीटों के लिए हुए बीएमसी चुनावों में भाजपा ने मुंबई में शिवसेना के गढ़ में 82 सीटें जीतकर बड़ी बढ़त हासिल की थी, जबकि अलग हुए सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) से सिर्फ दो सीटें पीछे रही। कांग्रेस 31 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही, जबकि NCP (अविभाजित) और राज ठाकरे की MNS क्रमशः 9 और 7 सीटों पर सिमट गईं। वहीं AIMIM ने पहली बार में तीन सीटें जीतीं, समाजवादी पार्टी ने छह और अखिल भारतीय सेना ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

Maharashtra: मुंबई के भांडुप में भीषण सड़क हादसा, BEST बस ने कई लोगों को कुचला; चार की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मुंबई के भांडुप (पश्चिम) इलाके में स्टेशन रोड पर रिवर्स हो रही बेस्ट बस ने कई पैदल यात्रियों को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंबई पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब 10 बजे उस वक्त हुआ जब बेस्ट की बस अपने रूट के एंड प्वाइंट पर पीछे की ओर ली जा रही थी। तभी अचानक बस ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, दुर्घटना के एक घंटे बाद तक बेस्ट प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। सूत्रों के मुताबिक, हादसे में शामिल बस ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक से वेट लीज पर ली गई थी। इस मॉडल के तहत ईंधन, रखरखाव और चालक की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हादसे के वक्त बेस्ट का ही चालक बस चला रहा था। एक वरिष्ठ नगर निगम अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भांडुप स्टेशन के पास इस रूट पर पहले भी बसों की आवाजाही को लेकर समस्याएं सामने आती रही हैं। तंग मोड़ और कम टर्निंग रेडियस के बावजूद बसों का संचालन जोखिम भरा साबित हो रहा है। इस हादसे को लेकर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सांसद वर्षा गायकवाड़ ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि खराब बसें, अपर्याप्त प्रशिक्षण और बेस्ट में निवेश की कमी आम लोगों की ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

एंजेल चकमा हत्याकांड: पुलिस बोली- जन्मदिन की पार्टी में हुआ था विवाद, नस्लीय टिप्पणी के साक्ष्य नहीं

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस से साधा संपर्क एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस से संपर्क साधा गया है। चूंकि आरोपी नेपाल का है, ऐसे में यह पूरी आशंका है कि वह वहां भागकर जा सकता है। इसके अलावा उसके भारत में भी अलग-अलग जगह काम करने की बात सामने आई है। हाल ही में आरोपी हरिद्वार में भी काम करता था। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को चौकन्ना कर दिया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। भाई बोला हम भारतीय, हमें देश से प्यार एंजल चकमा के भाई माइकल ने कहा कि हम भारतीय हैं, हमें देश से प्यार है। उन्होंने अपने भाई एंजल की हत्या के बाद एक इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टता के भ्रामक जानकारी न फैलाएं। एंजेल चकमा मामले में पूर्व सांसद ने गृहमंत्री से मांगा मिलने का समय भाजपा के पूर्व सांसद तरुण विजय त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के बाद से उनके पिता तरुण प्रताप के लगातार संपर्क में है। एंजेल चकमा की हत्या के मामले में उच्च स्तरीय जांच के लिए पूर्व सांसद तरुण विजय ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए समय मांगा है। उन्होंने बताया कि समय मिलते ही वह गृहमंत्री से मिलकर छात्र की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे। जल्द ही दिल्ली में भी प्रार्थना सभा आयोजित कर छात्र एंजेल चकमा को श्रद्धांजलि दी जाएगी। तरुण विजय ने कहा कि एंजेल चकमा के पिता से फोन पर लगातार बात हो रही है। वह भी लगातार उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। सरकार एंजेल चकमा के परिवार को आर्थिक सहायता दे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

Russia: रूस का दावा- यूक्रेन ने 91 ड्रोन के जरिये पुतिन के घर को बनाया निशाना, जेलेंस्की बोले- ये झूठ है

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को दावा किया कि यूक्रेन ने नोवगोरोद क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक आवास पर हमला करने की कोशिश की हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद मॉस्को अपनी (शांति) वार्ता से जुड़ी स्थिति की समीक्षा करेगा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

December 30, 2025 · 1 min · National Desk

Maharashtra: मुंबई के भांडुप में भीषण सड़क हादसा, बेस्ट बस ने कई लोगों को कुचला; चार की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के भांडुप पश्चिम में रात 10:05 बजे एक बस यात्रियों से टकरा गई। इस हादसे कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी। वहीं, हालिया जानकारी के अनुसार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, नौ लोग घायल हो गए हैं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 1 min · National Desk

कोहरे का कहर: 200 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, अकेले इंडिगो की 118 फ्लाइट्स रद्द; 100 ट्रेनों भी लेट

पूरे उत्तर भारत में भीषण शीतलहर जारी है। घने कोहरे का असर यातायात संसाधनों पर भी देखने को मिला है। भीषण कोहरे के चलते 200 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं और 100 से अधिक ट्रेनें लेट हुई हैं। इंडिगो ने सोमवार को खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों के चलते 118 उड़ानें रद्द कर दीं। इनमें से छह उड़ानें ऑपरेशनल कारणों के चलते रद्द की गईं, जबकि बाकी अलग-अलग हवाईअड्डे पर खराब मौसम की वजह से कैंसिल हुई हैं। घने कोहरे के कारण अकेले दिल्ली हवाईअड्डे पर 128 उड़ानें रद्द कर दी गईं। आठ उड़ानों को दूसरे शहरों में डायवर्ट करना पड़ा। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24डॉटकॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, लगभग 200 उड़ानें लेट हुईं है।इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोच्चि, हैदराबाद, कोलकाता, अमृतसर, चंडीगढ़, जयपुर, देहरादून, इंदौर, पटना और भोपाल समेत कई जगहों पर उड़ान सेवाएं रद्द की गई हैं। एयरलाइन ने सुबह 11.20 बजे एक यात्रा सलाह में कहा, दिल्ली और उत्तरी भारत के कई हवाई अड्डों पर कोहरे की स्थिति बनी हुई है और दृश्यता में अभी पूरी तरह से सुधार नहीं हुआ है।इसे अलावा पंजाब के अमृतसर, आदमपुर, हलवारा, पठानकोट, चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन, सहरानपुर और आगरा में एयरफोर्स स्टेशन और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कई क्षेत्रों में दृश्यता शून्य मीटर रही। जिसका असर उड़ानों पर देखने को मिला। इससे पहले 25 दिसंबर को इंडिगो ने मौसम की स्थिति का हवाला देते हुए कई हवाई अड्डों के लिए 67 उड़ानें रद्द कर दी थीं, जबकि शनिवार को उसने खराब मौसम का हवाला देते हुए कई एयरपोर्ट से 57 और उड़ानें रद्द की थीं।इंडिगो ने सोमवार को खराब मौसम और परिचालन कारणों से 118 उड़ानें रद्द कर दी। इंड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

Russia: रूस का दावा- यूक्रेन ने की पुतिन के घर पर हमले की कोशिश, लावरोव बोले- अब वार्ता की समीक्षा करेंगे

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को दावा किया कि यूक्रेन ने नोवगोरोद क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक आवास पर हमला करने की कोशिश की हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद मॉस्को अपनी (शांति) वार्ता से जुड़ी स्थिति की समीक्षा करेगा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

December 29, 2025 · 1 min · National Desk

एंजेल चकमा हत्याकांड: पुलिस बोली- जन्मदिन की पार्टी में हुआ था विवाद, नस्लीय टिप्पणी के साक्ष्य नहीं

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस से साधा संपर्क एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस से संपर्क साधा गया है। चूंकि आरोपी नेपाल का है, ऐसे में यह पूरी आशंका है कि वह वहां भागकर जा सकता है। इसके अलावा उसके भारत में भी अलग-अलग जगह काम करने की बात सामने आई है। हाल ही में आरोपी हरिद्वार में भी काम करता था। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को चौकन्ना कर दिया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। भाई बोला हम भारतीय, हमें देश से प्यार एंजल चकमा के भाई माइकल ने कहा कि हम भारतीय हैं, हमें देश से प्यार है। उन्होंने अपने भाई एंजल की हत्या के बाद एक इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टता के भ्रामक जानकारी न फैलाएं। एंजेल चकमा मामले में पूर्व सांसद ने गृहमंत्री से मांगा मिलने का समय भाजपा के पूर्व सांसद तरुण विजय त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के बाद से उनके पिता तरुण प्रताप के लगातार संपर्क में है। एंजेल चकमा की हत्या के मामले में उच्च स्तरीय जांच के लिए पूर्व सांसद तरुण विजय ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए समय मांगा है। उन्होंने बताया कि समय मिलते ही वह गृहमंत्री से मिलकर छात्र की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे। जल्द ही दिल्ली में भी प्रार्थना सभा आयोजित कर छात्र एंजेल चकमा को श्रद्धांजलि दी जाएगी। तरुण विजय ने कहा कि एंजेल चकमा के पिता से फोन पर लगातार बात हो रही है। वह भी लगातार उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। सरकार एंजेल चकमा के परिवार को आर्थिक सहायता दे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

दो दिन कोहरा करेगा परेशान: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, नए साल पर बरसेंगे बदरा; अभी और बढ़ेगी ये ठंड

नए साल पर बारिश के आसार दिल्ली में इस बार नए साल पर भी मौसम खराब रह सकता है। हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से दिल्ली में 31 दिसंबर को बादल छाऐंगे और एक जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिनों यानी 31 दिसंबर तक घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान गिरकर 20 डिग्री तक आ सकता है। इससे ठिठुरन का अहसास होगा। गुरुवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 18 से 20 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम 3 डिग्री बढ़कर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार को हल्के बादल के बीच अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शनिवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 20 से 23 और न्यूनतम 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 1 min · National Desk

India: 'आपका खराब रिकॉर्ड सब बयां कर रहा', भारत की पाकिस्तान को दो टूक; अल्पसंख्यकों पर दिया था ज्ञान

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। अल्पसंख्यक नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन से लेकर ईशनिंदा के नाम पर पीट-पीटकर हत्या के मामले जगजाहिर हैं। इतना सब होने के बावजूद पाकिस्तान ने भारत में क्रिसमस पर अपवाद के तौर पर हुई तोड़फोड़ की खबरों पर ज्ञान देने की कोशिश की। Our response to media queries regarding remarks of the Spokesperson of the Pakistani Ministry of Foreign Affairs on incidents in India ⬇️ 🔗 https://t.co/xMhlbQZYqc pic.twitter.com/WU09obKsbj— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) December 29, 2025 पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान पर अब भारत सरकार ने पड़ोसी देश की सरकार को दो टूक सुना दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हम उस देश की कथित टिप्पणियों को खारिज करते हैं जिसका इस मामले में बेहद खराब रिकॉर्ड खुद ही सब कुछ बयां करता है।‘विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है, ‘विभिन्न धर्मों के अल्पसंख्यकों पर पाकिस्तान का भयावह और सुनियोजित उत्पीड़न एक सर्वविदित तथ्य है। किसी भी तरह के आरोप-प्रत्यारोप इसे छिपा नहीं सकते हैं।‘भारत में क्रिसमस के दौरान हुई तोड़फोड़ की छिटपुट घटनाओं और भारत में तथाकथित तौर पर मुसलमानों के खिलाफ हिंसा को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जहर उगला था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एक गंभीर चिंता का विषय है।पाकिस्तान ने फर्जी आरोपों के जरिये अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इन घटनाओं पर ध्यान देना की अपील की है। साथ ही भारत को अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk