स्विट्जरलैंड बार अग्निकांड: शैम्पेन बोतल पर लगे 'स्पार्कल्स' ने लील लीं 40 जानें, चश्मदीद में बताया भयावह मंजर

कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना में हुए इस भीषण अग्निकांड की शुरुआत शैंपेन की बोतलों पर लगाए गए स्पार्कलर्स से हुई। दो गवाहों ने एक फ्रांसीसी चैनल को बताया कि न्यू ईयर पार्टी के दौरान वेट्रेस शैंपेन की बोतलें लेकर चल रही थीं, जिन पर स्पार्कलर्स जल रहे थे। ये बोतलें जब छत के बेहद करीब लाई गईं, तो आग लग गई। एक गवाह के अनुसार, एक वेट्रेस दूसरे वेटर के कंधों पर खड़ी थी और उसके हाथ में मौजूद बोतल व जलती चिंगारियां छत से कुछ ही सेंटीमीटर दूर थीं। चूंकि छत लकड़ी की थी, इसलिए आग ने तुरंत पकड़ बना ली। कुछ ही सेकंड में लपटें फैल गईं और पूरा हॉल धुएं से भर गया। पार्टी का माहौल पलभर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार में बदल गया।पुलिस ने बताया स्थानीय समयानुसार यह आग तड़के करीब 1:30 बजे लगी। यह हादसा लक्जरी अल्पाइन स्की रिसॉर्ट शहर के बीचों-बीच स्थित ले कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ। पुलिस ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और आपातकालीन सेवाओं को मौके पर भेजा गया।हालांकि, जब तक राहत दल पहुंचे, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। बार के अंदर मौजूद लोग धुएं और लपटों में फंस गए। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय बार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जो नए साल का जश्न मना रहे थे। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण दुर्घटना माना जा रहा है और किसी तरह के हमले की आशंका से इनकार किया गया है।गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में वलाइस कैंटन के पुलिस कमांडर फ्रेडरिक गिसलर ने बताया कि इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है, हालांकि सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बाद में इतालवी व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

DRDO Day: रक्षा मंत्री बोले- ऑपरेशन सिंदूर में अहम रहे डीआरडीओ के हथियार, 'सुदर्शन चक्र' पर दिया बड़ा अपडेट

देश की रक्षा तैयारियों को मजबूती देने में रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डीआरडीओ द्वारा विकसित हथियार प्रणालियों ने निर्णायक भूमिका निभाई। डीआरडीओ के 68वें स्थापना दिवस पर नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में उन्होंने संगठन की प्रतिबद्धता, पेशेवर क्षमता और स्वदेशी तकनीक के योगदान की सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डीआरडीओ के उपकरण बिना किसी रुकावट के काम करते दिखे। इससे न केवल सैन्य अभियानों की सफलता सुनिश्चित हुई, बल्कि जवानों का मनोबल भी बढ़ा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी तकनीकों से सुसज्जित भारतीय सशस्त्र बल आज पहले से कहीं अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर हैं।रक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि डीआरडीओ जल्द ही सुदर्शन चक्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के अपने संबोधन में घोषित की थी। इसके तहत अगले एक दशक में देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं और ठिकानों को मजबूत वायु रक्षा प्रणाली से लैस किया जाना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध में वायु रक्षा की अहमियत ऑपरेशन सिंदूर में साफ दिखी है।रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ को केवल तकनीक निर्माता नहीं, बल्कि भरोसा पैदा करने वाला संगठन बताया। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र, उद्योग, स्टार्ट-अप और शिक्षण संस्थानों के साथ बढ़ते सहयोग से एक मजबूत और समन्वित रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र तैयार हुआ है। से लेकर परियोजना प्रबंधन तक, डीआरडीओ की कार्यप्रणाली पहले से अधिक तेज, सरल और भरोसेमंद बनी है।रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ से बदलते तकनीकी माहौल के अनुरूप आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को नवाचार पर निरंतर ध्यान देना चाहिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

स्विट्जरलैंड: नए साल पर स्की रिसॉर्ट में लगी आग, 40 लोगों की मौत; 100 से अधिक घायल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक स्की रिसॉर्ट में धमाका हुआ, जिसमें 40 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपात सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में धमाके की बात कही जा रही थी, लेकिन अब रेस्तरां में आग लगने का दावा किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 1 min · National Desk

Vande Bharat Sleeper: गुवाहाटी-कोलकाता रूट पर उतरेगी पहली वंदे भारत स्लीपर; जानें रूट-किराया,ट्रेन की खासियत

देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की बड़ी सौगात मिल गई है। नए साल के अवसर पर रेल मंत्री ने इस हाईटेक ट्रेन के रूट की आधिकारिक घोषणा की। रेल मंत्री ने बताया कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी और कोलकाता के बीच चलेगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से पूर्वोत्तर राज्यों, खासकर असम और पश्चिम बंगाल को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा और लंबी दूरी की यात्रा ज्यादा आसान और आरामदायक बन सकेगी। चुनावी नजरिए से देखें तो यह ट्रेन पश्चिम बंगाल और असम के लिए भी एक अहम सौगात मानी जा रही है। इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम 17 या 18 जनवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। रेलवे की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जैसे ही ट्रेन की लॉन्चिंग तारीख तय होगी, टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगी। इसमें यात्रियों के आराम और सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में थर्ड एसी कोचों की संख्या ज्यादा रखी गई है, ताकि अधिक लोग किफायती किराए में सफर कर सकें।रेल मंत्री ने बताया कि स्वदेशी तकनीक से तैयार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने हाल ही में अपना अंतिम हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह परीक्षण कोटा–नागदा सेक्शन पर किया गया, जहां ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की। यह हाई-स्पीड ट्रायल रेलवे सुरक्षा आयुक्त की निगरानी में किया गया था। ट्रायल की सफलता के बाद अब इस ट्रेन के व्यावसायिक संचालन का रास्ता साफ हो गया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों के लिए क्षेत्रीय मेहमानन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

बांग्लादेश में एक और हिंदू पर हमला: धारदार हथियार से वार, फिर जिंदा जलाने की कोशिश; तालाब में कूद बचाई जान

घायल कारोबारी की पहचान 50 वर्षीय खोकन चंद्र दास के रूप में हुई है। वह केनश्वर यूनियन के केउरभंगा बाजार में दवा और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार करते हैं। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर वह दिन की कमाई लेकर सीएनजी ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दामुद्या-शरियतपुर रोड पर केउरभंगा बाजार के पास बदमाशों ने ऑटो रुकवाया और उन पर हमला कर दिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाशों ने पहले खोकन चंद्र दास की पिटाई की। इसके बाद उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यहीं नहीं रुके हमलावर, बल्कि उन्होंने खोकन के सिर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जान बचाने के लिए खोकन चंद्र दास सड़क किनारे स्थित एक तालाब में कूद गए। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और रात करीब 10 बजे शरियतपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें उसी रात ढाका भेज दिया गया।घायल की पत्नी सीमा दास ने बताया कि उनके पति रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके पति ने दो हमलावरों को पहचान लिया था, इसी वजह से बदमाशों ने उनकी हत्या की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उन्होंने कहा कि परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं है और किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था, फिर भी इस तरह का हमला क्यों हुआ, यह समझ से बाहर है।शरियतपुर सदर अस्पताल के डॉक्टर नज़रुल इस्लाम ने बताया कि खोकन चंद्र दास के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं। पेट में गंभीर चोट है, जिसकी वजह से उन्हें ढाका रेफर किया गया। इसके अलावा उनके चेहरे, सिर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सोने-चांदी की ईंट और गहने, अफसरों ने जमा कर ली थी अकूत संपत्ति; घर के फर्नीचर देख दंग रह गई सीबीआई

UP: सोने-चांदी की ईंट और गहने, अफसरों ने जमा कर ली थी अकूत संपत्ति; घर के फर्नीचर देख दंग रह गई सीबीआई विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बुधवार सुबह सीबीआई टीम सबसे पहले सेवाराम मिल कंपाउंड निवासी अनिल तिवारी के यहां पहुंची। अनिल के यहां महंगे फर्नीचर समेत पूरे घर में लग्जरी वस्तुएं थीं। एक से एक महंगे आइटमों का घर की सजावट में इस्तेमाल हुआ था। सीबीआई को यहां से कई गोपनीय फाइल भी मिली। टीम इसे अपने साथ ले गई। यहां से नकदी भी बरामद हुई। सीबीआई को बताया गया कि अनिल झांसी में करीब ढाई दशक से तैनात हैं। बुधवार सुबह सीबीआई टीम सबसे पहले सेवाराम मिल कंपाउंड निवासी अनिल तिवारी के यहां पहुंची। अनिल के यहां महंगे फर्नीचर समेत पूरे घर में लग्जरी वस्तुएं थीं। एक से एक महंगे आइटमों का घर की सजावट में इस्तेमाल हुआ था।सीबीआई को यहां से कई गोपनीय फाइल भी मिली। टीम इसे अपने साथ ले गई। यहां से नकदी भी बरामद हुई। सीबीआई को बताया गया कि अनिल झांसी में करीब ढाई दशक से तैनात हैं। झांसी में सेंट्रल जीएसटी अफसरों ने अपनी तैनाती के दौरान अकूत संपत्ति जमा कर ली थी। उनके आलीशान मकान एवं रहन-सहन देख सीबीआई टीम भी दंग रह गई। छापे के दौरान सीबीआई ने 1.60 करोड़ रुपये समेत सोने-चांदी की ईंट एवं जेवरात बरामद किए। घरों में नकदी बिस्तर में छिपाकर रखी गई थी। गद्दे फाड़ने के बाद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

Cigarette Excise Duty Hike: सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर बढ़ा टैक्स, जाने कब से लागू होगा ये नया नियम

केंद्र सरकार ने देश में तंबाकू नियंत्रण और राजस्व ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। यह नई कर व्यवस्था 1 फरवरी, 2026 से प्रभावी होगी, जो धूम्रपान करने वालों की जेब पर सीधा असर डालेगी। उत्पाद की लंबाई के आधार पर तय हुआ शुल्क सरकार ने सिगरेट की लंबाई और उसके प्रकार को आधार बनाकर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क निर्धारित किया है। नए नियमों के तहत, प्रति 1,000 सिगरेट पर अतिरिक्त शुल्क की सीमा 2,050 रुपये से लेकर 8,500 रुपये तक तय की गई है। यह वर्गीकरण प्रीमियम और साधारण सिगरेट के बीच कर के अंतर को स्पष्ट करता है। 40% जीएसटी के ऊपर लगेगा अतिरिक्त टैक्स महत्वपूर्ण बात यह है कि यह नया उत्पाद शुल्क कोई स्वतंत्र टैक्स नहीं है, बल्कि यह तंबाकू उत्पादों पर पहले से लागू 40 प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर (GST) के अतिरिक्त देय होगा। हाल ही में संसद द्वारा पारित ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ के माध्यम से इस बदलाव को कानूनी रूप दिया गया है। राज्यों के साथ साझा होगा राजस्व: वित्त मंत्री इस विधेयक का प्राथमिक उद्देश्य जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर की समय सीमा समाप्त होने के बाद पैदा होने वाली राजस्व की कमी को पूरा करना और शुल्क ढांचे को अधिक व्यवस्थित बनाना है। संसद में इस विषय पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया कि इस माध्यम से एकत्र किया गया राजस्व ‘विभाजित किए जाने वाले कोष’ का हिस्सा बनेगा। उन्होंने कहा, “उत्पाद शुल्क कोई उपकर नहीं है। एकत्रित राजस्व को 41 प्रतिशत की निर्धारित दर से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

स्विट्जरलैंड: नए साल पर स्की रिसॉर्ट में लगी आग, बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका; 100 से अधिक घायल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक स्की रिसॉर्ट में धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। घटना में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपात सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में धमाके की बात कही जा रही थी, लेकिन अब रेस्तरां में आग लगने का दावा किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 1 min · National Desk

Ikkis Movie Review: युद्ध को लेकर सवाल करती है 'इक्कीस', भावुक कर देंगे धर्मेंद्र; अगस्त्य भविष्य के सुपरस्टार

अभिनय यही इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। फिल्म में मुख्य रोल निभाया है अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने। उन्होंने अपने लुक्स से लेकर अभिनय तक भरपूर मेहनत की है। फिल्म देखकर आपको उनसे प्यार हो जाएगा। अरुण के साथ अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया ने डेब्यू किया है। उनके पास जितना रोल हैं उसमें उनका काम भी प्रॉमिसिंग है। धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत पूरी फिल्म में आपको इमोशनल बनाए रखते हैं। दोनों के कई सीन ऐसे हैं जो आपको आंसू दे जाएंगे। धर्मेंद्र को देखते वक्त ऐसा लगता है कि ये फिल्म बस चलती रहे और हम उनको सुनते रहें। उनके अभिनय से यह साफ झलकता है कि वो इस फिल्म से पूरी आत्मीयता से जुड़े हुए थे। जयदीप अहलावत का अभिनय आपको कभी निराश कर ही नहीं सकता। फिल्म के एक छोटे से सीन में आने वाले दीपक डोबरियाल और असरानी भी यहां अपनी छाप छोड़ जाते हैं। नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह का और अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर का काम भी बढ़िया है। बाकी सभी साथी कलाकारों का अभिनय देखने लायक है। कोई भी निराश नहीं करता। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 1 min · National Desk

New Year 2026 Live: दुनियाभर में जोरदार आतिशबाजी के साथ 2026 का स्वागत... पेरिस से लेकर न्यूयॉर्क तक मना जश्न

01:51 PM, 01-Jan-2026 उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने की प्रेसिडेंट मुर्मु से मुलाकात उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीरें साझा कीं। इसमें कहा गया है, ‘भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।’ उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकातउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीरें साझा कीं। इसमें कहा गया है, ‘भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।’ 01:15 PM, 01-Jan-2026 ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने नए साल के पहले दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। #WATCH | Puri, Odisha: A large number of devotees throng to the Jagannath Temple on the occasion of the New Year 2026. pic.twitter.com/hvtXCCcHUo — ANI (@ANI) January 1, 2026 ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने नए साल के पहले दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। 12:55 PM, 01-Jan-2026 असम से प्रयागराज तक नव वर्ष का स्वागत, धार्मिक जगहों पर दिखी आस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk