कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना में हुए इस भीषण अग्निकांड की शुरुआत शैंपेन की बोतलों पर लगाए गए स्पार्कलर्स से हुई। दो गवाहों ने एक फ्रांसीसी चैनल को बताया कि न्यू ईयर पार्टी के दौरान वेट्रेस शैंपेन की बोतलें लेकर चल रही थीं, जिन पर स्पार्कलर्स जल रहे थे। ये बोतलें जब छत के बेहद करीब लाई गईं, तो आग लग गई। एक गवाह के अनुसार, एक वेट्रेस दूसरे वेटर के कंधों पर खड़ी थी और उसके हाथ में मौजूद बोतल व जलती चिंगारियां छत से कुछ ही सेंटीमीटर दूर थीं। चूंकि छत लकड़ी की थी, इसलिए आग ने तुरंत पकड़ बना ली। कुछ ही सेकंड में लपटें फैल गईं और पूरा हॉल धुएं से भर गया। पार्टी का माहौल पलभर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार में बदल गया।पुलिस ने बताया स्थानीय समयानुसार यह आग तड़के करीब 1:30 बजे लगी। यह हादसा लक्जरी अल्पाइन स्की रिसॉर्ट शहर के बीचों-बीच स्थित ले कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ। पुलिस ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और आपातकालीन सेवाओं को मौके पर भेजा गया।हालांकि, जब तक राहत दल पहुंचे, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। बार के अंदर मौजूद लोग धुएं और लपटों में फंस गए। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय बार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जो नए साल का जश्न मना रहे थे। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण दुर्घटना माना जा रहा है और किसी तरह के हमले की आशंका से इनकार किया गया है।गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में वलाइस कैंटन के पुलिस कमांडर फ्रेडरिक गिसलर ने बताया कि इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है, हालांकि सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बाद में इतालवी व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
स्विट्जरलैंड बार अग्निकांड: शैम्पेन बोतल पर लगे 'स्पार्कल्स' ने लील लीं 40 जानें, चश्मदीद में बताया भयावह मंजर
कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना में हुए इस भीषण अग्निकांड की शुरुआत शैंपेन की बोतलों पर लगाए गए स्पार्कलर्स से हुई। दो गवाहों ने एक फ्रांसीसी चैनल को बताया कि न्यू ईयर पार्टी के दौरान वेट्रेस शैंपेन की बोतलें लेकर चल रही थीं, जिन पर स्पार्कलर्स जल रहे थे। ये बोतलें जब छत के बेहद करीब लाई गईं, तो आग लग गई। एक गवाह के अनुसार, एक वेट्रेस दूसरे वेटर के कंधों पर खड़ी थी और उसके हाथ में मौजूद बोतल व जलती चिंगारियां छत से कुछ ही सेंटीमीटर दूर थीं। चूंकि छत ल