Interview: सीमा पर बेटियों की तैनाती पर होना चाहिए पुनर्विचार, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह से खास बात

Interview: सीमा पर बेटियों की तैनाती पर होना चाहिए पुनर्विचार, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह से खास बात विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सोमवार को सेना के एक कार्यक्रम के लिए उधमपुर जाना था तो भोर में चार बजे ही उठ गए। कहते हैं कि सेना का आदेश आज भी उनके लिए उतना ही महत्व रखता है जितना सेवा के दिनों में था। करीब 150 किलोमीटर की यात्रा कर लौटें हैं लेकिन चेहरे पर चमक कायम है। उनका जोश और जज्बा अब भी सेना के दिनों जैसा है। वह न सिर्फ भारत-पाकिस्तान बल्कि दुनिया की हर महत्वपूर्ण घटना पर नजर रख रहे हैं। प्रस्तुत हैं बाना सिंह से बातचीत के प्रमुख अंश। बहन-बेटियों को सेना में मौका मिले, खतरा नहीं बाना सिंह कहते हैं कि मैंने पिछले दिनों देखा कि बेटियां बॉर्डर पर गश्त कर रही हैं। यह मुझे अच्छा नहीं लगा। वह कहते हैं कि बेटियों को सेना में भरपूर अवसर दिया जाए। बहुत सारे स्थान हैं जहां उन्हें तैनाती दी जा सकती है। यह उचित नहीं है कि मां बॉर्डर पर काम करे और बेटा चारपाई पर सोए। बॉर्डर बहुत संवेदनशील होता है। इसे जिम्मेदार लोगों को समझना चाहिए। सोमवार को सेना के एक कार्यक्रम के लिए उधमपुर जाना था तो भोर में चार बजे ही उठ गए। कहते हैं कि सेना का आदेश आज भी उनके लिए उतना ही महत्व रखता है जितना सेवा के दिनों में था।करीब 150 किल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Assembly Session: आवारा कुत्तों की गिनती के मुद्दे पर सदन में हंगामा, BJP ने केजरीवाल से की माफी की मांग

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू होते ही हंगामेदार हो गया। सत्र के दूसरे दिन, मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही की शुरुआत आवारा कुत्तों की गिनती के मुद्दे पर जोरदार हंगामे के साथ हुई। भाजपा के विधायक अजय महावर ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया। महावर ने मांग की कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। सदन में बढ़ता हंगामा और गरमागरमी को देखते हुए, विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही को 30 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। दोबारा बैठक शुरू होने पर विधानसभा में फिर हंगामा होने लगा। जिसे देखते हुए। एक बजे तक बैठक स्थगित कर दी गई।इस मुद्दे पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने केजरीवाल को पत्र लिखा है। जिसमें आशीष सूद ने अरविंद केजरीवाल पर भ्रामक और तथ्यहीन बयान देने का आरोप लगाते हुए इसे अफवाह फैलाने वाला बताया है। आशीष सूद ने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल को लिखे एक लेटर में मंत्री ने कहा, ‘आपने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है कि टीचरों को आवारा कुत्तों की गिनती से जुड़ी ड्यूटी दी जा रही है। ये दावे न सिर्फ गलत हैं, बल्कि तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने जैसा भी है।‘दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान दिल्ली भाजपा विधायकों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा, ‘केजरीवाल और आप गैंग ने झूठ बोला, उन्होंने दावा किया कि हमने कुत्तों को लेकर कोई ऑर्डर पास किया है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। आज हमने विधानसभा में मांग की कि वे इसक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

UP Cabinet Meeting: सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार इसमें ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर बनाने के लिए नियमावली संबंधी समेत कई प्रस्ताव रखे गए। इनमें से कई पर मुहर भी लगी। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 6, 2026 · 1 min · National Desk

The Bonus Market Update: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 432 अंक टूटा, निफ्टी 26200 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे ब्लू-चिप शेयरों में भारी बिकवाली और भारत के खिलाफ टैरिफ को और बढ़ाने की अमेरिका की नई चेतावनी की चिंताओं के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स की कंपनियों का हाल शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 431.95 अंक गिरकर 85,007.67 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 105.6 अंक गिरकर 26,144.70 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 90.12 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, ट्रेंट के शेयरों में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जबकि टाटा समूह की इस रिटेल कंपनी ने दिसंबर तिमाही में अपने स्टैंडअलोन राजस्व में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 5,220 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया। आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील लाभ कमाने वालों में शामिल थे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और अदानी पोर्ट्स भी पिछड़ने वालों में शामिल थे। भू-राजनीतिक घटनाओं और टैरिफ अनिश्चितता का पड़ रहा असर ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि भू-राजनीतिक घटनाक्रम और टैरिफ संबंधी चिंताओं के कारण हाल ही में आई अस्थिरता के बीच व्यापक भावना सतर्क बनी हुई है, लेकिन स्थिर घरेलू मैक्रो फंडामेंटल्स और स्थिर संस्थागत भागीदारी से अंतर्निहित समर्थन मिल रहा है। ट्रंप ने भारत को दी दोबारा टैरिफ बढ़ाने की धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

US-Venezuela Tension LIVE: काराकस में राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी, देखे गए ड्रोन

10:56 AM, 06-Jan-2026 वेनेजुएला में कई मीडियाकर्मी हिरासत में वेनेजुएला की राजधानी काराकास से रिपोर्टिंग करते समय सोमवार को 10 से अधिक मीडियाकर्मियों को हिरासत में लिया गया है। देश के प्रेस संघ के अनुसार वे अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के समर्थन में निकाले गए मार्च और देश की नई विधायिका के शपथ ग्रहण समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों को कवर कर रहे थे। प्रेस एसोसिएशन, एसएनटीपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी 14 लोगों को बाद में रिहा कर दिया गया। इसमें यह भी बताया गया कि हिरासत में लिए गए लोगों में एक विदेशी पत्रकार भी शामिल था, जिसे देश से निकाल दिया गया। वेनेजुएला की राजधानी काराकास से रिपोर्टिंग करते समय सोमवार को 10 से अधिक मीडियाकर्मियों को हिरासत में लिया गया है। देश के प्रेस संघ के अनुसार वे अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के समर्थन में निकाले गए मार्च और देश की नई विधायिका के शपथ ग्रहण समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों को कवर कर रहे थे।प्रेस एसोसिएशन, एसएनटीपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी 14 लोगों को बाद में रिहा कर दिया गया। इसमें यह भी बताया गया कि हिरासत में लिए गए लोगों में एक विदेशी पत्रकार भी शामिल था, जिसे देश से निकाल दिया गया। 09:42 AM, 06-Jan-2026 मचाडो ने डेल्सी रोड्रिगेज को राष्ट्रपति पद के लिए अस्वीकारा मारिया मचाडो ने देश की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को खुले तौर पर खारिज करते हुए कहा है कि वह यातना, उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और मादक पदार्थों की तस्करी की मुख्य सूत्रधारों में से एक हैं। मारिया मचाडो ने देश की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को खुले तौर पर खारिज करते हुए कहा है कि वह यातना, उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और मादक पदार्थों की तस्करी की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

School Closed: भीषण सर्दी...फिर आया ये नया आदेश, 8वीं तक के स्कूल अब इतने दिन तक रहेंगे बंद, जानें कब खुलेंगे

School Closed: भीषण सर्दी…फिर आया ये नया आदेश, 8वीं तक के स्कूल अब इतने दिन तक रहेंगे बंद, जानें कब खुलेंगे विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इस दौरान शिक्षक व अन्य स्टाफ विद्यालय व कार्यालय में उपस्थित होकर आवंटित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। डीआईओएस ने सभी बोर्ड के प्रधानाचार्यों को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रयागराज में बढ़ती सर्दी, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिले में आठवीं तक के स्कूल 15 तक जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) पीएन सिंह ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किया। सीएम का आदेश ताक पर रखकर झूंसी में खुले रहे इंटरमीडिएट कॉलेज उधर, भीषण शीतलहरी के कारण सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के सभी इंटरमीडिएट तक के स्कूल और कॉलेजों को पांच जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया था। अब कक्षा एक से आठ तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके बावजूद झूंसी में कई ऐसे इंटरमीडिएट कॉलेज हैं जो सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश को भी तॉक पर रखकर लगातार स्कूल का संचालन कर रहे हैं। झूंसी की आवास विकास कालोनी योजना तीन के सेक्टर चार स्थित यूडी इंटरमीडिएट कॉलेज पिछले दिनों सीएम द्वारा स्कूल बंद किए जाने आदेश दिए जाने के बावजूद लगातार संचालित होता रहा। सोमवार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

वेनेजुएला के बाद ट्रंप के निशाने पर कौन सा देश: यूरोप क्यों चिंता में, अमेरिका के लिए कितना मुश्किल है कब्जा?

वेनेजुएला के बाद ट्रंप के निशाने पर कौन सा देश: यूरोप क्यों चिंता में, अमेरिका के लिए कितना मुश्किल है कब्जा? विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर वेनेजुएला के बाद ट्रंप किन-किन देशों को निशाना बनाने की ओर संकेत दे चुके हैं? इन देशों की ओर से ट्रंप को क्या प्रतिक्रिया दी गई है? अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकियों को लेकर यूरोप के एक देश में डर क्यों फैला है? ट्रंप अगर आर्कटिक में स्थित एक क्षेत्र में दिलचस्पी दिखा रहे हैं तो इसकी वजह क्या है? अमेरिका इस क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए क्या कर सकता है? आइये जानते हैं… अमेरिकी सेना की तरफ से वेनेजुएला पर हमला और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को बंधक बनाए जाने की घटना ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ट्रंप प्रशासन की ओर से एक देश की स्वायत्तता का उल्लंघन कर उसके सर्वोच्च नेता को पकड़ने के घटनाक्रम की दक्षिण अमेरिकी देशों ने आलोचना की है। कुछ यूरोपीय देशों ने भी इस पर चिंता जाहिर की है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला में अमेरिकी सेना और सीआईए के सफल अभियान के बाद लगातार दूसरे देशों पर समान कार्रवाई करने की बात कहते रहे हैं। उन्होंने अब तक क्यूबा, कोलंबिया से लेकर ईरान तक को धमकियां दे दी हैं, जबकि आर्कटिक सागर में स्थित ग्रीनलैंड को लेकर भी बयानों के जरिए कब् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

UP: मोबाइल फोन देखते-देखते 10 साल के बच्चे को आया हार्टअटैक!... अचानक पीछे की तरफ गिरा था मयंक; फिर उठ न पाया

UP: मोबाइल फोन देखते-देखते 10 साल के बच्चे को आया हार्टअटैक!… अचानक पीछे की तरफ गिरा था मयंक; फिर उठ न पाया विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं गांव झुझैला चक में दीपक सैनी का परिवार रहता है। उनका 10 साल का पुत्र मयंक पास के ही गांव कैसरा के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। वह बीती 28 दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में पलंग पर बैठकर मोबाइल फोन देख रहा था। मोबाइल फोन देखते हुए मयंक अचानक पीछे की ओर गिर गया। परिजनों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद मयंक की मां ने उसे पलंग पर बेसुध पड़ा देखा तो वह चौंक गईं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति दीपक को दी। गांव झुझैला चक में दीपक सैनी का परिवार रहता है। उनका 10 साल का पुत्र मयंक पास के ही गांव कैसरा के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। वह बीती 28 दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में पलंग पर बैठकर मोबाइल फोन देख रहा था।मोबाइल फोन देखते हुए मयंक अचानक पीछे की ओर गिर गया। परिजनों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद मयंक की मां ने उसे पलंग पर बेसुध पड़ा देखा तो वह चौंक गईं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति दीपक को दी। अमरोहा के मंडी धनौरा में कक्षा चार के एक बच्चे की मोबाइल फोन देखते समय मौत हो गई। प्रथम दृष्टया बालक की मौत हृदयगति बंद होने की वजह से मानी जा रही है। मौत की जानकारी होने पर परि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh Unrest: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं थम रही हिंसा, 18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या

बांग्लादेश के नरसिंगदी में सोमवार को एक किराने की दुकान के मालिक शरत चक्रवर्ती मणि की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं सोमवार के ही दिन जशोर के मनीरामपुर में गोली मारने के बाद गला काट कर हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी की नृशंस हत्या को अंजाम दिया गया।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी ढाका के बाहरी इलाके नरसिंगदी में 40 वर्षीय हिंदू युवक शरत चक्रवर्ती मणि की चरमपंथियों धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शरत नरसिंगदी के चारसिंदूर बाजार में अपनी किराने की दुकान पर थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जब स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, तो रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक शरत चक्रवर्ती मणि पहले दक्षिण कोरिया में काम करते थे और कुछ साल पहले बांग्लादेश लौट आए थे। मृतक शरत चक्रवर्ती मणि पहले दक्षिण कोरिया में काम करते थे और कुछ साल पहले बांग्लादेश लौट आए थे।बांग्लादेश के सामाजिक कार्यकर्ता बप्पादित्य बसु ने शरत की हत्या का कड़ा विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही सिलसिला जारी रहा तो कुछ ही वर्षों में बांग्लादेश में हिंदुओं का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस की सरकार हिंदुओं की हत्याओं का समर्थन कर रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘घटना से दो दिन पहले चरमपंथियों ने शरत से बड़ी रकम की मांग की थी। चरमपंथियों ने इसे जजिया कहा था। चरमपंथियों ने धमकी दी थी कि अगर उन्होंने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई, तो उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया जाएगा।‘बांग्लादेश के मनीरामपुर के जशोर में एक हिंदू पत्रकार राणा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Suresh Kalmadi: कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का निधन, पुणे में 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

पुणे से पूर्व सांसद और रेलवे राज्य मंत्री रहे कलमाड़ी के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा, बहू, दो बेटियां, दामाद और पोते-पोतियां हैं। उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवाने स्थित उनके आवास, कलमाड़ी हाउस में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे पुणे के नवी पेठ स्थित बैकुंठ श्मशान भूमि में किया जाएगा।एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पुणे के पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी (81 वर्ष) का आज मंगलवार, 6 जनवरी को सुबह 3.30 बजे लंबी बीमारी के बाद पुणे में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक कलमाड़ी हाउस, एरंडवाने, पुणे में रखा जाएगा और अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे वैकुंठ श्मशान भूमि, नवी पेठ, पुणे में किया जाएगा।कलमाड़ी एक अनुभवी राजनीतिज्ञ और खेल प्रशासक थे, जिन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और कई वर्षों तक भारत के खेल प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स ) में हुए भ्रष्टाचार मामले के चलते वे राष्ट्रीय स्तर पर जांच के दायरे में आए और खेलों के फंड के कथित दुरुपयोग के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया। उन्हें अप्रैल 2011 में गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया।राजनीति में आने से पहले कलमाड़ी ने 1964 से 1972 तक भारतीय वायु सेना में पायलट के रूप में सेवा की और 1974 में सेवा से सेवानिवृत्त हुए। बाद में उन्होंने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया और कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान 1995 से 1996 के बीच रेल राज्य मंत्री के रूप में कार् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk