Solan Fire: अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड, सात साल के बच्चे का शव निकाला; आठ से नौ लोगों के दबे होने की आशंका

आग लगने का कारण नेपाली मूल के परिवार द्वारा जलती अंगीठी को घर के अंदर ले जाना बताया जा रहा है, जिसके बाद संभवतः छह से सात सिलिंडर फटने से आग ने भीषण रूप ले लिया।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग इस भयावह मंजर को देखकर सहम गए। दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच लगी इस आग ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।फंसे हुए लोगों को निकालने और राहत कार्य के लिए बचाव अभियान जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का प्रमुख कारण परिवार द्वारा रात के समय जलती हुई अंगीठी को घर के अंदर ले जाना माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 1 min · National Desk

Golden Globe Awards: 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड का आगाज, प्रियंका चोपड़ा और जॉर्ज क्लूनी समेत कई दिग्गज पहुंचे

07:20 AM, 12-Jan-2026 होस्ट निक्की ने किया लियोनार्डो संग मजाक इवेंट में होस्ट निक्की ग्लासनर ने एक्टर लियोनार्डाे डिकैप्रियो का मजाक उड़ाया। निक्की ने मंच से कहा- ‘लियो, आपने सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया। गोल्डन ग्लोब भी जीता और ऑस्कर भी जीता और सबसे कमाल की बात यह है कि आपकी गर्लफ्रेंड 30 साल की हो पाती उससे पहले आपने यह सब अचीव कर लिया। इसके अलावा हम आपके बारे में कुछ नहीं जानते। अपने बार में आखिरी बार कोई खुलासा आपने 1991 में दिए एक इंटरव्यू में बताई थी। प्लीज अपने बारे में कुछ और बताएं।’ View this post on Instagram A post shared by CBS (@cbstv) इवेंट में होस्ट निक्की ग्लासनर ने एक्टर लियोनार्डाे डिकैप्रियो का मजाक उड़ाया। निक्की ने मंच से कहा- ‘लियो, आपने सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया। गोल्डन ग्लोब भी जीता और ऑस्कर भी जीता और सबसे कमाल की बात यह है कि आपकी गर्लफ्रेंड 30 साल की हो पाती उससे पहले आपने यह सब अचीव कर लिया। इसके अलावा हम आपके बारे में कुछ नहीं जानते। अपने बार में आखिरी बार कोई खुलासा आपने 1991 में दिए एक इंटरव्यू में बताई थी। प्लीज अपने बारे में कुछ और बताएं।’ 07:15 AM, 12-Jan-2026 नोआ ने व्हाइल को मिला अवॉर्ड अभिनेका नोआ ने व्हाइल को ‘द पिट’ के लिए टेलीविजन ड्रामा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड अपने नाम किया। Noah Wyle , you’re a #GoldenGlobes WINNER 🌟 Congratulations on the win for Best Male Actor – Television – Drama for The Pitt! pic.twitter.com/VCZocJ6WRj — Golden Globes (@goldenglobes) January 12, 2026 अभिनेका नोआ ने व्हाइल को ‘द पिट’ के लिए टेलीविजन ड्रामा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड अपने नाम किया। 07:12 AM, 12-J …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: PM मोदी गुजरात में जर्मन चांसलर से करेंगे मुलाकात; बर्फीली ठंड से कांपा उत्तर भारत, शीतलहर का अलर्ट

देश और दुनिया में आज कई बड़ी और अहम खबरें सुर्खियों में रहीं। भारत-जर्मनी रिश्तों में नया मोड़ आने के संकेत हैं। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात प्रस्तावित है। इस बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग और करीब 52 हजार करोड़ रुपये के पनडुब्बी सौदे पर मुहर लगने की संभावना है। मौसम के मोर्चे पर उत्तर भारत बर्फीली ठंड की चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली समेत आठ राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया, जो 2013 के बाद सबसे कम है। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता सामने आई है। मोटापा ही नहीं, बल्कि दुबलापन भी युवाओं में बॉडी इमेज को लेकर तनाव और आत्मविश्वास की कमी बढ़ा रहा है। सुरक्षा के मोर्चे पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी मसूद अजहर की धमकी को एजेंसियां उसकी हताशा मान रही हैं। उधर, आई-पैक मामले में ममता बनर्जी पर जांच में हस्तक्षेप के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभव है। इसरो आज पीएसएलवी रॉकेट से अन्वेषा समेत 14 उपग्रह लॉन्च करेगा, जिससे भारत की निगरानी क्षमता मजबूत होगी। नेपाल में चुनाव से पहले राजशाही की मांग फिर उठी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्कटिक क्षेत्र में रूस-चीन गठजोड़ को लेकर ब्रिटेन सतर्क है, वहीं ट्रंप ने वेनेजुएला अभियान के बहाने चीन को सख्त संदेश दिया है। खेल जगत में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर वनडे सीरीज की दमदार शुरुआत की। देश-विदेश की अहम खबरों के लिए इस पेज पर बने रहें… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

बर्फीली ठंड से कांपा उत्तर भारत: आठ राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली का पारा 3 डिग्री...2013 के बाद सबसे कम

पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक ठिठुरन बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब व राजस्थान समेत कई राज्यों में ज्यादातर जगहों पर सुबह का तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। दिल्ली में तेज धूप खिलने के बाद भी कड़ाके की ठंड रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे 18.8 डिग्री रहा मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 17 जनवरी तक सुबह के घने कोहरे और भीषण शीतलहर की चेतावनी दी है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में 2013 के बाद सबसे कम तापमान 3.0 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और असम समेत आठ राज्यों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी समेत कई राज्यों में घना कोहरा भी छाया रहा।मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में कई जगह न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। राजस्थान के प्रतापगढ़ में माइनस 2 डिग्री और बाड़मेर में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।पंजाब में 1.6 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। अमृतसर में भी कोल्ड डे की स्थिति रही। हरियाणा में 2.2 डिग्री के साथ हिसार सबसे ठंडा रहा। नारनौल में 3 डिग्री, फरीदाबाद में 4.2 और रोहतक में 4 डिग्री पर पारा रहा।भीषण ठंड को देखते हुए दिल्ली और गौतमबुद्धनगर में 8वीं तक के स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। गाजियाबाद में भी 8वीं तक ऑनलाइन पढ़ाई होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

भारत पहुंचे जर्मनी के चांसलर: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, 52 हजार करोड़ के पनडुब्बी सौदे पर लग सकती है मुहर

भारतीय नौसेना की ताकत और क्षमता में इजाफा होगा। स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। भारत को उन्नत जर्मन पनडुब्बी तकनीक मिलेगी। मेक इन इंडिया को रक्षा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति मजबूत होगी। भारत और जर्मनी के रिश्तों में सोमवार को बड़ा कदम आगे बढ़ सकता है। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज दो दिवसीय भारत दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात प्रस्तावित है। इस बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा और अत्याधुनिक तकनीक के साथ-साथ भारत के लिए बेहद अहम पनडुब्बी सौदे पर चर्चा होने की संभावना है।जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब वैश्विक राजनीति में अस्थिरता बनी हुई है। भारत और जर्मनी दोनों ही रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं। मर्ज और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, निवेश बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बातचीत होगी। जर्मन चांसलर बनने के बाद यह मर्ज का एशिया का पहला दौरा है, जिसे काफी अहम माना जा रहा है।इस दौरे का सबसे बड़ा एजेंडा भारतीय नौसेना के लिए छह अत्याधुनिक पनडुब्बियों की खरीद का प्रस्ताव है। यह सौदा करीब 52,500 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। इस करार के तहत जर्मनी की प्रमुख रक्षा कंपनी थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स और भारत की माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के बीच साझेदारी हो सकती है। यह सौदा भारत की समुद्री ताकत को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी और जर्मन चांसलर के बीच सिर्फ द्विपक्षीय मुद्दों तक ही बात सीमित नहीं रहेगी। यूक्रेन संकट, वैश्विक सुरक्षा हाला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: उत्प्रेक्षा और कुँवर नारायण की कविता 'निकटता'

आज का शब्द: उत्प्रेक्षा और कुँवर नारायण की कविता ‘निकटता’ हिंदी हैं हम शब्द-शृंखला में आज का शब्द है उत्प्रेक्षा जिसका अर्थ है - 1. संभावना 2. उपेक्षा 3. उदासीनता। कवि कुंवर नारायण ने अपनी कविता में इस शब्द का प्रयोग किया है। अकेलापन एक तरह की दूरी है अपने से कभी-कभी कहीं दूर छोड़कर अपने को लौट आता हूँ परायों के पास, पराए की तरह सोचता हूँ— यह कैसा आस-पास जिसमें सभी दूर दूर। अनायास एक दूरी से कहता—‘हेलो दूरी’! वह हँस देती। हँसी भी एक तरह की निकटता है। एक ढीठ उत्प्रेक्षा मेरे पास सरक आती न जाने कितनी दूरियों को दूर ढकेलते हुए। 7 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 1 min · National Desk

UP: एटा में गला रेतकर युवक-युवती की हत्या, दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लड़की के परिजनों ने किया कत्ल

गांव गढ़िया सुहागपुर में रविवार देर रात युवक और युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक युवती से मिलने के लिए उसके घर आया था। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख युवती के परिजन आपा खो बैठे और वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि मामला जैथरा थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान दीपक (21) और शिवानी (21) के तौर पर हुई है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 1 min · National Desk

Bharat Ratna: नीतीश कुमार, लालू यादव... कोई होंगे सूची में? पिछली बार 'भारत रत्न' ने पलटी थी बिहार की राजनीति

1954 से 2024 तक- 27 बार देश के तत्कालीन राष्ट्रपति ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से किसी-न-किसी को नवाजा। ज्यादातर बार सूची में एक नाम रहे। कुछ बार दो या अधिक नाम। ‘भारत रत्न’ सम्मान इस साल दिए जाएंगे, इसकी गारंटी नहीं। लेकिन, इसपर चर्चा खूब चल निकली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने मित्र और लंबे समय तक उनकी पार्टी के राष्ट्रीय चेहरा रहे केसी त्यागी ने उनके लिए ‘भारत रत्न’ की मांग दिल्ली में की, हंगामा बिहार में मचा। हंगामे को बढ़ाया तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के लिए भी इसी सम्मान की मांग कर। तो, क्या आगे जब भी ‘भारत रत्न’ का एलान होगा तो किसी बिहारी का नाम होगा? सवाल इसलिए भी, क्योंकि 2024 में ‘भारत रत्न’ के एलान ने बिहार की राजनीति सीधे पलट दी थी। बिहार की बात करें तो देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 1962 में ‘भारत रत्न’ दिया गया। देश के प्रथम राष्ट्रपति को निधन से करीब डेढ़ साल पहले यह सम्मान मिला। संपूर्ण क्रांति के अग्रदूत लोकनायक जय प्रकाश नारायण को 1999 में तब यह सम्मान मिला, जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने। इसके बीच, 1992 में जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा को यह सम्मान मिला। अविभाजित बिहार के लिए वह भी एक सुखद अवसर था। इसके बाद सीधे 2024 में जननायक कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया। 2024 में जब इस सम्मान की घोषणा हुई तो बिहार की राजनीति ने बड़ी करवट। आज भी बिहार की राजनीति उसी करवट में हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग पहले भी उठी है और अब भी, लेकिन इससे पहले वह खुद बिहार की एक शख्सियत के लिए इस सम्मान की मांग लंबे अरसे से कर रहे थे- जननायक कर्पूरी ठाकुर। बिहार विधानसभा चुनाव 20 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

Donald Trump: क्या अब ग्रीनलैंड पर हमले की तैयारी कर रहे राष्ट्रपति ट्रंप? आपात योजना बनाने का दिया निर्देश

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विशेष बलों के वरिष्ठ कमांडरों को ग्रीनलैंड पर संभावित हमले के लिए आपात योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस कदम का शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने विरोध किया है। वे इसकी कानूनी वैधता और राजनीतिक व्यवहार्यता पर सवाल उठा रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 12, 2026 · 1 min · National Desk

J&K: राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षा बलों ने नापाक हरकत को किया विफल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में रविवार शाम को संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती लंगर और गणया क्षेत्र में इन ड्रोनों को देखा गया। सीमा पर तैनात भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस नापाक हरकत को विफल कर दिया। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 12, 2026 · 1 min · National Desk