Op Sindoor: 'हमने पाकिस्तान की परमाणु हमले की गीदड़भभकी की हवा निकाली', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले सेना प्रमुख

#WATCH | Delhi: Indian Army Chief General Upendra Dwivedi says, “Following the Pahalgam terror attack, a clear decision to respond decisively was taken at the highest level. Operation Sindoor was conceptualised and executed with precision. Through 22 minutes of initiation on 7th… pic.twitter.com/YxuPRxIgyw — ANI (@ANI) January 13, 2026 सेना प्रमुख ने चीन के साथ लगती सीमा पर बरते जाने वाले एहतियात को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने चीनी सीमा पर मौजूदा स्थिति को लेकर कहा, हमारी सैन्य तैनाती संतुलित और मजबूत बनी हुई है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तानी दहशतगर्दों के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने वाली कार्रवाई के बारे में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को सटीकता से अंजाम दिया गया। बता दें कि भारतीय सेना ने बीते वर्ष 6-7 मई की दरम्यानी रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। करीब 22 मिनट की इस कार्रवाई के दौरान नौ आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की गई थी।उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद निर्णायक जवाबी कार्रवाई का स्पष्ट निर्णय सर्वोच्च स्तर पर लिया गया। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सटीक रणनीति को अंजाम दिया। 7 मई को 22 मिनट के भीतर आतंकी ढांचों को ध्वस्त किया गया। बकौल सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी, ‘आतंकवाद के खिलाफ 7-10 मई के बीच 88 घंटों का ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। इस सुनियोजित अभियान के तहत सेना ने नौ में से सात आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट किया। ‘उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकी ढांचों को ध्वस्त कर लंबे समय से चली आ रही परमाणु संबंधी बयानबाजी का भी जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर ने रणनीतिक धारणाओं को बदलने के साथ-साथ पाकिस्तान की कार्रवाइयों का माकूल जवाब देने में अहम भूम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

नारा शिखर सम्मेलन: आपसी मतभेदों को पीछे छोड़ जापान और दक्षिण कोरिया ने मिलाया हाथ, जानिए क्या है मकसद

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग और जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने मंगलवार को पश्चिमी जापान के ऐतिहासिक शहर नारा में एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन के लिए मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच अक्सर तनावपूर्ण रहने वाले संबंधों को सुधारना और चीन के साथ बढ़ते क्षेत्रीय विवादों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। चीन के साथ तनाव: ताकाइची ने ताइवान पर चीनी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, जिससे बीजिंग के साथ तनाव बढ़ गया है। ताकाइची ने ताइवान पर चीनी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, जिससे बीजिंग के साथ तनाव बढ़ गया है। CPTPP और फुकुशिमा: राष्ट्रपति ली ने ‘ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप’ (CPTPP) में दक्षिण कोरिया की भागीदारी के लिए जापान का समर्थन मांगा है। इसके बदले में, दक्षिण कोरिया 2011 की फुकुशिमा परमाणु आपदा के बाद जापानी उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर सकता है। राष्ट्रपति ली ने ‘ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप’ (CPTPP) में दक्षिण कोरिया की भागीदारी के लिए जापान का समर्थन मांगा है। इसके बदले में, दक्षिण कोरिया 2011 की फुकुशिमा परमाणु आपदा के बाद जापानी उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर सकता है। मानवीय सहयोग: ऐतिहासिक विवादों से बचते हुए, दोनों नेता 1942 में एक समुद्री खदान दुर्घटना में मारे गए कोरियाई मजदूरों के अवशेषों को बरामद करने के लिए मानवीय सहयोग पर चर्चा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची के लिए यह शिखर सम्मेलन एक राजनीतिक जीत के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि पद संभालने के बाद उनकी लोकप्रियता की रेटिंग मजबूत है, लेकिन संसद के केवल एक सदन में उनकी पार्टी का बहु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

Srinagar Garhwal: हिमालय में मिला कैंसर रोधी दुर्लभ चागा मशरूम, 100 साल पुराने भोजपत्र पर आता है नजर

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में प्रकृति का एक अनमोल औषधीय खजाना मिला है। जड़ी-बूटी शोध संस्थान (मंडल) से सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय भट्ट ने धारचूला के बालिंग और सीपू जैसे दुर्गम इलाकों में चागा मशरूम की पहचान की है। यह मशरूम न केवल दुर्लभ है, बल्कि कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने में भी सक्षम पाया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह मशरूम केवल उन्हीं भोजपत्र के पेड़ों के तनों पर उगता है जिनकी आयु 100 वर्ष से अधिक हो चुकी है। डॉ. भट्ट ने बताया कि अब तक यह माना जाता था कि चागा मशरू(मइनोनोटस ओब्लिक्वस) मुख्य रूप से साइबेरिया और रूस के ठंडे जंगलों में ही पाया जाता है। लेकिन धारचूला और नीति घाटी में 3000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर इसकी मौजूदगी ने शोधकर्ताओं को उत्साहित कर दिया है। दिखने में यह जले हुए कोयले या मधुमक्खी के छत्ते जैसा भूरा-काला नजर आता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंची कीमत चागा मशरूम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी मांग है। दिल्ली सहित बड़े महानगरों में साइबेरिया व रूस से आयातित चागा मशरूम 25 से 30 हजार रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इसके संरक्षण और वैज्ञानिक दोहन की दिशा में कदम उठाए जाएं तो सीमांत क्षेत्रों के ग्रामीणों को इससे आर्थिक लाभ मिल सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

Odisha: कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने के लिए पार्टी से हुए थे निष्कासित, अब नई पार्टी बनाएंगे मोहम्मद मुकीम

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ओडिशा कांग्रेस से निष्कासित वरिष्ठ नेता मोहम्मद मुकीम ने नई पार्टी बनाने का एलान किया है। उन्होंने राज्य के युवाओं से एकजुट होने और ओडिशा के लोगों को नया राजनीतिक विकल्प देने की अपील की। मोहम्मद मुकीम ने सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में मार्च तक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 13, 2026 · 1 min · National Desk

Akasa Air: तकनीकी खराबी के चलते आखिरी समय में रोकी गई अकासा की उड़ान, पुणे से बंगलूरू जा रही थी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यात्रियों ने क्या बताया? अकासा एयर के जिस विमान में खराबी आई, वो बोइंग 737 मैक्स है। खराबी के चलते करीब डेढ़ घंटे तक यात्री विमान के अंदर ही रहे, लेकिन जब गड़बड़ी ठीक नहीं हो सकी तो आखिरकार यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि ‘अकासा एयर की बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट - QP1312 - जो 13 जनवरी को पुणे से थी, पुणे एयरपोर्ट पर रुकी हुई है। यात्री विमान में सवार हो गए थे और फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी, तभी आखिरी समय में विमान में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई। बाद में सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया।’ यात्री ने बताया कि ये उड़ान फिर कब होगी, इसके संशोधित समय की घोषणा नहीं की गई है। अकासा एयर ने बयान जारी कर दी जानकारी अकासा एयर ने एक बयान जारी कर बताया कि उड़ान संख्या क्यूआईपी 1312 में तकनीकी खराबी के चलते देरी हुई और अब ये उड़ान दोपहर 1.15 बजे उड़ान भरेगी। अकासा एयरलाइंस फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में वाराणसी से जेवर एयरपोर्ट, पुणे और अहमदाबाद के लिए नई विमान सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। अकासा एयरलाइंस के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये भी पढ़ें- अकासा एयर के जिस विमान में खराबी आई, वो बोइंग 737 मैक्स है। खराबी के चलते करीब डेढ़ घंटे तक यात्री विमान के अंदर ही रहे, लेकिन जब गड़बड़ी ठीक नहीं हो सकी तो आखिरकार यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि ‘अकासा एयर की बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट - QP1312 - जो 13 जनवरी को पुणे से थी, पुणे एयरपोर्ट पर रुकी ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: भ्रष्टाचार विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट का बंटा हुआ फैसला, अब बड़ी बेंच करेगी सुनवाई

वहीं ‘पूर्व स्वीकृति अनिवार्य’ होने पर सवाल खड़े करते हुए जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि ये शर्त भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की भावनाओं के खिलाफ है। इससे जांच बाधित होती है। कानून के ऐसी धाराओं से भ्रष्ट लोगों को संरक्षण मिलता है। हालांकि मुकदमे की सुनवाई कर रही इस खंडपीठ में शामिल एक अन्य न्यायमूर्ति ने कानून की इस धारा को सांविधानिक बताया।न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन ने अपने हिस्से के फैसले में लिखा, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए सांविधानिक प्रावधान है। उन्होंने कहा कि कानून के इस प्रावधान से ईमानदार अधिकारियों की सुरक्षा होती है, जिस पर जोर दिया जाना आवश्यक है।एक तरफ जहां जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17A असांविधानिक है और इसे खत्म किया जाना चाहिए, तो वहीं जस्टिस केवी विश्वनाथन ने इस प्रावधान को संवैधानिक बताया और ईमानदार अधिकारियों की सुरक्षा की जरूरत पर जोर दिया। ऐसे में अब इस मामले को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के सामने रखा जाएगा ताकि अंतिम फैसले के लिए मामले की दोबारा सुनवाई के लिए एक बड़ी बेंच बनाई जा सकें।बता दें कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17A, जिसे जुलाई 2018 में पेश किया गया था, किसी भी लोक सेवक के खिलाफ आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन में की गई सिफारिशों के लिए सक्षम प्राधिकारी से पहले मंजूरी के बिना किसी भी ‘पूछताछ या जांच’ पर रोक लगाती है। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला NGO ‘सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन’ (CPIL) द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संशोधित धारा 17A की वैधता के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका पर आया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

Civic Polls: महायुति में बढ़ी तकरार! एनसीपी के खिलाफ EC पहुंची भाजपा, पुणे में 'अवैध' होर्डिंग्स की शिकायत की

महाराष्ट्र भाजपा के महासचिव राजेश पांडे के मुताबिक पार्टी ने पुणे में नगर निकाय चुनावों से पहले अपने महायुति सहयोगी एनसीपी और दूसरी पार्टियों द्वारा कथित तौर पर लगाए गए अवैध होर्डिंग्स की शिकायत चुनाव आयोग से शिकायत की है।दरअसल, रविवार को एक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अवैध होर्डिंग्स और फ्लेक्स-बैनर लगाने से बचने की सलाह दी थी। सीएम ने अपने बयान में कहा कि इससे शहर की सुंदरता खराब होती है। ऐसे में पुणे भाजपा ने सोमवार को शहर को बैनर-पोस्ट मुक्त बनाने का संकल्प लिया। राजेश पांडे ने कहा कि भाजपा ने शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं को फ्लेक्स होर्डिंग्स न लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनावों से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अन्य पार्टियों ने पूरे शहर में अनाधिकृत फ्लेक्स बैनर लगाए हैं। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। हमने इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की है।इससे पहले रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की आलोचना करने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के अलग-अलग चुनाव लड़ने के बावजूद उन्होंने ‘सौहार्दपूर्ण’ मुकाबले पर सहमति जताई थी। फडणवीस ने कहा कि भाजपा और एनसीपी ने काफी पहले ही यह तय कर लिया था कि वे पुणे और पिंपरी-चिंचवड के नगर निगम चुनावों में सहयोगी के रूप में चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि दोनों ही इस क्षेत्र में मजबूत पार्टियां हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

UP School Closed: स्कूलों की छुट्टियों पर फिर आया नया अपडेट... डीएम ने दिए इतने दिन की छुट्टी के आदेश; जानें

UP School Closed: स्कूलों की छुट्टियों पर फिर आया नया अपडेट… डीएम ने दिए इतने दिन की छुट्टी के आदेश; जानें विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कक्षा दस से बारहवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। परीक्षाएं पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूलों से आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों की देखभाल करें। यूपी के मेरठ में कड़ाके की ठंड के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बड़ा आदेश दिया है। डीएम के आदेश के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा परिषद, संस्कृत शिक्षा बोर्ड, मदरसा बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबंधित सभी स्कूलों में प्री-नर्सरी से कक्षा 9 तक की कक्षाएं 13 और 14 जनवरी तक बंद रहेंगी। सर्दी का सितम: घना कोहरा छाने से दृश्यता भी बेहद कम रही मेरठ में देर रात घना कोहरा छाने से दृश्यता बेहद कम हो गई। इससे सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड के कारण आमजन कांपने को मजबूर हैं, और लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिल पा रही है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ाई रात और दिन सर्द हो रहे है। रात का न्यूनतम तापम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

US Tariff: ईरान से कारोबार करने वालों पर ट्रंप का टैरिफ वार, जानिए भारत पर क्या होगा असर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि जो भी देश ईरान के साथ कोई भी कारोबार करेगा, उसे अमेरिका के साथ होने वाले अपने सभी व्यापार पर 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। भारत समेत कई बड़े साझेदारों पर असर ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट के जरिए की। उन्होंने लिखा कि तत्काल प्रभाव से, जो भी देश इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ व्यापार करता है, उसे अमेरिका के साथ होने वाले किसी भी और सभी व्यापार पर 25% टैरिफ देना होगा। यह आदेश अंतिम और निर्णायक है। ईरान के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में चीन, तुर्की, भारत, संयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान और आर्मेनिया शामिल हैं। ऐसे में ट्रंप के इस कदम का सीधा असर इन देशों पर पड़ सकता है। ट्रंप की इस घोषणा का असर भारत पर पड़ सकता है, जो हाल के वर्षों में ईरान के पांच सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक रहा है। अमेरिका ने पहले ही भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, जो दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ में से एक है। भारत-ईरान के बीच हुए कारोबार के आंकड़े तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, ईरान को भारत के प्रमुख निर्यातों में चावल, चाय, चीनी, दवाइयां, कृत्रिम फाइबर, विद्युत मशीनरी और कृत्रिम आभूषण शामिल हैं। वहीं ईरान से भारत के प्रमुख आयातों में सूखे मेवे, अकार्बनिक/कार्बनिक रसायन और कांच के बर्तन शामिल हैं। ऑनलाइन डेटा विज़ुअलाइजेशन और वितरण प्लेटफॉर्म, ऑब्जर्वेटरी ऑफ इकोनॉमिक कॉम्प्लेक्सिटी (ओईसी) के अनुसार, 2023 में भारत से ईरान को निर्यात कुल 1.19 अरब डॉलर थ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

चौथे दिन ही प्रभास की ‘द राजा साब’ का हुआ ये हाल, जानें ‘धुरंधर’ और 'इक्कीस' की सोमवार को हुई कितनी कमाई

1 of 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला Link Copied बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में चल रही हैं। ‘धुरंधर’ के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद अब प्रभास की ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए हुए है। जानते हैं अब सोमवार को ‘द राजा साब’ समेत बाकी फिल्मों का रहा कैसा प्रदर्शन? यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 फिल्म ‘द राजा साब’ - फोटो : सोशल मीडिया सोमवार को गिरी ‘द राजा साब’ की कमाई प्रभास स्टारर ‘द राजा साब’ को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, सोमवार को अब फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। सोमवार को ‘द राजा साब’ सिर्फ 6.29 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई है। 3 of 5 द राजा साब - फोटो : सोशल मीडिया ‘द राजा साब’ का कलेक्शन ‘द राजा साब’ ने पहले दिन 53.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इससे पहले 9.15 करोड़ रुपए फिल्म ने पेड प्रिव्यू में भी कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 26 करोड़ रुपए रही थी। वहीं तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 19.10 करोड़ रुपए रही थी। अब चौथे दिन फिल्म ने 6.29 करोड़ रुपए ही जुटाए हैं। इस तरह से चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 114.29 करोड़ रुपए पहुंच गया है। 4 of 5 धुरंधर - फोटो : X ‘धुरंधर’ का कलेक्शन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 39 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म ने 39वें दिन अपने छठे सोमवार को 2.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे पहले छठे रविवार को फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस तरह से अब 39 दिनों में सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का कुल कलेक्शन 807.90 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk