12:52 PM, 16-Jan-2026 बीएमसी के 151 वार्डों के रुझान आए सामने बीएमसी चुनाव परिणामों की घोषणा लगातार जारी है। अब तक 227 में से 151 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा 66 वार्डों में आगे चल रही है। इसके बाद शिवसेना (यूबीटी) 53 वार्डों, शिवसेना 20 वार्डों, कांग्रेस 5 वार्डों और मनसे 5 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। वहीं अन्य उम्मीदवार 2 वार्डों में आगे चल रहे हैं। 12:39 PM, 16-Jan-2026 पुणे नगर निगम चुनाव परिणाम: शुरुआती राउंड में भाजपा की बढ़त मजबूत पुणे नगर निगम चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार भाजपा 60 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनसीपी 7 सीटों पर और कांग्रेस 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना (यूबीटी) और शिवसेना अब तक कोई भी सीट नहीं जीत पाई हैं। 12:30 PM, 16-Jan-2026 BMC Election Results 2026: भाजपा ने दो सीटों पर दर्ज की जीत वहीं मुंबई में भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। वॉर्ड नंबर 2 से तेजस्विनी घोसालकर और वॉर्ड नंबर 214 से अजित पाटिल ने जीत दर्ज की। घोसालकर को 16,484 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर शिवसेना (यूबीटी) की धनश्री विलास कोलगे को 5,729 वोट मिले। वहीं मुंबई में भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। वॉर्ड नंबर 2 से तेजस्विनी घोसालकर और वॉर्ड नंबर 214 से अजित पाटिल ने जीत दर्ज की। घोसालकर को 16,484 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर शिवसेना (यूबीटी) की धनश्री विलास कोलगे को 5,729 वोट मिले। 12:25 PM, 16-Jan-2026 BMC Election Results 2026: शिवसेना ने तीन सीटों पर दर्ज की जीत मुंबई नगर निगम चुनाव में अब तक छह उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया गया है। शिवसेना ने तीन सीटों पर जीत द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें