राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में शनिवार सुबह कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे की चादर बिछ गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई इलाकों में दृश्यता (विजिबिलिटी) इतनी कम रही कि दैनिक कामकाज भी मुश्किल हो गया। वहीं, इस बीच वायु प्रदूषण के स्तर में भी चिंताजनक वृद्धि देखी गई, जिसने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। #WATCH | Delhi: Visuals from near the Delhi-Noida-Delhi (DND) flyway and surrounding areas as a thick layer of toxic smog blankets the city pic.twitter.com/tjByLf9kZR — ANI (@ANI) January 17, 2026 #WATCH | Delhi | As cold waves grip the national capital, few flights are delayed at IGI Airport due to fog. (Visuals from Indira Gandhi International Airport) pic.twitter.com/E4HiQjMerm— ANI (@ANI) January 17, 2026 सुबह के समय दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली। कोहरे से दृश्यता घटी है और कई जगह शून्य मीटर तक दर्ज की गई है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और चालकों को अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ी। कम दृश्यता के कारण हवाई और रेल यातायात पर भी असर देखने को मिला। कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानों में देरी हुई जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 368 दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर में 350, आनंद विहार में 442, अशोक विहार में 385, आया नगर में 316, बव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें