कमांडो हत्याकांड: छह माह पहले अंकुर ने दिखाया था खौफनाक रूप, काजल को चुकानी पड़ी इस भूल की कीमत; हुए नए खुलासे

1 of 6 कमांडो काजल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला Link Copied दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल की हत्या के मामले में अब एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज एंगल सामने आया है। परिजनों का दावा है कि काजल के पति अंकुर चौधरी का नाम उत्तर प्रदेश के एक पेपर लीक मामले से जुड़ा हुआ था, जिसकी पूरी जानकारी काजल को थी। इसी राज के उजागर हो जाने के डर ने अंकुर को इतना भयभीत कर दिया कि उसने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 काजल और पति अंकुर - फोटो : अमर उजाला काजल को थी पूरे नेटवर्क की जानकारी काजल के भाई निखिल और मां मीना ने आरोप लगाया है कि अंकुर और उसका एक दोस्त रुड़की में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक सेंटर चलाते थे। इस सेंटर का नाम पेपर लीक मामले और एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत से जुड़ा बताया जा रहा है। काजल को जब इस पूरे नेटवर्क की जानकारी मिली तो वह कई बार इसका जिक्र भी करने लगी थी। निखिल के मुताबिक, काजल मजाक में कहती थी कि “मेरठ कांड से तो बच गए, लेकिन अगर मैंने राज उगल दिए तो मुश्किल हो जाएगी।” 3 of 6 काजल के परिजन - फोटो : अमर उजाला अंकुर ने छह महीने पहले दिखाया था खौफनाक रूप परिजनों का दावा है कि इन्हीं बातों को लेकर अंकुर मानसिक दबाव में रहने लगा था। करीब छह महीने पहले इसी तनाव के चलते उसने काजल के साथ मारपीट की थी और बाद में पैर पकड़कर माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद हालात नहीं बदले। काजल के पास पति से जुड़े ऐसे कई राज थे, जिनके सामने आने से अंकुर की नौकरी और आजादी दोनों पर खतरा मंडरा रहा था। अगर काजल ने उस वक्त ही सख्त कदम उठाया होता तो आज यहां तक न आती ये नौबत। 4 of 6 कमांडो काजल - फोटो : अमर उजाला का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

सुनेत्रा पवार बनेंगी डिप्टी सीएम?: छगन भुजबल ने सीएम फडणवीस से की मुलाकात, कल NCP विधायक दल की बैठक

भुजबल ने कहा, एनसीपी विधायक दल की बैठक शनिवार को बुलाई जाएगी, जिसमें सुनेत्रा पवार को नेता बनाया जाएगा। कई नेता चाहते हैं कि वह उपमुख्यमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात विधायक दल के नेता और उसके बाद उपमुख्यमंत्री का खाली पद भरना है। खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे शोक की अवधि और अन्य बारीकियों को देख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।छगन भुजबल ने यह भी कहा कि हमने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या शपथ ग्रहण समारोह से लेकर बाकी सभी कार्यक्रम कल ही आयोजित किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि किसी के निधन के बाद शोक की अवधि को लेकर अलग-अलग परंपराएं होती हैं।कभी लोग तीन दिन का शोक मानते हैं, कभी दस दिन का। उस दौरान लोग बाहर नहीं जाते या सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी रखते हैं।मंत्री ने आगे बताया कि इस पूरे मामले को लेकर सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा, संभावना है कि एक-दो घंटे के भीतर इस पर अंतिम फैसला आ जाएगा। सुनेत्रा पवार अभी राज्यसभा सांसद हैं और महाराष्ट्र विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं।वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा के पार्टी विधायक दल की नई नेता बनने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इस महत्वपूर्ण पद पर रिक्ति भरने से पहले परिवार की सहमति लेनी होगी। पटेल का यह बयान पार्टी के कुछ नेताओं के उन बयानों के बाद की है कि राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

Maharashtra: 'सुनेत्रा के नेतृत्व से कोई परेशानी नहीं, परिवार करेगा फैसला', सीएम से मिलकर बोले प्रफुल्ल पटेल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस मुलाकात में पार्टी नेताओं ने पवार के पास रहे विभागों पर अपना दावा पेश किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एनसीपी के सीनियर नेता प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल फडणवीस के ‘वर्षा’ बंगले पहुंचे और सीएम से मुलाकात की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 1 min · National Desk

UP: भाजपा विधायक ने समर्थकों संग घेरा मंत्री स्वतंत्र देव का काफिला, सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं में झड़प

महोबा जिले में एक दिवसीय महोबा भ्रमण पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौटते समय भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और उनके समर्थकों ने काफिला रोक लिया। इस दौरान विधायक व उनके समर्थकों ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली बताई। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बताया जा रहा है कि शहर के रामश्री महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंत्री का काफिला लौट रहा था। तभी कलक्ट्रेट मार्ग पर बड़ी संख्या में भाजपा विधायक व समर्थकों ने काफिला रोका। सीओ सदर अरुण कुमार सिंह और एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने मामले को नियंत्रण में किया। रास्ते से गाड़ी हटवाने के लिए स्वतंत्रदेव को खुद नीचे उतरकर आना पड़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 1 min · National Desk

Uttarakhand: बदरी-केदार क्यूआर कोड प्रकरण में फैसला; न्यायालय का हवाला देकर सूचना का अधिकार नहीं रोका जा सकता

उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग ने बदरी-केदार धाम क्यूआर कोड प्रकरण की सुनवाई में फैसला देते हुए स्पष्ट किया है कि किसी मामले का न्यायालय से संबंधित होना सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना देने में बाधक नहीं है। आयोग ने बदरीनाथ कोतवाली के लोक सूचना अधिकारी को चेतावनी दी कि भविष्य में न्यायालय का हवाला देकर सूचना देने से इन्कार न किया जाए। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 1 min · National Desk

Tamil Nadu Elections: 'एआईएडीएमके को भाजपा ने वॉशिंग मशीन में किया साफ', सीएम एमके स्टालिन ने कसा तंज

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने पूछा कि क्या भ्रष्टाचार के मामलों में कथित तौर पर संलिप्त उनकी सहयोगी एआईएडीएमके को उनकी वॉशिंग मशीन में साफ कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Amit Shah: ‘गमोसा न पहनकर राहुल ने किया पूर्वोत्तर का अपमान’, असम में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह; जानें विवाद स्टालिन ने एक कार्यक्रम में कहा कि, जो लोग तमिलनाडु के विकास को पचा नहीं पाते। वे व्हाट्सएप विश्वविद्यालय के माध्यम से झूठ फैलाते हैं। डीएमके प्रमुख ने कहा, “हमारे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप एक घिसी-पिटी कहानी पर आधारित हैं। इनमें से पहला आरोप राजनीतिक वंशवाद का है। मैं इसका जवाब पहले ही दे चुका हूं। राजनीति में आने की पूरी आजादी है, लेकिन सफलता पाने के लिए उन्हें जनता के सामने खड़ा होना होगा। उनका विश्वास जीतना होगा और वोट हासिल करने होंगे। यह निराधार आरोप उन लोगों ने लगाए हैं जो जमीनी स्तर पर हमारा सामना नहीं कर सकते।” उन्होंने हमसे जो दूसरा आरोप लगाया है, वह है “भ्रष्टाचार”। उन्होंने पूछा, क्या अब तक किसी ने भी हमारे खिलाफ लगाए गए एक भी आरोप को साबित किया है? भाजपा पर निशाना साधते हुए स्टालिन ने कहा, “जो लोग इस समय आपके साथ हैं, वे ही असल में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। विशेष रूप से एआईएडीएमके, जिन्हें भ्रष्टाचार के मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी ठहराया है। जब आप उनके साथ गठबंधन में नहीं थे, तब आपने उन पर कितने आरोप लगाए थे? क्या अब आपने उन्हें अपनी वाशिंग मशीन में धो दिया है?” विपक्ष का दावा है कि तमिलनाडु हिंदू विरोधी है। लेकिन उन्होंने दावा किया कि सत्ता में आने के बाद पिछले 1,730 दिनों में 4,000 से अधिक मंदिरों का अभिषेक कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: 'स्कूलों में मुफ्त मिले सैनेटरी पैड', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; नहीं तो मान्यता होगी रद्द

स्कूली बच्चियों के स्वास्थ्य से जुड़े आदेश पर अदालत ने कहा है कि अगर सरकारें स्कूली छात्राओं को टॉयलेट और मुफ्त सैनेटरी पैड देने में फेल होती हैं, तो उन्हें भी जवाबदेह ठहराया जाएगा। वरिष्ठ न्यायाधीश जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में केंद्र सरकार की मासिक धर्म स्वच्छता नीति को पूरे देश में लागू करने पर यह आदेश दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अगर प्राइवेट स्कूल लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग शौचालय और सैनेटरी पैड देने में फेल होते हैं, तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। कोर्ट ने कहा, ‘मासिक धर्म स्वास्थ्य का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का हिस्सा है। अगर प्राइवेट स्कूल ये सुविधाएं देने में विफल रहते हैं, तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।‘इसी के साथ अदालत ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सभी स्कूलों में दिव्यांगों के लिए अनुकूल शौचालय उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है। वहीं सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्कूलों में महिला और पुरुष छात्रों के लिए अलग-अलग शौचालय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।बता दें कि शीर्ष अदालत ने 10 दिसंबर, 2024 को जया ठाकुर की ओर से दायर एक जनहित याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक की किशोर छात्राओं के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में केंद्र सरकार की ‘स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता नीति’ को पूरे भारत में लागू करने की मांग की गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

Rule Changes: एलपीजी से लेकर सिगरेट की कीमतों तक 1 फरवरी से क्या-क्या बदलेगा? आम आदमी की जेब पर सीधा असर!

1 of 6 सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Link Copied जनवरी खत्म होते ही फरवरी की शुरुआत होने जा रही है और इस बार नया महीना आम लोगों के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। 1 फरवरी 2026 को जहां देश का आम बजट पेश किया जाएगा, वहीं रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई बड़े नियमों में बदलाव भी लागू होंगे। इन बदलावों का असर सीधे आपकी जेब, घरेलू खर्च, टैक्स प्लानिंग, निवेश और दैनिक जरूरतों पर पड़ेगा। गैस सिलेंडर से लेकर सिगरेट, ईंधन से लेकर बैंकिंग और फास्टैग तक हर क्षेत्र में कुछ न कुछ बदलाव संभव है। ऐसे में जानना जरूरी है कि 1 फरवरी से क्या-क्या बदल सकता है और इसका आपके जीवन पर क्या असर पड़ेगा। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 LPG Gas - फोटो : Adobe Stock एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हर महीने की तरह 1 फरवरी 2026 को भी एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी की जाएंगी। खास तौर पर 14 किलो घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव की उम्मीद है। हाल के महीनों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 1 जनवरी को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 14.50 रुपये की कटौती हुई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 1804 रुपये हो गई थी। अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी लोगों की नजर टिकी हुई है। 3 of 6 एटीएफ - फोटो : Adobestock CNG-PNG और एटीएफ की कीमतें एलपीजी के साथ-साथ 1 फरवरी को एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की नई कीमतें भी जारी होंगी। एटीएफ की कीमतों में बदलाव का असर सीधे हवाई यात्रा के किराए पर पड़ता है। पिछले महीने 1 जनवरी को दिल्ली में एटीएफ की कीमतों में करीब 7% की कटौती हुई थी। इसके अलावा सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी बद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

UP: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- भाजपा की नीति 'सांप भी मर जाए, लाठी भी न टूटे'; ये OBC और सर्वसमाज को लड़ा रहे

लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, जिस कानून को एससी, एसटी और ओबीसी के हित में बताया गया। उसी कानून की पैरवी में सरकार सुप्रीम कोर्ट में क्यों गायब दिखी। अगर नीयत साफ थी, तो अदालत में मजबूती क्यों नहीं दिखी? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 30, 2026 · 1 min · National Desk

IndiGo Flight: कुवैत से दिल्ली आ रहे इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक एक टिशू पेपर पर लिखे नोट में प्लेन को हाईजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद सभी 180 यात्रियों और उनके सामान की अच्छी तरह से जांच की गई और हर यात्री की पहचान की पुष्टि की जा रही है। इधर, विमान की सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एसवीपीआईए) पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है।धमकी भरा नोट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां फौरन सक्रिय हो गई है। फिलहाल हवाई अड्डे के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी भी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के अनुसार बम निरोधक दस्ते ने विमान की पूरी तरह से जांच की है। सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी है और प्रोटोकॉल के अनुसार आगे की जांच जारी है। वहीं दिल्ली के लिए उड़ान में लगभग दो घंटे की देरी हो सकती है।आज की घटना से पहले 18 जनवरी और 22 जनवरी को भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। 18 जनवरी (रविवार) को दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। जिसको आनन-फानन में लखनऊ की ओर मोड़ा गया था।इसके बाद 22 जनवरी को दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। विमान के टॉयलेट में हाथ से लिखा धमकी भरा नोट मिला, जिसके बाद पुणे एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk