भुजबल ने कहा, एनसीपी विधायक दल की बैठक शनिवार को बुलाई जाएगी, जिसमें सुनेत्रा पवार को नेता बनाया जाएगा। कई नेता चाहते हैं कि वह उपमुख्यमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात विधायक दल के नेता और उसके बाद उपमुख्यमंत्री का खाली पद भरना है। खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे शोक की अवधि और अन्य बारीकियों को देख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।छगन भुजबल ने यह भी कहा कि हमने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या शपथ ग्रहण समारोह से लेकर बाकी सभी कार्यक्रम कल ही आयोजित किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि किसी के निधन के बाद शोक की अवधि को लेकर अलग-अलग परंपराएं होती हैं।कभी लोग तीन दिन का शोक मानते हैं, कभी दस दिन का। उस दौरान लोग बाहर नहीं जाते या सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी रखते हैं।मंत्री ने आगे बताया कि इस पूरे मामले को लेकर सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा, संभावना है कि एक-दो घंटे के भीतर इस पर अंतिम फैसला आ जाएगा। सुनेत्रा पवार अभी राज्यसभा सांसद हैं और महाराष्ट्र विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं।वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा के पार्टी विधायक दल की नई नेता बनने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इस महत्वपूर्ण पद पर रिक्ति भरने से पहले परिवार की सहमति लेनी होगी। पटेल का यह बयान पार्टी के कुछ नेताओं के उन बयानों के बाद की है कि राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें