गरीब मजदूरों का सस्ता चावल कारोबारियों को बेचने का आरोप: एफसीआई-नेरामैक पर सीबीआई की कार्रवाई; क्या है मामला?

सीबीआई ने एफआईआर में एफसीआई और नेरामैक के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम दर्ज किए हैं। एजेंसी ने कई तरह की गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। इनमें चावल का वितरण नियमों के खिलाफ करना, अधिकारियों पर दबाव बनाना, चावल को कारोबारियों तक पहुंचाना और जनता को चावल बांटने का दिखावा करने के लिए कथित तौर पर गलत दस्तावेज तैयार करना शामिल है। इससे एफसीआई को 28 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का आरोप है।सीबीआई के अनुसार, नेरामैक के गुवाहाटी स्थित अतिरिक्त महाप्रबंधक ने 7 जनवरी को दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री को पत्र लिखा था। इसमें हर सप्ताह 31 हजार मीट्रिक टन चावल देने की मांग की गई थी। यह मांग खुली बाजार बिक्री योजना (घरेलू) 2025-26 के तहत की गई थी।इसमें नीलामी के बिना चावल बेचने की श्रेणी के तहत चावल आवंटित करने की मांग की गई थी। सीबीआई ने आरोप लगाया कि इसका मकसद आम लोगों, रोज कमाने वाले मजदूरों, श्रमिकों, दिल्ली में रहने वाले प्रवासी मजदूरों और उन लोगों को सस्ती दर पर चावल उपलब्ध कराना था, जिन्हें राशन कार्ड न होने के कारण सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस का लाभ नहीं मिल रहा था।इसके बजाय जांच में आरोप है कि नेरामैक ने तीन निजी संस्थाओं के साथ समझौता किया। इसके बाद इन संस्थाओं के जरिये कारोबारियों को चावल उठाने की सुविधा दी गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 1, 2026 · 2 min · National Desk

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का आज से पक्का मोर्चा: जाम करेंगे रोड, ये हैं मुद्दे

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि चंडीगढ़ बॉर्डर पर एसकेएम का यह पहला बड़ा प्रदर्शन है। इस दिन-रात के मोर्चे के दौरान किसानों की मांगों पर प्रतिदिन चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को सुबह चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे, जिसके बाद ही बॉर्डर पर यह मोर्चा शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मांगों में पानी से संबंधित पुराने समझौते रद्द करना शामिल है।इसके अलावा, गन्ने के किसानों को उचित और समय पर भुगतान की वह मांग कर रहे हैं। धरने में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक समझौतों जैसे अहम मुद्दों पर भी आवाज उठाई जाएगी। नेताओं ने कहा कि वे सरकार के बातचीत के आमंत्रण पर पूरी तरह तैयार हैं। यूनियन ने मोर्चे की पूरी तैयारी कर ली है जिसके लिए किसानों ने अपने स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए हैं। प्रदर्शनकारी अपने साथ लंगर का सारा जरूरी सामान लेकर जाएंगे। धरने वाले स्थान पर ही लंगर तैयार किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 1, 2026 · 1 min · National Desk

अल-नीनो: 1901 के बाद भारत में सबसे गर्म रहा अगस्त, टूटा 125 साल का रिकॉर्ड; जानें इस महीने कैसी होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि सितंबर में पूरे देश में कुल मासिक बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। आईएमडी ने यह भी कहा कि 1901 के बाद से भारत में अगस्त 2026 सबसे गर्म रहा, जिसमें औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के महानिदेशक मौसम विज्ञान मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अगस्त 2026 भारत में 1901 के बाद सबसे गर्म अगस्त रहा। इस दौरान देश का औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अगस्त का सामान्य औसत तापमान 27.34 डिग्री सेल्सियस है। अगस्त 2026 में औसत न्यूनतम तापमान भी 1901 के बाद सबसे अधिक रहा। यह 24.36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सामान्य न्यूनतम तापमान 23.68 डिग्री सेल्सियस रहता है।मौसम विभाग ने बताया कि प्रशांत महासागर में सक्रिय अल नीनो के कारण सितंबर में भी बारिश सामान्य (91 फीसदी से कम) रहने और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, अगस्त में देशभर में 213.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से कम थी। वर्ष 2001 के बाद यह अगस्त में दर्ज सातवीं सबसे कम बारिश है।मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि इस समय भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति मजबूत बनी हुई है। मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से अधिक है। आने वाले महीनों में इसके और मजबूत होने की संभावना है।आईएमडी के अनुसार, अगस्त में चार कम दबाव वाले क्षेत्र बने और ये कुल मिलाकर 26 दिनों तक सक्रिय रहे। हालांकि, इनसे हुई बारिश मुख्य रूप से गंगा के मैदानी इलाकों तक ही सीमित रही। इसके कारण देश के कई अन्य हिस्सों में बारिश की कमी बनी रही।1971-2020 के डेटा के आधार पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 1, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: राहुल गांधी पर हुई FIR भड़के अखिलेश यादव, कहा- भाजपा की दलित विरोधी सोच के चलते हुआ ये एक्शन

कांग्रेस ने सोमवार शाम भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मार्च निकाल केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए राहुल गांधी पर दर्ज पर एफआईआर को रद्द करने की मांग की। चेतावनी दी कि बदले की भावना से हो रही कार्रवाई रोकी नहीं गई तो गांव- गांव आंदोलन शुरू करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने सोमवार शाम प्रदेश कांग्रेस मुख्यलाय से नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुलिस ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मंच के शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस प्रकरण को उठाया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इस दौरान सांसद तनुज पुनिया, आराधना मिश्रा मोना, मुकेश सिंह चौहान, सुरेन्द्र यादव, संजय शर्मा, ममता चैधरी, अनामिका यादव, वेद प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 1, 2026 · 1 min · National Desk

अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती: वायरल संक्रमण, पानी की कमी और किडनी की समस्या से जूझ रहे; डॉक्टर ने क्या बताया?

अन्ना हजारे की हालत कैसी है? अन्ना हजारे को आईसीयू में क्यों रखा गया है? देशभर में अन्ना हजारे कब चर्चा में आए थे? पिछले महीने अन्ना हजारे ने युवाओं से क्या कहा था? अन्ना हजारे का इलाज डॉक्टर गौतम भंसाली की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी जरूरी जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर गौतम भंसाली के मुताबिक, जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज तय किया जाएगा। फिलहाल अस्पताल में उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वायरल संक्रमण, शरीर में पानी की कमी और किडनी से जुड़ी परेशानी के कारण उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।अन्ना हजारे की उम्र अधिक होने और एक साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं सामने आने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है। उन्हें वायरल संक्रमण के अलावा शरीर में पानी की गंभीर कमी और किडनी से जुड़ी समस्या है। अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी जांच की जा रही है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर इलाज की दिशा तय होगी। अभी उपलब्ध जानकारी में उनकी बीमारी की गंभीरता को लेकर इससे अधिक चिकित्सकीय जानकारी सामने नहीं आई है।अन्ना हजारे लंबे समय से महाराष्ट्र में सामाजिक और भ्रष्टाचार विरोधी काम के लिए जाने जाते रहे हैं। साल 2011 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान उन्हें देशभर में बड़ी पहचान मिली। इस आंदोलन ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया था। इसके बाद भी अन्ना हजारे सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखते रहे हैं और शांतिपूर्ण आंदोलन तथा लोकतांत्रिक तरीके से समस्याओं का समाधान करने पर जोर देते रहे हैं।जुलाई के अंत में अलग-अलग राज्यों से आए 20 भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में स्थित अन्ना हजा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 1, 2026 · 2 min · National Desk

एसिड अटैक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: खुदरा दुकानों में तेजाब की बिक्री पर बेहद कड़े प्रतिबंध पर विचार, मांगा जवाब

तेजाब हमलों से जुड़े एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने खुदरा दुकानों में एसिड की बिक्री को बेहद सीमित करने, यहां तक कि पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की संभावना पर विचार किया। अदालत ने संबंधित प्राधिकरणों से इस मामले में जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि तेजाब हमले के पीड़ितों को पारंपरिक उपचार पद्धतियों से बचाने और इस संबंध में जागरूकता फैलाने में गैर-सरकारी संगठन (NGO) महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 31, 2026 · 1 min · National Desk

जीडीपी: वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 7.8 फीसदी की वृद्धि दर, राजकोषीय घाटा भी हुआ कम

भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 7.8 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। यह पिछले साल की समान अवधि में दर्ज 6.9 फीसदी की वृद्धि से अधिक है। सरकारी आंकड़ों से आज यह जानकारी मिली। आर्थिक गतिविधियों में कितना सुधार? यह वृद्धि मजबूत खपत और निर्यात के कारण हुई है। सरकार के पूंजीगत खर्च ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई। अमेरिका-ईरान युद्ध से उत्पन्न आपूर्ति शृंखला बाधाओं का असर नहीं पड़ा। साथ ही, बढ़ी हुई कमोडिटी कीमतों के बावजूद अर्थव्यवस्था ने अच्छा प्रदर्शन किया।अप्रैल से जून तिमाही की वृद्धि पिछली तिमाही के 7.8 फीसदी विस्तार के बराबर रही। सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) वास्तविक रूप से 8.2 फीसदी बढ़ा। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 7.1 फीसदी से अधिक है। नॉमिनल जीवीए वृद्धि पहली तिमाही में वास्तविक रूप से 11.5 फीसदी रही। नॉमिनल जीडीपी में पहली तिमाही में 10.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। यह एक साल पहले के 8.1 फीसदी से अधिक है। पिछले साल की वस्तु एवं सेवा कर (GST) दर में कटौती हुई थी। आयकर में कमी से भी घरेलू आय और मांग को समर्थन मिला। इससे बढ़ती महंगाई के प्रभाव को कम करने में मदद मिली। जीडीपी पर क्या बोलीं वित्त मंत्री? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी देश की जीडीपी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.8 फीसदी रही है। निर्मला सीतारमण ने इस मजबूत आर्थिक प्रदर्शन का श्रेय एनडीए सरकार के सुधारों को दिया। उन्होंने अर्थव्यवस्था के चुस्त प्रबंधन को भी इसका एक प्रमुख कारण बताया। वित्त मंत्री के अनुसार, इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। यह वृद्धि दर मौजूदा आर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 31, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म: कानपुर देहात के हैं आरोपी चालक-कंडक्टर, मरम्मत के लिए जा रही थी गाड़ी

3 अगस्त को घर से निकली थी पीड़िता पीड़िता 3 अगस्त 2026 को अपने घर से निकली थी। वह नोएडा सेक्टर-63 में रहने वाले अपने चचेरे भाई के घर जा रही थी। इसी दौरान वह ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के लिए स्लीपर बस में सवार हुई। बस में ही चालक और कंडक्टर ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह गंभीर वारदात 4 अगस्त 2026 को हुई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 31, 2026 · 1 min · National Desk

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार थार, चार युवकों की मौत, एक घायल

चिकित्सक ने कार सावर जोगिंदर पुत्र झाझन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पालपुर थाना बिल्सी जिला बदायूं, सुखबीर पुत्र होती लाल उम्र 25 वर्ष, जसवंत पुत्र होतीलाल उम्र 20 वर्ष निवासीगण मेवली थाना उघैती जनपद बदायूं व रवि पुत्र करण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पुरदलपुर थाना इस्लामनगर जिला बदायूं को मृत घोषित कर दिया। कार सवार विष्णु 17 वर्ष निवासी ग्राम पालपुर थाना बिल्सी को हल्की चोटे आई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 31, 2026 · 1 min · National Desk

उज्जैन: अघोरी महिला का खौफनाक कृत्य, जलती चिता से मांस खाने का दावा, गुस्साए साधु-संतों ने की कार्रवाई की मांग

वायरल वीडियो में महिला यह कहते हुए नजर आती है कि वह चिता से मांस खाएगी। इसके बाद वह हाथ में तलवार लेकर जलती चिता के पास जाती और उसमें से कुछ निकालकर खाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद उज्जैन के साधु-संतों और अघोर परंपरा से जुड़े लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी महाराज सहित अन्य संतों ने इस कृत्य की निंदा की है। उनका कहना है कि शव और अंतिम संस्कार से जुड़ी मर्यादाओं का उल्लंघन करना गंभीर विषय है और इसे सनातन परंपरा के अनुरूप नहीं माना जा सकता। वहीं अघोर अखाड़े के प्रमुख बाबा विष्णु नाथ ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अघोर परंपरा का इस तरह प्रदर्शन करना उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रारंभिक स्तर पर इस महिला का किसी मान्य अघोर गुरु या परंपरा से जुड़ाव सामने नहीं आया है।मामले को लेकर अघोर अखाड़े की ओर से उज्जैन के जीवाजीगंज थाने में लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में वायरल वीडियो की फोरेंसिक और तकनीकी जांच कराने की मांग की गई है शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से यह भी मांग की है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अघोर परंपरा के नाम पर कथित तौर पर भ्रम फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोपों की भी जांच की मांग की गई है।संतों का कहना है कि उज्जैन शैव, नाथ और अघोर साधना की प्राचीन परंपराओं से जुड़ी धार्मिक नगरी है। अघोर साधना को वे कठोर अनुशासन, साधना और गु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 31, 2026 · 2 min · National Desk