भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि सितंबर में पूरे देश में कुल मासिक बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। आईएमडी ने यह भी कहा कि 1901 के बाद से भारत में अगस्त 2026 सबसे गर्म रहा, जिसमें औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के महानिदेशक मौसम विज्ञान मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अगस्त 2026 भारत में 1901 के बाद सबसे गर्म अगस्त रहा। इस दौरान देश का औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अगस्त का सामान्य औसत तापमान 27.34 डिग्री सेल्सियस है। अगस्त 2026 में औसत न्यूनतम तापमान भी 1901 के बाद सबसे अधिक रहा। यह 24.36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सामान्य न्यूनतम तापमान 23.68 डिग्री सेल्सियस रहता है।मौसम विभाग ने बताया कि प्रशांत महासागर में सक्रिय अल नीनो के कारण सितंबर में भी बारिश सामान्य (91 फीसदी से कम) रहने और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, अगस्त में देशभर में 213.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से कम थी। वर्ष 2001 के बाद यह अगस्त में दर्ज सातवीं सबसे कम बारिश है।मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि इस समय भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति मजबूत बनी हुई है। मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से अधिक है। आने वाले महीनों में इसके और मजबूत होने की संभावना है।आईएमडी के अनुसार, अगस्त में चार कम दबाव वाले क्षेत्र बने और ये कुल मिलाकर 26 दिनों तक सक्रिय रहे। हालांकि, इनसे हुई बारिश मुख्य रूप से गंगा के मैदानी इलाकों तक ही सीमित रही। इसके कारण देश के कई अन्य हिस्सों में बारिश की कमी बनी रही।1971-2020 के डेटा के आधार पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
अल-नीनो: 1901 के बाद भारत में सबसे गर्म रहा अगस्त, टूटा 125 साल का रिकॉर्ड; जानें इस महीने कैसी होगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि सितंबर में पूरे देश में कुल मासिक बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। आईएमडी ने यह भी कहा कि 1901 के बाद से भारत में अगस्त 2026 सबसे गर्म रहा, जिसमें औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के महानिदेशक मौसम विज्ञान मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अगस्त 2026 भारत में 1901 के बाद सबसे गर्म अगस्त रहा। इस दौरान देश का औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अगस्त का सामान्य औसत तापमान 27.34 डिग्री सेल्सियस है। अगस्त 2026 में औ