पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास 9 नवंबर को हुआ जोरदार धमाका पूरे देश के लिए गहरे सदमे की तरह था। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए। ऐसे में अब संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की आतंकवाद निगरानी टीम की ताजा रिपोर्ट ने इस हमले से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के जुड़े होने का दावा किया है। रिपोर्ट में संगठन की नई साजिशों पर भी चिंता जताई गई है, जिसमें महिलाओं के लिए अलग विंग बनाना और आतंकी गतिविधियों में उनकी भागीदारी शामिल है। 9 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर हुए हमले में 15 लोगों की मौत हुई। संयुक्त राष्ट्र की आतंकवाद निगरानी टीम ने दावा किया कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद इस हमले से जुड़ा है। जैश ने 8 अक्तूबर को महिलाओं के लिए ‘जमात उल-मुमिनात’ नामक विंग बनाया, जिसका उद्देश्य आतंकी गतिविधियों में सहयोग करना है। इस कदम से संगठन नए भर्ती और संचालन मॉडल अपना रहा है, महिलाओं को सहायक और सक्रिय भूमिकाओं में शामिल कर सुरक्षा जांच से बचने की कोशिश कर रहा है। यह संगठन 2000 में बना, मुख्य रूप से भारत, विशेषकर जम्मू-कश्मीर में सक्रिय रहा, और कई हाई-प्रोफाइल हमलों के लिए जिम्मेदार है। जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पर यूएन द्वारा यात्रा प्रतिबंध और संपत्ति फ्रीज जैसी पाबंदियां लगी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे संगठन का नेटवर्क बढ़ सकता है और सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचने में मदद मिल सकती है। दूसरी ओर यूएन सुरक्षा परिषद को सौंपी गई रिपोर्ट में एनालिटिकल सपोर्ट एंड सैंक्शंस मॉनिटरिंग टीम ने बताया कि एक सदस्य देश ने जानकारी दी है कि जैश-ए-मोहम्मद ने 9 नवंबर को नई दिल्ली के लाल किले पर हुए हमले की जिम् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें