सेवा तीर्थ से नई शुरुआत: पीएम मोदी ने संभाला नया कार्यालय, पहले दिन किसानों और महिलाओं के लिए किए बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को औपनिवेशिक दौर की पहचान रहे साउथ ब्लॉक से अपने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में कार्यभार संभाल लिया। यह दिन खास भी रहा, क्योंकि 13 फरवरी को ही वर्ष 1931 में नई दिल्ली को औपचारिक रूप से आधुनिक भारत की राजधानी के रूप में उद्घाटित किया गया था। प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ परिसर पहुंचकर नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को एक ही स्थान पर समाहित किया गया है।प्रधानमंत्री ने परिसर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सेवा तीर्थ की दीवार पर देवनागरी में इसका नाम अंकित है और नीचे ‘नागरिक देवो भव’ का मंत्र लिखा गया है, जो नागरिक-केंद्रित शासन की भावना को दर्शाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।नए कार्यालय से काम शुरू करते ही प्रधानमंत्री ने कई अहम फैसलों पर हस्ताक्षर किए। इनमें ‘पीएम राहत योजना’ (PM RAHAT Scheme) की शुरुआत शामिल है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि समय पर उपचार के अभाव में किसी की जान न जाए।सरकार पहले ही तीन करोड़ ‘लखपति दीदी’ का लक्ष्य हासिल कर चुकी है, जो निर्धारित समयसीमा से एक वर्ष पहले पूरा हुआ। अब प्रधानमंत्री ने मार्च 2029 तक इस संख्या को बढ़ाकर छह करोड़ करने का नया लक्ष्य तय किया है। यह कदम महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए ‘कृषि अवसंरचना कोष’ को बढ़ाकर दो लाख करोड़ रुपये कर दिया गय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1048 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1048.16 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरकर 82,626.76 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 336.10 अंक या 1.30 प्रतिशत गिरकर 25,471.10 पर बंद हुआ। निफ्टी के टॉप 5 गेनर्स निफ्टी के लूजर्स बाजार एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे निवेशकों में कुछ घबराहट पैदा होगी, हालांकि साथ ही अवसर भी मिलेंगे। अमेरिकी बाजारों में एआई शेयरों में बिकवाली की उम्मीद थी, लेकिन बिकवाली का समय और सीमा अज्ञात थी। एआई शेयरों में गिरावट भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार के लिए एआई शेयरों में यह गिरावट सकारात्मक है, क्योंकि पिछले साल की वैश्विक तेजी मुख्य रूप से एआई से संबंधित व्यापार पर आधारित थी, जिसमें भारत, जो एआई के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ देश है, भाग नहीं ले सका। इसलिए, यदि एआई व्यापार में गिरावट जारी रहती है, तो यह भारतीय दृष्टिकोण से सकारात्मक है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय बाजार को इस समय जो बात हिला रही है, वह आईटी शेयरों में भारी बिकवाली है, जो भारत की कंपनियों के मुनाफे का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है। आईटी क्षेत्र पर ‘मानवजनित संकट’ का वास्तविक प्रभाव अभी तक पता नहीं चल पाया है। (यह खबर अपडेट की जा रही है) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

Trade deal: राहुल गांधी की ट्रेड डील के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या Privilege प्रस्ताव लाएं - मैं किसानों के लिए लड़ूंगा। जो भी ट्रेड डील किसानों की रोज़ी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है। अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे। pic.twitter.com/gNVMEYFp3i — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 12, 2026 राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में देश भर के किसान संघों के नेताओं से मुलाकात की, जिसमें भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का विरोध करने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन की आवश्यकता के साथ-साथ किसानों और कृषि मजदूरों की आजीविका की रक्षा करने पर चर्चा की गई। कांग्रेस ने बताया कि बैठक के दौरान किसान संघ के नेताओं ने अपना विरोध जताया और मक्का, सोयाबीन, कपास, फल और मेवे उगाने वाले किसानों की आजीविका के लिए अपनी गहरी चिंता व्यक्त की।पार्टी ने कहा गया है कि किसान नेताओं और राहुल गांधी ने इस समझौते का विरोध करने और किसानों-कृषि मजदूरों की आजीविका की रक्षा करने के लिए एक बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय आंदोलन की जरूरत पर चर्चा की।बता दें कि राहुल गांधी से मिलने वाले किसान नेताओं में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के प्रमुख सुखपाल एस खैरा, भारतीय किसान मजदूर यूनियन, हरियाणा के अशोक बलहारा, बीकेयू क्रांतिकारी के बलदेव एस जीरा, प्रगतिशील किसान मोर्चा के आर नंदकुमार, बीकेयू शहीद भगत सिंह के अमरजीत एस मोहरी, किसान मजदूर मोर्चा - भारत के गुरमनीत एस मंगत और जेके जमीदारा फोरम के हमीद मलिक शामिल थे।यह बैठक राहुल गांधी के उस बयान के एक दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार उनके खिलाफ मामले या विशेषाधिकार प्रस्ताव ला सकती है, लेकिन वे क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

Seva Teerth: पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ का किया उद्घाटन, जानिए क्या है नए प्रधानमंत्री कार्यालय की खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘सेवा तीर्थ’ नाम से बने नए प्रधानमंत्री कार्यालय भवन के साथ कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 का उद्घाटन किया। यह तारीख ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन 1931 में नई दिल्ली को औपचारिक रूप से आधुनिक भारत की राजधानी के रूप में उद्घाटित किया गया था। प्रधानमंत्री शाम लगभग 6 बजे यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आज ही बनी थी दिल्ली आधुनिक भारत की राजधानी करीब 95 वर्षों में देश ने आजादी, गणतंत्र बनने और वैश्विक मंच पर अपनी स्वतंत्र पहचान स्थापित करने जैसे अनेक ऐतिहासिक पड़ाव तय किए हैं। इन सभी बदलावों का साक्षी रहा राजधानी का प्रतिष्ठित रायसीना हिल परिसर, जो एक बार फिर एक बड़े प्रशासनिक परिवर्तन का गवाह बनने जा रहा है। प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय को एक ही स्थान पर समेकित किया गया है। पहले ये संस्थान सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में अलग-अलग भवनों में स्थित थे। वहीं, नए कर्तव्य भवन 1 और 2 में कानून, रक्षा, वित्त, स्वास्थ्य, कृषि सहित कई प्रमुख मंत्रालयों के दफ्तर स्थापित किए जाएंगे। स्थापित किए जाएंगे। सरकार के अनुसार, यह कदम प्रशासनिक समन्वय, दक्षता और नागरिक-केंद्रित शासन प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएमओ के बयान के मुताबिक, यह उद्घाटन भारत की प्रशासनिक संरचना में एक परिवर्तनकारी पड़ाव है। है। यह आधुनिक, कुशल और सुलभ शासन व्यवस्था के निर्माण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नॉर्थ ब्लॉक-साउथ ब्लॉक की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

SBI Report: महंगाई के आंकड़ों पर सवाल; CPI के नए आधार वर्ष में चुनिंदा राज्यों का दबदबा, पेंच कहां जानें?

भारत में खुदरा महंगाई मापने के पैमाने यानी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में हाल ही में किए गए बदलावों ने अर्थशास्त्रियों और बाजार विश्लेषकों का ध्यान खींचा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की नवीनतम रिपोर्ट ने सीपीआई के नए गणना तरीके में बाजारों के चयन पर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नए इंडेक्स में शामिल किए गए नए बाजारों का वितरण भौगोलिक रूप से असंतुलित है, जिसमें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का गैरवाजिब रूप में दबदबा है। यह गड़बड़ी देश की महंगाई की वास्तविक तस्वीर को धुंधला कर सकती है। नए बाजारों पर निर्भरता: पुरानी 2012 की सीरीज के मुकाबले नई सीरीज में कुल 565 नए ग्रामीण और शहरी बाजारों को जोड़ा गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन 565 नए बाजारों में से अकेले 43% हिस्सेदारी केवल दो राज्यों उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से हैं। पुरानी 2012 की सीरीज के मुकाबले नई सीरीज में कुल 565 नए ग्रामीण और शहरी बाजारों को जोड़ा गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन 565 नए बाजारों में से अकेले 43% हिस्सेदारी केवल दो राज्यों उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से हैं। असंतुलित प्रतिनिधित्व: रिपोर्ट में साफ-साफ कहा गया है कि नए बाजारों प्रतिनिधित्व बहुत हद तक असमान है और यह कुछ खास राज्यों की ओर झुका हुआ है।" इसका सीधा मतलब है कि राष्ट्रीय महंगाई दर पर इन दो राज्यों की कीमतों का असर जरूरत से अधिक हो सकता है। सरकार ने महंगाई के आंकड़ों को ज्यादा सटीक बनाने के लिए सीपीआई-2024 सीरीज पेश की है, जिसमें भौगोलिक कवरेज और वस्तुओं की संख्या बढ़ाई गई है। हालांकि, एसबीआई की रिपोर्ट इस विस्तार की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है: सीपीआई बास्केट से क्या बाहर क्या-अंदर? महंगाई की गणना क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सपा प्रवक्ता मनोज यादव छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत बाराबंकी में गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई दो दिन पहले दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मनोज यादव को उस समय पकड़ा गया जब वे अपने कुछ साथियों के साथ सफदरगंज क्षेत्र से गुजर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां नियमानुसार उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सफदरगंज थाने में दो दिन पूर्व छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। उसी प्रकरण में साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस द्वारा की गई है। पिछले दो दिनों से मनोज यादव के संपर्क में न होने को लेकर चर्चा तेज थी। उनकी पत्नी ने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।इसी बीच सफदरगंज में पुलिस की यह कार्रवाई सामने आई, जिससे पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ मिल गया। अभी तक समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में चर्चा का दौर जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 1 min · National Desk

Telangana Municipal Election Results 2026: अब तक 448 नगर पालिका वार्ड के नतीजे घोषित, कांग्रेस को शानदार बढ़त

अश्वराओपेटा नगरपालिका: भद्राद्री कोठागुडेम जिले की अश्वराओपेटा नगरपालिका की 22 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जिसमें कांग्रेस को 17, बीआरएस को 2 और भाजपा को महज एक सीट मिली है। वहीं अन्य के खाते में दो सीटें गई हैं। भद्राद्री कोठागुडेम जिले की अश्वराओपेटा नगरपालिका की 22 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जिसमें कांग्रेस को 17, बीआरएस को 2 और भाजपा को महज एक सीट मिली है। वहीं अन्य के खाते में दो सीटें गई हैं। मंथानी नगरपालिका: पेद्दापल्ली जिले की मंथानी नगरपालिका के सभी 13 वार्ड के नतीजे घोषित हो गए हैं। कांग्रेस ने 11, बीआरएस ने 1 और अन्य के खाते में एक सीट आई है। यहां भाजपा अपना खाता नहीं खोल पाई। पेद्दापल्ली जिले की मंथानी नगरपालिका के सभी 13 वार्ड के नतीजे घोषित हो गए हैं। कांग्रेस ने 11, बीआरएस ने 1 और अन्य के खाते में एक सीट आई है। यहां भाजपा अपना खाता नहीं खोल पाई। अब तक घोषित 30 नगर पालिकाओं में से कांग्रेस 24 में आगे है, जबकि बीआरएस 6 में और भाजपा एक भी सीट पर आगे है। रंगा रेड्डी जिले के 59 वार्डों में जहां परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, वहां कांग्रेस-24 सीटें, बीआरएस-23, भाजपा-सात और निर्दलीयों ने पांच सीटें हासिल की हैं। देवरकद्रा नगर पालिका के कुल 12 वार्डों में से कांग्रेस ने छह, बीआरएस ने चार, जबकि भाजपा और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक वार्ड जीता। #WATCH | Telangana Congress leaders distribute sweets, burst crackers, beat drums and dance as they celebrate at the party office in Nampally, Hyderabad, expressing confidence that they will win more seats in today’s municipal election results. As per the State Election… pic.twitter.c …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिकी व्यापार समझौते में किसानों के हितों को लेकर अहम बात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश में कहा कि पीएम मोदी हमेशा से किसान हितैशी रहे हैं। विभिन्न मुख्य खाद्य पदार्थों का उत्पादन करने वालें किसानों के लिए क्या? संवेदनशील क्षेत्र को लेकर कही अहम बात बाजार विस्तार की संभावनाओं पर डाला प्रकाश राहुल गांधी पर साधा निशाना चौहान ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का हर निर्णय किसानों के हित में लिया गया है। उनकी योजनाओं ने किसानों की जिंदगी बदल दी है। और अभी अमेरिका से जो समझौता हुआ है, उसमें भी किसान हित पूरी तरह से सुरक्षित है।कृषि मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह समझौता विशेष रूप से विभिन्न मुख्य खाद्य पदार्थों का उत्पादन करने वाले किसानों की जरूरतों को पूरा करता है। चौहान ने कहा कि हमारे अनाज उत्पादक किसान गेहूं, चावल, मक्का, सोया, मोटा अनाज पैदा करने वाले किसानों के हितों का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है। हमारे प्रमुख फल और सब्जी उत्पादों किसानों के हितों को भी इस समझौते में पूरी तरह संरक्षीत किया गया है।चौहान ने स्पष्ट किया कि सरकार ने कुछ संवेदनशील क्षेत्र के लिए सख्त सीमाएं बनाए रखी हैं। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री के लिए , डेयरी उत्पाद के लिए देश के दरवाजे नहीं खोले गए हैं। सच तो ये है हमारे मसाला उत्पाद किसानों को नया विशाल बाजार मिलेगा।मंत्री ने नए समझौते के तहत विभिन्न भारतीय उत्पादों के लिए बाजार विस्तार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चाय, कॉफी, पनीर सहित अनेकों वस्तुओं को नया बाजार मिलने से निर्यात बढ़ेगा। इससे किसानों को फायदा होगा, उनकी आमदनी बढ़ेगी। टेक्सटाइल के न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

AUS vs ZIM Live Score: ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कंगारू टीम मुश्किल में नजर आ रही है। उसने पांच ओवर में ही 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। जोश इंग्लिस आठ रन बनाकर आउट हुए, जबकि कैमरन ग्रीन और टिम डेविड खाता नहीं खोल सके। ब्लेसिंग मुजरबानी ने इंग्लिस और डेविड को आउट किया। वहीं, ब्रैड इवेंस ने ग्रीन को पवेलियन भेजा। कप्तान ट्रेविस हेड को ब्रैड इवेंस ने बोल्ड किया। वह 15 गेंद में 17 रन बना सके। फिलहाल मैट रेनशॉ और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं। जिम्बाब्वे की पारी जिम्बाब्वे को पहला झटका आठवें ओवर में 61 के स्कोर पर लगा। मार्कस स्टोइनिस ने तादिवानाशे मरुमानी को जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। उन्होंने 21 गेंद में सात चौके की मदद से 35 रन बनाए। जिम्बाब्वे को दूसरा झटका रेयान बर्ल के रूप में लगा। वह 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। बर्ल ने 30 गेंद में चार चौके की मदद से 35 रन बनाए। बर्ल को कैमरन ग्रीन ने पवेलियन भेजा। ब्रायन बेनेट 56 गेंद में सात चौके की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, कप्तान सिकंदर रजा ने भी 13 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 24 गेंद में नाबाद 38 रन की साझेदारी की। कंगारू टीम मुश्किल में नजर आ रही है। उसने पांच ओवर में ही 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। जोश इंग्लिस आठ रन बनाकर आउट हुए, जबकि कैमरन ग्रीन और टिम डेविड खाता नहीं खोल सके। ब्लेसिंग मुजरबानी ने इंग्लिस और डेविड को आउट किया। वहीं, ब्रैड इवेंस ने ग्रीन को पवेलियन भेजा। कप्तान ट्रेविस हेड को ब्रैड इवेंस ने बोल्ड किया। वह 15 गेंद में 17 रन बना सके। फिलहाल मैट रेनशॉ और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं। टी20 विश्वकप 2026 में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh Election Results 2026 LIVE: BNP ने PM मोदी का जताया आभार; आवामी लीग की पुरानी सहयोगी पार्टी की हार

12:48 PM, 13-Feb-2026 एक भी सीट नहीं जीत पाई अवामी लीग की पुरानी सहयोगी पार्टी बांग्लादेश चुनाव में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की आवामी लीग की पुरानी सहयोगी पार्टी जातीय पार्टी (जेपी) एक भी सीट जीत नहीं पाई। देखा जाए तो जेपी की इस चुनाव में हार अबतक की सबसे बड़ी हार है। पार्टी ने 196 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं हासिल कर पाई। 12:36 PM, 13-Feb-2026 बीएनपी ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया बीएनपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने पार्टी के नेता तारिक रहमान को उनकी निर्णायक चुनावी जीत पर बधाई दी। बीएनपी के चुनाव समन्वय समिति के प्रमुख नजरुल इस्लाम खान ने कहा कि पीएम मोदी को बधाई देने के लिए पार्टी आभारी है और वे मानते हैं कि तारिक रहमान के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच संबंध और लोगों के बीच भरोसा मजबूत होगा। 10:49 AM, 13-Feb-2026 इन तीन जगहों पर बीएनपी ने मारी बाजी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने ढाका, बारिसल और तंगेल जैसे सभी बड़े जिलों में जीत हासिल की है। पार्टी ने तंगेल की आठ में से सात सीटें और ढाका के सभी पांच जिलों की सीटें जीती हैं. 10:39 AM, 13-Feb-2026 सात महिलाओं ने दर्ज की जीत बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय चुनाव में सात महिला उम्मीदवार संसद में जीत हासिल करने में सफल रहीं, यह जानकारी अनौपचारिक नतीजों पर आधारित है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी), जो पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, के छह महिला उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों से जीतकर संसद में पहुंचे। ये उम्मीदवार धान के बंडल (Paddy Sheaf) प्रतीक के साथ चुनाव लड़ी थीं। चयनित महिला उम्मीदवारों में अफरोजा खान रीता- मणिकगंज-3, इसरत सुल्ताना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk