1 of 11 lawyer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स बाराबंकी शहर में भी उनका घर है। बाराबंकी कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। शुक्रवार को लखनऊ से कार से बाराबंकी आ रहे शोएब को घेरकर हमलावरों ने गोलियां बरसाईं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता शोएब किदवई (51) उर्फ बॉबी की शुक्रवार दोपहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। दोपहर करीब एक बजे शहर से चार किमी दूर असेनी अंडरपास के पास हमलावरों ने उनकी कार पर 11 राउंड फायरिंग की। मुख्तार गैंग का शूटर रहे शोएब को चार गोलियां लगी। पुलिस को कार के पास में चार खाली कारतूस मिले हैं। पत्नी शाजिया ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शोएब बाराबंकी के गदिया गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में रह रहे थे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 वकील की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी मौके पर पहुंची पुलिस को शोएब कार की ड्राइविंग सीट पर औंधे मुंह पड़े मिले। कार की विंडस्क्रीन पर गोलियों के निशान मिले हैं। एक गोली शोएब के दाहिने गाल को चीरते हुए निकल गई। हाथ और पसली में भी तीन गोलियां धंसी मिली हैं। सूचना पर एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 3 of 11 हत्या के बाद बिखरे पड़ी खाली कारतूस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी हत्या व बलवा के छह मामले दर्ज थे शोएब का नाम 1999 में लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में जेलर आरके तिवारी की हत्या और इसके बाद बाराबंकी के डॉ. डीवी सिंह की हत्या के मामले में सामने आया था। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें