11:15 AM, 20-Feb-2026 भारत-अमेरिका संबंधों पर US राजदूत सर्जियो गोर का बयान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग के व्यापक अवसर मौजूद हैं। एआई इम्पैक्ट समिट के उद्घाटन सत्र के बाद गोर ने कहा, “यह एक बेहद प्रभावशाली समिट रही है। हमारे दोनों देशों के बीच कई अवसर हैं और हम इस सहयोग को आगे बढ़ाने को लेकर उत्सुक हैं।” समिट के समापन दिवस पर अपने मुख्य भाषण में, पैक्स सिलिका पहल पर हस्ताक्षर से पहले गोर ने कहा कि इस साझेदारी पर हस्ताक्षर करके दोनों देशों ने एक साथ जीत का रास्ता चुना है। उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को “सक्षम और इच्छुक देशों का गठबंधन” बताते हुए इसे तकनीकी सहयोग के नए चरण के रूप में परिभाषित किया। गोर ने यह भी कहा कि पैक्स सिलिका में भारत की भागीदारी वैश्विक तकनीकी ढांचे के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में उभर रही है। उनके अनुसार, इस पहल का उद्देश्य उन्नत प्रौद्योगिकी के “कमांडिंग हाइट्स” को स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देशों के हाथों में बनाए रखना है। उन्होंने संकेत दिया कि यह साझेदारी उभरती प्रौद्योगिकियों, विशेषकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, के क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करेगी। 09:46 AM, 20-Feb-2026 एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान वे आई आधारित आर्थिक विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जुड़े अहम सत्रों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री नायडू ‘एआई एक्सेलरेटर आर्थिक विकास’ प्लेनरी सत्र में असम के मुख्यमंत्री ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें