नागौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। नागौर में निजी लोक परिवहन बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। यह हादसा हरिमा टोल प्लाजा के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बस जोधपुर से सुजानगढ़ की तरफ जा रही थी, जबकि मिनी ट्रक लाडनूं से नागौर की तरफ आ रहा था। आमने-सामने की भिड़ंत में मिनी ट्रक का चालक बुरी तरह से वाहन में फंस गया। उसे बाहर निकालने के प्रयास किए गए।हादसे के समय बस में सवार 28 यात्रियों को चोटें आईं। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों और टोल कर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।टोल एंबुलेंस निर्मल रोजा ने बताया कि 15 महिलाओं को डेह की सीएचसी में एडमिट करवाया गया है, जबकि 10 से 12 लोगों को नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। हादसे के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Rajasthan News: नागौर में बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 28 यात्री घायल; ट्रक चालक वाहन में फंसा
नागौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। नागौर में निजी लोक परिवहन बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। यह हादसा हरिमा टोल प्लाजा के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बस जोधपुर से सुजानगढ़ की तरफ जा रही थी, जबकि मिनी ट्रक लाडनूं से नागौर की तरफ आ रहा था। आमने-सामने की भिड़ंत में मिनी ट्रक का चालक बुरी तरह से वाहन में फंस गया। उसे बाहर निकालने के प्रयास किए गए।हादसे के समय बस में सवार 28 यात्रियों को चोटें आईं। टक्कर