1 of 4 अक्षर और दुबे ने मिलकर विल जैक्स का कैच लिया - फोटो : IANS टी20 विश्वकप 2026 के सबसे रोमांचक मैचों में से एक मैच गुरुवार को खेला गया। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हाईस्कोरिंग मैच में सात रन से तो हराया, लेकिन भारतीय फैंस की सांसें अटक गई थीं। जेकब बेथेल के वन मैन आर्मी शो ने लगभग भारत से जीत छीन ही ली थी, लेकिन क्रंच मोमेंट में सूझबूझ ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस मैच में सबसे खास बात टीम इंडिया की फील्डिंग रही। अक्षर पटेल ने मुश्किल कैच लपके और भारत की जीत सुनिश्चित की। अक्षर का तीन कैचों में योगदान रहा, जिसमें से दो तो काफी मुश्किल थे। इन्हें कैच ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा जा रहा है। अक्षर के इन कैचों की तुलना 2024 टी20 विश्वकप से की जा रही है। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स ने तो अक्षर के कैचों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बापू बल्लेबाजों के लिए हानिकारक है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 4 अक्षर ने 24 मीटर पीछे भागकर ब्रूक का कैच लपका - फोटो : IANS दरअसल, अक्षर ने बुमराह के पहले ओवर की पहली गेंद पर ब्रूक का कैच 24 मीटर पीछे दौड़ते हुए और डाइव लगाते हुए लपका। इस कैच ने ब्रूक की अहम विकेट दिलाई और मैच कुछ हद तक भारत की ओर मुड़ा, क्योंकि ब्रूक इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे हैं। इसके बाद एक वक्त विल जैक्स और जेकब बेथेल मैदान पर जम गए और 39 गेंद में 77 रन की साझेदारी कर डाली। दोनों ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी थी। तभी अर्शदीप की फुल टॉस गेंद को जैक्स ने डीप पॉइंट पर खेला। वहां बाउंड्री लाइन पर खड़े अक्षर ने 21 मीटर कवर किया और दौड़ते हुए कैच लपका। हालांकि, उनकी स्पीड इतनी थी कि उन्हें लगा कि वह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
'बापू बल्लेबाजों के लिए हानिकारक': अक्षर का 24 मीटर पीछे दौड़कर लिया कैच देखा! क्यों याद आया 2024 का विश्वकप?
1 of 4 अक्षर और दुबे ने मिलकर विल जैक्स का कैच लिया - फोटो : IANS टी20 विश्वकप 2026 के सबसे रोमांचक मैचों में से एक मैच गुरुवार को खेला गया। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हाईस्कोरिंग मैच में सात रन से तो हराया, लेकिन भारतीय फैंस की सांसें अटक गई थीं। जेकब बेथेल के वन मैन आर्मी शो ने लगभग भारत से जीत छीन ही ली थी, लेकिन क्रंच मोमेंट में सूझबूझ ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस मैच में सबसे खास बात टीम इंडिया की फील्डिंग रही। अक्षर पटेल ने मुश्किल कैच लपके और भारत की