छत्रपति हत्याकांड में डेरा मुखी बरी: हाईकोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को दी बड़ी राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

क्या था छत्रपति हत्याकांड सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की 24 अक्तूबर 2002 को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी। 21 नवंबर को उनकी मौत हो गई। अगस्त 2002 में अज्ञात पत्र में डेरा की साध्वियों के साथ यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोप लगाए गए थे। छत्रपति ने इस पत्र को अपने अखबार में प्रकाशित किया था। 2003 में छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपी थी। नवंबर 2003 में हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की। 2004 में डेरा सच्चा सौदा ने यह जांच रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी, पर सुप्रीम कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी। करीब 16 साल इस केस की सुनवाई पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में चली। सीबीआई ने 2018-2019 में केस में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने इसे सुनियोजित साजिश करार देकर राम रहीम, कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल को दोषी करार दिया। गुरमीत राम रहीम ने 2019 के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी। इसमें आज हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं। वे वर्तमान में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia War: ईरान पर आज होगा अब तक का सबसे घातक हमला; जंग के बीच इस्राइल को मिलेगी ताकत, अमेरिका देगा हथियार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने प्रमुख सहयोगी इस्राइल को 151 मिलियन डॉलर (लगभग 1300 करोड़ रुपये) के भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार देर रात इस हथियार सौदे की घोषणा की, जिसमें आपातकालीन स्थिति का हवाला देते हुए संसद की सामान्य समीक्षा प्रक्रिया को छोड़ दिया गया। इस आपातकालीन पैकेज में BLU-110A/B सामान्य उपयोग वाले बम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अमेरिका इस्राइल को लॉजिस्टिक सहायता और अन्य आवश्यक सपोर्ट सेवाएं भी प्रदान करेगा। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, यह सौदा अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में है। इसका उद्देश्य पश्चिम एशिया में अमेरिका के एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार की सुरक्षा को मजबूत करना है, जो क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाता रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस्राइल इन बमों का इस्तेमाल किस विशिष्ट उद्देश्य या स्थान के लिए करने की योजना बना रहा है। अधिकारियों का मानना है कि यह सौदा इस्राइल की वर्तमान और भविष्य की सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाएगा, उसकी घरेलू रक्षा को मजबूत करेगा और क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ एक निवारक शक्ति के रूप में कार्य करेगा।इसी बीच, अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने एक महत्वपूर्ण बयान में कहा कि अमेरिका की ओर से ईरान पर आज रात अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा। बेसेंट के अनुसार, इस अभियान का मुख्य लक्ष्य ईरानी मिसाइल लॉन्चिंग स्थल और मिसाइल निर्माण कारखानों को निशाना बनाना होगा, जिससे ईरान की सैन्य उत्पादन क्षमता को काफी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने ईरान पर आर्थिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने का भी आरोप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

Merops Anti-Drone: अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज

पश्चिम एशिया में ईरान के ड्रोन खतरे को देखते हुए अमेरिका अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करने जा रहा है। इसके लिए अमेरिका जल्द ही मेरोप्स नामक एंटी-ड्रोन सिस्टम क्षेत्र में तैनात करेगा। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार यह वही सिस्टम है जिसने यूक्रेन में रूसी ड्रोन के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया है। यह एक मध्यम आकार की पिकअप ट्रक में आसानी से फिट हो सकता है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से ड्रोन को पहचानता है। सिग्नल या सैटेलाइट जाम होने पर भी स्वतंत्र रूप से नेविगेट कर सकता है। दुश्मन ड्रोन के करीब जाकर उसे हवा में ही गिरा देता है। दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में अभी ड्रोन हमलों से निपटने के लिए पर्याप्त तकनीक मौजूद नहीं है। हालांकि अमेरिका ने ईरानी मिसाइलों को गिराने के लिए पैट्रियट (Patriot) और थाड (THAAD) जैसे मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल किया है, लेकिन छोटे और सस्ते ड्रोन को रोकना अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे शाहेद ड्रोन तकनीकी रूप से बहुत जटिल नहीं हैं, लेकिन बड़ी संख्या में छोड़े जाने के कारण ये खतरनाक साबित होते हैं। रूस भी यूक्रेन युद्ध में इसी प्रकार के ड्रोन का लगातार इस्तेमाल कर रहा है और उन्हें लगातार अपग्रेड कर रहा है। यही कारण है कि अमेरिका अब सस्ते और तेज समाधान तलाश रहा है।अमेरिकी कांग्रेस की इंटेलिजेंस कमेटी के वरिष्ठ डेमोक्रेटिक सदस्य जिम हाइम्स के मुताबिक अमेरिका मिसाइल हमलों को रोकने में तो काफी सक्षम है, लेकिन ड्रोन से निपटना कहीं ज्यादा मुश्किल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक ईरानी ड्रोन की कीमत आमतौर पर 50 हजार डॉलर से भी कम होती है, जबकि उसे मार गिर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: ईरान के नागरिक इलाकों पर हो रही है बमबारी? UN में अमेरिका-इस्राइल पर गंभीर आरोप, 1300 मौतों का भी दावा

#WATCH | Permanent Representative of Iran to the United Nations, Amir-Saeid Iravani says, “… The US and Israeli regime continue a brutal and massive attack on Iran and its people… They deliberately targeted civilians and civilian infrastructure… Iranian cities are being… pic.twitter.com/eEIi1Qi9iG — ANI (@ANI) March 7, 2026 संयुक्त राष्ट्र में दिए गए अपने बयान में इरावानी ने दावा किया कि इन हमलों में नागरिकों और नागरिक ढांचे को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उनके अनुसार घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों में भारी बम गिराए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान जा रही है।ईरानी प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि कई शहरों में बिना भेदभाव के हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाकों, सार्वजनिक सुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण नागरिक संरचनाओं को निशाना बनाया गया है।उनके मुताबिक हमलों में 2000 पाउंड के बम तक इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जो घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भारी तबाही मचा रहे हैं। इरावानी ने कहा कि इन कार्रवाइयों का उद्देश्य नागरिकों को डराना और अधिकतम नुकसान पहुंचाना है।ईरान के अनुसार अब तक इस संघर्ष में 1,332 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा हजारों लोग घायल हुए हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इरावानी ने यह भी कहा कि देशभर में 180 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।ईरान के अनुसार इस संघर्ष में देशभर में कई महत्वपूर्ण संस्थानों और सुविधाओं को निशाना बनाया गया है, जिनमें हवाई अड्डे, स्कूल, अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र, आवासीय इमारतें, खेल परिसर, मस्जिदें और पुलिस मुख् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप?: ईरान से जंग के बीच घातक संकेत, अमेरिकी हथियार उत्पादन चार गुना बढ़ाने का एलान

पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष अब अपने आठवें दिन में प्रवेश कर रहा है। इसके बाद भी अमेरिका और इस्राइल का ईरान ताबड़तोड़ हमले और ईरान का इस्राइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले ने पूरे पश्चिम एशिया को बारूद के ढेर पर खड़ा कर दिया है। दोनों तरफ से जारी बमबारी के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने और हथियार उत्पादन चौगुना करने की योजना का खुलासा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अमेरिका की सबसे बड़ी सैन्य हथियार निर्माण कंपनियों के साथ एक अहम बैठक की। इसमें उन्होंने प्रोडक्शन और प्रोडक्शन शेड्यूल पर चर्चा की। साथ ही उच्च‑स्तरीय हथियार के उत्पादन को चार गुना बढ़ाए जाने पर सहमति बनी।अपने पोस्ट में ट्रंप ने बताया कि इन हथियारों का उत्पादन जल्द से जल्द और उच्च मात्रा में हासिल करना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इन हथियारों के उत्पादन विस्तार का काम तीन महीने पहले ही शुरू हो चुका है और कई हथियारों की निर्माण प्रक्रिया अब भी चल रही है।अपने पोस्ट में ट्रंप ने बताया कि बैठक में अमेरिका की प्रमुख सैन्य हथियार निर्माण कंपनियों के सीईओ, जिनमें बीएई सिस्टम्स, बोइंग, हनीवेल एयरोस्पेस, एल3 हैरिस मिसाइल सॉल्यूशंस, लॉकहीड मार्टिन, नॉर्थ्रॉप ग्रुमन और रेथियन शामिल थे। ट्रंप के अनुसार, इन कंपनियों ने उत्पादन और उत्पादन शेड्यूल को लेकर विस्तार से चर्चा की और उच्च मात्रा में हथियार बनाने पर सहमति जताई। उन्होंने बताया कि बैठक के समापन पर अगले दो महीनों में एक और बैठक निर्धारित की गई है।अपने बयान में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: पश्चिम एशिया युद्ध का आठवां दिन; एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी; नेपाल में जेन-जी सरकार के आसार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब आटवें दिन में प्रवेश कर रहा है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में शनिवार, 7 मार्च से वृद्धि कर दी गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी आज से 115 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे व्यवसायों पर असर पड़ेगा। इसके साथ ही रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह उर्फ बालेन की नई राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) आम चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। यह चुनावी राजनीतिक संकट के कारण कराया गया है। सितंबर में जेन-जी के नेतृत्व में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद केपी शर्मा ओली ओली की सरकार गिर गई थी। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 165 सीटों में से 144 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें आरएसपी छह सीटें जीत चुकी है और 109 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: अकूल और केदारनाथ अग्रवाल की कविता- सुबह और शाम

आज का शब्द: अकूल और केदारनाथ अग्रवाल की कविता- सुबह और शाम ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- अकूल, जिसका अर्थ है- जिसका कोई कूल, किनारा या अंत न हो, असीम। प्रस्तुत है केदारनाथ अग्रवाल की कविता- सुबह और शाम मैंने उसको हँसते देखा; उसके गालों पर गुलाब को खिलते देखा; वह अकूल अनुराग-पुलक-सी- दूर खड़ी भी पास खड़ी थी। वह मेरी रंगीन सुबह थी!! बस, फिर मेरी ट्रेन चली थी। प्लेटफार्म पर सुबह सुनहरी छूट गई थी। दिन की यात्रा- धूल-धुएँ के बीच हुई थी। एक बार फिर, बरसों बीते, मैंने उसको नदी किनारे गुमसुम देखा; उसके गालों के गुलाब सब सूख गए थे; दूर खड़ी भी पास खड़ी थी। वह मेरी सुनसान शाम थी॥ हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 7 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 1 min · National Desk

Social Media: विदेश के बाद अब भारत में भी सख्ती; राज्यों में कड़े फैसले, कंपनियों की नीति क्या? जानिए सबकुछ

बच्चों और किशोरों में सोशल मीडिया की बढ़ती लत को अब ब्रिटेन जैसे देशों में ‘सिगरेट’ के समान खतरनाक माना जा रहा है। डिजिटल सुरक्षा को लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कड़े रुख के बाद अब भारत में भी नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हाल ही में कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों ने प्रतिबंध की घोषणाएं की हैं, वहीं दिग्गज टेक कंपनियां इन पाबंदियों को रोकने के लिए अरबों रुपये खर्च कर रही हैं। आइए सवाल-जवाब के जरिए इस आर्थिक और नीतिगत पहलुओं को समझते हैं। भारत में राज्यों ने बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर क्या कड़े फैसले लिए हैं? भारत में बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को लेकर राज्य सरकारें आक्रामक रुख अपना रही हैं। कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए यह अहम एलान किया। इसी तर्ज पर, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी अगले 90 दिनों के भीतर 13 साल (या 16 साल) से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस बंद करने की घोषणा की है। इन राज्यों का तर्क है कि डिजिटल लत से बच्चों की मानसिक सेहत, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और सीखने की आदत पर भारी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। केंद्र सरकार का इस मुद्दे पर क्या रुख है? केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी साफ कर चुके हैं कि बच्चों की डिजिटल सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज की सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों के साथ गंभीर चर्चा चल रही है। सरकार वर्तमान में उम्र-आधारित एक्सेस कंट्रोल लागू करने पर व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

LPG price increased: घरेलू एलपीजी के दाम 60 और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपये बढ़ोतरी, नई दरें लागू

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में शनिवार, 7 मार्च से वृद्धि कर दी गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी आज से 115 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे व्यवसायों पर असर पड़ेगा। एलपीजी के संदर्भ में, सरकार ने सभी एलपीजी रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है ताकि पूरे देश में इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों ने बताया कि एलपीजी के भंडार के मामले में भारत की स्थिति फिलहाल अच्छी है। सूत्रों के अनुसार, जनवरी से अमेरिका से एलपीजी भारत में आनी शुरू हो गई है। भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने नवंबर 2025 में अनुबंध वर्ष 2026 के लिए अमेरिकी खाड़ी तट से लगभग 2.2 मीट्रिक टन प्रति वर्ष एलपीजी आयात करने के लिए एक साल का अनुबंध किया है।" data-placeholder=“Translation” data-ved=“2ahUKEwjH_Y_s-4uTAxVnSmwGHYseAR4Q3ewLegQIBBAW” dir=“ltr” id=“tw-target-text” role=“text” tabindex="-1"> एस्मा लागू सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। मुंबई में, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई दर अब 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में, कीमत 879 रुपये से बढ़कर 0.30 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है। संशोधित दरें आज से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।यह वृद्धि व्यवसायों द्वारा उपयोग किए जाने वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों पर भी लागू होती …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: कतर की वायु रक्षा ने 10 में 9 ईरानी ड्रोन नष्ट किए; ईरानी राष्ट्रपति ने पुतिन से की बात

02:28 AM, 07-Mar-2026 कतर ने आंशिक हवाई यातायात फिर शुरू किया कतर की जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने कहा कि देश में आंशिक हवाई यातायात फिर से शुरू किया गया है। इस चरण में केवल यात्रियों की निकासी और कार्गो उड़ानें संचालित की जाएंगी। सिविल एविएशन ने यात्रियों से कहा है कि जिनके पास उड़ानों की पुष्टि है, वे अपनी उड़ानों की नवीनतम जानकारी जरूर देखें। दोहा की नियमित उड़ानें अभी शुरू नहीं हुई हैं, जो आधिकारिक घोषणा के बाद फिर से शुरू होंगी। 02:28 AM, 07-Mar-2026 ईरान के राष्ट्रपति ने रूस के पुतिन से की फोन पर बातचीत ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। यह जानकारी ईरानी सरकारी समाचार सेवा ने दी है। संबंधित पक्षों से और अपडेट मिलते ही नई जानकारी दी जाएगी। 02:12 AM, 07-Mar-2026 ईरानी ड्रोन हमले: कतर की वायु रक्षा ने 10 में 9 ड्रोन नष्ट किए कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को देश की एयर डिफेंस प्रणाली ने ईरान से आने वाले ड्रोन हमलों का मुकाबला किया। सुबह से शाम तक जारी इस हमले में कुल 10 ड्रोन कतर की तरफ भेजे गए। इनमें से 9 ड्रोन इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिए गए, जबकि एक ड्रोन अनासीन इलाके में गिरा, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। 01:32 AM, 07-Mar-2026 नतांज के पास विस्फोट: ईरानी सरकारी मीडिया ने दी जानकारी ईरान के केंद्रीय शहर नतांज के पास विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं, ऐसा ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया है। नतांज ईरान की सबसे बड़ी न्यूक्लियर समृद्धिकरण सुविधाओं में से एक का घर है। इस शहर पर पहले भी हमला हुआ है। 2025 में 12-दिन के युद्ध के दौरान और वर्तमान युद्ध में भी। 01:18 AM, 07-Mar-2026 नागरिक उड्डयन मंत्रालय न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk