पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष अब अपने आठवें दिन में प्रवेश कर रहा है। इसके बाद भी अमेरिका और इस्राइल का ईरान ताबड़तोड़ हमले और ईरान का इस्राइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले ने पूरे पश्चिम एशिया को बारूद के ढेर पर खड़ा कर दिया है। दोनों तरफ से जारी बमबारी के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने और हथियार उत्पादन चौगुना करने की योजना का खुलासा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अमेरिका की सबसे बड़ी सैन्य हथियार निर्माण कंपनियों के साथ एक अहम बैठक की। इसमें उन्होंने प्रोडक्शन और प्रोडक्शन शेड्यूल पर चर्चा की। साथ ही उच्च‑स्तरीय हथियार के उत्पादन को चार गुना बढ़ाए जाने पर सहमति बनी।अपने पोस्ट में ट्रंप ने बताया कि इन हथियारों का उत्पादन जल्द से जल्द और उच्च मात्रा में हासिल करना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इन हथियारों के उत्पादन विस्तार का काम तीन महीने पहले ही शुरू हो चुका है और कई हथियारों की निर्माण प्रक्रिया अब भी चल रही है।अपने पोस्ट में ट्रंप ने बताया कि बैठक में अमेरिका की प्रमुख सैन्य हथियार निर्माण कंपनियों के सीईओ, जिनमें बीएई सिस्टम्स, बोइंग, हनीवेल एयरोस्पेस, एल3 हैरिस मिसाइल सॉल्यूशंस, लॉकहीड मार्टिन, नॉर्थ्रॉप ग्रुमन और रेथियन शामिल थे। ट्रंप के अनुसार, इन कंपनियों ने उत्पादन और उत्पादन शेड्यूल को लेकर विस्तार से चर्चा की और उच्च मात्रा में हथियार बनाने पर सहमति जताई। उन्होंने बताया कि बैठक के समापन पर अगले दो महीनों में एक और बैठक निर्धारित की गई है।अपने बयान में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप?: ईरान से जंग के बीच घातक संकेत, अमेरिकी हथियार उत्पादन चार गुना बढ़ाने का एलान
पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष अब अपने आठवें दिन में प्रवेश कर रहा है। इसके बाद भी अमेरिका और इस्राइल का ईरान ताबड़तोड़ हमले और ईरान का इस्राइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले ने पूरे पश्चिम एशिया को बारूद के ढेर पर खड़ा कर दिया है। दोनों तरफ से जारी बमबारी के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने और हथियार उत्पादन चौगुना करने की योजना का खुलासा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताय