TOP News: तेहरान में बमबारी, ईरान पर ट्रंप बोले- युद्ध खत्म होने के करीब; दुनिया में बढ़ी तेल और गैस की किल्लत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और इस्राइल इस युद्ध में निर्णायक बढ़त बना चुके हैं और संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है। उन्होंने यह भी दोहराया कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा। इसी बीच ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें ईरान युद्ध को कूटनीतिक तरीके से खत्म करने के विकल्पों पर चर्चा की गई। वहीं एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने सवाल खड़े किए हैं कि सैन्य हस्तक्षेप से ईरान में सत्ता परिवर्तन संभव नहीं था, फिर भी हमले का फैसला क्यों लिया गया। इस युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, शेयर बाजार में गिरावट और रुपये की कमजोरी के कारण भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और सोने-चांदी की कीमतों में भी तेज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। दूसरी ओर नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रतिनिधि सभा चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिला है और काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं जम्मू में सेना का एक जवान नदी में डूबने से लापता हो गया है। देश में अन्य खबरों में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक, दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड और भारत के दुनिया के दूसरे सबसे बड़े हथियार आयातक बनने की रिपोर्ट भी चर्चा में रही। खेल जगत में टीम इंडिया की टी20 विश्व कप जीत के बाद खिलाड़ियों की निजी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

Trump-Putin Talks: क्या अब थम जाएगा ईरान युद्ध? जानें ट्रंप-पुतिन की बीतचीत में किन मुद्दों पर हुई चर्चा

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिका और रूस के बीच बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई है। इस बातचीत में ईरान युद्ध को जल्द राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से खत्म करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं की यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब क्षेत्र में संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ रही है। रूस के राष्ट्रपति के कूटनीतिक सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि बातचीत खुली और रचनात्मक रही। इसमें ईरान के साथ चल रहे युद्ध और यूक्रेन से जुड़े हालात पर विस्तार से चर्चा की गई। पुतिन ने युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए कई राजनीतिक और कूटनीतिक रास्तों पर अपने विचार रखे। उन्होंने यह भी बताया कि रूस खाड़ी देशों के नेताओं, ईरान के राष्ट्रपति और अन्य देशों से लगातार संपर्क में है।रूस की ओर से कहा गया कि पुतिन ने युद्ध खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने खाड़ी देशों के नेताओं और ईरान के राष्ट्रपति से हुई बातचीत का भी जिक्र किया। पुतिन का मानना है कि राजनीतिक बातचीत के जरिए इस संघर्ष को जल्दी समाप्त किया जा सकता है। रूस इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संपर्क बनाए हुए है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। उन्होंने इसे “अल्पकालिक सैन्य अभियान” बताया। ट्रंप ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अमेरिकी सेना अपनी शुरुआती योजना से भी आगे निकल चुकी है और अभियान तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने वैश्विक तेल बाजार और वेनेजुएला की स्थिति पर भी च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: लेबनान सीमा पर हमले में इस्राइली मंत्री का बेटा घायल; सऊदी ने तीन इरानी ड्रोन मार गिराए

03:24 AM, 10-Mar-2026 बगदाद एयरपोर्ट हमले की जिम्मेदारी इराकी सशस्त्र समूह ने ली इराक के एक सशस्त्र समूह सराया औलिया अल-दाम ने बगदाद एयरपोर्ट पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। समूह ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी बयान में दावा किया कि उसने ड्रोन के जरिए बगदाद एयरपोर्ट स्थित विक्टोरिया सैन्य एयरबेस को निशाना बनाया। हाल के दिनों में इराक में ऐसे हमलों की संख्या बढ़ी है। पिछले सप्ताह उत्तरी इराक के कुर्द क्षेत्र एरबिल में एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने और एक होटल को भी दो ड्रोन से निशाना बनाया गया था। इससे पहले सुलैमानियाह में भी एक इमारत पर ड्रोन हमला हुआ था, जिसमें आग लगने की तस्वीरें सामने आई थीं। इराक के एक सशस्त्र समूह सराया औलिया अल-दाम ने बगदाद एयरपोर्ट पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। समूह ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी बयान में दावा किया कि उसने ड्रोन के जरिए बगदाद एयरपोर्ट स्थित विक्टोरिया सैन्य एयरबेस को निशाना बनाया। हाल के दिनों में इराक में ऐसे हमलों की संख्या बढ़ी है। पिछले सप्ताह उत्तरी इराक के कुर्द क्षेत्र एरबिल में एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने और एक होटल को भी दो ड्रोन से निशाना बनाया गया था। इससे पहले सुलैमानियाह में भी एक इमारत पर ड्रोन हमला हुआ था, जिसमें आग लगने की तस्वीरें सामने आई थीं। 03:24 AM, 10-Mar-2026 लेबनान सीमा पर हमले में इस्राइल के वित्त मंत्री का बेटा घायल इस्राइल के वित्त मंत्री बेजलेल स्मोट्रिच ने बताया कि लेबनान सीमा के पास हुए एक हमले में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि शुक्रवार को सीमा पर तैनात सैनिकों पर मोर्टार दागा गया था, जिसमें आठ इस्राइली सैनिक घायल हुए। घायलों में उनका बेटा बेन्या हेब्रोन भी शामिल है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: तेहरान के पूर्वी हिस्से में बड़ा हमला, 40 की मौत; सऊदी ने तीन इरानी ड्रोन मार गिराए

02:14 AM, 10-Mar-2026 इस्राइल का दावा, पिछले हफ्ते ईरान से ज्यादा लेबनान से हुए हमले इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने दावा किया है कि पिछले एक सप्ताह में इस्राइल पर ईरान की तुलना में लेबनान से ज्यादा हमले हुए हैं। उन्होंने पश्चिम यरूशलम में लेबनान के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष समन्वयक जीनिन हेनिस से मुलाकात के बाद यह बयान दिया। सार ने आरोप लगाया कि हिजबुल्लाह ने ईरान के दबाव में युद्ध में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सीमा पर सैनिकों की तैनाती जरूरी है ताकि हिजबुल्लाह के हमलों और संभावित घुसपैठ को रोका जा सके। इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने दावा किया है कि पिछले एक सप्ताह में इस्राइल पर ईरान की तुलना में लेबनान से ज्यादा हमले हुए हैं। उन्होंने पश्चिम यरूशलम में लेबनान के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष समन्वयक जीनिन हेनिस से मुलाकात के बाद यह बयान दिया। सार ने आरोप लगाया कि हिजबुल्लाह ने ईरान के दबाव में युद्ध में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सीमा पर सैनिकों की तैनाती जरूरी है ताकि हिजबुल्लाह के हमलों और संभावित घुसपैठ को रोका जा सके। 02:04 AM, 10-Mar-2026 तेहरान के पूर्वी हिस्से में बड़ा हमला, कम से कम 40 लोगों की मौत ईरान की राजधानी तेहरान के पूर्वी इलाके में हुए भीषण हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला रिहायशी इमारतों वाले इलाके में हुआ, जिससे भारी तबाही मची है। दिनभर शहर में हर कुछ घंटों में विस्फोटों की आवाजें सुनाई देती रहीं। इस्फहान समेत कई बड़े शहरों को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक प्राचीन महल, जो यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल था, हमले में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। ईरान की राजधानी तेहरान के पूर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: त्रिभुवन और नागार्जुन की कविता- सबके लेखे सदा सुलभ

आज का शब्द: त्रिभुवन और नागार्जुन की कविता- सबके लेखे सदा सुलभ ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- त्रिभुवन, जिसका अर्थ है- तीन लोक अर्थात् स्वर्ग, पृथ्वी और पाताल। प्रस्तुत है नागार्जुन की कविता- सबके लेखे सदा सुलभ गाल-गाल पर दस-दस चुम्बन देह-देह को दो आलिंगन आदि सृष्टि का चंचल शिशु मैं त्रिभुवन का मैं परम पितामह व्यक्ति-व्यक्ति का निर्माता मैं ऋचा-ऋचा का उद्गाता मैं कहाँ नहीं हूँ, कौन नहीं हूँ अजी यही हूँ, अजी वहीं हूँ जहाँ चाहिए वहाँ मिलूँगा स्थापित कर लो, नहीं हिलूँगा उच्छृंखलता पर अनुशासन दया-धरम पर मैं हूँ राशन सबके लेखे सदा-सुलभ मैं अति दुर्लभ मैं, अति दुर्लभ मैं महाकाल भी निगल न पाए वामन हूँ मैं, मैं विराट हूँ मैं विराट हूँ, मैं वामन हूँ हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 5 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: बगदाद एयरपोर्ट के पास अमेरिकी शिविर पर हमला, तुर्किये ने ईरानी राजदूत को किया तलब

02:04 AM, 10-Mar-2026 तेहरान के पूर्वी हिस्से में बड़ा हमला, कम से कम 40 लोगों की मौत ईरान की राजधानी तेहरान के पूर्वी इलाके में हुए भीषण हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला रिहायशी इमारतों वाले इलाके में हुआ, जिससे भारी तबाही मची है। दिनभर शहर में हर कुछ घंटों में विस्फोटों की आवाजें सुनाई देती रहीं। इस्फहान समेत कई बड़े शहरों को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक प्राचीन महल, जो यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल था, हमले में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। ईरान की राजधानी तेहरान के पूर्वी इलाके में हुए भीषण हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला रिहायशी इमारतों वाले इलाके में हुआ, जिससे भारी तबाही मची है। दिनभर शहर में हर कुछ घंटों में विस्फोटों की आवाजें सुनाई देती रहीं। इस्फहान समेत कई बड़े शहरों को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक प्राचीन महल, जो यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल था, हमले में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। 02:04 AM, 10-Mar-2026 शायबह तेल क्षेत्र के पास तीन ड्रोन मार गिराए- सऊदी अरब का दावा सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने शायबह तेल क्षेत्र की ओर बढ़ रहे तीन ड्रोन को मार गिराया। मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि ड्रोन को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही पहचान लिया गया और नष्ट कर दिया गया। यह तेल क्षेत्र सऊदी अरब के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हमले के प्रयास के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने शायबह तेल क्षेत्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

पीयूष गोयल बोले: FTA भारत के लिए खोल रहे दुनिया के दरवाजे, दवाइयों और मेडिकल टेक्नोलॉजी को मिलेगा बड़ा फायदा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत द्वारा किए गए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) देश के फार्मास्यूटिकल, हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए नए अंतरराष्ट्रीय बाजार खोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन समझौतों के जरिए भारत वैश्विक व्यापार में अपनी स्थिति को और मजबूत बना रहा है। सोमवार को ‘सबका साथ, सबका विकास: लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार में बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले लगभग साढ़े तीन वर्षों में भारत ने कुल नौ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। इनमें से पांच समझौते पिछले एक साल के भीतर ही पूरे हुए हैं। इन समझौतों के कारण अब दुनिया के लगभग दो-तिहाई व्यापारिक बाजार भारत के लिए खुले हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 1 min · National Desk

सिपरी रिपोर्ट: भारत बना दूसरा बड़ा हथियार आयातक; यूक्रेन शीर्ष पर, चीन शीर्ष 10 से बाहर

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में यूक्रेन दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक था, जिसने कुल अंतरराष्ट्रीय हथियार लेन-देन का 9.7 फीसदी हिस्सा प्राप्त किया। इसमें यह भी बताया गया है कि चीन 1991-95 के बाद पहली बार शीर्ष 10 हथियार आयातक देशों में नहीं आया, क्योंकि उसने अपनी घरेलू हथियार उत्पादन क्षमता बढ़ा दी है। रिपोर्ट का नाम ‘ट्रेंड्स इन इंटरनेशनल आर्म्स ट्रांसफर्स’ है। हथियार आपूर्ति में सबसे आगे कौन देश रहा? 2021-25 में अंतरराष्ट्रीय हथियार आपूर्ति का 42 फीसदी हिस्सा अमेरिका ने दिया, जबकि 2016-20 में यह केवल 36 फीसदी था। एशिया और ओशिनिया के चार देश भारत, पाकिस्तान, जापान और ऑस्ट्रेलिया 2021-25 में दुनिया के दस सबसे बड़े हथियार आयातकों में शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, 2021-25 में अमेरिका इस क्षेत्र का मुख्य आपूर्तिकर्ता था, जिसका हिस्सा 35 फीसदी था। रूस ने 17 फीसदी और चीन ने 14 फीसदी आपूर्ति की। ये भी पढ़ें: रूस और पश्चिमी देशों से कितने हथियार खरीद रहा भारत? सिपरी ने कहा, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है। 2016-20 और 2021-25 के बीच भारत के आयात में मामूली चार फीसदी की कमी आई। भारत के हथियार आयात का सबसे बड़ा हिस्सा (40 फीसदी) रूस से आया, जो 2016-20 में 51 फीसदी और 2011-15 में 70 फीसदी था। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अब पश्चिमी देशों से भी हथियार खरीदने की ओर बढ़ रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि रूस अब भी भारत का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता है। लेकिन भारत, फ्रांस और इस्राइल से भी हथियार खरीद रहा है। पाकिस्तान के हथियार आयात में बढ़ोतरी पाकिस्तान के हथियार आयात 2016-20 औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

Rajasthan Mudslide: राजस्थान में मिट्टी ढहने से 7 श्रमिकों की मौत, भिवाड़ी में कापड़ीवास मोड़ के पास हुआ हादसा

राजस्थान के भिवाड़ी के सीमावर्ती हरियाणा क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कापड़ियावास गांव के पास निर्माणाधीन आवासीय परियोजना में मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी ढह गई, जिससे कई श्रमिक उसके नीचे दब गए। हादसे में अब तक सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जानकारी के अनुसार हाईवे पर होटल राव के सामने स्थित निर्माणाधीन सोसाइटी में बेसमेंट के लिए गहरी खुदाई का काम चल रहा था। यह परियोजना रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल की बताई जा रही है। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया और वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। राहत और बचाव कार्य जारी हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। घायलों के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मलबे से अब तक सात मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। कुछ अन्य श्रमिकों को घायल अवस्था में बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे, इसलिए राहत कार्य देर रात तक जारी रहा। जानें मृतकों और घायलों के नाम डॉक्टरों ने सतीश, भागीरथ, मिलन, मंगोल, शिव शंकर, परमेश्वर समेत सात मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार मजदूर छोटेलाल, शिवकांत, दीन दयाल, इंद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 10, 2026 · 2 min · National Desk

पीएम मोदी ने नेपाल फोन किया: बालेंद्र शाह और RSP अध्यक्ष लामिछाने से की बात; चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

Had warm telephone conversations with Mr. Rabi Lamichhane, Chairman of the Rastriya Swatantra Party (RSP) and Mr. Balendra Shah, Senior Leader of the RSP. Congratulated both leaders on their electoral victories and RSP’s resounding success in the Nepal elections. Conveyed my…— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2026 पीएम मोदी ने लिखा, ‘मैंने दोनों नेताओं को उनकी चुनावी जीत और नेपाल चुनावों में RSP की शानदार सफलता पर बधाई दी। मैंने उनकी आगामी नई सरकार के लिए शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों की आपसी समृद्धि, प्रगति और खुशहाली के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुझे विश्वास है कि हमारे संयुक्त प्रयासों से आने वाले वर्षों में भारत और नेपाल के संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 1 min · National Desk