और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यरूशलम पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से कहा, कुछ ईरानी मीडिया संस्थानों ने भी इस हमले की कोशिश की खबर दी है। हालांकि, खताइब की स्थिति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला मंगलवार की रात किया गया था। बुधवार को एक सूत्र ने यरूशलम पोस्ट को बताया कि हमला कामयाब रहा। लेकिन इसके नतीजों की अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इस्राइली रक्षा मंत्री का दावा- मारे गए ईरानी खुफिया प्रमुख इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने बुधवार को दावा किया कि इस्राइली सेना ने ईरान के खुफिया प्रमुख खताइब को मार गिराया है। काट्ज ने खताइब की मौत की घोषणा करते हुए कहा कि आज दोपहर सभी मोर्चों पर अहम आश्चर्यचकित कर देने वाले घटनाक्रम होने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। अली लारीजानी और जनरल सुलेमानी की मौत यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब सोमवार की रात ईरान की सर्वोच्च सुरक्षा परिषद के पूर्व सचिव अली लारीजानी (67 वर्षीय) की हत्या कर दी गई। लारीजानी खामेनेई और उनके उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई के करीबी माने जाते थे। पश्चिम एशिया में पिछले 19 दिनों से संघर्ष जारी है। लारीजानी ईरानी नेतृत्व के सबसे वरिष्ठ व्यक्तियों में से एक माने जाते थे। इसके अलावा, ईरानी सरकारी मीडिया ने मंगलवार को पुष्टि की कि बसिज बल के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल गुलामरेजा सुलेमानी भी एक हमले में मारे गए। सुलेमानी पिछले छह वर्षों से इस बल का नेतृत्व कर रहे थे और सैन्य प्रतिक्रिया में अहम भूमिका निभा रहे थे। बसिज बल, ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की इक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें