एचआईवी-एड्स का संक्रमण वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। भारत में भी इसका जोखिम लगातार बना हुआ है। अमर उजाला में हाल ही प्रकाशित एक रिपोर्ट हमने मेघालय में बढ़ते एचआईवी के मामलों को लेकर जानकारी दी थी। मेघालय देश का सबसे ज्यादा एचआईवी प्रभावित राज्य बना हुआ है। देश में एचआवी और एड्स को लेकर हालिया रिपोर्ट में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 219 जिलों की पहचान की है, जहां एचआईवी और एड्स के लिए प्राथमिकता वाले हस्तक्षेप किए जाएंगे। इनमें से 11 हरियाणा में और सात दिल्ली में हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में अभी वयस्कों में एचआवी की दर 0.33 प्रतिशत है और अनुमानित 59,079 लोग संक्रमण के साथ जी रहे हैं। वहीं हरियाणा में वयस्कों में एचआईवी की दर 0.24 प्रतिशत है और अनुमानित 59,642 लोग एचआईवी का शिकार हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें