ब्रिक्स समिट LIVE: आज दोपहर दिल्ली आएंगे जिनपिंग; इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से भारत पहुंचे कई और मेहमान

01:11 AM, 12-Sep-2026 ब्रिक्स समिट LIVE: आज दोपहर दिल्ली आएंगे जिनपिंग; इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से भारत पहुंचे कई और मेहमान ब्रिक्स शिखर बैठक 2026 के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज भारत पहुंचेंगे। ब्रिक्स से इतर चीन के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। पीएम मोदी के साथ मुलाकात के संबंध में चीनी राजदूत जू फेइहोंग ने कहा, चीन और भारत राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक का आयोजन कर रहे हैं। कजान और तियानजिन में हुई मुलाकातों के बाद, यह लगातार तीसरा वर्ष होगा जब दोनों नेता एक-दूसरे से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि चीन, भारत के साथ मिलकर दोनों नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन के मुताबिक काम करेगा। जिनपिंग के भारत आगमन से पहले चीन का रुख सकारात्मक पीएम मोदी और जिनपिंग की मुलाकात से पहले राजदूत फेइहोंग ने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक स्तर पर और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से संभालने, संचार को बढ़ावा देने, सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी जताई। उन्होंने कहा कि चीन मतभेदों को उचित ढंग से सुलझाएगा। अच्छे पड़ोसी की तरह संबंधों का आनंद लेने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम एक-दूसरे की सफलता में सहयोग करने वाले साझेदार बने रहेंगे। भारत मंडपम में ब्रिक्स सम्मेलन 2026 से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के अलावा ब्रिक्स देशों में साल 2024 में पांच और देश- मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जुड़े। 2025 में इंडोनेशिया को भी इस समूह से जोड़ा गया। ऐसे में 11 देशों के इस समूह के प्रतिनिधि भारत की राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। कुछ देशों को मेहमान की तरह भी आमंत्रित किया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 12, 2026 · 2 min · National Desk

स्थानीय मुद्राएं, वैश्विक व्यापार और अमेरिकी प्रतिबंध: पीएम मोदी, पुतिन और पेजेश्कियान का ट्रंप को क्या संदेश?

क्या है स्थानीय मुद्राओं और वैश्विक व्यापार पर बना नया मोर्चा? सुरक्षित समुद्री मार्गों और नाविकों की हिफाजत पर पीएम मोदी ने क्या कहा? क्या वैश्विक अर्थव्यवस्था में पुराने नेताओं की जगह नए इंजन ले रहे हैं? पुतिन ने पुराने आर्थिक नेताओं की ताकत और बदलते दौर पर क्या दलील दी? ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने डॉलर पर निर्भरता घटाने के लिए क्या रास्ता सुझाया? क्या न्यू डेवलपमेंट बैंक को स्थानीय मुद्रा फंडिंग का मुख्य इंजन बनना होगा? क्या ट्रंप की 10% टैरिफ की धमकी के सामने झुकने को तैयार है ब्रिक्स? ब्रिक्स बिजनेस फोरम के मंच पर तीनों नेताओं का संबोधन वैश्विक व्यापार और वित्तीय ढांचे को नई दिशा देने वाला साबित हुआ है। फोरम में साफ किया गया कि अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक व्यवस्था अब पुराने ढर्रे पर नहीं चल सकती। ट्रंप मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति हैं और उनकी ओर से डॉलर की बादशाहत को बचाने के लिए दी जा रही चेतावनियों के बीच ब्रिक्स देशों ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे आपसी कारोबार में अपनी स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्राओं को प्राथमिकता देने के लिए तैयार हैं। यह मंच केवल व्यापारिक चर्चा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने दुनिया को यह दिखा दिया कि आर्थिक प्रतिबंधों और मुद्रा दबावों के खिलाफ उभरती अर्थव्यवस्थाएं अब एक साथ खड़ी हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को निर्बाध बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री लेन और खुली आपूर्ति श्रृंखलाओं के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत जहाजरानी की स्वतंत्रता और नाविकों की सुरक्षा का कट्टर समर्थक है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में साफ शब्दों में कहा, “वैश्विक व्यापार की प्रगति तभी संभव है जब समुद्री ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

ब्रिक्स: पीएम मोदी ने थामा ईरानी राष्ट्रपति का हाथ, पुतिन-रामाफोसा दिखे साथ; तस्वीर में नजर आई गर्मजोशी

Delhi | PM Narendra Modi with Iran’s President Masoud Pezeshkian and Russia’s President Vladimir Putin, among other BRICS leaders, at the BRICS Business Forum in Delhi pic.twitter.com/CcCPVgdNGl — ANI (@ANI) September 11, 2026 यह तस्वीर ऐसे समय सामने आई है, जब दुनिया बड़े भू-राजनीतिक उलटफेरों के दौर से गुजर रही है। ईरान उस संघर्ष के केंद्र में है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार प्रभावित हुआ है। वहीं, यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर पश्चिमी देशों ने व्यापक प्रतिबंध लगाए हैं।भारत ने दोनों देशों के साथ अपने संपर्क बनाए रखे हैं। साथ ही अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी भी जारी रखी है। ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन के साथ द्विपक्षीय बैठक में भी भारत का यही रुख दिखाई दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत और कूटनीति के जरिए संघर्ष खत्म करने की अपील की।उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आम नागरिकों, वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही नौवहन और व्यापार की स्वतंत्रता बाधित नहीं होनी चाहिए। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अलग बैठक में भी प्रधानमंत्री मोदी ने इसी तरह का रुख अपनाया। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की भारत की अपील दोहराई।नई दिल्ली लगातार यह रुख रखता रहा है कि वह निष्क्रिय रूप से तटस्थ नहीं है, बल्कि शांति के पक्ष में है। साथ ही भारत ने खुद को प्रतिद्वंद्वी भू-राजनीतिक खेमों में शामिल होने से बचाया है और अलग-अलग पक्षों वाले देशों के साथ संवाद जारी रखा है।ब्रिक्स सम्मेलन में भारत की भूमिका प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: आकाश आनंद को लेकर क्या हो सकता है बसपा में विद्रोह?, उलटफेर की आशंका में होती रही बैठकें

बसपा में शीर्ष स्तर पर चल रही उठापटक का असर अब निचले पायदान पर भी दिखाई देने लगा है। आकाश आनंद को बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद बसपा के पुराने नेताओं -कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है। इस बीच मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से बसपा के पूर्व प्रत्याशी रहे देववृत्त त्यागी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को भेजा है। उधर, मेरठ में नाराज कई पुराने बसपाइयों के भी पार्टी छोड़ने की चर्चा है। देववृत्त त्यागी का कहना है कि आगामी विस चुनाव की तैयारियों के समय संगठन को मजबूत करने की बजाय लगातार फेरबदल किए जाने से कार्यकर्ताओं में असमंजस और अविश्वास की स्थिति पैदा हो रही है। उनका आरोप है कि पार्टी मुख्यालय में बैठे कुछ लोग ऐसे निर्णय ले रहे हैं, जिससे संगठन कमजोर हो रहा है। देववृत्त का कहना है कि विस चुनाव का बिगुल बजने के बाद बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति बनाने पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन, पार्टी में लगातार उठापटक चल रही है। आकाश आनंद को चुनावी तैयारियों के बीच पार्टी से बाहर किया जाना उचित नहीं है। इससे कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जा रहा है। देववृत्त के मुताबिक सिर्फ आकाश ही नहीं, बल्कि जिला अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पदाधिकारियों में बार-बार बदलाव से संगठन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि मेरठ में कई पुराने बसपाई पार्टी की मौजूदा कार्यप्रणाली से नाराज हैं और पार्टी छोड़ने का मन बना चुके हैं। जल्द ही उनके भी इस्तीफे भी सामने आ सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी ने पुतिन को दी ये खास किताब, जानें इसे क्यों कहते हैं तमिल संस्कृति का दस्तावेज

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी ने पुतिन को दी ये खास किताब, जानें इसे क्यों कहते हैं तमिल संस्कृति का दस्तावेज भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक में ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पीएम ने रूसी राष्ट्रपति को तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भी भेंट किया। तमिल की एक सबसे श्रद्धेय प्राचीन कृति हलचल PC: social media तिरुक्कुरल तमिल की एक सबसे श्रद्धेय प्राचीन कृति है। यह मानव नैतिकता और जीवन में बेहतरी का रास्ता दिखलाता है। संभवतः बाइबल, कुरान और गीता के बाद कुरल का सबसे अधिक भाषाओं में अनुवाद किया गया है। 1730 में तिरुक्कुरल का लैटिन अनुवाद कोस्टांज़ो बेस्ची द्वारा किया गया जिससे यूरोपीय बुद्धिजीवियों को उल्लेखनीय रूप से तमिल साहित्य के सौंदर्य और समृद्धि को जानने में मदद मिली। तिरुवल्लुवर अत्यंत लोकप्रिय प्राचीन तमिल संत कवि और दार्शनिक थे। दक्षिण भारत में उन्हें वैसे माना जाता है जैसे उत्तर भारत में तुलसीदास या कबीर। उनके काल का अनुमान 200 ई.पू. और 30 ई.पू. के बीच लगाया गया है। उन्होंने ‘तिरुक्कुरल’ (Thirukkural) की रचना की थी, जिसे तमिल संस्कृति में बेहद पूजनीय माना जाता है। तिरुवल्लुवर का जन्म मायलापुर में हुआ था। तिरुवल्लुवर ने लोगों को बताया कि एक व्यक्ति गृहस्थ या गृहस्थस्वामी का जीवन जीने के साथ-साथ एक दिव्य जीवन या शुद्ध और पवित्र जीवन जी सकता है। उन्होंने लोगों को बताया कि शुद्ध और पवित्रता से परिपूर्ण दिव्य जीवन जीने के लिए परिवार को छो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

ईशान किशन का कमाल: प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड; दुनिया के टॉप-10 कप्तानों की सूची में बनाई जगह

ईशान किशन ने खिताबी सूखे को खत्म करते हुए 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी अपने नाम की। ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन ने खिताब अपने नाम किया। ईस्ट जोन की जीत में कप्तान ईशान किशन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहली पारी में 270 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 80 रन बनाए। दरअसल, ईस्ट जोन ने ईशान के दोहरे शतक की बदौलत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 708 रन बनाए। जवाब में साउथ जोन की पहली पारी में 336 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर ईस्ट जोन को दूसरी पारी में 372 रन की बढ़त मिली। ईस्ट जोन ने फॉलोऑन न खिलाते हुए खुद बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में सात विकेट पर 388 रन बनाए। मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ, पर बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन की टीम चैंपियन बनी। ईशान किशन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कप्तान के तौर पर लगातार अजेय बने हुए हैं। उनका यह अजेय क्रम अब 16 मैचों तक पहुंच गया है। इन 16 मुकाबलों में उनकी टीम ने आठ मैच जीते और आठ ड्रॉ रहे, जबकि एक भी हार नहीं मिली। कप्तान के तौर पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में यह संयुक्त रूप से आठवां सबसे लंबा अजेय क्रम है। इस सूची में श्रीलंका के महिंदा हलंगोडा शीर्ष पर हैं। उनकी कप्तानी में टीम 1989 से 1993 के बीच लगातार 30 प्रथम श्रेणी मैचों में अजेय रही थी। ईशान के अजेय रहने का सिलसिला कब शुरू हुआ? अंडर-19 विश्व कप में भारत को फाइनल तक पहुंचाने वाले पूर्व कप्तान ईशान किशन को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी सौंपी गई थी। उस सीजन में उन्होंने टीम की छह मैचों में कप्तानी की थी। इसके बाद ईशान 2024-25 सीजन में फिर झारखंड के कप्तान बने और चार मैचों में टीम का नेतृत्व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

सत्य निकेतन इमारत हादसा: पीजी संचालक सुधांशु और शुभम को कोर्ट में किया पेश, दोनों को पुलिस हिरासत में भेजा

सत्य निकेतन इमारत हादसा: पीजी संचालक सुधांशु और शुभम को कोर्ट में किया पेश, दोनों को पुलिस हिरासत में भेजा दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सत्य निकेतन इमारत ढहने के मामले में महत्वपूर्ण सुनवाई की। अदालत ने सुधांशु और शुभम त्यागी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यह हिरासत आगे की जांच और दोनों के आमने-सामने पूछताछ के लिए दी गई है, जो मामले की गुत्थी सुलझाने में सहायक होगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, ये दोनों व्यक्ति उस इमारत के कथित पीजी ऑपरेटर थे। यह इमारत 6 सितंबर को सत्य निकेतन क्षेत्र में ढह गई थी। पुलिस हिरासत से जांचकर्ताओं को मामले की गहराई तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इस दौरान उनसे इमारत के संचालन और रखरखाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस का मानना है कि उनकी पूछताछ से घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकता है। यह कदम मामले की तह तक जाने और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए आवश्यक माना जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि मामले में फरार आरोपी और पीजी संचालक शुभम त्यागी ने शुक्रवार को पटियाला हाउस अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी, जिनमें पांच छात्र शामिल थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार, ये दोनों व्यक्ति उस इमारत के कथित पीजी ऑपरेटर थे। यह इमारत 6 सितंबर को सत्य निकेतन क्षेत्र में ढ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

साप्ताहिक राशिफल: सितंबर के तीसरे सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का हाल

1 of 13 साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 सितंबर 2026 - फोटो : AI Link Copied सितंबर का तीसरा सप्ताह यानी 14 से 20 सितंबर 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से कई महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तनों के कारण खास रहने वाला है। इस सप्ताह 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुद्धि, कार्यक्षमता, स्वास्थ्य और नौकरी से जुड़े मामलों पर प्रभाव पड़ सकता है। वहीं 18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिसका असर साहस, ऊर्जा, पारिवारिक जीवन और आर्थिक फैसलों पर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा सप्ताह की शुरुआत गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज जैसे महत्वपूर्ण पर्वों के साथ होगी। ग्रहों की इन बदलती स्थितियों के कारण कुछ राशियों के लिए करियर और धन के मामले में नए अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ जातकों को जल्दबाजी, विवाद और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आइए जानते हैं 14 से 20 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल। 2 of 13 weekly rashifal - फोटो : amar ujala मेष मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अभिमान और अपमान से बचने की आवश्यकता है। किसी भी व्यक्ति के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतें और क्रोध में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। सप्ताह के पूर्वार्ध में खर्च की अधिकता रहेगी। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी भी योजना में धन निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। पूरे सप्ताह कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मार्केट में फंसे धन को निकालने के लिए आपको खूब परिश्रम और प्रयास करना होगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बिठाते हुए काम करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके काम में बाधा ड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

डूसू चुनाव का बजा बिगुल: एबीवीपी-आप ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, रामजस कॉलेज में नोकझोंक

डूसू चुनाव का बजा बिगुल: एबीवीपी-आप ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, रामजस कॉलेज में नोकझोंक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए बिगुल बज गया है। चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। उम्मीदवार आज दोपहर 12 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकते थे। वहीं इस दौरान नॉर्थ कैंपस में छात्रों की भारी भीड़ पहुंची है। नामांकन वापसी की अंतिम समय सीमा से पहले कैंपस में उम्मीदवारों के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न छात्र संगठन अपने-अपने पैनल की औपचारिक घोषणा के बाद प्रचार अभियान शुरू कर देंगे। आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन भी था। नामांकन वापसी की अंतिम समय सीमा से पहले कैंपस में उम्मीदवारों के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न छात्र संगठन अपने-अपने पैनल की औपचारिक घोषणा के बाद प्रचार अभियान शुरू कर देंगे। आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन भी था। रामजस कॉलेज में छात्रों और सुरक्षा कर्मियों के बीच नोंकझोक इसी दौरान, रामजस कॉलेज में छात्रों और सुरक्षा कर्मियों के बीच हल्की नोकझोंक की घटना भी सामने आई। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपने प्रमुख उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। एबीवीपी और आप ने जारी की उम्मीदवारों की सूची एबीवीपी ने अध्यक्ष पद के लिए कंझावला क्षेत्र के यश डबास को अपना उम्मीद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

राजस्थान निकाय चुनाव LIVE: कई जगह भाजपा-कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़े, लकवा पीड़ित बुजुर्ग ने किया मतदान

01:22 PM, 11-Sep-2026 हनुमानगढ़ : मतदान के दौरान 2 प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हनुमानगढ़ में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान शुक्रवार को सुरेशिया इलाके में बने मतदान केंद्र संख्या 129 और 130 के बाहर दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। तीखी बहस के बाद हुए इस बवाल में एक प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी पर थप्पड़ मारने और ईंट से हमला करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी मीनाक्षी और सीआई रामचंद्र कस्वा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने उपद्रवियों को खदेड़ा और मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता अमित साहू ने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों पर मारपीट और दादागिरी करने का आरोप लगाया। 01:08 PM, 11-Sep-2026 बहरोड़ : पक्षाघात से पीड़ित 85 वर्षीय बुजुर्ग ने अस्पताल से एंबुलेंस में पहुंचकर किया मतदान निकाय चुनाव के दौरान एक 85 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता ने पिछले 15 साल से पक्षाघात से पीड़ित होने के बावजूद अस्पताल से एंबुलेंस के जरिये मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे इस मतदाता ने लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। अस्पताल में उपचाराधीन होने के कारण चिकित्सकों और परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस से मतदान केंद्र तक पहुंचाया। मतदान कर्मियों ने उनके पहुंचने पर व्यवस्था की और व्हीलचेयर से बूथ के भीतर ले जाकर मतदान प्रक्रिया पूरी कराई। बूथ पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, बुजुर्ग नागरिक ने वोट डालने के तुरंत बाद सभी नागरिकों से चुनाव में अनिवा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk