जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत: 11 किलो वजन घटा; दिल की बीमारी के बीच घर में नजरबंदी की मांग क्यों?

फ्लोरेस के वकीलों ने बुधवार को अदालत में आवेदन दिया है। उन्होंने मैनहट्टन संघीय अदालत के क्षेत्र में घर में रखने की मांग की। अगले साल जून में फ्लोरेस और मादुरो का मुकदमा होना है। घर में रहने के दौरान 24 घंटे सशस्त्र निगरानी की बात कही गई है। फ्लोरेस लगातार रिफ्लक्स और गैस्ट्राइटिस से भी परेशान हैं। जेल में रहते हुए उनके दो दांत निकल चुके हैं। उनका वजन 11.3 किलोग्राम से ज्यादा कम हो गया है। डॉक्टरों ने उन्हें कार्डियक कैथेटराइजेशन कराने की सलाह दी है। वकीलों मार्क डोनेली और एंड्रेस सांचेज ने अदालत को बताया कि घर में रहने की अनुमति मिलने पर फ्लोरेस की कड़ी निगरानी की जाएगी। उनके मुताबिक, उन्हें 24 घंटे सशस्त्र सुरक्षा में रखा जाएगा। उनसे मिलने वाले लोगों को अदालत और संघीय अभियोजकों से मंजूरी लेनी होगी। घर में वीडियो के जरिये निगरानी होगी और उनके फोन कॉल रिकॉर्ड किए जाएंगे। यानी वकील जेल से बाहर आने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पूरी तरह खुली आजादी नहीं।फ्लोरेस कई वर्षों से माइट्रल वाल्व प्रोलैप्स नाम की दिल की बीमारी से जूझ रही हैं। वकीलों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद से उन्हें इस बीमारी को संभालने के लिए जरूरी मासिक इंजेक्शन नहीं मिला है। इसके बजाय उन्हें बेबी एस्पिरिन, स्टैटिन और डिल्टियाजेम दी जा रही हैं, जबकि सीने में दर्द होने पर नाइट्रोग्लिसरीन लेने को कहा गया है।फ्लोरेस और उनके पति निकोलस मादुरो को जनवरी की शुरुआत में काराकास स्थित उनके घर से अमेरिकी बलों ने आधी रात की कार्रवाई में हिरासत में लिया था। इसके बाद दोनों को न्यूयॉर्क लाया गया। अमेरिका ने दोनों पर कोकीन को अमेरिका पहुंचाने की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। दोनों ने इन आर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

बसपा सुप्रीमो मायावती के समधी अशोक सिद्धार्थ ने खुद पर पार्टी पर कब्जा करने के आरोपों को साजिश बताते हुए खारिज कर दिया। मायावती को लिखे भावुक पत्र में उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त उनके विरोधियों ने यह साजिश रची है और एक दिन इसकी सच्चाई सामने आएगी। सिद्धार्थ ने स्पष्ट किया कि उन्होंने आकाश आनंद को कभी गुमराह नहीं किया। पिछले कई महीनों से उनसे मुलाकात तक नहीं हुई। उन्होंने मायावती से अपने संन्यास को आकाश की वापसी से न जोड़ने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मायावती का आदेश उनके लिए रिश्ते-नातों और परिवार से भी ऊपर है। उन्होंने गौतम बुद्ध और कांशीराम की कसम खाकर कहा कि कभी पार्टी हित के खिलाफ काम नहीं किया। सिद्धार्थ ने कहा कि आकाश को जिम्मेदारी देना मायावती का निर्णय है। उनके राजनीतिक-सामाजिक जीवन से मिशन को नुकसान हो रहा है तो वह तत्काल संन्यास ले रहे हैं। मायावती के लिए जान देना भी उनके लिए गर्व की बात होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 1 min · National Desk

ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी राष्ट्रपति पुतिन शिष्टमंडल के साथ दिल्ली पहुंचे; ब्राजील समेत कई देशों के मेहमान भी आए

03:15 AM, 11-Sep-2026 पुतिन भारत पहुंचे, आज पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता रूस के राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंच गए हैं। वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे। #WATCH | Delhi: Russian President Vladimir Putin arrives in India ahead of BRICS Summit 2026. During his visit, he will also hold talks with PM Narendra Modi and have a series of bilateral meetings. pic.twitter.com/mvUstYruk8 — ANI (@ANI) September 10, 2026 रूस के राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंच गए हैं। वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे। 02:50 AM, 11-Sep-2026 पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वाार्ता अहम रक्यों? भारत आ रहे बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष ब्रिक्स सम्मेलन से इतर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की यात्रा और पीएम मोदी की वार्ता के नतीजे अस्थिर वैश्विक हालात खासकर पश्चिम एशिया और यूक्रेन युद्ध के बीच, ब्रिक्स देशों में सहयोग पर असर डालेंगे। मोदी-शी व मोदी-पुतिन की बैठकों पर दुनिया की भी निगाहें हैं क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों से परेशान देश चीन-भारत के बीच का तनाव खत्म होते देखना चाहते हैं। भारत आ रहे बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष ब्रिक्स सम्मेलन से इतर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की यात्रा और पीएम मोदी की वार्ता के नतीजे अस्थिर वैश्विक हालात खासकर पश्चिम एशिया और यूक्रेन युद्ध के बीच, ब्रिक्स देशों में सहयोग पर असर डालेंगे। मोदी-शी व मोदी-पुतिन की बैठकों पर दुनिया की भी निगाहें हैं क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों से परेशान देश चीन-भारत के बीच का तनाव खत्म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी विदेश मंत्री लावरोव दिल्ली पहुंचे, राष्ट्रपति पुतिन समेत कई देशों के मेहमान भी आएंगे

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिये रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव भी नई दिल्ली पहुंचे हैं। मंटुरोव के बाद एक रूसी प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा। इसके बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रात करीब तीन बजे दिल्ली पहंचेंगे। पुतिन के अलावा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भी भारत आने की योजना है। जिनपिंग 12 सितंबर की दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे। 12:18 AM, 11-Sep-2026 ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी विदेश मंत्री लावरोव दिल्ली पहुंचे, राष्ट्रपति पुतिन समेत कई देशों के मेहमान भी आएंगे ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन का आयोजन इस साल भारत में हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट 2026 में शामिल होने के लिए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दिल्ली पहुंच चुके हैं। ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के लिए ब्रिक्स समूह में शामिल अन्य देशों के मेहमान भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी देर रात भारत आएंगे। पुतिन समेत अन्य सदस्य देशों के मेहमान राष्ट्रीय राजधानी आने के बाद दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगे।ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के अलावा ब्रिक्स देशों में साल 2024 में पांच और देश- मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जुड़े। 2025 में इंडोनेशिया को भी इस समूह से जोड़ा गया। ऐसे में 11 देशों के इस समूह के प्रतिनिधि भारत की राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। कुछ देशों को मेहमान की तरह भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे में बैठक में कुल 20 मेहमान देश शामिल होंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से जुड़े नेताओं, पदाधिकारियों के बयान और सम्मेलन से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

स्विट्जरलैंड में बस हादसा: डच टूर बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत, 48 यात्री थे सवार; बचाव कार्य जारी

पूर्वी स्विट्जरलैंड में एक टूर बस गंभीर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक, बस पलट गई। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हुए हैं। बस कहां और कैसे पलटी? पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बस सुस्च और जेरनेज गांवों के बीच पलटी। बस पहले सड़क के किनारे लगे सुरक्षा अवरोधक से टकराई। इसके बाद बस पलट गई। हादसे में कोई दूसरा वाहन शामिल नहीं था। पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। राहत और बचाव का काम जारी है। स्विट्जरलैंड की मीडिया के मुताबिक, बस में 48 लोग सवार थे। नीदरलैंड के यात्रा उद्योग संगठन एएनवीआर की एक प्रवक्ता ने समाचार पत्र ब्लिक को बताया कि बस में सवार यात्री नीदरलैंड के रहने वाले थे।स्विस मीडिया के मुताबिक, हादसे की जगह पर कई एंबुलेंस भेजी गईं। इसके अलावा पांच हेलीकॉप्टर भी बचाव और राहत के लिए लगाए गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 1 min · National Desk

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात, विदेशी उड़ानों के लिए पियर सी खुला; मेट्रो सेवा सामान्य

दिल्ली पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 15,000 कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा प्रभाग) मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि जनता को कम से कम असुविधा और गणमान्य व्यक्तियों के लिए अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसके लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था के संबंध में अग्रिम परामर्श भी जारी किया है। विशेष आयुक्त ने कहा कि कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बड़े पैमाने पर तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे, होटलों और निर्धारित समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है जहां गणमान्य व्यक्तियों का दौरा हो सकता है। अधिकारी ने कहा कि शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में सतर्कता एवं मजबूत उपायों के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।विशेष पुलिस आयुक्त अग्रवाल ने कहा कि खुफिया जानकारी को संबंधित एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा। समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, विदेशी प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारी शामिल होंगे। उनकी सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए पुलिस ने पहले से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।विदेशी मेहमानों के एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर उनके होटल और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के दौरान सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएग। भारत मंडपम और प्रमुख होटलों में एंट्री-एग्जिट की जांच, निगरानी, सर्विलांस और वेरिफिकेशन की व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को भी तैयार रखा गया है। दिल्ली पुलि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 11, 2026 · 2 min · National Desk

हनुमान अंश: क्या दूसरे पार्ट में कैमियो करेंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? निर्माता नम्रता ने दिए ऐसे संकेत

नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। फिल्म की कामयाबी से मेकर्स खुश हैं। उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट का एलान किया है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कैमियो कर सकते हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। ‘हनुमान अंश’ की निर्माता नम्रता सिंह ने बताया है कि उन्होंने आने वाले पार्ट्स में शामिल होने के लिए कुछ सेलिब्रिटीज से संपर्क किया है। हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में नम्रता ने इस स्टार कपल के सीक्वल में कैमियो रोल करने की संभावना पर बात की। निर्माता ने कहा कि दूसरा पार्ट कैंची धाम के चैप्टर और उन भारतीय भक्तों की जिंदगी को दिखाएगा जिन पर नीम करोली बाबा का गहरा असर पड़ा था। इसके अलावा तीसरी फिल्म दुनिया भर की मशहूर हस्तियों पर बाबा के आध्यात्मिक प्रभाव को दिखाएगी।‘हनुमान अंश’ की कामयाबी के बीच नीम करोली बाबा के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कथित आध्यात्मिक जुड़ाव ने लोगों का ध्यान खींचा है। यह कपल नीम करोली बाबा और उनकी शिक्षाओं से जुड़ा रहा है। खबरों में कैंची धाम में उनके जाने का जिक्र भी है। जब नम्रता से पूछा गया कि क्या यह कपल दूसरे पार्ट में नजर आ सकता है, तो उन्होंने बताया कि मेकर्स ने कुछ सेलिब्रिटीज से संपर्क किया है। अटकलों को मिली हवा नम्रता ने कहा, ‘मैंने उनमें से कुछ से संपर्क किया है और उन्हें पहले से ही इस फिल्म के बारे में जानकारी थी।’ हालांकि इस बयान से यह पक्का नहीं होता कि विराट या अनुष्का ‘हनुमान अंश 2’ में नजर आएंगे, मगर इसने संभावित कैमियो को लेकर चल रही अटकलों को और हवा जरूर दे दी है। दूसरे और तीसरे पार्ट के कॉन्सेप्ट पर हो चुका काम ‘हनुमान अंश’ को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 10, 2026 · 2 min · National Desk

महाराष्ट्र: नांदेड में दर्दनाक सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़े वैन-ट्रक; छह लोगों की मौत, आठ गंभीर घायल

एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना शाम करीब सात बजे सीताखंडी घाट के पास हुई। टाटा मैजिक वैन नांदेड से भोकर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वैन से घायलों को बाहर निकालने में मदद की।पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को निकालने के बाद आपात उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकारी के अनुसार, घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में पांच की पहचान पांडुरंग वाघमारे, लक्ष्मीबाई वाघमारे, सैयद अल्तमश, शेख फिरोज और बलवान पवार के रूप में हुई है। एक अन्य मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 10, 2026 · 1 min · National Desk

IND W vs BAN W Highlights: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में भारत, दीप्ति-शेफाली का दमदार प्रदर्शन

11:09 PM, 10-Sep-2026 IND W vs BAN W Live Score: भारत फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारत के लिए इस मैच में शेफाली वर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, जबकि दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में चमक बिखेरी। भारत का फाइनल में सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल की विजेता से होगा। बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दीप्ति शर्मा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी कराई और मैच अपने नाम करने में सफल रहे। बांग्लादेश के लिए शोर्ना अख्तर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, दिलारा अख्तर ने 21, निगार सुल्ताना ने 19, शोभना मोस्तारी ने 18, जुआरिया फेरदोस ने 14, फाहिमा खातून ने 14 और शर्मिन अख्तर ने एक रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए, जबकि नंदिनी शर्मा को दो विकेट मिले। वहीं, श्री चरणी और प्रेमा रावत ने एक-एक सफलता अपने नाम की। भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारत के लिए इस मैच में शेफाली वर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, जबकि दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में चमक बिखेरी। भारत का फाइनल में सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल की विजेता से होगा।बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दीप्ति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 10, 2026 · 2 min · National Desk

ग्रेनो में दिल्ली जैसे कई सत्य निकेतन: संकरी गलियां, जर्जर इमारतें; सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी, मंडरा रहा खतरा

कुछ इमारतों में आरसीसी पिलर तक नहीं इन इमारतों की स्थिति ऐसी है कि कई जगह दीवारों पर दरारें और सीलन दिखाई दे रही हैं। प्लास्टर उखड़ चुका है और पुरानी ईंटें बाहर नजर आ रही हैं। लोगों का आरोप है कि कुछ इमारतों में आरसीसी पिलर तक नहीं हैं। वहीं, इमारतों तक पहुंचने वाली गलियां बेहद संकरी हैं। आपात स्थिति में एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियों के पहुंचने में भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में लोगों को पैदल या कंधे पर उठाकर बाहर निकालने की स्थिति बन सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 10, 2026 · 1 min · National Desk