UP: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से राहत, पॉक्सो एक्ट में दर्ज मामले में गिरफ्तारी पर लगाई रोक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और अन्य की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के मामले में पिछले दिनों सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आदेश को सुरक्षित कर लिया था। बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य स्वामी प्रत्यक्त चैतन्य मुकुंदानंद गिरि समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। कोर्ट ने तथ्यों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को देखते हुए यह निर्णय सुनाया है। यह वीडियो/ हटाएं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत अर्जी को स्वीकार कर लिया। नाबालिग बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले में ट्रायल कोर्ट प्रयागराज के आदेश पर झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक धर्माचार्य के शिष्य की ओर से आशुतोष महाराज ने 173 (4) के तहत एफआईआर दर्ज करने के लिए अर्जी दाखिल की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आदेश को सुरक्षित कर लिया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 1 min · National Desk

'अमेरिका से कोई शांति वार्ता नहीं': पाकिस्तान में ईरानी राजदूत ने बताई सच्चाई, कहा- ये जंग धोखेबाजी का नतीजा

ईरानी राजदूत ने कहा कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा युद्ध अमेरिका की धोखेबाजी का नतीजा है। यानी पहले जो बातचीत की कोशिशें थीं, उन्हें अमेरिका ने तोड़ा और अब हालात युद्ध तक पहुंच गए हैं। दूसरी ओर इस्राइल ने भी किसी शांति वार्ता की जानकारी से इनकार किया है और साफ कहा है कि सैन्य कार्रवाई अभी जारी रहेगी।ईरान के बयान ने ट्रंप के दावे को सीधे तौर पर खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा था कि बातचीत चल रही है और ईरान समझौता करना चाहता है। लेकिन ईरान ने साफ कहा कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हो रही। इससे यह साफ हो गया है कि दोनों पक्षों के बयान अलग-अलग हैं और जमीनी हकीकत अभी भी टकराव की ही है।इस्राइल के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत डैनी डैनन ने कहा कि उन्हें किसी बातचीत की जानकारी नहीं है और इस्राइल का लक्ष्य साफ है कि ईरान परमाणु क्षमता हासिल न कर सके। उन्होंने कहा कि इस्राइल और अमेरिका मिलकर ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहे हैं और यह अभियान जारी रहेगा। इस्राइल का दावा है कि उसने ईरान को काफी कमजोर कर दिया है और आगे भी दबाव बनाए रखा जाएगा।ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत लगभग खत्म हो चुकी है और अमेरिका के विमान तेहरान के ऊपर उड़ान भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान पूरी तरह कमजोर हो चुका है। वहीं दूसरी ओर ईरान भी लगातार जवाबी हमले कर रहा है और अब तक कई चरणों में हमले कर चुका है। इस्राइल के हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई के बीच पश्चिम एशिया में शांति की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संघर्ष: सर्वदलीय बैठक को लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच तीखी बहस, विदेश नीति पर उठे सवाल

यह वीडियो/ हटाएं राजनाथ सिंह कर सकते हैं सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता भाजपा ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वह एक संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शाम इस बैठक की अध्यक्षता कर सकता हैं। जबकि, विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इसमें मौजूद रहेंगे। इस सर्वदलीय बैठक से पहले प्रधानमंत्री ने संसद में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान दिया था। विपक्षी दलों ने कहा, यह बैठक काफी पहले हो जानी चाहिए थी। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री की गैरमौजूदगी को लेकर भी सवाल किए। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े वैश्विक संकट के दौरान होने वाली बैठकों में आमतौर पर प्रधानमंत्री खुद शामिल होते हैं। बैठक को लेकर कांग्रेस ने क्या कहा? लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक मणिकम टैगोर ने सरकार की विदेश नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा, यह समझौता की हुई लगती है और बाहरी प्रभाव का खतरा है। टैगोर ने कहा, पश्चिम एशिया के मुद्दे पर कांग्रेस सर्वदलीय बैठक में भाग लेगी। हमारा मानना है कि यह पहले होनी चाहिए। प्रधानमंत्री को इस बैठक में शामिल होना चाहिए। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में टैगोर ने कहा, जब भी ऐसे गंभीर मुद्दों पर बैठक होती है, तो प्रधानमंत्री हमेशा शामिल होते रहे हैं, चाहे मनमोहन सिंह हों, अटल बिहारी वाजपेयी हों या पीवी नरसिम्हा राव। यह पहली बार है, जब प्रधानमंत्री इसमें हिस्सा नहीं ले रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। टैगोर ने आगे कहा, राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि विदेश नीति मजाक बन गई है। एक समझौता कर चुके प्रधानमंत्री की वजह से देश इस स्थिति में है। ये भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने क्या …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict Live: 'ईरान को परमाणु कार्यक्रम खत्म करना होगा', US ने युद्धविराम के लिए रखीं ये मांगें

03:38 PM, 25-Mar-2026 ‘भारत-इस्राइल के व्यापार गलियारे को नाकाम करना चाहता है ईरान’ पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत पर इस्राइल के पूर्व प्रवक्ता, एलोन लेवी ने कहा, ‘इस्राइल के लिए समुद्री और क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि हम उस व्यापार गलियारे को विकसित कर सकें जिसे बनाने की कोशिश हम पिछले कुछ वर्षों से कर रहे हैं। 7 अक्टूबर के नरसंहार से पहले, दुनिया एक ऐसे व्यापार गलियारे को बनाने की बात कर रही थी जो भारत से शुरू होकर संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इस्राइल से होते हुए यूरोप तक जाएगा। ईरानी शासन उस व्यापार गलियारे को नाकाम करने की कोशिश कर रहा है। वह इस क्षेत्र में अराजकता और हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहा है, ताकि इस क्षेत्र में स्थिरता चाहने वाले लोग आगे न बढ़ सकें और समृद्ध न हो सकें। ईरानी शासन की होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित करने, दुबई हवाई अड्डे पर बमबारी करने, और इस क्षेत्र में नागरिकों और ऊर्जा ठिकानों पर बमबारी करने की क्षमता को खत्म करना बेहद जरूरी है, ताकि हम इस क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ - और सबसे बढ़कर भारत के महान लोगों के साथ साझा समृद्धि और आर्थिक बुनियादी ढांचा तैयार कर सकें।’ पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत पर इस्राइल के पूर्व प्रवक्ता, एलोन लेवी ने कहा, ‘इस्राइल के लिए समुद्री और क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि हम उस व्यापार गलियारे को विकसित कर सकें जिसे बनाने की कोशिश हम पिछले कुछ वर्षों से कर रहे हैं। 7 अक्टूबर के नरसंहार से पहले, दुनिया एक ऐसे व्यापार गलियारे को बनाने की बात कर रही थी जो भारत से शुरू होकर संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इस्राइल से होते हु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 2 min · National Desk

Land Acquisition: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- भूमि अधिग्रहण के मुआवजे और उस पर ब्याज वित्तीय बोझ पर निर्भर नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि भूमि अधिग्रहण मामलों में उचित मुआवजे की सांविधानिक गारंटी को कम नहीं किया जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि क्षतिपूर्ति और ब्याज वित्तीय बोझ की मात्रा पर निर्भर नहीं हो सकते। शीर्ष अदालत ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की समीक्षा याचिका खारिज कर दी। क्या है मामला? एनएचएआई ने 4 फरवरी, 2025 के फैसले की समीक्षा मांगी थी। इस फैसले में कहा गया था कि 2019 का निर्णय पूर्वव्यापी रूप से लागू होगा। 2019 के फैसले में एनएचएआई अधिनियम के तहत अधिग्रहित भूमि के किसानों को मुआवजा और ब्याज देने की बात थी। पीठ ने कहा कि भूस्वामियों को देय ब्याज भूमि अधिग्रहण अधिनियम के अनुसार नौ फीसदी होगा। यह एनएचएआई अधिनियम के पांच फीसदी की सीमा के अनुसार नहीं होगा। एनएचएआई ने दावा किया था कि वित्तीय देनदारी 29,000 करोड़ रुपये होगी। पहले यह राशि 100 करोड़ रुपये बताई गई थी। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वित्तीय देनदारी का अनुमान समीक्षा का वैध आधार नहीं है। दावों का स्पष्टीकरण हालांकि, पीठ ने कहा कि उसके पिछले निर्णयों को सीमित स्पष्टीकरण की आवश्यकता है। यह निर्णय के दायरे और प्रभाव की सुसंगत समझ सुनिश्चित करने के लिए है। यह निर्विवाद है कि राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत अधिग्रहित भूमि के भूस्वामी क्षतिपूर्ति और ब्याज के हकदार हैं। ये उचित मुआवजे का हिस्सा हैं। अंतिम दावों को दोबारा नहीं खोला जाएगा कोर्ट ने कहा कि सभी भूस्वामियों के दावे एक समान नहीं हैं। कई मामलों में भूस्वामियों ने मुआवजे या लाभ बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय किए हैं। अदालत का मानना है कि अंतिम रूप से तय किए गए दावों को दोबारा खोलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। भूस्वामियों के अध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict Live: ईरान को मिला यूएस का युद्धविराम प्रस्ताव; IRGC ने होर्मुज से लौटाया पाकिस्तान का जहाज

02:49 PM, 25-Mar-2026 ईरान ने होर्मुज से लौटाया पाकिस्तान का जहाज अफगानिस्तान में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा है कि आईआरजीसी नौसेना ने पाकिस्तान के एक जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से लौटा दिया है। कंटेनर जहाज सेलेन ने कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया था और साथ ही उसके पास होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की जरूरी इजाजत भी नहीं थी। ईरानी दूतावास ने कहा कि होर्मुज से किसी भी जहाज को गुजरने के लिए ईरान की मेरीटाइम अथॉरिटी से पूरा समन्वय करना जरूरी है। अफगानिस्तान में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा है कि आईआरजीसी नौसेना ने पाकिस्तान के एक जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से लौटा दिया है। कंटेनर जहाज सेलेन ने कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया था और साथ ही उसके पास होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की जरूरी इजाजत भी नहीं थी। ईरानी दूतावास ने कहा कि होर्मुज से किसी भी जहाज को गुजरने के लिए ईरान की मेरीटाइम अथॉरिटी से पूरा समन्वय करना जरूरी है। 02:09 PM, 25-Mar-2026 पश्चिम एशिया संकट पर सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक पश्चिम एशिया संकट पर आज भारत सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू भी शामिल होंगे। विदेश सचिव विक्रम मिसरी और पेट्रोलियम सचिव बैठक में शामिल सदस्यों को पश्चिम एशिया और ऊर्जा संकट पर जानकारी देंगे। पश्चिम एशिया संकट पर आज भारत सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 2 min · National Desk

क्या बदल जाएगा कांग्रेस का पता?: एस्टेट विभाग ने 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस दिया; पार्टी नेताओं में आक्रोश

संपदा विभाग ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी को एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में पार्टी को 24 अकबर रोड स्थित अपना दफ्तर 28 मार्च तक खाली करने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। यह भवन पिछले 48 वर्षों से कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय रहा है। हालांकि, पिछले साल कांग्रेस ने कोटला मार्ग पर अपना नया दफ्तर इंदिरा भवन शुरू कर दिया था। इसके बावजूद अकबर रोड वाले परिसर को खाली नहीं किया गया। यह वीडियो/ हटाएं क्या बोले कांग्रेस सांसद? इस नोटिस पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार लोकतांत्रिक नहीं है। उन्होंने इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। तिवारी ने कहा कि पहले नोटिस को उन तक पहुंचने दें, इसके बाद पार्टी इस पर राजनीतिक रूप से विचार करेगी और आगे की कार्रवाई तय करेगी। फिलहाल इस दफ्तर से पार्टी का कामकाज चल रहा है, लेकिन सरकार के इस आदेश के बाद अब कांग्रेस को अपना यह पुराना मुख्यालय छोड़ना पड़ सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 1 min · National Desk

MP Board 5th-8th Result 2026 OUT: एमपी बोर्ड 5वीं में 95.14 फीसदी, तो 8वीं में 93.83% बच्चे पास; देखें रिजल्ट

MP Board 8th Result 2026 Out: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) और राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिए हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना समग्र आईडी या रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं। MP Board 8th Result 2026: बेटियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी तक संपन्न हुईं। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित समय में आयोजित की गई थीं। मध्य प्रदेश में कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम इस बार काफी बेहतर रहा है। कुल 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। पहली बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित इस परीक्षा के नतीजों ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। MP Board 5th Result 2026: कक्षा 5वीं में कुल 95.14 प्रतिशत बच्चे पास इस बार कक्षा 8वीं के परिणाम में छात्राओं ने विशेष रूप से शानदार प्रदर्शन किया और लड़कों को पीछे छोड़ दिया। जहां छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.98% रहा, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 92.74% दर्ज किया गया। यह अंतर दर्शाता है कि बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 95.14 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: 'मतदान का अधिकार छीना जा रहा, कल एनआरसी से नागरिकता भी छीनी जाएगी', ममता का भाजपा पर तीखा हमला

यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मयनागुड़ी से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। विधानसभा चुनाव के एलान के बाद अपनी पहली रैली में ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने एसआईआर के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और कहा कि ऐसी गंभीर चिंताएं हैं कि मतदाता सूची से असली मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं। ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 1 min · National Desk

Ram Navami 2026 Date: 26 मार्च या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानिए अयोध्या में कब होगा रामजन्मोत्सव

1 of 5 राम नवमी कब मनाई जा रही है? - फोटो : Amar ujala Ramanavami Kab Hai 2026: चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी तिथि पर राम नवमी मनाई जाती है। इसी दिन भगवान विष्णु ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का अवतार लिया था और अयोध्या नरेश राजा दशरथ के घर में जन्मे थे।इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से आरंभ हुई। इस बार की नवरात्रि पूरे नौ दिन की नहीं, बल्कि आठ दिन की है। यानी अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन लग रही हैं। हालांकि राम नवमी कब मनाई जानी है और रामजन्मोत्सव कब होगा, इसे लेकर लोगों को संशय है। इस लेख के माध्यम से जानिए कि इस वर्ष राम नवमी 2026 कब है और किस मुहुर्त में राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 राम नवमी कब है? - फोटो : adobe stock रामनवमी 2026 कब है? रामनवमी का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है, जो नवरात्रि के अंतिम दिन होता है। साल 2026 में रामनवमी का पर्व 26 मार्च और 27 मार्च 2026 दोनों दिन मनाया जाएगा। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे भारत में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। 3 of 5 2026 राम नवमी का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला राम नवमी का शुभ मुहूर्त 2026 में नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक मान्य होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, भगवान राम जी का जन्म नवमी तिथि पर अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। चूंकि नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11.30 के बाद से शुरू हो रही है, इसलिए राम नवमी का पर्व 26 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग भी रहेगा, जिसमें भगवान राम का जन्म हु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 25, 2026 · 2 min · National Desk