संपदा विभाग ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी को एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में पार्टी को 24 अकबर रोड स्थित अपना दफ्तर 28 मार्च तक खाली करने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। यह भवन पिछले 48 वर्षों से कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय रहा है। हालांकि, पिछले साल कांग्रेस ने कोटला मार्ग पर अपना नया दफ्तर इंदिरा भवन शुरू कर दिया था। इसके बावजूद अकबर रोड वाले परिसर को खाली नहीं किया गया। यह वीडियो/ हटाएं क्या बोले कांग्रेस सांसद? इस नोटिस पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार लोकतांत्रिक नहीं है। उन्होंने इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। तिवारी ने कहा कि पहले नोटिस को उन तक पहुंचने दें, इसके बाद पार्टी इस पर राजनीतिक रूप से विचार करेगी और आगे की कार्रवाई तय करेगी। फिलहाल इस दफ्तर से पार्टी का कामकाज चल रहा है, लेकिन सरकार के इस आदेश के बाद अब कांग्रेस को अपना यह पुराना मुख्यालय छोड़ना पड़ सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
क्या बदल जाएगा कांग्रेस का पता?: एस्टेट विभाग ने 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस दिया; पार्टी नेताओं में आक्रोश
संपदा विभाग ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी को एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में पार्टी को 24 अकबर रोड स्थित अपना दफ्तर 28 मार्च तक खाली करने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। यह भवन पिछले 48 वर्षों से कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय रहा है। हालांकि, पिछले साल कांग्रेस ने कोटला मार्ग पर अपना नया दफ्तर इंदिरा भवन शुरू कर दिया था। इसके बावजूद अकबर रोड वाले परिसर को खाली नहीं किया गया। यह वीडियो/ हटाएं क्या बोले कांग्रेस सांसद? इस नोट