खात्मे के कगार पर नक्सलवाद: दस साल में 10,000 से ज्यादा माओवादियों का आत्मसमर्पण, अर्बन नक्सल पर भी नकेल

आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में 2,300 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। वहीं, 2026 के पहले तीन महीनों में ही 630 से ज्यादा कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। सरकार ने अब पुरानी और बिखरी हुई नीतियों की जगह एक मजबूत और एकजुट रणनीति अपनाई है।पहले ‘लाल गलियारे’ (बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश) में ठेकेदार काम करने से डरते थे। अब केंद्र सरकार ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को मुख्य इलाकों में सड़कें बनाने का काम दिया। इसमें विद्रोह के इन गढ़ों में पांच मुख्य सड़कों और छह ज़रूरी पुलों का निर्माण शामिल था। माओवादी से प्रभावित इलाकों में 15,000 किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनाई गई हैं, जिनमें से 12,250 किलोमीटर सड़कें अकेले पिछले 10 वर्षों में पूरी की गई हैं।सुरक्षा के मोर्चे पर भी बड़े बदलाव हुए हैं। साल 2014 में केवल 66 मजबूत पुलिस स्टेशन थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 586 हो गई है। पिछले 6 साल में 361 नए सुरक्षा कैंप बने हैं। ऑपरेशन की ताकत बढ़ाने के लिए 68 नाइट-लैंडिंग हेलीपैड भी बनाए गए हैं। इसका असर यह हुआ कि नक्सली घटनाओं वाले पुलिस स्टेशनों की संख्या 330 से घटकर सिर्फ 52 रह गई है। छत्तीसगढ़ में पहली बार माओवादी आंदोलन बिना किसी बड़े नेता के रह गया है।इसका असर है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब आम लोगों तक पहुंच रहा है। पीएम-आवास योजना के तहत घरों की संख्या 92,847 से बढ़कर 2.54 लाख से ज्यादा हो गई है। आधार नामांकन और आयुष्मान कार्डों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। शिक्षा के लिए 250 एकलव्य स्कूल मंजूर हुए हैं, जिनमें से 179 चल रहे हैं। इनके अलावा, 11 केंद्रीय विद्यालय और 6 नवोदय विद्यालय भी संचालित हो रहे हैं।युवाओं को रोजगार देने के लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 2 min · National Desk

Mann Ki Baat Today Live: पीएम मोदी की मन की बात का 132वां एपिसोड आज; पश्चिम एशिया संकट पर बोल सकते हैं

10:22 AM, 29-Mar-2026 Mann Ki Baat Today Live: पीएम मोदी की मन की बात का 132वां एपिसोड आज; पश्चिम एशिया संकट पर बोल सकते हैं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह कार्यक्रम का 132वां एपिसोड है और वर्ष 2026 का तीसरा प्रसारण होगा। हर महीने की तरह इस बार भी लोगों को प्रधानमंत्री के संबोधन का इंतजार है। मन की बात देश के लोगों से सीधा संवाद का मंच माना जाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 1 min · National Desk

BSEB Result : आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जारी करेगा रिजल्ट, ऐसे देखिए मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट

आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी करेगा। इस बात कि जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने दी है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के साथ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर भी उपस्थित रहेंगे। परीक्षा परिणाम अपराह्न 01:15 बजे जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षाफल को वेबसाइट https://result.biharboardonline.org अथवा https://matricbiharboard.com पर देखा जा सकता है। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 1 min · National Desk

'नरक में स्वागत': अमेरिकी सैनिकों की तैनाती पर ईरानी मीडिया की चेतावनी; लिखा- जो भी ईरान आएगा ताबूत में लौटेगा

पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य बलों की बढ़ती तैनाती के बीच, ईरानी अंग्रेजी अखबार तेहरान टाइम्स ने वॉशिंगटन को चेतावनी भरा संदेश दिया है। अखबार ने शनिवार के अंक के पहले पृष्ठ पर बड़े अक्षरों में लिखा “वेलकम टू हेल” और चेताया कि जो भी अमेरिकी सैनिक इरानी क्षेत्र में प्रवेश करेंगे, वे सिर्फ ताबूत में लौटेंगे। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े ठिकाने एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल साइट्स नौसैनिक संसाधन हथियार निर्माण केंद्र अखबार की चेतावनी के ठीक समय पर लगभग 3,500 अमेरिकी मरीन सैनिक पश्चिम एशिया में अमेरिका के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) क्षेत्र में तैनात किए गए। मरीन सैनिक USS त्रिपोली के जरिए जापान से रवाना किए गए, जो अमेरिका के सबसे बड़े अम्फीबियस असॉल्ट जहाजों में से एक है। यह कदम पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य शक्ति बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।विशेषज्ञों का कहना है कि यह तैनाती खर्ग द्वीप को कब्जे में लेने के लिए अमेरिकी ऑपरेशन की तैयारी हो सकती है। यह द्वीप रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है और इसी महीने पहले भी ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत इसका निशाना बनाया गया था।CENTCOM के अनुसार, अमेरिकी बलों ने फरवरी 28 के बाद से ईरान के कई सैन्य ढांचों पर हमले किए हैं। इनमें शामिल हैं: अमेरिकी बलों ने अब तक 11,000 से अधिक लड़ाकू उड़ानों को अंजाम दिया है और 150 से अधिक ईरानी जहाजों को क्षतिग्रस्त या नष्ट किया गया है। तेहरान टाइम्स की यह चेतावनी अमेरिकी सैनिकों और वॉशिंगटन प्रशासन के लिए सीधे संदेश की तरह है। अखबार ने स्पष्ट किया कि इरानी क्षेत्र में कोई भी अमेरिकी हस्तक्षेप भारी नुकसान का सामना करेगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस चे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 2 min · National Desk

पद्मभूषण विजयपत सिंघानिया का निधन: 87 वर्षीय दिग्गज ने ली अंतिम सांस, 20 साल रेमंड ग्रुप प्रमुख रहे; खास बातें

रेमंड समूह के पूर्व अध्यक्ष विजयपत सिंघानिया का शनिवार शाम निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे, समूह के वर्तमान अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया ने ‘एक्स’ पर निधन की जानकारी दी। रेमंड समूह के प्रवक्ता ने बताया कि विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 29, 2026 · 1 min · National Desk

कुछ बड़ा सोच रहे ट्रंप?: ईरान युद्ध में उतारा USS त्रिपोली युद्धपोत, 3500 मरीन के साथ अमेरिकी सैन्य बल को ताकत

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 30वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब अमेरिका ने अपनी सैन्य रणनीति को और आक्रामक बना दिया है। इसके तहत अमेरिका ने अपना विशाल युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली तैनात कर दिया है, जो करीब 3,500 मरीन के साथ अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) क्षेत्र में पहुंच चुका है। संघर्ष के एक महीने बाद अमेरिका का यह कदम न केवल सैन्य ताकत दिखाने का संकेत है, बल्कि संभावित बड़े ऑपरेशन की तैयारी भी माना जा रहा है। आधुनिक हथियारों और लड़ाकू विमानों से लैस यह जहाज अमेरिका की युद्ध क्षमता को कई गुना बढ़ाता है। इससे साफ है कि अमेरिका अब इस संघर्ष में अपनी पकड़ और प्रभाव मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है।बता दें कि यह जहाज जापान के अपने घरेलू बंदरगाह से निकला और अब अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) के क्षेत्र में सक्रिय हो गया है। यूएसएस त्रिपोली एक अमेरिका-श्रेणी का उभयचर हमलावर जहाज है, जो आकार में लगभग एक विमानवाहक पोत के बराबर है। इस जहाज में हेलिकॉप्टर, MV-22 ऑस्प्रे विमान और F-35B जॉइंट स्ट्राइक फाइटर जेट्स ले जाए जा सकते हैं। जहाज पर त्रिपोली उभयचर तत्पर समूह और 31वीं मरीन एक्सपीडिशनरी यूनिट की टीम तैनात है।इस जहाज के पश्चिम एशिया में आने के बाद अमेरिका की मौजूदगी और मजबूत हो गई है। पहले से ही क्षेत्र में यूएसएस निमित्ज और यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड विमानवाहक पोत तैना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: ईरान युद्ध में अमेरिका ने उतारा USS त्रिपोली युद्धपोत; देश में मौसम का अलर्ट; पढ़ें आज की सुर्खियां

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 30वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब अमेरिका ने अपनी सैन्य रणनीति को और आक्रामक बना दिया है। इसके तहत अमेरिका ने अपना विशाल युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली तैनात कर दिया है, जो करीब 3,500 मरीन के साथ अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) क्षेत्र में पहुंच चुका है। वहीं देशभर में इस समय मौसम का मिला-जुला और अस्थिर रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओर दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मौसम के तीखे विरोधाभास को दिखाता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: पूर्वोत्तर में भारी बारिश, हिमाचल से ओडिशा तक चलेंगी तेज हवाएं; अभी जारी रहेगा तापमान में उतार-चढ़ाव

यह वीडियो/ हटाएं देशभर में इस समय मौसम का मिला-जुला और अस्थिर रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओर दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मौसम के तीखे विरोधाभास को दिखाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 1 min · National Desk

Noida Airport: हवाई अड्डे के लोकार्पण के साथ ही यूपी की सियासत को लगे पंख, विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी तकरीबन 1 साल का समय है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण से विधानसभा चुनाव की उड़ान का आगाज कर दिया है। भाजपा इस बार के विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था के अलावा विकास को हथियार बनाने की तैयारी में है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी और नोएडा एयरपोर्ट को सेंटर पॉइंट बनाकर चुनावी फायदा लेने की योजना बनाई। शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान पीएम व सीएम ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दोनों को विकास विरोधी बताया।वर्ष 2017 में जब भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनी थी। तब मोदी की प्रचंड लहर थी। इसके बाद चुनाव परिणाम आने पर भाजपा नेतृत्व ने योगी आदित्यनाथ को प्रदेश की कमान साैंपी थी। पहले पांच साल में योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर कई काम किए और इसका फायदा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मिला।राज्य के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा की बेहतरी को मुख्य मुद्दा बनाया था और सफलता भी मिली थी। दोबारा सत्ता में आने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर कई विकास परियोजनाओं को गति दी गई। रिकॉर्ड पांच साल में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का लोकार्पण किया गया।इस लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और विकास का बॉटलनेक बताया।भाजपा नेतृत्व का मानना है कि प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था पर पूरा काम किया है और अब विकास पर भी बहुत काम हो रहा है। अगले साल विकास की थीम को विधानसभा चुनाव में आगे रखा जाएगा।भारतीय जनता पार्टी के लिए पश्चिमी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 2 min · National Desk

US: अमेरिका में 'नो किंग्स' प्रदर्शन; ट्रंप की नीति, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी संघर्ष ने दुनियाभर में कई सारी चिंताओं को जन्म दिया है। शुरुआत से बात करें तो ये संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। एक ओर मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 30वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। दूसरी ओर अमेरिका के कई हिस्सों में शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान युद्ध नीति के खिलाफ नो ‘किंग्स’ प्रदर्शन हुआ। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 1 min · National Desk