'LDF-UDF ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार': केरल में PM मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- लोगों से किए खोखले दावे

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता और भाजपा पर लोगों का भरोसा अब साफ दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद भीड़ के उत्साह को देखकर कहा कि पलक्कड़ का यह मिजाज अब एक आंदोलन बन चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केरल के युवा, महिलाएं और किसान अब भाजपा और एनडीए पर पूरा भरोसा कर रहे हैं।प्रधानमंत्री ने इस बदलाव का श्रेय केरल की जनता के आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने उन कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने केरल में राजनीतिक हिंसा के कारण अपनी जान गंवाई है। प्रधानमंत्री ने केरल की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा कि इसे ‘सुंदरतम’ क्यों कहा जाता है, इसका एहसास पलक्कड़ आते ही हो जाता है।विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केरल दशकों से स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। उन्होंने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘भ्रष्ट’ और ‘महाभ्रष्ट’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों गठबंधनों की नीतियां केवल वोटबैंक के लिए होती हैं और इन्हें विकास की कोई परवाह नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दोनों ने दशकों तक केरल को लूटा और आपस में लाभ बांटा है। इनके बीच समझौता था कि कुछ साल एक सरकार चलाएगी और फिर दूसरी।प्रधानमंत्री ने जनता को आगाह किया कि ये दोनों पार्टियां भाजपा से डरती हैं क्योंकि उन्हें डर है कि भाजपा सत्ता में आई तो उनके काले कामों का पर्दाफाश हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ये दल देश के अन्य राज्यों जैसे बिहार, तमिलनाडु और झारखंड में एक साथ गठबंधन में हैं, लेकिन केरल में एक-दूसरे को बुरा-भला कहकर जनता को धोखा दे रहे हैं।केरल में भाजपा और एनडीए की टीमें सरकार बनाने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। केरल की ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 2 min · National Desk

क्या ट्रंप खेल रहे डबल गेम?: जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि दुश्मन सार्वजनिक रूप से बातचीत और संवाद के संदेश भेज रहा है, जबकि गुप्त रूप से जमीनी हमले की साजिश रच रहा है। गालिबाफ ने यह भी कहा कि ईरान के सैनिक अमेरिकी सैनिकों के जमीन पर उतरने का इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें आग लगाकर खाक कर सकें।उन्होंने कहा, “दुश्मन बातचीत की बात करता है, लेकिन जमीनी आक्रमण की योजना बना रहा है। अमेरिका संघर्षविराम के लिए 15 सूत्रीय सूची के जरिए से वह हासिल करने की कोशिश कर रहा है जो वह युद्ध में नहीं जीत सका। हमारी सेनाएं तैयार हैं और हम कभी अपमानित नहीं होंगे।“ईरानी संसद के अध्यक्ष ने कहा कि अमेरिका को जवाब देकर उनके क्षेत्रीय सहयोगियों को हमेशा के लिए सबक सिखाएंगे। यह बयान उस क्षेत्रीय युद्ध के एक महीने बाद आया है, जो 28 फरवरी को इस्राइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के बाद शुरू हुआ था। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी।गालिबाफ ने ईरानियों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि देश एक बड़े वैश्विक युद्ध में है, जो अपने सबसे गंभीर चरण में है। उन्होंने विश्वास जताया कि ईरान अमेरिका को दंडित कर सकता है, उसे ईरान पर हमला करने का पछतावा करा सकता है और अपने वैध अधिकारों को दृढ़ता से सुरक्षित कर सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 2 min · National Desk

MI vs KKR Playing 11: मुंबई के खिलाफ क्या केकेआर दिखा पाएगी दम? चोट ने बढ़ाई मुश्किल; देखें संभावित प्लेइंग-11

MI vs KKR Playing 11: मुंबई के खिलाफ क्या केकेआर दिखा पाएगी दम? चोट ने बढ़ाई मुश्किल; देखें संभावित प्लेइंग-11 यह वीडियो/ हटाएं खिलाड़ियों की चोट के कारण मुश्किल में दिख रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना रविवार को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस से होगा। आंकड़ों और कागजों पर मुंबई की टीम बेहद मजबूत दिख रही है, लेकिन टी20 का खेल ऐसा है कि इसमें किसी एक टीम को पूरी तरह से दावेदार बताना भारी पड़ सकता है। मुंबई और केकेआर दोनों ही टीमें पिछले कई दिनों से आईपीएल के 19वें सीजन की तैयारियों में जुटी थीं और यह देखना दिलचस्प होगा कि वानखेड़े स्टेडियम पर कौन सी टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करती है। मुंबई इंडियंस ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जीता था, लेकिन वह पिछले कुछ वर्षों से चैंपियन नहीं बन पाया है। इस बार उसकी निगाह अपना छठा खिताब जीतने पर होगी और इसके लिए वह शानदार शुरुआत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। पिछले साल हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम क्वालिफायर दो में पंजाब किंग्स से हारने के बाद तीसरे स्थान पर रही थी, लेकिन मुंबई इंडियंस इस बार अच्छी तैयारी के साथ मैदान पर उतर रही है। क्या है मुंबई का मजबूत पक्ष रोहित शर्मा फॉर्म में वापसी करने के लिए उत्सुक होंगे। रोहित के अलावा उसकी टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं जिनमें भा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 2 min · National Desk

UP: देवबंद में होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़, आईडी मांगने पर हुआ विवाद

गैंग से जुड़े बताए जा रहे आरोपी जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाले युवकों में क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक शामिल बताए जा रहे हैं, जो एक गैंग से जुड़े हैं। जबकि एक आरोपी हरियाणा का रहने वाला बताया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। होटल मालिक विपिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि युवक कमरे के लिए आए थे लेकिन आईडी मांगने पर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग कर दी जिससे होटल को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 1 min · National Desk

'दोनों को पहचान लीजिए': ईरान ने स्कूल पर हमले के लिए US के अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार, जारी की तस्वीरें

वैसे तो इतिहास की किताबों में विवादों के न जाने कितने काले पन्ने दर्ज हैं, लेकिन पिछले दिनों ईरान के मीनाब शहर ने जो मंजर देखा, उसने इंसानियत को हमेशा-हमेशा के लिए शर्मसार कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरानी शहर मीनाब के ‘शजरे तैयबा’ गर्ल्स स्कूल पर एक नहीं, दो नहीं, बल्कि लगातार तीन टॉमहॉक मिसाइलें दागी गईं। इस भीषण हमले में 168 मासूम स्कूली बच्चियों के चीथड़े उड़ गए। पूरा स्कूल परिसर देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया।इस हमले की सबसे भयावह बात यह है कि इसमें ‘ट्रिपल टैप’ का इस्तेमाल किया गया। आंकड़ों से साफ हुआ है कि पहली मिसाइल गिरने के बाद जब चीख-पुकार मची और स्थानीय लोग व बचाव दल मलबे से बच्चों को निकालने के लिए दौड़े, ठीक उसी वक्त दूसरी और फिर तीसरी मिसाइल दागी गई। इस रणनीति का मकसद केवल तबाही मचाना नहीं, बल्कि मदद के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी खत्म करना होता है।ईरान ने इस घटना के बाद सीधे तौर पर अमेरिकी नौसेना के दो अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया है। ईरान की ओर से दावा किया गया है कि बतौर कमांडिंग ऑफिसर लेह आर टेट ने टॉमहॉक मिसाइलों को लॉन्च करने का आदेश दिया था। वहीं, कार्यकारी अधिकारी जेफरी ई यॉर्क ने इस पूरे घातक ऑपरेशन की योजना बनाई थी। ईरान ने अब दोनों अधिकारियों की तस्वीर साझा करते हुए इन्हें ‘युद्ध अपराधी’ करार दिया है।हमले के बाद अमेरिकी सेना ने कहा कि लक्ष्य निर्धारण में चूक हुई है। दलील दी गई कि पुरानी खुफिया जानकारी के आधार पर सेना को लगा कि यह स्कूल परिसर दरअसल ईरान की सेना का बेस है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरे मामले को सिरे से खारिज कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 2 min · National Desk

North Korea: ट्रंप की बढ़ी टेंशन, उत्तर कोरिया ने अमेरिका तक मार करने वाले मिसाइल इंजन का किया परीक्षण

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, यह इंजन कार्बन फाइबर से बना है। इस इंजन की अधिकतम ताकत 2,500 किलोटन मापी गई है। इससे पहले सितंबर में हुए परीक्षण में यह ताकत 1,970 किलोटन थी। यह टेस्ट देश के पांच साल के हथियार विकास कार्यक्रम का हिस्सा है। इसका लक्ष्य परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को और आधुनिक बनाना है। किम जोंग उन ने कहा कि इस टेस्ट से देश की रणनीतिक ताकत सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि, यह टेस्ट कब और कहां हुआ, इसकी सटीक जानकारी नहीं दी गई है।कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया के दावे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए हो सकते हैं। दक्षिण कोरिया के एक शोधकर्ता ली चुन ग्यून ने कहा कि उत्तर कोरिया इसमें कुछ बातें छिपा रहा है। उन्होंने इंजन के जलने के कुल समय जैसी जरूरी जानकारी नहीं दी है। उत्तर कोरिया ने सितंबर के परीक्षण को सॉलिड-फ्यूल इंजन का नौवां और अंतिम ग्राउंड परीक्षण बताया था, और पहले कहा था कि इस इंजन का उपयोग इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBM) के लिए किया जाएगा। उस समय पर्यवेक्षकों ने अनुमान लगाया था कि उत्तर कोरिया जल्द ही उस इंजन से लैस एक ICBM का परीक्षण-प्रक्षेपण करेगा, लेकिन उसने अभी तक ऐसा नहीं किया है।विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया के इस कार्यक्रम में कुछ देरी हो रही है। यह भी संभव है कि वह रूस की तकनीकी मदद से बेहतर इंजन बना रहा हो। हाल के समय में रूस और उत्तर कोरिया के बीच संबंध गहरे हुए हैं। उत्तर कोरिया ने यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद के लिए अपने सैनिक और हथियार भी भेजे हैं। ठोस ईंधन वाले इंजन से उत्तर कोरिया छोटी मिसाइलें भी बना सकता है। इन्हें पनडुब्बियों या मोबाइल ट्रकों से लॉन्च करना आसान हो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 2 min · National Desk

'LDF-UDF ने वर्षों तक किया सत्ता का व्यापार': केरल मे PM मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- लोगों से किए खोखले दावे

कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब प्रधानमंत्री ने केरल के प्रसिद्ध वाद्य यंत्र ‘चेंडा’ (ड्रम) पर अपना हाथ आजमाया। उन्होंने बड़े उत्साह के साथ चेंडा बजाया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार उन्हें केरल में एक अलग ही माहौल दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि केरल इस बार बदलाव का संदेश भेज रहा है।प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता और भाजपा पर लोगों का बढ़ता भरोसा आज साफ दिख रहा है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों के उत्साह को देखकर कहा कि पलक्कड़ का यह मिजाज अब एक आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अब केरल के युवा, महिलाएं और किसान भाजपा और एनडीए पर पूरा भरोसा करते हैं और उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं।(खबर अपडेट की जा रही है) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 1 min · National Desk

UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, मच गई चीख-पुकार; बाल-बाल बची 48 यात्रियों की जान

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। माइलस्टोन 64 के पास गांव कटैलिया के समीप हुई इस घटना में बस कुछ ही देर में आग का गोला बन गई। हालांकि पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से सभी यात्रियों की जान बचा ली गई। पुलिस के अनुसार, बस से अचानक धुआं उठता देख गांव कटैलिया निवासी यशपाल सिंह ने तुरंत फोन के माध्यम से नौहझील थाना प्रभारी को सूचना दी। बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोनू सिंह व उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बस में सवार सभी 38 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके साथ ही एफएस मांट को सूचना देकर दमकल वाहन मौके पर बुलाया गया।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी 48 यात्री आगरा में ताजमहल का भ्रमण कर दिल्ली लौट रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 2 min · National Desk

Noida: 28वीं मंजिल से कूदकर 21 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पिता भी घटनास्थल पर थे मौजूद, जांच में जुटी पुलिस

रविवार को नोएडा में एक 21 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसने एक आवासीय सोसाइटी की 28वीं मंजिल से छलांग लगाई। यह वीडियो/ हटाएं जांच में सामने आया कि मृतका डी ब्लॉक, सेक्टर 32, अमौर सोसाइटी की निवासी थी। वह मूल रूप से बस्ती जिले के मंडरवा गांव की रहने वाली थी। नोएडा पुलिस के अनुसार, सेक्टर-24 पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के पिता भी घटनास्थल पर मौजूद थे। मामले में आगे की जांच जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi Weather: तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, हवा अभी भी खराब

राजधानी दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान मौसम के औसत से 1.7 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने रविवार दोपहर और शाम को हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान दिल्ली में तेज़ हवाएं भी चलने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 1 min · National Desk