TOP News: होर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा; इस्राइल बोला- भारत PAK से बेहतर मध्यस्थ; आज गुजरात दौरे पर PM मोदी

पश्चिम एशिया में जारी हमलों के बीच अब ट्रंप प्रशासन होर्मुज की खाड़ी पर अपना नियंत्रण वापस लेने की तैयारी कर रहा है। इस बात की जानकारी अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दी। फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में बेसेंट ने कहा कि जल्द ही या तो अमेरिकी जहाजों या कई देशों के संयुक्त जहाजों के जरिए अमेरिका का नियंत्रण होर्मुज जलडमरूमध्य पर होगा। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को छिटपुट बारिश हुई, 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हुई है और कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बदले मौसम से आम लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ गईं। इस पूरे सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में छिटपुट बारिश होने और तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब दूसरे महीने में पहुंच चुका है और इसी बीच इस्राइल के विदेश मंत्रालय की विशेष दूत फ्लेर हसन-नहूम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष शुरू से ही एक ‘मल्टी-फ्रंट यानी कई मोर्चों वाला क्षेत्रीय युद्ध’ बन गया था और इस्राइल ने इसमें सैन्य रूप से काफी बढ़त हासिल की है। यरुशलम से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर को दक्षिण से हमास ने हमला किया, जिसे उन्होंने ईरान का समर्थन प्राप्त संगठन बताया। इसके अगले ही दिन उत्तर दिशा से भी हमला हुआ, जिससे यह साफ हो गया कि इस्राइल को एक साथ कई मोर्चों पर लड़ना पड़ रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk

New Rules: 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगा जेब का गणित; आयकर कानून, जीएसटी और महंगाई के मोर्चे पर क्या नया जानिए

भारत में 1 अप्रैल 2026 से आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ा बदलाव हो रहा है। छह दशक पुराने आयकर कानून की विदाई होने वाली है तो ‘आयकर अधिनियम, 2025’ अमल में आने वाला है। वहीं, जीएसटी 2.0 के तहत घोषित एलानों के लागू होने के बाद अब देश का वित्तीय ढांचा पूरी तरह से बदलने की ओर बढ़ रहा है। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी के वेतन, बचत, रसोई गैस और रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ेगा यह तय है। कर निर्धारण वर्ष 2026-27 से सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय को करमुक्त करने का एलान कर रखा है। दूसरी तरफ, पश्चिम एशिया के तनाव और नए विनियामक नियमों के कारण एलपीजी, दवाएं और कारें महंगी हो रही हैं। 31 मार्च 2026 की आधी रात से पहले चार कामों को निपटाना है जरूरी ऐसे में नए वित्तीय वर्ष में प्रवेश करने से पहले आम आदमी के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि 31 मार्च की डेडलाइन चूकने का क्या नुकसान है और 1 अप्रैल से उनकी आर्थिक जिंदगी में क्या-क्या बदलने वाला है? आइए सबकुछ आसान भाषा में समझने की कोशिश करते हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन पर आपको पेनल्टी और वित्तीय नुकसान से बचने के लिए ये काम 31 मार्च तक पूरे करने होंगे: टैक्स सेविंग और निवेश: धारा 80C और 80D के तहत टैक्स छूट पाने के लिए पीपीएफ, ईएलएसएस, और जीवन बीमा में निवेश 31 मार्च से पहले कर लें, अन्यथा इसका लाभ चालू वित्त वर्ष में नहीं मिलेगा। धारा 80C और 80D के तहत टैक्स छूट पाने के लिए पीपीएफ, ईएलएसएस, और जीवन बीमा में निवेश 31 मार्च से पहले कर लें, अन्यथा इसका लाभ चालू वित्त वर्ष में नहीं मिलेगा। खातों को सक्रिय रखना: पीपीएफ, एनपीएस और सुकन्या समृद्धि योजना को निष्क्रिय होने और पेनल्टी से बचाने के लिए न्यूनतम अनिवार्य राशि जमा करना आवश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict Live: भारत ने UN शांति सैनिकों पर हमले की निंदा की; खाड़ी देशों ने युद्ध जारी रखने को कहा

07:25 AM, 31-Mar-2026 भारत ने UN शांति सैनिकों पर हमले की निंदा की भारत ने लेबनान में UN शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। भारत ने कहा कि शांति सैनिक मुश्किल हालात में काम करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सबसे जरूरी होनी चाहिए। भारत ने मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी। भारत ने लेबनान में UN शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। भारत ने कहा कि शांति सैनिक मुश्किल हालात में काम करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सबसे जरूरी होनी चाहिए। भारत ने मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी। 07:24 AM, 31-Mar-2026 खाड़ी देशों ने अमेरिका से युद्ध जारी रखने को कहा सऊदी अरब, UAE, कुवैत और बहरीन जैसे देशों ने अमेरिका से कहा है कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जाए। उनका मानना है कि ईरान अभी पूरी तरह कमजोर नहीं हुआ है और दबाव बनाए रखना जरूरी है। सऊदी अरब, UAE, कुवैत और बहरीन जैसे देशों ने अमेरिका से कहा है कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जाए। उनका मानना है कि ईरान अभी पूरी तरह कमजोर नहीं हुआ है और दबाव बनाए रखना जरूरी है। 07:24 AM, 31-Mar-2026 ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर नया प्लान मंजूर किया ईरान की संसद ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य के लिए नया नियम मंजूर किया है। इसके तहत वहां से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क लिया जाएगा। साथ ही अमेरिकी और इस्राइली जहाजों के प्रवेश पर रोक लगाने की भी बात कही गई है। ईरान की संसद ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य के लिए नया नियम मंजूर किया है। इसके तहत वहां से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क लिया जाएगा। साथ ही अमेरिकी और इस्राइली जहाजों के प्रवेश पर रोक लगाने की भी बात कही गई है। 07:21 AM, 31-Mar-2026 लेबनान में UN शांति सैनिकों पर हमला दक्षिणी लेबनान में एक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका होर्मुज पर करेगा नियंत्रण?: संघर्ष के बीच बड़ी तैयारी में ट्रंप, समझिए कैसे ईरान की बढ़ गई मुश्किलें

पश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से जारी संघर्ष के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक बड़ी रणनीति सामने आई है। जारी हमलों के बीच अब ट्रंप प्रशासन होर्मुज की खाड़ी पर अपना नियंत्रण वापस लेने की तैयारी कर रहा है। इस बात की जानकारी अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दी। फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में बेसेंट ने कहा कि जल्द ही या तो अमेरिकी जहाजों या कई देशों के संयुक्त जहाजों के जरिए अमेरिका का नियंत्रण होर्मुज जलडमरूमध्य पर होगा। बेसेंट ने आगे बताया कि फिलहाल कुछ देश ईरान के साथ समझौते करके अपने जहाजों को जलडमरूमध्य पार करा रहे हैं। लेकिन समय के साथ अमेरिका इसे पूरी तरह नियंत्रित करेगा और वहां जहाजों को सुरक्षित रूप से गुजरने की स्वतंत्रता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने अपने बयान में इस बात पर जोर दिया कि बाजार में तेल की आपूर्ति अच्छी है और रोजाना कई जहाज़ जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं। लेकिन अंततः अमेरिका इस रास्ते पर फिर से नियंत्रण स्थापित करेगा। होर्मुज को लेकर वैश्विक चिंताएं बेसेंट का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर वैश्विक चिंता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। इसका कारण है कि होर्मुज दुनिया के तेल प्रवाह का एक अहम मार्ग है और यह लगभग विश्व के एक पांचवें हिस्से के तेल के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यह योजना वैश्विक समुद्री और तेल बाजारों पर बड़े पैमाने पर असर डाल सकती है। दूसरी ओर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने एबीसी न्यूज को बताया कि अमेरिका ने ईरान की नौसेना और रक्षा उद्योग को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi: डिलीवरी बॉय की हत्या करने वाले बदमाश मुठभेड़ में घायल, दोनों के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में ताबड़तोड़ चाकूबाजी कर डिलीवरी बॉय की हत्या और तीन अन्य को घायल करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी हैं। बदमाश की पहचान प्रेम शर्मा और रोहित के रूप में हुई है। घायल बदमाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। साथ ही बदमाश की सूचना मिलने पर द्वारका इलाके में अलग अलग जगहों पर टीम लगाकर घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। दोनों जगहों पर बदमाश पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली दोनों बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद वह घायल होकर गिर गए। पुलिस टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार एक बदमाश पहले भी एक आपराधिक मामले में शामिल रहा है।दरअसल द्वारका के मधु विहार इलाके में कहासुनी के बाद दो हमलावरों ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बीच बचाव करने आए तीन अन्य लोगों पर भी चाकू से हमला किया और भाग गए। घायल चारों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 30 साल के गोविंद झा को मृत घोषित कर दिया। वहीं परवेज हुसैन अनीस और रोहित का इलाज चल रहा है। तीनों बयान देने की हालत में नहीं हैं।द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि रविवार की रात डाबड़ी थाना पुलिस को मधु विहार राजापुरी में झगड़े …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk

पाकिस्तान की किरकिरी: इस्राइली दूत बोलीं- पश्चिम एशिया संकट में भारत बन सकता है बेहतर मध्यस्थ, PAK को लताड़ा

यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब दूसरे महीने में पहुंच चुका है और इसी बीच इस्राइल के विदेश मंत्रालय की विशेष दूत फ्लेर हसन-नहूम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष शुरू से ही एक ‘मल्टी-फ्रंट यानी कई मोर्चों वाला क्षेत्रीय युद्ध’ बन गया था और इस्राइल ने इसमें सैन्य रूप से काफी बढ़त हासिल की है। यरुशलम से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर को दक्षिण से हमास ने हमला किया, जिसे उन्होंने ईरान का समर्थन प्राप्त संगठन बताया। इसके अगले ही दिन उत्तर दिशा से भी हमला हुआ, जिससे यह साफ हो गया कि इस्राइल को एक साथ कई मोर्चों पर लड़ना पड़ रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 1 min · National Desk

US Stock Market: ईरान युद्ध और तेल की बढ़ती कीमतों से अमेरिकी बाजार बेहाल, निवेशक पूछ रहे- कब रुकेगी महंगाई?

अमेरिका के शेयर बाजार सोमवार को बढ़ते तेल के दामों और ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर उतार-चढ़ाव भरे रहे। एसएंडपी 500 0.4% गिर गया और अब यह इस साल की अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से 9.1% नीचे है। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 49 अंक बढ़कर 0.1% ऊपर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोज़िट 0.7% गिर गया। हालांकि शुरुआत में एसएंडपी 500 0.9% ऊपर गया, लेकिन जल्दी ही यह बढ़त मिट गई और बाजार फिर नीचे आ गया। दूसरी ओर यूरोप के बाजारों में शेयर बढ़े, लेकिन एशियाई बाजारों में कई जगह भारी गिरावट देखी गई। तेल की कीमतें भी बढ़कर 102.88 डॉलर प्रति बैरल हो गईं। बाजार में अस्थिरता की वजह ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष माना जा रहा है। बड़ा कारण यह भी है कि अब इस संघर्ष में हाल ही में यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। ऐसे में निवेशक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि पर्सियन गल्फ से तेल और गैस की आपूर्ति कब पूरी तरह शुरू होगी और क्या समय रहते महंगाई को रोका जा सकेगा?बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि नई और अधिक तार्किक व्यवस्था के साथ ईरान में सैन्य अभियान खत्म करने में बड़ी प्रगति हुई है। लेकिन उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर जल्दी कोई समझौता नहीं हुआ और हॉर्मुज की खाड़ी तुरंत नहीं खोली गई, तो वे ईरानी पावर प्लांट्स को पूरी तरह नष्ट कर सकते हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले कुछ हफ्तों का हाल जानिए इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि अमेरिकी बाजारों में पिछले कुछ हफ्तों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। एसएंडपी 500 अब जनवरी में अपने रिकॉर्ड से 8.7% नीचे है। डाउ और नैस्डैक अपने रिकॉर्ड से 10% से अधिक नीचे हैं। विशेषज्ञ इसे करेक्शन मान रहे हैं, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: 'किसी और की जंग में मत कूदो', खाड़ी देशों को रूस की सख्त चेतावनी; US-इस्राइल पर साधा निशाना

यह वीडियो/ हटाएं रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि खाड़ी देशों को किसी और के युद्ध में घसीटना बेहद खतरनाक होगा और इससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ सकती है। मॉस्को से जारी बयान के अनुसार, लावरोव ने गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) देशों के विदेश मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि रूस खाड़ी के देशों की संप्रभुता और उनकी क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह समर्थन करता है और उनके खिलाफ किसी भी तरह के हमले को गलत मानता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 1 min · National Desk

कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-BJP की सीधी टक्कर: सिद्धारमैया-विजयेंद्र ने संभाली की कमान, बदलेगा सियासी समीकरण?

कर्नाटक में होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है। बागलकोट में सोमवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा दोनों ने जोरदार चुनाव प्रचार किया और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश की। बागलकोट और दावणगेरे साउथ विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है। ये उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि यहां के मौजूदा विधायकों एचवाई मेटी और शमनूर शिवशंकरप्पा का निधन हो गया था। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 1 min · National Desk

अमेरिकी विशेषज्ञ का दावा: खतरे में पड़ सकती है ट्रंप की सत्ता, बताया- कैसे ताकतवर हुआ ईरान; भारत पर कही ये बात

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक बड़ा दावा सामने आया है। अमेरिकी विशेषज्ञ रॉबर्ट पेप ने कहा है कि ईरान अब दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शामिल हो चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि तेल और युद्ध के कारण ईरान की ताकत तेजी से बढ़ रही है और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा, खासकर भारत जैसे देशों पर। उन्होंने कहा कि मौजूदा संघर्ष तीन चरणों में आगे बढ़ रहा है। पहला चरण अमेरिका की कार्रवाई, दूसरा ईरान की प्रतिक्रिया और तीसरा जमीन पर युद्ध की ओर बढ़ना है। फिलहाल दुनिया पहले और दूसरे चरण के बीच खड़ी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास होर्मुज जलडमरूमध्य और तेल का बड़ा नियंत्रण है, जिससे उसकी ताकत और बढ़ गई है।रॉबर्ट पेप ने कहा कि ईरान अब दुनिया के तेल बाजार में बड़ा खिलाड़ी बन गया है। उनके मुताबिक, ईरान के पास दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल पर असर डालने की ताकत है। उन्होंने कहा कि चार दशक की कूटनीति से जो नहीं हुआ, वह कुछ हफ्तों के युद्ध में हो गया। अब ईरान तेल और परमाणु क्षमता के कारण और मजबूत हो रहा है।उन्होंने कहा कि भारत जैसे देशों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। जैसे-जैसे तेल महंगा होगा, वैसे-वैसे खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि सिर्फ महंगाई ही नहीं, बल्कि ईंधन की कमी भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अमीर देश तो महंगा तेल खरीद लेंगे, लेकिन गरीब और विकासशील देशों को सप्लाई की कमी का सामना करना पड़ेगा।पेप ने दावा किया कि भारत धीरे-धीरे ईरान के करीब जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अपने ऊर्जा हितों को सुरक्षित रखने के लिए तेहरान से संपर्क बढ़ा रहा है। हालांकि भारत खुलकर यह नहीं कह रहा, लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक तरह की रणनीति है। उन्होंन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk