केरल में BJP का घोषणा पत्र: गरीबों को हर साल दो मुफ्त LPG सिलिंडर, महिलाओं का बनेगा राशन-दवा के लिए BAS कार्ड

यह वीडियो/ हटाएं भाजपा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा, आज जिस क्षण हम आपको घोषणापत्र देने जा रहे हैं, उसी समय हमें यह भी जानना चाहिए कि अपार प्राकृतिक व मानवीय क्षमता के बावजूद एलडीएफ-यूडीएफ के 17 वर्षों के कुशासन के दौरान केरल में औद्योगिक विकास नगण्य रहा है, जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक ठहराव और राजकोषीय कुप्रबंधन हुआ है। मैच फिक्सिंग का खेल खेल रहे एलडीएफ-यूडीएफ: नितिन नवीन नवीन ने कहा, मैं हमेशा कहता हूं कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) केरल की जनता के साथ मैच फिक्सिंग का खेल खेल रहे हैं। उनके 17 वर्षों के शासन में जनता ने इसकी भारी कीमत चुकाई है। उन्होंने सत्ता हथियाने और केवल अपने परिवारों की मदद करने के लिए खेल खेला है और केरल में विकास को इसकी कीमत चुकानी पड़ी है। यूडीएफ और एलडीएफ ने केरल की जनता की प्रगति में कभी रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने कहा, यह कोई रहस्य नहीं है कि कम्युनिस्ट और कांग्रेस हमेशा एक ही दल में रहे हैं, चाहे पड़ोसी राज्य तमिलनाडु हो या अन्य राज्य। यूपीए सरकार में भी वे गठबंधन सहयोगी थे। लेकिन उन्होंने केरल के बारे में कभी नहीं सोचा। भाजपा के घोषणापत्र में क्या-क्या वादे किए गए हैं? भाजपा के घोषणा पत्र में केरल के लिए एम्स का वादा किया गया है। उन्होंने कहा, दवाइयों और किराने के सामान के लिए ढाई हजार रुपये के मासिक रिचार्ज वाला भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड दिया जाएगा। घोषणापत्र में जरूरतमंद महिलाओं, विधवाओं और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति माह 3,000 रुपये की कल्याणकारी पेंशन देने का वादा किया गया है। इसके अलावा, भाजपा घोषणापत्र में तिरुवनंतपु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk

किरेन रिजिजू का दावा: वामपंथी उग्रवादियों को जानते हैं राहुल गांधी, कई कांग्रेस नेता का नक्सलियों से संबंध

देश में नक्सलवाद के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कुछ नेताओं के वामपंथी उग्रवादियों और माओवादियों से संबंध रहे हैं। उनके इस बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी वामपंथी उग्रवादियों को जानते हैं और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने ऐसे समूहों से संपर्क भी बनाए रखा था। उन्होंने यह भी कहा कि यह विडंबना है कि एक तरफ कांग्रेस सार्वजनिक रूप से उग्रवाद के खिलाफ बात करती है, वहीं दूसरी तरफ उसके कुछ नेताओं पर ऐसे आरोप लग रहे हैं।रिजिजू ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के समय कुछ लोग वामपंथी उग्रवादी विचारधारा से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इन लोगों को जानते हैं। हालांकि उन्होंने कोई ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन उनके बयान ने राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है।केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने माओवादियों से मुलाकात भी की थी और उनसे संपर्क बनाए रखा था। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। उनके अनुसार, यह स्थिति चिंताजनक है और इसकी जांच होनी चाहिए।इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा था कि देश नक्सलवाद से लगभग मुक्त होने की स्थिति में पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर जैसे इलाके, जो पहले नक्सलवाद के गढ़ माने जाते थे, अब विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। सरकार ने 31 मार्च तक नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य भी रखा है।रिजिजू ने कहा कि क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal: सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयुक्त को फिर लिखा पत्र, बोलीं- बंगाल में फर्जी वोटरों से लोकतंत्र पर खतरा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को पत्र लिखकर राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की कोशिश की जा रही है, जिससे असली वोटरों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। ममता बनर्जी ने अपने पत्र में कहा कि बंगाल में लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ एक बड़ी साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग हजारों फर्जी फॉर्म-6 आवेदन जमा कर बाहरी लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया वोटर हाइजैकिंग की कोशिश है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की रणनीति पहले महाराष्ट्र और दिल्ली में भी अपनाई गई थी।ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अभी भी 60 लाख से अधिक वास्तविक मतदाता जांच प्रक्रिया में फंसे हैं, जबकि बड़ी संख्या में फर्जी आवेदन तेजी से स्वीकार किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया के कारण अब तक 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जिसे उन्होंने बेहद चिंताजनक बताया।मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि 28 फरवरी 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के बाद कोई नया नाम शामिल न किया जाए।ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से तुरंत हस्तक्षेप करने और इस कथित गड़बड़ी को रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अपने लोकतंत्र को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk

Canada: कनाडा में भारतीय मूल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

यह वीडियो/ हटाएं (खबर अपडेट की जा रही है) कनाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला संगठित अपराध यानी गैंगवार से जुड़ा हो सकता है। पुलिस को शक है कि हमलावरों ने सोची-समझी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 1 min · National Desk

UP: 'दो नंबर से टूटी उम्मीद, जिद और हौसले ने टॉपर बनाया', UPPSC टॉपर का इंटरव्यू; खुद बताया कैसे रचा इतिहास

UP: ‘दो नंबर से टूटी उम्मीद, जिद और हौसले ने टॉपर बनाया’, UPPSC टॉपर का इंटरव्यू; खुद बताया कैसे रचा इतिहास यह वीडियो/ हटाएं मूलरूप से बागपत के फतेहपुर पुट्ठी गांव के रहने वाले सुनील दत्त पांचाल वर्तमान में अपने परिवार के साथ शाहदरा के रामनगर में रहते हैं। वह शाहदरा स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। उनकी बेटी नेहा पांचाल ने जिस सपने को देखा था, उसको पूरा करना आसान नहीं था। कभी दो नंबर से सपना टूट गया था, आंखों में आंसू थे। दिल में दर्द भी कम नहीं था, मगर हौसला जिंदा था। अंदर एक जिद भी थी। इस हौसले व जिद के सहारे नेहा पांचाल ने यूपीपीएससी में पहली रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। नेहा की शादी से कुछ दिन पहले हुई थी भाई की मौत घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी, लेकिन सपने बड़े थे। इस बीच बड़ा झटका तब लगा, जब उनके भाई विनीत पांचाल को वर्ष 2012 में कैंसर हो गया। परिवार ने हर संभव कोशिश की, लेकिन वर्ष 2015 में नेहा की शादी से मात्र कुछ दिन पहले भाई की मौत हो गई। इससे पूरा परिवार टूट गया। भाई को खोने का दर्द नेहा के जीवन में एक गहरा जख्म छोड़ गया। इस दर्द ने नेहा को तोड़ा नहीं, बल्कि ज्यादा मजबूत बना दिया। उन्होंने अपने आंसुओं को अपनी ताकत बनाया और पढ़ाई को अपना हथियार। नेहा ने वर्ष 2018 से यूपीपीएससी की तैयारी शुरू की। रोजाना 8 से 9 घ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk

RBSE 12th Result Out: विज्ञान संकाय में 97.52% बच्चे पास; 93.64 फीसदी कॉमर्स में तो 97.54% आर्ट्स में सफल

12:19 PM, 31-Mar-2026 RBSE 12th Result 2026: विज्ञान में दिव्या भादु ने हासिल किए 499 अंक राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में दिव्या भादु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए, जिससे उनका कुल प्रतिशत 99.80% रहा। राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में दिव्या भादु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए, जिससे उनका कुल प्रतिशत 99.80% रहा। 12:06 PM, 31-Mar-2026 RBSE 12th Result 2026: 12वीं परिणाम के आंकड़े विवरण विज्ञान कॉमर्स आर्ट्स वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए पंजीकृत 2,87,068 30,798 5,91,023 4,114 परीक्षा में शामिल 2,81,299 30,580 5,83,201 4,067 प्रथम श्रेणी में पास छात्र 1,46,644 13,976 1,56,818 832 प्रथम श्रेणी में पास छात्राएं 98,736 8,096 2,27,252 1,328 छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% 94.04% 96.68% 96.46% छात्राओं का पास प्रतिशत 98.34% 92.82% 98.20% 97.77% कुल पास प्रतिशत 97.52% 93.64% 97.54% 97.20% 12:02 PM, 31-Mar-2026 Rajasthan Board 12th Result: देखें टॉपर लिस्ट 11:56 AM, 31-Mar-2026 RBSE Board 12th Result: अधिकारी बनना चाहती है विज्ञान की टॉपर दीपिका दीपिका ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पढ़ाई को कभी बोझ नहीं समझा और हमेशा एक तय शेड्यूल के अनुसार तैयारी की। उन्होंने कहा कि उनके पापा, मम्मी, ताऊ और शिक्षकों ने उन्हें लगातार प्रेरित किया, जिससे उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली। टाइम टेबल के बारे में उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से रिवीजन और प्रैक्टिस पर ध्यान देती थीं। अपने भविष्य को लेकर दीपिका ने कहा कि वह सिविल सेवा की तैयारी करना चाहती हैं और अधिकारी बनकर देश की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी में फिर बावनखेड़ी कांड जैसी साजिश!: परिवार को बेहोश कर प्रेमी संग युवती फरार, पांच अप्रैल को आनी थी बरात

अमरोहा जिले के चर्चित बावनखेड़ी शबनम कांड की याद दिलाने वाली एक सनसनीखेज घटना थाना अमरोहा देहात क्षेत्र में सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ फरार हो गई। यह वीडियो/ हटाएं घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने युवती के प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi in Gujarat: 'अध्ययन, साधना और अनुशासन का संगम'; पीएम मोदी ने सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित भारत विरासत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान गांधीनगर के कोबा तीर्थ में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित थे। #WATCH | Gandhinagar, Gujarat | Prime Minister Narendra Modi says, “For years, I have witnessed how a continuous tradition of study, spiritual practice, and self-discipline has been upheld here at Koba Tirth. Here, values are preserved, cultural ethos is strengthened, and… https://t.co/mk9n5hbAqx pic.twitter.com/zfLrZ3kXja — ANI (@ANI) March 31, 2026 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह संग्रहालय शताब्दियों पुराने ज्ञान, अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है। संग्रहालय में पारंपरिक प्रदर्शनियों के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल और ऑडियो-वीज़ुअल इंस्टॉलेशनों के माध्यम से आगंतुकों, शोधकर्ताओं और विद्वानों के लिए एक समग्र और इमर्सिव अनुभव तैयार किया गया है।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा मैंने वर्षों से देखा है कि कोबा तीर्थ में अध्ययन, आध्यात्मिक साधना और आत्म-अनुशासन की निरंतर परंपरा कैसे निभाई जा रही है। यहां मूल्य संरक्षित हैं, सांस्कृतिक धरोहर मजबूत है और ज्ञान को पोषित किया जा रहा है। यही तीनों धारणाओं का संगम (अध्ययन, साधना और अनुशासन) भारतीय सभ्यता की नींव बनता है। हमें सभी का कर्तव्य है कि इस पवित्र संगम को सुरक्षित और प्रवाहित रखें।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्राट सम्प्रति संग्रहालय के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि यह संग्रहालय करोड़ों भारतीयों की सांस्कृतिक विरासत और भारत क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk

अब कैसी है अल्का याग्निक की तबीयत? नया काम लेने पर कही ये बात; बताया कैसे गाने सुनना चाहती हैं सिंगर

अलका याग्निक बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं। इन दिनों वह बीमार चल रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सेहत के बारे में एक बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने बताया है कि वह अभी भी उस बीमारी से जूझ रही हैं, जिसके बारे में उन्होंने पिछले साल बताया था। एनडीटीवी के साथ बातचीत में अलका याग्निक ने अपनी सेहत के बारे में बताया। एक वायरल संक्रमण के कारण उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई थी। इससे उनकी जिंदगी में ऐसे बदलाव आए जिसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी। इसने उन्हें उस चीज से भी दूर कर दिया है, जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। वह है गाना। नया काम लेने की स्थिति में नहीं सिंगर 2024 में पता चला था कि सिंगर ‘सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस’ (सुनने की नस में खराबी) से जूझ रही हैं। इससे उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई थी। अपनी बीमारी के बारे में सार्वजनिक रूप से बताने के बाद से, अलका याग्निक ने खुद को लोगों की नजरों से दूर ही रखा है। हालांकि संगीतकार अभी भी उनसे संपर्क करते हैं, इस उम्मीद में कि शायद वह वापस आ जाएं। मगर उन्होंने बताया कि वह अभी कोई नया काम लेने की स्थिति में नहीं हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk

चिन्नी हत्याकांड में खुलासा: पाकिस्तान से जुड़े पीयू फायरिंग और चमनप्रीत मर्डर के तार, बॉर्डर पार से आए हथियार

चिन्नी हत्याकांड में खुलासा: पाकिस्तान से जुड़े पीयू फायरिंग और चमनप्रीत मर्डर के तार, बॉर्डर पार से आए हथियार यह वीडियो/ हटाएं पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस को जांच में शामिल किया गया है, जो आतंकी और क्रॉस बॉर्डर लिंक खंगाल रही है। सूत्रों का कहना है कि आमतौर पर काउंटर इंटेलिजेंस तभी सक्रिय होती है जब किसी मामले में आतंकी कनेक्शन की आशंका हो। हालांकि, इस पूरे नेटवर्क का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। वहीं, चिन्नी मर्डर केस में 13 दिन बीत जाने के बाद भी हथियार सप्लायर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस को जांच में शामिल किया गया है, जो आतंकी और क्रॉस बॉर्डर लिंक खंगाल रही है। सूत्रों का कहना है कि आमतौर पर काउंटर इंटेलिजेंस तभी सक्रिय होती है जब किसी मामले में आतंकी कनेक्शन की आशंका हो।हालांकि, इस पूरे नेटवर्क का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। वहीं, चिन्नी मर्डर केस में 13 दिन बीत जाने के बाद भी हथियार सप्लायर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी में सोपू नेता जशन जवंधा पर फायरिंग और सेक्टर-9 में चमनप्रीत उर्फ चिन्नी हत्याकांड की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक दोनों वारदातों में इस्तेमाल हथियार बॉर्डर पार से लाए गए थे और इनके तार पाकिस्तान से जुड़े …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 31, 2026 · 2 min · National Desk