जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि आरहामा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से आतंकवादियों की एक मूवमेंट की विशिष्ट सूचना मिली। तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आमना-सामना हुआ। सुरक्षाबलों ने उन्हें ललकारा जिसके जवाब में आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवानों ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।उन्होंने बताया कि कुछ देर दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल क्षेत्र में और भीतर भाग निकले। अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है। गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अंधेरा होने के चलते एहतियात बरती जा रही है। पूरी कोशिश यह है कि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग न निकलें।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन के दौरान दो पाकिस्तानी आतंकियों के घिरे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) गांदरबल और सेना की 2 असम राइफल्स के जवानों की ओर से अंजाम दिया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Jammu: गांदरबल के आरहामा में आतंकियों की मूवमेंट के बाद तलाशी अभियान, सुरक्षा बलों ने की घेराबंदी
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि आरहामा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से आतंकवादियों की एक मूवमेंट की विशिष्ट सूचना मिली। तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आमना-सामना हुआ। सुरक्षाबलों ने उन्हें ललकारा जिसके जवाब में आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवानों ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।उन्होंने बताया कि कुछ देर दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल क्षेत्र में और भीतर भाग निकले। अधिकारी न