ईरान ने जिंदा पकड़ा अमेरिकी पायलट?: एक और F15E लड़ाकू विमान गिराने का किया दावा; व्हाइट हाउस ने साधी चुप्पी

तस्वीरों में F15E की पहचान से जुड़े जरूरी फीचर्स नहीं दिखते। मलबे पर अमेरिकी एयरफोर्स के सामान्य निशान (USAF स्टार, टेल कोड) नजर नहीं आते। तस्वीरों में दिख रहा डिजाइन F15E के स्टील्थ स्ट्रक्चर से मेल नहीं खाता। कुछ हिस्सों पर EUROPE लिखा दिख रहा है, जो संदिग्ध माना गया। यह किसी पुराने विमान के मलबे की तस्वीर हो सकती है। तस्वीरों में F15E की खास कोटिंग और मटेरियल के संकेत नहीं हैं। किसी स्वतंत्र या विश्वसनीय स्रोत से इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है। ईरान के सरकारी टीवी से जुड़े एक स्थानीय चैनल ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिमी ईरान में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान का पायलट पैराशूट के जरिए बाहर निकल गया। चैनल ने लोगों से अपील की कि यदि कोई पायलट को जिंदा पकड़कर पुलिस को सौंपता है तो उसे इनाम दिया जाएगा। एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका ने ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और C-130 विमान से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पायलट की स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि इस दावे पर अभी तक अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है और मामले की पुष्टि नहीं हो सकी है।ईरान का दावा है कि पिछले 24 घंटों में यह दूसरा F15E विमान है जिसे मार गिराया गया है। इससे पहले 2 अप्रैल और 23 मार्च को भी ऐसे ही दावे किए गए थे। ईरान लगातार कह रहा है कि उसने अमेरिकी आधुनिक लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया है और उन्हें गिराया है।23 मार्च के मामले में अमेरिका ने कहा था कि उसका एक F15E विमान मिशन के बाद तकनीकी कारणों से मध्य पूर्व के एक बेस पर सुरक्षित उतरा था। वहीं 2 अप्रैल के दावे को भी अमेरिका ने खारिज कर दिया था। इससे साफ है कि दोनों देशों के बीच सूचना युद्ध भी चल रहा है।ईरान और अमेरिका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar News: दरभंगा में दो करोड़ की ज्वेलरी लूटी; दिनदहाड़े चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार चार अपराधियों ने ‘प्रेम ज्वेलर्स’ नामक दुकान को निशाना बनाते हुए करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के गहनों के साथ लगभग 20 लाख रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 1 min · National Desk

PSL 2026: मोईन अली से भिड़े डेविड वॉर्नर? अजय जडेजा की पोस्ट पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दिया जवाब; Video वायरल

🚨 BIG FIGHT BETWEEN DAVID WARNER & MOEEN ALI 🚨 - During the match session, a heated argument broke out between Moeen Ali and David Warner 🧐 - Is this what happened? Just asking PSL fans 🤨 pic.twitter.com/hKaeRqKDWs — Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) April 3, 2026 कराची किंग्स की जीत के बाद वॉर्नर अपने कुछ साथियों और टीम डायरेक्टर हैदर अजहर के साथ बातचीत करते दिखे। वीडियो में उनकी बॉडी लैंग्वेज थोड़ी असहज लगी, जिससे लोगों को लगा कि शायद कोई विवाद हुआ है। इस वीडियो को पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद चर्चा और तेज हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 1 min · National Desk

LPG Crisis: गैस किल्लत के बीच फिर आया नया अपडेट, अब इस व्यवस्था के तहत मिलेंगे सिलिंडर; यहां है पूरी जानकारी

LPG Crisis: गैस किल्लत के बीच फिर आया नया अपडेट, अब इस व्यवस्था के तहत मिलेंगे सिलिंडर; यहां है पूरी जानकारी यह वीडियो/ हटाएं गैस एजेंसियों को पूर्व की बुकिंग के सापेक्ष तिथिवार किए गए वितरण की सूची काउंटर पर चस्पा करनी होगी, ताकि दूसरों को भी इसकी जानकारी हो और वे तत्काल बुकिंग पर सिलिंडर न मांगें। एजेंसी संचालकों को अब अधिकतम डेढ़ दिन का ही स्टॉक दिया जाएगा, ताकि कालाबाजारी की आशंका न रहे। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्टि्रब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव आदर्श गुप्ता के मुताबिक, बुधवार देर शाम पेट्रोलियम कंपनियों ने वर्चुअल बैठक में ये दिशा-निर्देश जारी किए थे। बृहस्पतिवार से व्यवस्था लागू कर दी गई है। गैस एजेंसियों को पूर्व की बुकिंग के सापेक्ष तिथिवार किए गए वितरण की सूची काउंटर पर चस्पा करनी होगी, ताकि दूसरों को भी इसकी जानकारी हो और वे तत्काल बुकिंग पर सिलिंडर न मांगें।एजेंसी संचालकों को अब अधिकतम डेढ़ दिन का ही स्टॉक दिया जाएगा, ताकि कालाबाजारी की आशंका न रहे। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्टि्रब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव आदर्श गुप्ता के मुताबिक, बुधवार देर शाम पेट्रोलियम कंपनियों ने वर्चुअल बैठक में ये दिशा-निर्देश जारी किए थे। बृहस्पतिवार से व्यवस्था लागू कर दी गई है। लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की किल्लत के बीच उपभोक्ताओं को सिलिंडर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: 'मालदा में हाल ही में हुई घटना एक सोची समझी साजिश थी', सीएम ममता ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

यह वीडियो/ हटाएं गौरतलब है कि बुधवार को मालदा में सात न्यायिक अधिकारियों, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। इन्हें ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें बाहरी तत्वों की भूमिका है, जिन्हें मुंबई से लाया गया था। हाजरीपाड़ा मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने दावा किया, मालदा की घटना की जांच सीआईडी कर रही है। लोगों को मुंबई से लाया गया था और पूरी योजना पहले से तैयार की गई थी। जहां एनआईए उन्हें पकड़ने में नाकाम रही, वहीं हमारी सीआईडी ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (यह खबर अपडेट की जा रही है) गौरतलब है कि बुधवार को मालदा में सात न्यायिक अधिकारियों, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। इन्हें ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें बाहरी तत्वों की भूमिका है, जिन्हें मुंबई से लाया गया था।हाजरीपाड़ा मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने दावा किया, मालदा की घटना की जांच सीआईडी कर रही है। लोगों को मुंबई से लाया गया था और पूरी योजना पहले से तैयार की गई थी। जहां एनआईए उन्हें पकड़ने में नाकाम रही, वहीं हमारी सीआईडी ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।(यह खबर अपडेट की जा रही है) पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने कहा कि मालदा में हाल ही में हुई घटना एक सुनियोजित साजिश थी, जिसका उद्देश्य राज्य में अशांति फैलाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए बाहर से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 2 min · National Desk

जन विश्वास बिल: कानून बनते ही 1000+ कृत्य अपराध के दायरे से बाहर होंगे, नागरिकों के जीवन को आसान बनाने पर जोर

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) विधेयक को अभूतपूर्व सुधार बताते हुए कहा कि इस पैमाने पर बदलाव का उदाहरण न तो भारत में पहले देखा गया है और न ही दुनिया में कहीं और। उन्होंने बताया कि एक साथ 79 संसदीय अधिनियमों के करीब 1,000 प्रावधानों में संशोधन किया गया है, जिनमें आजादी के पहले के छह कानून भी शामिल हैं। विधेयक संसद से हुआ पारित संसद ने गुरुवार को जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया। इस विधेयक के जरिए केंद्र सरकार ने विभिन्न कानूनों में मौजूद कई आपराधिक प्रावधानों को खत्म कर उन्हें सरल और तर्कसंगत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसका उद्देश्य कारोबार सुगमता और आम लोगों के जीवन को आसान बनाना है। जन विश्वास बिल 2026: अपराध-मुक्ति के प्रमुख प्रावधान छोटे उल्लंघनों पर राहत: मामूली या तकनीकी गलतियों के लिए अब जेल की सजा नहीं होगी। ऐसे मामलों को आपराधिक अपराध के बजाय प्रशासनिक उल्लंघन माना जाएगा। मामूली या तकनीकी गलतियों के लिए अब जेल की सजा नहीं होगी। ऐसे मामलों को आपराधिक अपराध के बजाय प्रशासनिक उल्लंघन माना जाएगा। सार्वजनिक स्थानों से जुड़े नियम: मेट्रो में धूम्रपान, सड़क संकेतों को नुकसान पहुंचाना या सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने जैसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने के बजाय जुर्माना लगाया जाएगा। मेट्रो में धूम्रपान, सड़क संकेतों को नुकसान पहुंचाना या सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने जैसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने के बजाय जुर्माना लगाया जाएगा। व्यापार और अनुपालन में सुधार: ड्रग्स और कॉस्मेटिक कानून के तहत कुछ मानकों के उल्लंघन पर पहले जहां जेल का प्रावधान था, अब उसकी जगह एक लाख रुपये तक का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 2 min · National Desk

AAP Politics: 'जो डर गया, समझो मर गया.. मोदी के खिलाफ बोलने में हिचकिचाते हैं'; राघव के जवाब पर 'आप' का पलटवार

AAP Politics: ‘जो डर गया, समझो मर गया.. मोदी के खिलाफ बोलने में हिचकिचाते हैं’; राघव के जवाब पर ‘आप’ का पलटवार यह वीडियो/ हटाएं आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने आरोप लगाया है कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया था तो चड्ढा ने उस पर सिग्नेचर भी नहीं किए थे। पार्टी ने गुरुवार को राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने के लिए सचिवालय को पत्र लिखा था। साथ ही पंजाब से उद्योगपति से सांसद बने अशोक मित्तल को पार्टी ने नया उपनेता नियुक्त किया है। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर हमला बोला है। आप ने आरोप लगाया है कि चड्ढा प्रधानमंत्री ‘मोदी से डरते हैं’। साथ ही आरोप लगाए हैं कि बोलने के लिए मिलने वाले समय का इस्तेमाल समोसे सस्ते कराने में लगाते हैं। एक्स पर एक पोस्ट में ढांडा ने जोर देकर कहा कि चड्ढा पिछले कुछ वर्षों से डरे हुए हैं और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने से हिचकिचाते हैं। आप नेता ने कहा कि पार्टी को संसद में बोलने के लिए बहुत कम समय मिलता है। इस सीमित समय में पार्टी या तो देश को बचाने के लिए संघर्ष कर सकती है, या फिर “हवाई अड्डे पर समोसे सस्ते करवाने” की मांग कर सकती है। ढांडा ने आगे आरोप लगाया कि राघव चड्ढा ने संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ आप के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 2 min · National Desk

मालदा मामले पर सियासी रार: साजिश के मुख्य आरोपी को बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, NIA करेगी जांच

इस बीच मालदा घटना पर उत्तर बंगाल के एडीजी के. जयरामन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “हमने अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया है और 19 मामले दर्ज किए हैं। मुख्य साजिशकर्ता मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा में हिरासत में लिया गया है। उसे यहां लाया जा रहा है। एनआईए इस मामले की जांच अपने हाथ में लेगी। उसे कालियाचक मामले में गिरफ्तार किया गया है। वह खुद को वकील बताता है।“वकील मोफक्करुल इस्लाम ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का नेता बताया जा रहा है। मालदा में हुए विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है। मालदा में भीड़ ने सात एसआईआर अधिकारियों का घेराव कर नौ घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाकर रखा था।भाजपा ने मालदा की घटना को चौंकाने वाला बताया और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाया। भाजपा नेता सुकांता मजूमदार ने सवाल किया कि क्या ममता बनर्जी की पार्टी द्वारा की गई उकसावे वाली कार्रवाई के कारण यह स्थिति पैदा हुई? उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले की जांच करने का आग्रह किया, जिसमें यह भी शामिल है कि मतदाता सूची से हटाए गए लोग भारतीय नागरिक थे या नहीं।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहा मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया एक बड़ा मुद्दा बन गई है। एसआईआर प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची में 63 लाख से अधिक नाम हटाए गए, जबकि 60 लाख अन्य मतदाताओं को विचाराधीन रखा गया।न्यायिक अधिकारियों को इन मामलों की समीक्षा करने का कार्य सौंपा गया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ये न्यायिक अधिकारी इन मामलों की जांच कर मतदाताओं को मतदाता सूची में बरकरार रखने या हटाने का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 2 min · National Desk

नजर बनेगी सहारा: अब आंखों की हलचल से चलेगा कंप्यूटर, बिना हाथ-पैर भी आसानी से कंट्रोल; दिव्यांगों को नई आजादी

नजर बनेगी सहारा: अब आंखों की हलचल से चलेगा कंप्यूटर, बिना हाथ-पैर भी आसानी से कंट्रोल; दिव्यांगों को नई आजादी यह वीडियो/ हटाएं इस तकनीक की मदद से अब केवल आंखों की हलचल से कंप्यूटर चलाना, संदेश लिखना, अपनी बात व्यक्त करना और उपकरणों को नियंत्रित करना संभव हो गया है। इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे वैज्ञानिक डॉ. अमित लाडी और उनकी टीम ने इस प्रणाली को इस तरह तैयार किया है कि यह रोजमर्रा की परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर सके। रोशनी में बदलाव या सिर की हल्की हरकत के बावजूद यह तकनीक प्रभावी ढंग से काम करती है। पहले सीएसआईओ द्वारा उंगली और सिर के इशारों से चलने वाली स्मार्ट व्हीलचेयर विकसित की गई थी, लेकिन अब यह तकनीक उससे एक कदम आगे बढ़ चुकी है। इस तकनीक की मदद से अब केवल आंखों की हलचल से कंप्यूटर चलाना, संदेश लिखना, अपनी बात व्यक्त करना और उपकरणों को नियंत्रित करना संभव हो गया है।इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे वैज्ञानिक डॉ. अमित लाडी और उनकी टीम ने इस प्रणाली को इस तरह तैयार किया है कि यह रोजमर्रा की परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर सके। रोशनी में बदलाव या सिर की हल्की हरकत के बावजूद यह तकनीक प्रभावी ढंग से काम करती है।पहले सीएसआईओ द्वारा उंगली और सिर के इशारों से चलने वाली स्मार्ट व्हीलचेयर विकसित की गई थी, लेकिन अब यह तकनीक उस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान में जंग खिंचना कितना चिंताजनक?: रिपोर्ट में दावा- तेल संकट और विकराल होने की आशंका, खतरे कम आंक रहे बाजार

पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच वैश्विक वित्तीय बाजार अभी भी जोखिमों को पूरी तरह कीमतों में शामिल नहीं कर रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की हालिया रणनीति रिपोर्ट में इस बात पर चिंता जताई गई है कि बाजारों का व्यवहार जमीनी हकीकत से मेल नहीं खा रहा। निवेशकों का क्या मानना है? रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में सीमित तनाव की धारणा अब भी बनी हुई है। निवेशकों का मानना है कि संघर्ष ज्यादा नहीं बढ़ेगा, जबकि हाल के घटनाक्रम इस सोच को चुनौती दे रहे हैं। अमेरिका की सैन्य सक्रियता और ईरान से जुड़े सीधे टकराव की स्थिति ने यह संकेत दिया है कि हालात और बिगड़ सकते हैं। जेफरीज ने साफ कहा है कि सैन्य टकराव के और बढ़ने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता, लेकिन यह जोखिम अभी बाजार की वैल्यूएशन में नजर नहीं आ रहा। ऊर्जा आपूर्ति पर क्या अनुमान? ऊर्जा आपूर्ति को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का अहम मार्ग है, वहां आंशिक रुकावट के संकेत मिल रहे हैं। इससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, जिसका असर वैश्विक महंगाई और आर्थिक वृद्धि पर पड़ सकता है। रिपोर्ट में उद्योग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि यदि यह संकट तीन से चार महीने तक जारी रहता है, तो यह वैश्विक स्तर पर एक प्रणालीगत संकट बन सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल को लंबे समय तक खाड़ी क्षेत्र में फंसा नहीं रखा जा सकता, इसके गंभीर परिणाम होंगे। रिपोर्ट में किन चीजों को लेकर चिंता? रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बाजार केवल प्रत्यक्ष असर ही नहीं, बल्कि इसके दूसरे चरण के प्रभावों को भी कम आंक रहे हैं। बढ़ती ऊर्जा कीमतों का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 2 min · National Desk