पति का कत्ल: 'देवर' से अफेयर, जेवर गिरवी रख पत्नी ने दी सुपारी, रात में मरवा डाला; BSF जवान की हत्या की कहानी
1 of 9 Nain Singh Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स पुलिस ने घटना वाले दिन के गांव और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें नैन सिंह की पत्नी कोमल का प्रेमी सरधना के पाली गांव निवासी गुलशन और अतलपुर किठौर निवासी मोंटू दिखाई दिए। मेरठ के इंचौली थाना इलाके के धनपुर गांव में 27 मार्च की देर रात घर में सोते समय बीएसएफ जवान नैन सिंह की गोली मारकर की गई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्याकांड का राज घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में दिखी परछाई ने खोल दिया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 पत्नी ने प्रेमी को सुपारी देकर कराई बीएसएफ जवान पति की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी कोमल ने ही अपने प्रेमी गुलशन को सुपारी देकर पति नैन सिंह की हत्या कराई है। शुक्रवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा कर पांच आरोपियों पत्नी कोमल, उसका प्रेमी गुलशन, दतियाना मुजफ्फरनगर निवासी गुड्डु, अतलपुर किठौर निवासी राहुल उर्फ पवन व मोंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 3 of 9 पति की हत्या करने वाली महिला पुलिस के सामने बेहोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पुलिस लाइन में आरोपी कोमल बेहोश होकर गिर गई। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे संभाला। एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि धनपुर निवासी नैन सिंह बीएसएफ में गुवाहटी में तैनात थे। 4 of 9 पति की हत्या करने वाली महिला पुलिस के सामने बेहोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी 14 साल पहले हुई थी नैन सिंह और कोमल की शादी नैन सिंह की शादी कोमल से लगभग 14 वर्ष पूर्व हुई थी। दो साल से दंपती का विवाद चल रहा था। इसके चलते कोमल मेरठ में अपने परिवार के साथ अलग रह रही थी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...