GT vs RR Live Score: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, गुजरात की कप्तानी कर रहे राशिद खान; गिल बाहर

07:10 PM, 04-Apr-2026 GT vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 गुजरात टाइटंस: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट खिलाड़ी: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव। राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट खिलाड़ी: रवि सिंह, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई। कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव।वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।रवि सिंह, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई। 07:03 PM, 04-Apr-2026 GT vs RR Live Score: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी आईपीएल का नौवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में शुभमन गिल की जगह राशिद खान गुजरात का नेतृत्व कर रहे हैं। रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। राशिद खान ने बताया कि गिल मांशपेशियों में ऐंठन के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे। राजस्थान इस मैच में दो बद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

मौसम ने ली अंगड़ाई: कई राज्यों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान में फसलें तबाह!

मौसम विभाग ने उत्तर से लेकर मध्य भारत तक के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तेज हवा के साथ-साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इन सभी इलाकों में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट है, जहां भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।देश के कई अन्य हिस्सों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि वहां मौसम खराब हो सकता है और लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मौसम बिगड़ सकता है। एक तरफ जहां देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है, वहीं ओडिशा में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और उमस को लेकर भी चेतावनी जारी की है।इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का असर अब दिखने लगा है। शनिवार शाम को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तेज हवाओं के साथ जमकर ओले गिरे और बारिश हुई। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सागर संभागों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश की वजह से ग्वालियर और रीवा जैसे इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आई है।उत्तर प्रदेश के कानपुर और हिमाचल के धर्मशाला में भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

DC vs MI Live Score: सैंटनर ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया तीसरा झटका, निसांका अर्धशतक से चूके; साझेदारी टूटी

06:26 PM, 04-Apr-2026 Live Score DC vs MI: रिजवी का पचासा दिल्ली कैपिटल्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे समीर रिजवी ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया है। रिजवी ने 31 गेंदों पर पचासा पूरा किया। रिजवी ने इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ नाबाद 70 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे समीर रिजवी ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया है। रिजवी ने 31 गेंदों पर पचासा पूरा किया। रिजवी ने इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ नाबाद 70 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। 06:18 PM, 04-Apr-2026 Live Score DC vs MI: निसांका अर्धशतक से चूके मिचेल सैंटनर ने पाथुम निसांका को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया है। निसांका शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 30 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हो गए। निसांका और समीर रिजवी के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई। मिचेल सैंटनर ने पाथुम निसांका को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया है। निसांका शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 30 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हो गए। निसांका और समीर रिजवी के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई। 06:00 PM, 04-Apr-2026 Live Score DC vs MI: निसांका ने संभाली पारी शुरुआती झटके लगने के बाद पाथुम निसांका ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी को संभाल लिया है। दिल्ली के लिए समीर रिजवी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे हैं। पावरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर 42 रन है। शुरुआती झटके लगने के बाद पाथुम निसांका ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी को संभाल लिया है। दिल्ली के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान की जमीन से कैसे निकल आया अमेरिकी पायलट: क्या होती है ट्रेनिंग, किस टीम को मिली थी बचाने की जिम्मेदारी?

ईरान की जमीन से कैसे निकल आया अमेरिकी पायलट: क्या होती है ट्रेनिंग, किस टीम को मिली थी बचाने की जिम्मेदारी? यह वीडियो/ हटाएं इस बीच शुक्रवार को एक बार फिर खबरें आईं कि ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट्स और एक हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया है। ईरानी मीडिया ने दावा किया कि उसने एफ-35 फाइटर जेट, एफ-15 लड़ाकू विमान और एक अमेरिकी चॉपर को मार गिराया। इतना ही नहीं एक लड़ाकू विमान के दो क्रू सदस्यों के ईरान की धरती पर ही फंसने की खबरें सामने आईं। हालांकि, देर रात तक अमेरिका ने अपने एक पायलट को बाहर निकाल लिया। वहीं, दूसरे पायलट के अभी भी ईरान में ही कहीं फंसे होने की खबर है, जिसकी खोज की जा रही है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुए अब पांच हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इस बीच जंग के जल्द खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में राष्ट्र के नाम संबोधन में साफ कर दिया कि अमेरिका अपने लक्ष्यों को पूरा करने के बाद ही ईरान से निकलेगा। उन्होंने इससे पहले ईरान में संघर्ष को खत्म करने के लिए कम से कम दो से तीन हफ्ते और लगने की बात कही थी। इस पूरे घटनाक्रम के बीच दुनियाभर में कुछ बड़े सवाल उठ रहे हैं। आखिर कैसे ईरानी मिसाइल के हमले और इसमें लड़ाकू विमान के तबाह होने के बावजूद अमेरिकी फाइटर पायलट जिंदा बच गए? उनकी किस तरह की ट्रेनिंग हमल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट पर बोले PM: खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध, दुश्मनी चाहती है कांग्रेस

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की मंशा बेहद खतरनाक है। वे चाहते हैं कि पश्चिम एशिया के देश भारत को अपना दुश्मन समझ लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि हम यहां कोई ऐसी गलती कर दें या कोई ऐसा बयान दे दें, जिससे खाड़ी देशों में रह रहे हमारे भारतीय भाई-बहनों पर बड़ी मुसीबत आ जाए। पीएम मोदी ने सीधे तौर पर कहा कि कांग्रेस जानबूझकर खाड़ी देशों को नाराज करने वाले बयान दे रही है, जिससे देश में डर का माहौल बने और उन्हें केंद्र सरकार को कोसने का मौका मिल सके।प्रधानमंत्री ने विरोधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि मैं कांग्रेस और एलडीएफ-यूडीएफ के लोगों से साफ कह देना चाहता हूं कि राजनीति अपनी जगह है और चुनाव आते-जाते रहेंगे। मेरे लिए केरल के जो लाखों लोग वहां काम कर रहे हैं, उनकी सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और मैं इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।प्रधानमंत्री ने केरल की संस्कृति पर हो रहे हमलों को लेकर भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि लेफ्ट और कांग्रेस के भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण का सीधा निशाना केरल की महान संस्कृति और आस्था पर है। उन्होंने कहा कि पहले इन लोगों ने सबरीमाला तीर्थ को बदनाम करने की साजिश रची और अब यह इनकी लूट का अड्डा बन गया है।पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि सबरीमाला में जो कुछ भी हुआ वह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि यह चोरी एलडीएफ सरकार में हुई और इसके तार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से जुड़े पाए गए हैं। यही वजह है कि एलडीएफ सरकार इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंप रही है।प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हर चीज में झूठ बोलना इनका स्वभाव बन चुका है। उन्होंने कहा कि जब हम सीएए लेकर आए, तब इन्होंने खूब झूठ फैलाया। आज का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

DC vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की आधी टीम पवेलियन लौटी, सूर्यकुमार अर्धशतक लगाकर आउट

04:46 PM, 04-Apr-2026 Live Score DC vs MI: सूर्यकुमार यादव आउट सूर्यकुमार यादव अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए हैं। लुंगी एनगिडी ने सूर्यकुमार को आउट किया जो 36 गेंदों पर तीन चौका और दो छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए हैं। लुंगी एनगिडी ने सूर्यकुमार को आउट किया जो 36 गेंदों पर तीन चौका और दो छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। 04:44 PM, 04-Apr-2026 Live Score DC vs MI: सूर्यकुमार का पचासा मुंबई इंडियंस के स्टैंड इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। सूर्यकुमार पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन दिल्ली के खिलाफ उनका बल्ला जमकर बोला। मुंबई इंडियंस के स्टैंड इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। सूर्यकुमार पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन दिल्ली के खिलाफ उनका बल्ला जमकर बोला। 04:27 PM, 04-Apr-2026 Live Score DC vs MI: रदरफोर्ड आउट हुए विपरज निगम ने शेरफेन रदरफोर्ड को आउट कर मुंबई इंडियंस को चौथा झटका दिया है। मुंबई ने 85 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। रदरफोर्ड सात गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और नमन धीर मौजूद हैं। विपरज निगम ने शेरफेन रदरफोर्ड को आउट कर मुंबई इंडियंस को चौथा झटका दिया है। मुंबई ने 85 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। रदरफोर्ड सात गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और नमन धीर मौजूद हैं। 04:17 PM, 04-Apr-2026 Live Score DC vs MI: रोहित शर्मा आउट अक्षर पटेल ने रोहित शर्मा को आउट कर मुंबई इंडियंस को त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया की जंग मुश्किल क्यों: US ने 12,300 ठिकानों पर निशाना साधा, फिर भी ईरान ने मिसाइल बंकर ठीक कर लिए

ईरानी सेना ने एक अमेरिकी F-15E लड़ाकू जेट को गोलाबारी में मार गिराया। दो पायलट वाले इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि दोनों देशों के अधिकारियों ने की है। घटना के बाद एक पायलट को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता है। दूसरे पायलट की तलाश की जा रही है। इस बीच, ईरान ने मध्यस्थता की पाकिस्तान की पेशकश को सिरे से खारिज कर दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान में अमेरिका नेतृत्व वाले किसी भी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नहीं करेगा। अमेरिका पांच हफ्तों में ईरान के 12,300 ठिकानों पर हमले कर चुका है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ईरान घंटों में अपने मिसाइल बंकर दोबारा चालू कर रहा है। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद से अब तक कम से कम 2,076 लोगों की मौत हो चुकी है और 26,500 लोग घायल हुए हैं। अब सवाल-दर-सवाल जानते हैं असली हालात…द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इस दावे पर संदेह जताया है कि अमेरिका ईरान की मिसाइल क्षमता को नष्ट करने के करीब है, जबकि यही इस युद्ध का एक प्रमुख लक्ष्य था। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ईरान के पास अभी भी इतनी बैलिस्टिक मिसाइलें और लॉन्चर बचे हैं कि वह इस्राइल और खाड़ी के अन्य देशों पर हमले जारी रख सके। खुफिया एजेंसियां बचे हुए लॉन्चरों की सटीक संख्या को लेकर अभी पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं।व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने कहा था कि लोग राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी सेना की शानदार उपलब्धियों को कमतर आंकने की कोशिश कर रहे हैं। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले 90 प्रतिशत कम हो गए हैं। उनकी नौसेना तबाह हो चुकी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

DC vs MI Live Score: पावरप्ले में मुंबई का स्कोर 40 के पार, मुकेश ने दिलाई दिल्ली कैपिटल्स को दो सफलता

04:00 PM, 04-Apr-2026 DC vs MI Live Score: पावरप्ले समाप्त मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में 40 के पार स्कोर बनाया, जबकि मुकेश कुमार ने दिल्ली को दो सफलताएं दिलाई। छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 41 रन है। फिलहाल रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में 40 के पार स्कोर बनाया, जबकि मुकेश कुमार ने दिल्ली को दो सफलताएं दिलाई। छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 41 रन है। फिलहाल रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। 03:45 PM, 04-Apr-2026 DC vs MI Live Score: तिलक खाता खोले बिना आउट मुकेश कुमार ने एक ही ओवर में मुंबई को दो झटके दिए। मुकेश ने पहले तीसरी गेंद पर रिकेल्टन को आउट किया और फिर पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा। तिलक खाता खोले बिना आउट हुए। मुकेश कुमार ने एक ही ओवर में मुंबई को दो झटके दिए। मुकेश ने पहले तीसरी गेंद पर रिकेल्टन को आउट किया और फिर पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा। तिलक खाता खोले बिना आउट हुए। 03:42 PM, 04-Apr-2026 DC vs MI Live Score: मुंबई को पहला झटका मुकेश कुमार ने रेयान रिकेल्टन को आउट कर मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया। रिकेल्टन 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए। मुकेश कुमार ने रेयान रिकेल्टन को आउट कर मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया। रिकेल्टन 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए। 03:37 PM, 04-Apr-2026 DC vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो गई है। मुंबई के लिए रोहित शर्मा के साथ रेयान रिकेल्टन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar Politics: क्या होगा बिहार में सत्तारूढ़ दलों का मंत्रिमंडल गणित? सीएम का नाम तय नहीं, कहां-क्या चल रहा?

बिहार का मुख्यमत्री कौन होगा? यह अब तक तय नहीं हुआ है। 10 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेंगे। इसके बाद वह कभी भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। संभावन है कि खरमास के बाद नई सरकार का गठन कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कुछ नेताओं ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा चल रही है। दिल्ली में बैठे आलाकामन ने कुछ नामों पर चर्चा कर रही है। अंतिम मुहर अब तक नहीं लग पाई है। इधर, सोशल मीडिया पर नई सरकार के मंत्रिमंडल का गठन भी रोज हो रहा है। ऐसे में क्या है बिहार में सत्तारूढ़ दलों का मंत्रिमंडल गणित आइये जानते हैं… जदयू के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि नई सरकार बनाने में भी नीतीश कुमार की अहम भूमिका होगी। निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि संगठन जिसे भी मुख्यमंत्री के रूप में चुनेगा, वह हमलोगों को सर्वमान्य होगा। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी ने कहा कि भाजपा इस बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 89 विधायक भाजपा के पास है। सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद यह तो तय है कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। इसके लिए दिल्ली दरबार में मंथन चल जारी है। इस स्थिति में डिप्टी सीएम का पद जनता दल यूनाईटेड के पास जाएगा। फिलहाल भाजपा कोटे से दो डिप्टी सीएम हैं। जदयू की ओर से भी दो डिप्टी सीएम का दावा किया जा सकता है। नई कुछ ऐसे नए चेहरों को मौका मिला सकता है। हालांकि, मौजूदा सरकार में बड़े चेहरे हैं उन्हें सरकार रिपीट जरूर करेगी। हाल के दिनों में विपक्ष ने जिन मंत्रियों पर सवाल उठाया है, उनपर NDA दोबारा विचार कर रहा है।राजनीतिक गलियारे से यह बात सामने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

होर्मुज बंद रहा तो भी परेशानी नहीं: तेल-गैस सप्लाई के लिए क्या नई योजना बना रहे खाड़ी देश, भारत को कैसे फायदा?

होर्मुज बंद रहा तो भी परेशानी नहीं: तेल-गैस सप्लाई के लिए क्या नई योजना बना रहे खाड़ी देश, भारत को कैसे फायदा? यह वीडियो/ हटाएं आइये जानते हैं कि खाड़ी देश अब होर्मुज से आगे व्यवस्था पर विचार क्यों कर रहे हैं? जिन वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर विचार किया जा रहा है, वह क्या हैं? योजनाओं में भारत की क्या भूमिका रही है? अगर योजना जमीन पर उतरती है तो इससे भारत को क्या फायदा होगा? आइये जानते हैं… इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (2 अप्रैल) को एलान किया कि ईरान में अपने लक्ष्य पूरे करने के बाद ही उनकी सेना इस युद्ध से बाहर निकलेगी। उन्होंने कहा कि इस काम में दो से तीन हफ्ते का समय लग सकता है। इस बीच अपनी ऊर्जा सप्लाई के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भर खाड़ी देश, जैसे- संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, आदि इसके आगे भी बंद रहने की संभावना को देखते हुए तेल-गैस पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर विचार कर रहे हैं। जिन योजनाओं पर विचार किया जा रहा है, उनमें से एक योजना खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बनाई गई थी। हालांकि, इस पर लंबे समय से काम अटका है। खाड़ी देश अब होर्मुज से आगे व्यवस्था पर विचार क्यों कर रहे हैं? खाड़ी देश होर्मुज जलडमरूमध्य को बायपास करने के लिए नए तेल परिवहन मार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk