GT vs RR Live Score: गुजरात का स्कोर सात विकेट पर 160 के पार, राशिद खान और कगिसो रबाडा क्रीज पर

10:55 PM, 04-Apr-2026 GT vs RR Live Score: 15 ओवर का खेल पूरा 15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। गुजरात ने सात विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। राहुल तेवतिया 12 और शाहरुख खान 11 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल राशिद खान और रबाडा क्रीज पर हैं। 15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। गुजरात ने सात विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। राहुल तेवतिया 12 और शाहरुख खान 11 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल राशिद खान और रबाडा क्रीज पर हैं। 10:43 PM, 04-Apr-2026 GT vs RR Live Score: पांचवां विकेट गिरा नांद्रे बर्गर ने गुजरात को पांचवां झटका दिया। उन्होंने बटलर को पवेलियन भेजा। वह 14 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। अब राहुल तेवतिया का साथ देने शाहरुख खान आए हैं। नांद्रे बर्गर ने गुजरात को पांचवां झटका दिया। उन्होंने बटलर को पवेलियन भेजा। वह 14 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। अब राहुल तेवतिया का साथ देने शाहरुख खान आए हैं। 10:38 PM, 04-Apr-2026 GT vs RR Live Score: गुजरात को चौथा झटका पारी का 13वां ओवर फेंक रहे रवि बिश्नोई गुजरात के लिए घातक साबित हो रहे हैं। उन्होंने पहले फिलिप्स को आउट किया। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर का शिकार किया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब बटलर का साथ देने राहुल तेवतिया आए हैं। पारी का 13वां ओवर फेंक रहे रवि बिश्नोई गुजरात के लिए घातक साबित हो रहे हैं। उन्होंने पहले फिलिप्स को आउट किया। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर का शिकार किया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब बटलर का साथ देने राहुल तेवतिया आए हैं। 10:36 PM, 04-Apr-2026 GT vs RR Live Score: गुजरात को तीसरा झटका गुजरात को तीसरा झटका भी ग्लेन फिलिप्स ने दिया। रवि बिश्नोई ने ग्लेन फिलिप्स को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब बटलर का साथ देने सुंदर आए हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

पहाड़ पर बर्फ तो मैदान में आफत की बारिश: कश्मीर में 200 स्कूल बंद, भूस्खलन से हाईवे ठप; हिमस्खलन का अलर्ट जारी

गुरेज रोड बंद, बर्फ में फंसे 38 वाहन निकाले उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा-गुरेज रोड शनिवार को भारी बर्फबारी के कारण बंद रहा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक अधिकारी ने बताया कि रात भर चले बचाव अभियान के दौरान फंसी हुई 38 गाड़ियों को सुरक्षित निकाल लिया। उन्होंने बताया कि राजदान दर्रे के पास ये वाहन बर्फ में फंस गए थे। यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। सड़क से बर्फ हटाई जा रही है। ये मार्ग कई दिनों से बंद है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 85 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर आवाजाही सीमित की है। मौसम विज्ञान विभाग ने इस क्षेत्र में रविवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 1 min · National Desk

Gujarat Fire: गुजरात के कांडला में लगी भीषण आग, SEZ में बने टेक्सटाइल यूनिट में हादसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आग पर काबू पाने के लिए KASEZ (कांडला स्पेशल इकोनॉमिक जोन), नगर निगम और डीपीए की दमकल टीमों को तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। दमकल विभाग की चार टीमों ने मोर्चो संभालते हुए पानी की बौछार कर भीषण आग पर नियंत्रण प्राप्त किया। फायर विभाग के अनुसार, स्थिति को पूरी तरह से सुरक्षित करने के लिए अभी भी अग्निशमन अभियानचलाए जा रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह भीषण अग्निकांड शनिवार शाम को कांडला सेज में स्थित ‘टेक्सवूल’ टेक्सटाइल कंपनी में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर आग लगी, वह कंपनी ‘टेक्स पॉलीमर’ के नाम से संचालित एक इस्तेमाल किए गए कपड़ों की इकाई थी। कपड़ों के ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैली, जिसने स्थानीय क्षेत्र में भय पैदा कर दिया।औद्योगिक संपत्ति और जानमाल की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।कारोबारी और औद्योगिक नजरिए से यह घटना चिंता का विषय है, क्योंकि इसी क्षेत्र में आग लगने का यह पहला मामला नहीं है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस घटना से कुछ ही समय पहले इसी क्षेत्र में स्थित एक अन्य कपड़ा कंपनी में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। एक ही विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) के भीतर टेक्सटाइल इकाइयों में एक के बाद एक आग लगने की ये घटनाएं औद्योगिक सुरक्षा मानकों और अनुपालन की स्थिति पर सवालिया निशान लगाती हैं।वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और एक बड़े नुकसान को टाल दिया गया है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों और कंपनी को हुए कुल आर्थिक नुकसान का आकलन किया जाना अभी बाकी है। इस दुर्घटना के संबंध में प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: कहीं हिंसा, कहीं ध्रुवीकरण की कोशिश; विश्लेषकों ने बताया कहां कैसे चल रहा चुनाव

पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुदुचेरी में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। पश्चिम बंगाल और केरल में हिंसा की घटनाएं सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। मलदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। वहीं, केरल में कांग्रेस नेता शशि थरूर के काफिले पर शनिवार को हमला कर दिया गया। चुनावी हिंसा और उसके परिणामों पर असर को लेकर इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह, विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी, राकेश शुक्ल और अजय सेतिया मौजूद रहे। राकेश शुक्ल: ममता बनर्जी दो राष्ट्रीय पार्टियों के बीच अपने आप को सैंडविच नहीं बनाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने ये मुद्दा चुना। वो नहीं चाहती थीं कि उनके 15 साल के शासन पर सवाल हो। इसलिए उन्होंने एसआईआर को मुद्दा बनाया। आजादी के बाद से जो भी बंगाल के मिजाज से पार्टियां बनीं वो सत्ता में रहीं। भाजपा अब तक बंगाल के मिजाज के हिसाब की पार्टी नहीं बन सकी है। इसलिए अब तक वो सत्ता में नहीं आ सकी है। बंगाल का ये चुनाव भय और विश्वास का चुनाव है। असम के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का मुद्दा क्यों बन गए। दो राज्यों का चुनाव दो मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। असम का चुनाव पाकिस्तान के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल का चुनाव बांग्लादेश के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। अजय सेतिया: बंगाल के चुनाव में हिंसा का लंबा इतिहास है। बाकी राज्यों में अब चुनावी हिंसा लगभग खत्म हो चुकी है। मालदा की घटना को दूसरे परिपेक्ष्य में देखना चाहिए। ममता सुप्रीम कोर्ट नहीं आईं होतीं तो सुप्रीम कोर्ट वहां न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति नहीं करता। तो ये मामला होता ही नहीं। न्यायिक अधिकारियों का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

हिमाचल में हादसा: कुल्लू में खाई में गिरी ट्रैवलर, कई लोगों के मारे जाने की खबर; सात को निकाला गया सुरक्षित

सात लोगों को निकाला गया सुरक्षित ट्रैवलर जलोड़ी दर्रा से जीभी की तरफ जा रही थी। इस दौरान भ्रागे जान नामक जगह पर ट्रैवलर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गया है। स्थानीय निवासी प्रताप ठाकुर ने कहा कि हादसा करीब 8:00 के आसपास हुआ है। इसमें कितने लोगों की मौत हुई और कितने लोग घायल हुए इसकी अभी आधिकारिक सूचना नहीं है। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि सूचना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 1 min · National Desk

GT vs RR Live Score: राजस्थान का स्कोर पांच विकेट पर 160 के पार, फरेरा सिर्फ एक रन बनाकर आउट

09:00 PM, 04-Apr-2026 GT vs RR Live Score: पांचवां विकेट गिरा राजस्थान को पांचवां झटका ने रबाडा ने दिया। उन्होंने डोनोवन फरेरा को फिलिप्स के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब रवींद्र जडेजा आए हैं। राजस्थान को पांचवां झटका ने रबाडा ने दिया। उन्होंने डोनोवन फरेरा को फिलिप्स के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब रवींद्र जडेजा आए हैं। 08:56 PM, 04-Apr-2026 राजस्थान का चौथा विकेट गिरा, मोहम्मद सिराज ने शानदार कैच पकड़ा 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर राजस्थान के बल्लेबाज हेटमायर ने अशोक शर्मा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन मोहम्मद सिराज ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। हेटमायर के बाद डोनोवन फरेरा बल्लेबाजी करने आए हैं। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर राजस्थान के बल्लेबाज हेटमायर ने अशोक शर्मा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन मोहम्मद सिराज ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। हेटमायर के बाद डोनोवन फरेरा बल्लेबाजी करने आए हैं। 08:41 PM, 04-Apr-2026 GT vs RR Live Score: तीसरा विकेट गिरा कप्तान रियान पराग आठ रन बनाकर आउट हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा को दूसरी सफलता मिली। अब जुरेल का साथ देने शिमरॉन हेटमायर आए हैं। कप्तान रियान पराग आठ रन बनाकर आउट हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा को दूसरी सफलता मिली। अब जुरेल का साथ देने शिमरॉन हेटमायर आए हैं। 08:33 PM, 04-Apr-2026 GT vs RR Live Score: राजस्थान को दूसरा झटका राजस्थान को दूसरा झटका रबाडा ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड किया। वह 36 गेंदों में 55 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। अब ध्रुव जुरेल का साथ देने कप्तान रियान पराग आए हैं। राजस्थान को दूसरा झटका रबाडा ने दिया। उन् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

Trump Warns Iran: ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद कहर टूटेगा, समझौते और होर्मुज में गतिरोध का जिक्र भी किया

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी टकराव जल्द थमने के संकेत नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ताजा घटनाक्रम में कहा है कि 48 घंटे में अगर ईरान किसी समझौते के लिए तैयार नहीं होता है और होर्मुज क्षेत्र में जहाजों की मुक्त और सुरक्षित आवाजाही पर बना हुआ गतिरोध दूर नहीं होता है तो अंजाम बहुत बुरा होगा। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री ने शांति वार्ता को लेकर एक बयान में कहा कि उन्होंने कभी पाकिस्तान जाने से इनकार नहीं किया, लेकिन ईरान अपनी शर्तों से पीछे नहीं हटेगा। ईरान को लेकर ट्रंप ने अपने सबसे ताजा बयान में क्या कुछ कहा है? बीते एक महीने से अधिक समय से जारी जंग किस दिशा में जा रही है? इस खबर में जानिए ऐसे सवालों के जवाब दरअसल, शनिवार शाम करीब सात और साढ़े सात बजे के बीच (भारतीय समयानुसार) ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखे दो अलग-अलग बयानों में ईरान में जारी युद्ध का जिक्र किया। उन्होंने पहले पोस्ट में लिखा, ‘कल जारी किए गए 1,78,000 नई नौकरियों के आंकड़े जबरदस्त हैं। व्यापार घाटा भी 55% कम हो गया, जो इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट है।‘अमेरिका की तरफ से लगाए जा रहे टैरिफ को अपना पसंदीदा शब्द बता चुके ट्रंप ने अपने इस पोस्ट में इसका भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद, मिस्टर टैरिफ़!… एक परमाणु-संपन्न ईरान के कारण पैदा होने वाले खतरे को भी मिटाया जा रहा है।’ ट्रंप ने अपने इस पोस्ट के अंत में रिपब्लिकन पार्टी के चुनावी नारे- मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) का भी जिक्र किया।इसके करीब आधे घंटे बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक और ट्रुथ सोशल पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने ईरान को खुली धमकी दी। ट्रंप ने इस पोस्ट में लिखा, ‘याद रहे कि मैंने ईरान क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

Anuppur Building Collapse: लॉज की तीन मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत; मलबे में 10 लोगों के फंसे होने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज आवाज के साथ पूरी इमारत कुछ ही सेकंड में जमींदोज हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया।पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि मलबे में आठ से दस लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक की मौत हो चुकी है। अब तक दो लोगों को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेजा गया है। उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर निर्माण कार्य और नींव की खुदाई को संभावित कारण माना जा रहा है।बताया गया की लाज में ऊपर के हिस्से पर नया निर्माण कार्य किया जा रहा था इसके साथ ही इसके बगल में भी कांप्लेक्स निर्माण के लिए नींव खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इन दोनों ही निर्माण कार्यों की अनुमति नगर पालिका से नहीं ली गई थी बावजूद इसके यह कार्य किया जा रहा था और नगर पालिका ने इस पर ना तो नोटिस जारी की थी और ना ही इसे रोकने की कार्यवाही ही की गई थी। जिसके कारण असुरक्षित रूप से किया जा रहे कार्यों की वजह से यह हादसा हो गया।रेस्क्यू कार्य के दौरान अब तक तीन घायलों को मौके से निकल गया है तथा उन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। इसके साथ ही मलबे में मृत अवस्था में एक व्यक्ति मिला है जिसकी पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।साथ ही और घायलों का रेस्क्यू कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War: ईरान युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था पस्त, लेकिन चीन के लिए कैसे वरदान बन सकता है यह संकट? जानिए सच

पश्चिम एशिया में अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू हुए एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है। इस युद्ध के कारण अपूर्ति शृंखला इतनी बुरी तरह प्रभावित हुई कि पूरी दुनिया असमंजस में है। हालांकि, यह संकट चीन के लिए एक अलग ही तस्वीर पेश कर रहा है। जहां एक ओर डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों और ईरान पर हमलों से वैश्विक बाजार खस्ताहाल हो रहे हैं, वहीं चीन खुद को इस हालात में भी स्थिरता और निश्चितता का प्रतीक बता रहा है। इकोनॉमिस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस युद्ध से चीन की अर्थव्यवस्था को नुकसान तो होगा, लेकिन उसके प्रतिद्वंद्वियों और पड़ोसियों की तुलना में यह असर काफी कम रहेगा। वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच चीन की मजबूत तैयारी ऊर्जा आपूर्ति के मोर्चे पर चीन अपनी बेहतर तैयारी के कारण काफी सुरक्षित स्थिति में है। जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देश अपने कच्चे तेल का 70% से अधिक हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते मंगाते हैं, जबकि चीन की इस मार्ग पर निर्भरता केवल एक तिहाई है। इसके अलावा, चीन के कुल ऊर्जा उपयोग में कोयला, परमाणु ऊर्जा और तेजी से बढ़ती नवीकरणीय ऊर्जा की प्रमुख हिस्सेदारी है। चीन पर दबाव और न्यू थ्री उत्पादों की क्या भूमिका? यदि आपूर्ति शृंखला बुरी तरह बाधित होती है, तो चीन के पास लगभग चार महीने का सुरक्षित समुद्री तेल भंडार मौजूद है, जिसे सरकार फिलहाल केवल सबसे खराब स्थिति के लिए बचाकर रखना चाहती है। हालांकि, 23 मार्च को चीन में पेट्रोल की कीमतों में 13% की बढ़ोतरी की गई है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार कच्चे माल की यह बढ़ती लागत चीन को 41 महीनों से चले आ रहे ‘डिफ्लेशन’ (कीमतों में लगातार गिरावट) के खतरनाक दौर से बाहर निकालने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

केरल चुनाव के उम्मीदवारों की कुंडली: किस पार्टी ने कितने दागियों को दिया मौका, करोड़पति उम्मीदवार कितने बढ़े?

केरल चुनाव के उम्मीदवारों की कुंडली: किस पार्टी ने कितने दागियों को दिया मौका, करोड़पति उम्मीदवार कितने बढ़े? यह वीडियो/ हटाएं राजनीतिक सुधारों के लिए काम करने वाले एनजीओ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की तरफ से इस बार केरल चुनाव में उतरने वाले 883 में से 863 उम्मीदवारों के एफिडेविट का विश्लेषण किया गया है। इसके जरिए जो आंकड़े सामने आए हैं, वह काफी चौंकाने वाले हैं। आइये जानते हैं कि केरल विधानसभा चुनाव में इस बार उम्मीदवारों का विश्लेषण क्या कहता है… केरल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य की 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है। इसे लेकर उम्मीदवारों के नामांकन भरने के बाद इसकी जांच प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और अब अधिकतर प्रत्याशी जीत के लिए मैदान में जोर-शोर से उतरे हैं। इस बीच केरल चुनाव में इस बार खड़े होने वाले उम्मीदवारों के राजनीतिक जीवन की कुंडली यानी उनके एफिडेविट के आधार पर एक विश्लेषण सामने आया है। पहले जानें- इस बार केरल में कितने उम्मीदवार? केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कुल 883 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें राष्ट्रीय दलों से कुल 375 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य स्तरीय दलों से 81 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त दलों से 145 उम्मीदवा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk