पीलीभीत: रामलीला मेला कमेटी के विवाद में फायरिंग, तीन लोगों की मौत से दहला अमरिया, दो घायल; कस्बे में तनाव

पीलीभीत के अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के विवाद में सोमवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। रात करीब 9:30 बजे कहासुनी के बाद एक पक्ष की ओर से रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। सिर में गोली लगने से 14 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव और कंधे में गोली लगने से अंकित गुप्ता (29) की मौत हो गई। अंकित के भाई मोहित को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया था। रस्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। अमरिया कस्बा निवासी नरेश गुप्ता और कौशल गुप्ता के पक्ष के बीच रामलीला मेला कमेटी को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कौशल गुप्ता के पक्ष की ओर से रायफल से फायरिंग शुरू कर दी गई। फायरिंग में नरेश गुप्ता के पुत्र अंकित गुप्ता (29), उनके बड़े पुत्र मोहित गुप्ता (31), प्रदीप गुप्ता के पुत्र रोष गुप्ता (22) और गुड्डू श्रीवास्तव के पुत्र कुनाल श्रीवास्तव (14) को गोली लग गई। घटना के समय कुनाल वहां टहल रहा था। इस दौरान वह भी गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां कुनाल और अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि मोहित गुप्ता को बरेली में मृत घोषित किया गया। घटना के बाद कस्बे में तनाव का माहौल बन गया। जिला अस्पताल में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसपी हिमांशु गौरव ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे हैं। दो लोगों की मौत की हुई है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। अमरिया कस्बा निवासी नरेश गुप्ता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 13, 2026 · 2 min · National Desk

'ईरान के निर्देश पर रची गई थी एयरबेस पर हमले की साजिश': ब्रिटिश पीएम का दावा; क्या है पूरा घटनाक्रम?

इस कथित साजिश की जांच के दौरान पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, सभी संदिग्धों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। अब तक किसी के खिलाफ आरोप तय नहीं किए गए हैं। ईरान ने इस साजिश में शामिल होने से इनकार किया है। हालांकि, वह पहले कह चुका है कि उसके क्षेत्र पर हमले के लिए इस्तेमाल होने वाले किसी भी सैन्य अड्डे को वह वैध निशाना मानता है। बर्नहम ने सांसदों से कहा, मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं कि हमारा आकलन है कि इस साजिश का समन्वय ईरान में होने की बहुत अधिक संभावना है। करीब निश्चित रूप से इसके निर्देश ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दिए थे। उन्होंने कहा, हम अपनी जमीन पर ऐसे खतरों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये भी पढ़ें: संदिग्धों की गाड़ियों में पेट्रोल मिला, विस्फोटक नहीं 27 सितंबर को एयरबेस के आसपास रहने वाले बड़ी संख्या में लोगों को उनके घरों से बाहर निकाला गया था। उस समय हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों और सेना के बम निष्क्रिय करने वाले विशेषज्ञों ने ग्रामीण इलाके में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया था। बाद में पुलिस ने बताया कि मौके से गिरफ्तार किए गए शुरुआती पांच संदिग्धों से जुड़ी तीन वैन में पेट्रोल मिला था। हालांकि, इन गाड़ियों में कोई विस्फोटक नहीं मिला। गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों की उम्र 20 से 29 साल के बीच है। पुलिस ने किसी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, इनमें से छह ब्रिटिश नागरिक हैं। एक व्यक्ति के पास ब्रिटेन और ईरान, दोनों देशों की नागरिकता है। सोमवार को ब्रिटिश सरकार ने ईरान के राजदूत को तलब किया। राजदूत ने फिर कहा कि तेहरान का इस कथित साजिश से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 13, 2026 · 2 min · National Desk

UP: फरार मॉडल प्रेमिका के घर मिली यौन संतुष्टि-यौनवर्धक सामग्री, दिल्ली के साथ इन जगहों पर दबिश दे रही पुलिस

रंजना के मुताबिक श्रद्धा के कई नेताओं, ब्यूरोकेट्स और खिलाड़ियों से संबंध थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों के साथ श्रद्धा की फोटो भी वायरल हो रही है। आरोप है कि श्रद्धा अपनी पहुंच का रौब दिखाकर शिवा को जेल भिजवाने की धमकी देती थी। शिवा विभूतिखंड में एक कैफे के बाहर गोली चलाने के आरोप में पहले जेल जा चुका था। इसके कारण वह दोबारा जेल नहीं जाना चाहता था। इसी बात का फायदा उठाकर श्रद्धा उसको ब्लैकमेल करती थी। दोनों बहनें साथ में फरार, रायबरेली में दबिश इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि दोनों साथ में हैं, जबकि अन्य आरोपियों की लोकेशन अलग मिली है। पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। एक टीम श्रद्धा के मूल जनपद रायबरेली में डेरा डाले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों के मददगारों का भी पता लगा रही है। पुलिस का कॉल डिटेल रिकॉर्ड से भी अहम सुराग मिले हैं। फुटेज से कड़ी जोड़ रही पुलिस, किसकी थी ऑडी कार पुलिस ने अवध ग्रीन अपार्टमेंट व उसके आसपास लगे फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में घटना के 15 मिनट बाद एक सफेद रंग की ऑडी कार वहां आती हुई दिखी है। कार पर सचिवालय का पास लगा है। कार वहां आने के बाद फिर वापस चली जाती है। पुलिस फुटेज के जरिए कड़ियां जोर रही है। सीसीटीवी में आरोपी भी कैद हुए हैं। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद घटनाक्रम का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को सेक्टर एफ अलीगंज निवासी शिवा शर्मा 28 की रहस्यमय हालात में प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 12, 2026 · 2 min · National Desk

भ्रष्टाचार मामले में फैसला: एफआईआर होगी दर्ज पर कार्रवाई पर रहेगी रोक, पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत

यह आदेश पंजाब सरकार की उस याचिका पर आया है जिसमें हाई कोर्ट के उस निर्देश पर रोक लगाने की मांग की गई थी, जिसमें सीबीआई को राज्य सरकार से जुड़े लोगों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने और दो महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था।जस्टिस एमएम सुंदेश और पीबी वराले की बेंच ने केंद्र, सीबीआई, ईडी और अन्य को नोटिस जारी किया। बेंच ने कहा, ‘हम एफआईआर पर रोक नहीं लगा रहे हैं। हम कह रहे हैं कि कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।‘पंजाब सरकार की ओर से सीनियर वकील विकास सिंह और सिद्धार्थ लूथरा पेश हुए। पिछले सोमवार को, राज्य सरकार ने वकील निखिल सराफ की याचिका पर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। आरोपों में ट्रांसफर के लिए पैसे और मनमुताबिक नीतियां बनवाने के लिए पैसे का लेन-देन शामिल है।याचिकाकर्ता ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को सूचना भेजे जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह तर्क दिया गया कि इन आरोपों की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए क्योंकि इनसे राज्य सरकार के कामकाज पर गंभीर सवाल उठते हैं। हाई कोर्ट ने पंजाब पुलिस और सरकार को यह भी निर्देश दिया कि इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए जाएं।हाई कोर्ट के फैसले को कई आधारों पर चुनौती देते हुए पंजाब सरकार ने कहा कि फैसले में कई कमियां हैं। सरकार का कहना है कि कोर्ट ने ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (PMLA) की धारा 66(2) के तहत दी गई जानकारी को एक ऐसे निर्देश के तौर पर लिया जिससे केस दर्ज करना अनिवार्य हो जाता है, जो कि विजय मदनलाल चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के 2022 के फैसले के खिलाफ है।य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 12, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: सीएम योगी बोले- देश में अराजकता का माहौल बना रही है कांग्रेस, हारने पर हर बार दोषी होती है ईवीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में लगातार देखा जा रहा है कि कांग्रेस व इंडिया गठबंधन न केवल आम जन को परेशान, बल्कि अव्यवस्था व अराजकता पैदा कर देश की संवैधानिक संस्थाओं को भी कठघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। पहचान का संकट खड़ा करने और भ्रष्ट मंसूबों के कारण कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपनी साख पूरी तरह खो चुके हैं और उनके इस गैर-राजनीतिक व्यवहार को देश की जनता भली-भांति देख रही है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत में सीएम योगी ने कहा, आश्चर्य है कि चुनाव जीतने पर इनका पुरुषार्थ और हारने पर ईवीएम और इलेक्शन कमीशन दोषी हो जाता है। न्यायालय अगर मेरिट के आधार पर कोई फैसला देता है, तो माननीय न्यायालय को भी कठघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास किया जाता है। तमाम प्रकार की धमकियां देने का प्रयास होता है। ऐसे ही तमाम अन्य संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करना, गाली-गलौच करना और अव्यवस्था फैलाना कांग्रेस की नियति का हिस्सा बन चुका है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को यह समझना चाहिए कि जनता उन्हें हर बार क्यों ठुकरा रही है। 1985 के बाद से यूपी में कांग्रेस फिर नहीं आ पाई। यूपी की जनता ने कांग्रेस को 41 वर्ष पहले ही विदा कर दिया था। देश के अन्य राज्यों में भी लोगों का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है और वे इससे मुक्ति पा चुके हैं। कांग्रेस के लोगों को चाहिए कि वे अपने अकर्मण्य, भ्रष्टाचारी और जनता का विश्वास खो चुके नेतृत्व को बदलें। भारत में अराजकता न फैलाने और भारत की संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास न करें।सीएम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 12, 2026 · 2 min · National Desk

गुरुग्राम: फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को कार ने रौंदा, महिला की मौत, कमरा न मिला तो फुटपाथ बनाया था आसरा

किराये का कमरा नहीं मिलने पर आइरिया मॉल के सामने फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को रविवार सुबह तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कुचल दिया। हादसे में 80 वर्षीय चिन्जी की मौत हो गई, जबकि उनके पति नत्थू का अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिन्जी के बेटे कैलाश की शिकायत पर बादशाहपुर थाने में फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के परापातर गांव निवासी कैलाश आठ अक्तूबर को काम की तलाश में अपने माता-पिता के साथ गुरुग्राम आए थे। परिवार किराये का कमरा तलाश रहा था, लेकिन व्यवस्था नहीं होने के कारण तीनों आइरिया मॉल के सामने फुटपाथ पर सो रहे थे। वे पास के इस्कॉन मंदिर में भोजन करते थे। रविवार सुबह करीब 5:45 बजे कैलाश लघुशंका के लिए गया था। इसी दौरान अनियंत्रित फॉर्च्यूनर ने फुटपाथ पर सो रहे उसके माता-पिता को कुचल दिया। इसके बाद फॉर्च्यूनर पास में खड़ी हाइड्रा मशीन से टकरा गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर में युवक और युवती सवार थे। दोनों को हल्की चोटें आईं और हादसे के बाद वे मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल दंपती को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। बाद में कैलाश अपने माता-पिता को बसई रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गया, जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग चिन्जी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर को हाइड्रा की मदद से सड़क से हटवाकर जब्त कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बादशाहपुर थाने में फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वाहन नंबर से चालक की पहचान कर ली गई है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। चालक ने शराब का सेवन किया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 12, 2026 · 2 min · National Desk

आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजन विधि, प्रिय भोग, मंत्र और आरती

1 of 8 शारदीय नवरात्रि 2026 - फोटो : amar ujala Navratri 2026 Day 2: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। इस वर्ष 12 अक्टूबर, सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। देवी का यह स्वरूप तप, त्याग, साधना और आत्मसंयम का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से भक्तों को धैर्य, मानसिक शांति और मुश्किल परिस्थितियों में डटे रहने की प्रेरणा मिलती है। आइए जानते हैं मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप, पूजा विधि, प्रिय फूल, भोग, मंत्र और शुभ रंग। 2 of 8 नवरात्रि मां ब्रह्मचारिणी - फोटो : Amar Ujala मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप और महत्व मां ब्रह्मचारिणी देवी दुर्गा का दूसरा स्वरूप हैं। उनके एक हाथ में जपमाला और दूसरे हाथ में कमंडल सुशोभित रहता है। माता का यह रूप कठोर तपस्या, पवित्रता, ज्ञान और वैराग्य का संदेश देता है। ‘ब्रह्मचारिणी’ शब्द का संबंध ब्रह्म के मार्ग पर चलने और तप-साधना करने से माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी की आराधना से व्यक्ति को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, संयम बनाए रखने और कठिन समय में धैर्य से काम लेने की प्रेरणा मिलती है। 3 of 8 मां ब्रह्मचारिणी - फोटो : adobe मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में सफेद रंग शांति, पवित्रता और सरलता का प्रतीक है। इस दिन भक्त सफेद या पीले रंग के वस्त्र पहनकर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर सकते हैं। 4 of 8 मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में सफेद और लाल फूल अर्पित करने की परंपरा है। - फोटो : ai मां ब्रह्मचारिणी को कौन-से फूल च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 12, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: दिल्ली-NCR में बारिश; इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; एमपीएससी विवाद के बीच तुकाराम नए सचिव

दिल्ली में चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक के नेता आंदोलन करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को एसआईआर और पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर सीजेआई सूर्यकांत से मिलने का समय नहीं मिला है। उधर, महाराष्ट्र में एमपीएससी छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार ने तुकाराम मुंढे को आयोग का नया सचिव बनाया है। वहीं, पंजाब के तरनतारन में ड्यूटी से घर लौट रहे एएसआई इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले की खबर सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को घेरते हुए कहा कि वहां सेना ही शासन और कानून है। वहीं, भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। फ्रांस में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जीन-ल्यूक मेलेंशों ने छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए 16 साल की उम्र से मतदान का अधिकार देने की मांग की है। सूडान-मिस्र सीमा पर सोने की खदान पर हवाई हमले में 13 खनिकों की मौत और 28 लोगों के घायल होने की खबर है। गाजा में तीन साल बाद बच्चों का जीवनरक्षक कार्यक्रम फिर शुरू हुआ है, लेकिन पहले के 45 बच्चों में से अब केवल 15 ही मिल पाए हैं। वहीं, अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने लोकतंत्र में लोगों को सवाल पूछने और अपनी आवाज उठाने की आजादी देने की बात कही है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें- …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 12, 2026 · 2 min · National Desk

बर्फबारी से सड़कें ठप, उड़ान रद्द; हिमाचल में चोटियों पर बर्फबारी, चूड़धार-शिंकुला में फंसे लोगों का रेस्क्यू

हिमाचल प्रदेश में तीन जिलों में ऑरेंज और सात जिलों में येलो अलर्ट के बीच रविवार को बारिश-बर्फबारी हुई। सुबह-शाम शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई है। दिनभर प्रदेशभर में रुक-रुककर बारिश होती रही। रोहतांग और शिंकुला दर्रे के अलावा सिरमौर, भरमौर और धर्मशाला में धौलाधार की चोटियों पर बर्फ गिरी है। मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश से झलोगी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए। इससे एक घंटा तक यातायात बाधित रहा। जोगिंद्रनगर में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने से मझारनू फीडर की डिस्क में ब्लास्ट हो गया। इससे भट्ठा, जोगिंद्रनगर और मझारनू में बिजली के 13 ट्रांसफार्मर ठप हो गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार और मंगलवार को भी बारिश-बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को शिमला, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज व लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सात जिलों में येलो अलर्ट था। सोमवार को प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में येलो अलर्ट है। मंगलवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। 15 अक्तूबर तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अंधड़, बारिश और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। 17 तक मौसम खराब रहेगा।रविवार को खराब मौसम का असर हवाई और सड़क यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली से कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर आने वाली स्पाइसजेट की एक उड़ान रद्द करनी पड़ी, जबकि शिंकुला दर्रे में बर्फबारी के चलते दारचा-शिंकुला मार्ग पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। शिमला में सुबह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। सभी जिलों में हल्की और मध्यम बारिश हुई। दोपहर बाद रोहतांग और शिंकुला दर्रे सहित ऊंचाई वाले क्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 12, 2026 · 2 min · National Desk

इंदौर: मैच देखने पहुंचे दर्शकों के बीच हुआ विवाद, जमकर मारपीट; एक युवक को किया अर्धनग्न

इंदौर के होलकर स्टेडियम में मैच के दौरान दो युवकों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। मैच देखने पहुंचे युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे अर्धनग्न कर दिया गया। घटना का वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 12, 2026 · 1 min · National Desk