इस कथित साजिश की जांच के दौरान पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, सभी संदिग्धों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। अब तक किसी के खिलाफ आरोप तय नहीं किए गए हैं। ईरान ने इस साजिश में शामिल होने से इनकार किया है। हालांकि, वह पहले कह चुका है कि उसके क्षेत्र पर हमले के लिए इस्तेमाल होने वाले किसी भी सैन्य अड्डे को वह वैध निशाना मानता है। बर्नहम ने सांसदों से कहा, मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं कि हमारा आकलन है कि इस साजिश का समन्वय ईरान में होने की बहुत अधिक संभावना है। करीब निश्चित रूप से इसके निर्देश ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दिए थे। उन्होंने कहा, हम अपनी जमीन पर ऐसे खतरों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये भी पढ़ें: संदिग्धों की गाड़ियों में पेट्रोल मिला, विस्फोटक नहीं 27 सितंबर को एयरबेस के आसपास रहने वाले बड़ी संख्या में लोगों को उनके घरों से बाहर निकाला गया था। उस समय हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों और सेना के बम निष्क्रिय करने वाले विशेषज्ञों ने ग्रामीण इलाके में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया था। बाद में पुलिस ने बताया कि मौके से गिरफ्तार किए गए शुरुआती पांच संदिग्धों से जुड़ी तीन वैन में पेट्रोल मिला था। हालांकि, इन गाड़ियों में कोई विस्फोटक नहीं मिला। गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों की उम्र 20 से 29 साल के बीच है। पुलिस ने किसी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, इनमें से छह ब्रिटिश नागरिक हैं। एक व्यक्ति के पास ब्रिटेन और ईरान, दोनों देशों की नागरिकता है। सोमवार को ब्रिटिश सरकार ने ईरान के राजदूत को तलब किया। राजदूत ने फिर कहा कि तेहरान का इस कथित साजिश से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
'ईरान के निर्देश पर रची गई थी एयरबेस पर हमले की साजिश': ब्रिटिश पीएम का दावा; क्या है पूरा घटनाक्रम?
इस कथित साजिश की जांच के दौरान पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, सभी संदिग्धों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। अब तक किसी के खिलाफ आरोप तय नहीं किए गए हैं। ईरान ने इस साजिश में शामिल होने से इनकार किया है। हालांकि, वह पहले कह चुका है कि उसके क्षेत्र पर हमले के लिए इस्तेमाल होने वाले किसी भी सैन्य अड्डे को वह वैध निशाना मानता है। बर्नहम ने सांसदों से कहा, मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं कि हमारा आकलन है कि इस साजिश का समन्वय ईरान में होने की बहुत अधिक संभावना है। करीब निश्चित रूप से इ