हिमाचल प्रदेश में तीन जिलों में ऑरेंज और सात जिलों में येलो अलर्ट के बीच रविवार को बारिश-बर्फबारी हुई। सुबह-शाम शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई है। दिनभर प्रदेशभर में रुक-रुककर बारिश होती रही। रोहतांग और शिंकुला दर्रे के अलावा सिरमौर, भरमौर और धर्मशाला में धौलाधार की चोटियों पर बर्फ गिरी है। मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश से झलोगी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए। इससे एक घंटा तक यातायात बाधित रहा। जोगिंद्रनगर में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने से मझारनू फीडर की डिस्क में ब्लास्ट हो गया। इससे भट्ठा, जोगिंद्रनगर और मझारनू में बिजली के 13 ट्रांसफार्मर ठप हो गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार और मंगलवार को भी बारिश-बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को शिमला, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज व लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सात जिलों में येलो अलर्ट था। सोमवार को प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में येलो अलर्ट है। मंगलवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। 15 अक्तूबर तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अंधड़, बारिश और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। 17 तक मौसम खराब रहेगा।रविवार को खराब मौसम का असर हवाई और सड़क यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली से कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे पर आने वाली स्पाइसजेट की एक उड़ान रद्द करनी पड़ी, जबकि शिंकुला दर्रे में बर्फबारी के चलते दारचा-शिंकुला मार्ग पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। शिमला में सुबह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। सभी जिलों में हल्की और मध्यम बारिश हुई। दोपहर बाद रोहतांग और शिंकुला दर्रे सहित ऊंचाई वाले क्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें