प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज आवाज के साथ पूरी इमारत कुछ ही सेकंड में जमींदोज हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया।पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि मलबे में आठ से दस लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक की मौत हो चुकी है। अब तक दो लोगों को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेजा गया है। उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर निर्माण कार्य और नींव की खुदाई को संभावित कारण माना जा रहा है।बताया गया की लाज में ऊपर के हिस्से पर नया निर्माण कार्य किया जा रहा था इसके साथ ही इसके बगल में भी कांप्लेक्स निर्माण के लिए नींव खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इन दोनों ही निर्माण कार्यों की अनुमति नगर पालिका से नहीं ली गई थी बावजूद इसके यह कार्य किया जा रहा था और नगर पालिका ने इस पर ना तो नोटिस जारी की थी और ना ही इसे रोकने की कार्यवाही ही की गई थी। जिसके कारण असुरक्षित रूप से किया जा रहे कार्यों की वजह से यह हादसा हो गया।रेस्क्यू कार्य के दौरान अब तक तीन घायलों को मौके से निकल गया है तथा उन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। इसके साथ ही मलबे में मृत अवस्था में एक व्यक्ति मिला है जिसकी पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।साथ ही और घायलों का रेस्क्यू कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Anuppur Building Collapse: लॉज की तीन मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत; मलबे में 10 लोगों के फंसे होने की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज आवाज के साथ पूरी इमारत कुछ ही सेकंड में जमींदोज हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया।पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि मलबे में आठ से दस लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक की मौत हो चुकी है। अब तक दो लोगों को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेजा गया है। उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई