पश्चिम बंगाल: क्या दुर्गा पूजा के बाद बढ़ेगा बस किराया, कितना इजाफा चाहते हैं संचालक; सरकार ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, मेरी राय में बस किराया काफी समय से बढ़ाया जाना बाकी है। दुर्गा पूजा के बाद इस पर फैसला होगा। मंत्री ने कहा कि किराया बढ़ने के बाद बस संचालकों को यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देनी होंगी। सड़कों पर बसों का संचालन बेहतर होना चाहिए। इसमें एसी बसें भी शामिल हैं। बैठक में किन लोगों से बात हुई? अर्जुन सिंह ने परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक परिवहन विभाग के मैदान स्थित अस्थायी कार्यालय में हुई। इसमें निजी बस संचालकों के कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें बस सिंडिकेट की संयुक्त परिषद, शहर उपनगरीय सेवा और पश्चिम बंगाल बस एवं मिनीबस मालिक संघ के प्रतिनिधि शामिल थे। सरकारी बसों का किराया पहले क्यों नहीं बढ़ा? मंत्री ने कहा कि राज्य की सरकारी परिवहन बसों को भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे में उनका किराया पहले ही बढ़ जाना चाहिए था। बस मालिकों ने क्या मांग रखी? पश्चिम बंगाल बस एवं मिनीबस मालिक संघ के प्रतिनिधि पीएन बोस ने बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें बसों पर लगाए जाने वाले जुर्माने का मुद्दा भी शामिल था। सड़क टोल के किराये में अंतर की बात भी उठी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और देश के दूसरे हिस्सों में सड़क टोल की दरें अलग हैं। बोस के मुताबिक, मंत्री ने इन सभी मुद्दों पर ध्यान देने का भरोसा दिया। क्या बस मालिकों को राहत मिलेगी? बैठक में बस संचालकों के लिए एक बार की राहत पैकेज पर भी चर्चा हुई। हालांकि, सरकार ने तुरंत कोई पक्का आश्वासन नहीं दिया। अभी बस का किराया कितना है? अभी सरकार के तय किराये के अनुसार पहले चरण का बस किराया सात रुपये है। लेकिन निजी बस संचालक गुपचुप तरीके से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 15, 2026 · 2 min · National Desk

क्या रूस के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकेगा यूक्रेन?: जेलेंस्की ने शर्त रखी; क्या पुतिन देंगे सुरक्षा की गारंटी?

ट्रंप ने क्या दावा किया? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के ऊर्जा ढांचे पर हमला नहीं करने को राजी हुए हैं। हालांकि, ट्रंप ने इस कथित समझौते के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। रूस ने क्या कहा? ट्रंप के दावे पर रूस की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इससे पहले भी दोनों देशों के बीच अस्थायी युद्धविराम कराने की कई कोशिशें हुई हैं। लेकिन ये कोशिशें बार-बार कुछ ही घंटों में विफल हो गईं। दोनों देश एक-दूसरे पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाते रहे हैं। ट्रंप ने जेलेंस्की से क्या कहा? ट्रंप ने समझौते के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। लेकिन यह दावा ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले उन्होंने जेलेंस्की से रूस की तेल रिफाइनरी पर हमले रोकने को कहा था। उन्होंने रूस के डीजल बनाने और उसे पहुंचाने में इस्तेमाल होने वाले दूसरे ढांचे पर हमले रोकने की भी अपील की थी। ट्रंप का कहना था कि इन हमलों से दुनिया में डीजल की कमी बढ़ रही है। डीजल की कीमत क्यों बढ़ी? अमेरिका में डीजल की कीमत काफी बढ़ गई है। ईरान युद्ध की वजह से ईंधन भी महंगा हुआ है। बढ़ती ईंधन कीमतें ट्रंप की पार्टी के लिए आने वाले कांग्रेस चुनाव में बड़ी चिंता बन गई हैं। ये भी पढ़ें: ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को क्यों बताया जिम्मेदार? ट्रंप ने दावा किया कि दुनिया में डीजल की बढ़ती कीमत की मुख्य वजह रूस-यूक्रेन युद्ध है। उन्होंने कहा कि इसके लिए ईरान जिम्मेदार नहीं है। हालांकि, तेल की आपूर्ति में आई रुकावट भी ऊर्जा बाजार पर दबाव डाल रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आवाजाही धीमी हुई है। रूस में रिफाइनरी प्रणाली को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 15, 2026 · 2 min · National Desk

दूसरे टी20 से पहले भारत को लगा झटका: वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, एशियाड में ले पाएंगे हिस्सा?

दूसरे टी20 से पहले भारत को लगा झटका: वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, एशियाड में ले पाएंगे हिस्सा? भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को नई दिल्ली में खेला जाना है। इससे पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए हैं। वरुण इस कारण तीनों मैचों की इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। वरुण रविवार को खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय प्लेइंग-11 का हिस्सा थे। एशियाई खेलों में हिस्सा लेना मुश्किल वरुण इस महीने होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अब चोटिल होने के कारण उनका एशियाड में हिस्सा लेना मुश्किल हो गया है। वरुण को इससे पहले जुलाई में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान हैम्स्ट्रिंग चोट लगी थी और वह हाल ही में इससे उबर कर वापसी करने में सफल हुए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वरुण ने चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया था। सवालों के घेरे में सीओई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने बताया कि वरुण को ताजा चोट लगी है और वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। खिलाड़ियों की लगातार चोट से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) का चोट प्रबंधन सवालों के घेरे में है और वरुण अब नया उदाहरण बन गए हैं। एशियाई खेलों का आयोजन 19 सितंबर से होना है और तब तक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 2 min · National Desk

अंबानी का गणेश उत्सव: अलग लुक में दिखे सलमान; परिवार के साथ पहुंचीं बेबो, कैटरीना-विक्की समेत कई सेलेब्स शामिल

विक्की कौशल अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में पहुंचे। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे।एक्टर रितेश देशमुख भी अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ समारोह में पहुंचे। वहीं, बोनी कपूर अपने बेटे अर्जुन कपूर के साथ नजर आए।सैफ अली खान, करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी बच्चों तैमूर और जेह के साथ समारोह में पहुंचे। इस दौरान पूरा परिवार साथ नजर आया।वहीं, सलमान खान ने भी समारोह में शिरकत की। इस दौरान भाईजान का नया लुक नजर आया।एक्टर संजय दत्त भी अंबानी परिवार के घर गणेश चतुर्थी मनाने पहुंचे।सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ पहुंचे। दोनों को साथ देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए।वहीं, सुनील शेट्टी भी अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुए।बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कपल काफी सुंदर लग रहा था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 1 min · National Desk

गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस: आरोपी बोला- मैं इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी हूं, गलती हो गई; पिटाई के डर से भागा था

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को तेज रफ्तार कार द्वारा टक्कर मारने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, आरोपी कल्याण बैंसला ने सामने आकर अपनी सफाई दी है। आरोपी ने अपनी गलती मानते हुए कहा है कि यह केवल एक हादसा था और वह डर के कारण वहां से भागा था, जबकि पीड़िता सिया ने इसे जानबूझकर की गई हरकत बताया है। आरोपी कल्याण बैंसला की सफाई खुद को इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी और जिम संचालक बताने वाले आरोपी कल्याण बैंसला ने अपना पक्ष रखते हुए निम्नलिखित दावे किए हैं। आरोपी ने माना कि कार उसी की गलती से टकराई थी। उसने बताया कि एक यू-टर्न के पास अचानक उसका कार से नियंत्रण खो गया था, जिससे टक्कर हुई। मॉब लिंचिंग के डर से भागा भागने का कारण बताते हुए उसने कहा कि वह अपनी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ था। वहां 20-22 बाइकर्स का ग्रुप था, और उसे डर था कि रुकने पर उग्र बाइकर्स उनके साथ मारपीट कर सकते हैं। छेड़छाड़ से साफ इनकार कल्याण बैंसला ने महिला के साथ किसी भी तरह के अभद्र व्यवहार या इशारे करने से इनकार किया और कहा कि उसने केवल उन्हें अपनी बाइक धीरे चलाने को कहा था। पीड़िता (सिया) के आरोप सिया का आरोप है कि कार सवार लगातार उनके ग्रुप का पीछा कर रहे थे, अभद्रता कर रहे थे और बाइक रोकने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी नशे में लग रहे थे और ओवरटेक करते समय जानबूझकर उनकी स्पोर्ट्स बाइक में साइड से जोरदार टक्कर मारी गई, जिससे वह कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गईं। पुलिस का एक्शन और जांच वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सेक्टर 56 थाने में भारतीय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 2 min · National Desk

महिला एशिया कप: चरणी ने पूनम यादव का आठ साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? इस साल झटक चुकी हैं 39 टी20 विकेट

1 of 5 श्री चरणी - फोटो : IANS Link Copied महिला एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रनों से हराते हुए खिताब को अपने नाम किया। टीम की इस जीत में श्री चरणी ने गेंद से अहम भूमिका निभाई और खिताबी मुकाबले में उन्होंने चार विकेट चटकाए। श्री चरणी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन खर्च करते हुए श्रीलंका की चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 2 of 5 श्री चरणी - फोटो : IANS इस साल फॉर्म में दिखीं श्री चरणी चरणी ने अपने इस स्पेल के दौरान पूनम यादव का आठ साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया। वह अब भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। साल 2026 में चरणी अभी तक कुल 39 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। पूनम ने 2018 में कुल 35 विकेट चटकाए थे। इस लिस्ट में दीप्ति शर्मा 30 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। 3 of 5 श्री चरणी - फोटो : ICC/PTI पूरे टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन श्री चरणी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। उन्होंने पांच मुकाबलों में 5.58 की औसत से कुल 12 विकेट अपने नाम किए। वह टूर्नामेंट में दीप्ति शर्मा के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। दीप्ति ने महिला एशिया कप 2026 में कुल 14 विकेट झटके। फाइनल मुकाबले में दीप्ति और श्री चरणी की जोड़ी ने मिलकर कुल सात श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 4 of 5 भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women भारत ने आठवीं बार जीता खिताब खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 183 रन बनाए। टीम की तरफ से शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों में 68 रन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 2 min · National Desk

दुर्गापूजा से पहले बंगाल में खेला होबे?: टीएमसी के बागी सांसद का दावा- NCPI के 17 सांसद भाजपा में होंगे शामिल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में दुर्गापूजा से पहले एक और बड़े राजनीतिक बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी नेता और कूचबिहार से सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने दावा किया है कि नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) के 20 में से 17 सांसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की तैयारी में हैं। उनके मुताबिक यह बदलाव दुर्गापूजा से पहले या उसके बाद अक्तूबर में हो सकता है। बसुनिया ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 17 सांसदों ने एक साथ भाजपा में जाने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि दो-तिहाई से अधिक सांसदों के एक साथ दल बदलने की वजह से उन पर दल-बदल कानून लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम 17 सांसद एक साथ भाजपा में जाने वाले हैं। 20 में से दो-तिहाई से ज्यादा सदस्य साथ जा रहे हैं, इसलिए दल-बदल कानून हम पर लागू नहीं होगा। 20 बागी सांसदों ने जून में किया था NCPI का विलय गौरतलब है कि 14 जून को टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने कम चर्चित नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय का एलान किया था। इन सांसदों ने केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए को अपना समर्थन भी दिया था। दल-बदल कानून के तहत अयोग्यता से बचने के लिए 20 में से कम से कम 14 सांसदों का साथ जाना जरूरी है। ऐसे में 17 सांसदों के भाजपा में जाने का दावा इसी दो-तिहाई प्रावधान से जुड़ा है। तीन सांसद BJP में नहीं होंगे शामिल हालांकि, बसुनिया ने कहा कि एनसीपीआई के 20 सांसदों में शामिल अल्पसंख्यक समुदाय के तीन सांसद औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता नहीं लेंगे। उन्होंने इसके पीछे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की राजनीतिक और प्रशासनिक परिस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 2 min · National Desk

कब जाएंगे नकवी: कितना बचा है एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष का कार्यकाल, पाकिस्तान के बाद किसे मिलेगी कमान?

कब जाएंगे नकवी: कितना बचा है एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष का कार्यकाल, पाकिस्तान के बाद किसे मिलेगी कमान? सिर्फ एशिया कप ही नहीं, नकवी से जुड़े ऐसे कई विवाद रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट के साथ-साथ एशियाई क्रिकेट को भी सवालों के घेरे में रखा है। ऐसे में फैंस तंग आकर सिर्फ एक सवाल पूछ रहे हैं कि एसीसी की कुर्सी पर नकवी आखिर कब तक रहेंगे? नकवी के बाद एसीसी की कमान किसके हाथ में जाएगी? साथ ही नकवी के अब तक के कार्यकाल से जुड़े तमाम विवादों के बारे में भी जानेंगे… पिछले कुछ वर्षों में एक नाम जो एशियाई क्रिकेट में लगातार विवादों में रहा है, वह है- मोहसिन नकवी। महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इससे पहले 2025 पुरुष एशिया कप जीतने के बाद भी भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। कब खत्म होगा नकवी का कार्यकाल? मोहसिन नकवी ने तीन अप्रैल 2025 को एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष का पद संभाला था। उन्हें दो साल के कार्यकाल के लिए इस पद पर चुना गया था। यानी मौजूदा कार्यकाल अप्रैल 2027 में खत्म होगा। उनके कार्यकाल के साथ ही पाकिस्तान ने एसीसी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी। एसीसी अध्यक्ष पद रोटेशन के आधार पर सदस्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 2 min · National Desk

पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी तीन जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी तीन जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां छह अस्पतालों तक पहुंचने के बावजूद निशा और उसके जुड़वा बच्चों को समय पर उपचार नहीं मिल सका। आखिरकार, काशीपुर के एक निजी अस्पताल में निशा की मौत हो गई। ऑपरेशन के बाद गर्भ से निकाले गए दोनों बच्चों में से एक पहले ही मृत था जबकि दूसरे ने भी कुछ घंटे बाद दम तोड़ दिया। यह सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं बल्कि पहाड़ और आसपास के क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था में मौजूद उन खामियों पर भी बड़ा सवाल है, जिनकी कीमत मरीजों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। छह अस्पतालों तक पहुंचने के बावजूद निशा और उसके जुड़वा बच्चों को समय पर उपचार नहीं मिल सका। आखिरकार, काशीपुर के एक निजी अस्पताल में निशा की मौत हो गई। ऑपरेशन के बाद गर्भ से निकाले गए दोनों बच्चों में से एक पहले ही मृत था जबकि दूसरे ने भी कुछ घंटे बाद दम तोड़ दिया।यह सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं बल्कि पहाड़ और आसपास के क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था में मौजूद उन खामियों पर भी बड़ा सवाल है, जिनकी कीमत मरीजों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन तक रामनगर से हल्द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 2 min · National Desk

खरी बात: अमेठी की हार के बाद स्मृति ईरानी बोलीं- पैतृक सीट छोड़ भाजपा के गढ़ से लड़कर दिखाएं; किसे दी चुनौती?

पार्टी ने जब भी जो भी करने को कहा मैंने किया। कोई मूर्ख ही होगा जो कांग्रेस के गढ़ अमेठी में जाकर चुनाव लड़ने की सोचेगा, पार्टी ने मुझे वहां भेजा और मैंने चुनाव लड़ा। जहां तक टीवी पर लौटने की बात है तो मैंने करीब बीस साल टीवी का शिखर देखा, अपनी मेहनत से कमाने में कोई हर्ज नहीं है। यशवंत राव केलकर जी कहते थे कि सफलता के शिखर को छोड़कर राजनीति में आकर देश को कुछ देना चाहिए, मैंने उनके इस कथन को आत्मसात किया।पार्टी ने मुझे छोड़ा कहां था जो मेरी उम्मीद टूटती, मैं लगातार पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होती रही। क्योंकि आप जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनाव में हरा देते हैं, तो आपको लेकर विश्लेषण और टीका-टिप्पणी बहुत होती है।आपको अपने आपको इतना सीरियसली नहीं लेना चाहिए। आप संगठन का हिस्सा कुछ योगदान देने के लिए बनते हो। आप जब संगठन को योगदान देने के लायक नहीं बचते तो संगठन पर बोझ बन जाते हो और मैं अपने संगठन पर कभी बोझ नहीं बनना चाहती।मेरी पार्टी शुरू से ही महिलाओं को प्रमुखता देती रही है। नरेंद्र मोदी ने 2014 की जीत के बाद सबसे पहले शौचालय बनाने को प्राथमिकता दी और 33 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए। चार करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनाए गए, जिसमें घर का स्वामित्व महिला के नाम या संयुक्त रूप से दिया गया। मुद्रा लोन में 60 प्रतिशत महिलाएं आगे आईं और मोदी जी ने 33 फीसदी महिला आरक्षण संसद से पारित कराया।जिस अमेठी में आपने 2019 में राहुल गांधी को हराकर इतिहास बनाया वहां से 2024 में चुनाव कैसे हार गईं ?दरअसल गांधी परिवार तो अमेठी में चुनाव लड़ने आया ही नहीं, अगर भरोसा होता तो वायनाड की बजाय अमेठी से लड़ते। हार-जीत दोनों राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 14, 2026 · 2 min · National Desk