जंतर मंतर हिंसा: स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत, निशु के पिता पर है हमले का आरोप

अदालत का फैसला मामले की सुनवाई के दौरान पटियाला हाउस कोर्ट ने बचाव पक्ष की दलीलों को संज्ञान में लिया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद, अदालत ने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को फौरी राहत देते हुए तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है। अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही और निर्देश तय करेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 15, 2026 · 1 min · National Desk

मक्का समझौते की खुली पोल: पाकिस्तान-तुर्किये पीछे हटे, सऊदी अरब ने हूती हमलों से बचने को इस्राइल से मांगी मदद

सऊदी अरब के सामने अभी सबसे बड़ी चुनौती क्या है? सऊदी अरब के सामने यमन में हूती लड़ाकों के बढ़ते प्रभाव के कारण गंभीर सुरक्षा और ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है। हूतियों ने पिछले सप्ताह लाल सागर के तट और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही जलडमरूमध्य के महत्वपूर्ण द्वीपों पर भी उनका नियंत्रण हो गया है। हूती नेताओं ने कहा है कि जुलाई से लागू सऊदी जहाजों की नाकाबंदी जारी रहेगी, जबकि अमेरिका और दूसरे देशों के जहाजों को जलडमरूमध्य से स्वतंत्र रूप से गुजरने की अनुमति होगी। इससे सऊदी अरब के लिए समुद्री रास्ते से तेल के परिवहन पर दबाव बढ़ गया है। बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य सऊदी अरब के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है? हूती विद्रोहियों के हमलों से सऊदी अरब की ऊर्जा सुरक्षा पर क्या असर पड़ा है? सऊदी अरब ने इस्राइल से मदद क्यों मांगी? क्या सऊदी अरब ने सिर्फ इस्राइल से ही मदद मांगी है? पाकिस्तान-तुर्किये ने सऊदी अरब की मदद से इनकार क्यों किया? मक्का रक्षा समझौता क्या है? मक्का समझौते पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? ईरान के साथ चल रहे संघर्ष का इस पूरे संकट से क्या संबंध है? क्या सऊदी अरब के पास दूसरे विकल्प भी हैं? इस्राइल के लिए भी हूती खतरा क्यों अहम है? इस्राइल हूती लड़ाकों के खिलाफ सीधे कार्रवाई करेगा? मक्का समझौते का भविष्य अब क्या दिखाई देता है? यह घटनाक्रम सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के बीच हुए मक्का रक्षा समझौते पर गंभीर सवाल खड़े करता है। समझौते में एक साझेदार पर सैन्य हमला पूरे गठबंधन पर हमला माने जाने और उसके खिलाफ मिलकर जवाब देने की बात कही गई थी। इसके बावजूद हूती हमलों और यमन में बदलते हालात के बीच पाकिस्तान और तुर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 15, 2026 · 2 min · National Desk

एमईए: 'दिखावा नहीं, ठोस कदम उठाएं', मसूद अजहर पर भारत की PAK को दो टूक; चीन और ओमान जहाज हमले पर क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को निमंत्रण, पाकिस्तान की ओर से जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पर इनाम की घोषणा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात समेत ओमान के तट के पास हुए वाणिज्यिक जहाज पर हमले को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया। #WATCH | Delhi | On Pakistan announcing a reward of PKR 70 lakh on Jaish-e-Mohammed (JeM) chief Masood Azhar, MEA Official Spokesperson Randhir Jaiswal says, “Such gimmicks and attempts at hoodwinking people by Pakistan are nothing new. We have seen similar gimmicks in the past… pic.twitter.com/DgmYcYaPk1 — ANI (@ANI) September 15, 2026 बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को निमंत्रण भेजे जाने के सवाल पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने उन्हें द्विपक्षीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। इसके बाद BIMSTEC के अध्यक्ष के तौर पर उन्हें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भी निमंत्रण दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस तरह बांग्लादेशी प्रधानमंत्री को भारत की ओर से दो अलग-अलग निमंत्रण मिले थे। पहला निमंत्रण द्विपक्षीय यात्रा के लिए और दूसरा ब्रिक्स सम्मेलन में BIMSTEC के अध्यक्ष के तौर पर भाग लेने के लिए था।पाकिस्तान द्वारा जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये के इनाम की घोषणा को लेकर पूछे गए सवाल पर विदेश मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया। जायसवाल ने कहा कि लोगों को गुमराह करने के लिए पाकिस्तान की ऐसी कवायद और दिखावे पहले भी सामने आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश की ओर से इस तरह की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 15, 2026 · 2 min · National Desk

डिजिटल पेमेंट: सरकार का बड़ा एलान- ₹2000 तक के यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा; किन यूजर्स को फायदा?

केंद्र सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि 2,000 रुपए तक के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन पर बैंक किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगा सकेंगे। इसी तरह, रुपे डेबिट कार्ड के जरिए 2,000 रुपए तक किए गए भुगतान पर भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी राजपत्र (गजट) अधिसूचना के अनुसार, रुपे डेबिट कार्ड और 2,000 रुपए तक के यूपीआई लेनदेन को आधिकारिक रूप से ‘इलेक्ट्रॉनिक भुगतान माध्यम’ के रूप में अधिसूचित किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि कोई भी बैंक या भुगतान प्रणाली संचालक इन माध्यमों से भुगतान करने या प्राप्त करने वाले व्यक्ति से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी प्रकार का शुल्क नहीं वसूल सकता। सरकार ने यह फैसला पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 के तहत अधिकारों का उपयोग करते हुए लिया है।वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यूपीआई लेनदेन पर लगने वाले संभावित शुल्कों को लेकर बनी भ्रम की स्थिति को दूर करना है। पिछले महीने भी केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया था कि आम उपभोक्ताओं के लिए यूपीआई के माध्यम से किए जाने वाले व्यक्ति-से-व्यक्ति (पी2पी) भुगतान पूरी तरह मुफ्त रहेंगे।गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शुल्क नहीं लेने का फैसला लेते हुए कहा था कि व्यापारियों (मर्चेंट्स) पर भी कोई व्यापक रूप से लागू होने वाला मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) नहीं लगाया जाएगा। वित्त मंत्रालय के अनुसार, यदि भविष्य में एमडीआर लागू किया भी जाता है, तो वह केवल कुछ विशेष श्रेणी के व्यापारी लेनदेन पर, एक निश्चित सीमा से अधिक राशि वाले भुगतानों पर और बेहद मामूली दर पर ही लागू होगा।सरकार ने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में भी शुल्क डेबिट या क्रेडिट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 15, 2026 · 2 min · National Desk

आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा बस स्टैंड पर लावारिस बैग से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, यात्रियों में मचा हड़कंप

शुरुआती जांच में क्या मिला? बैग की तलाशी के दौरान पुलिस को जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर समेत विस्फोटक सामग्री मिली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बैग में 46 जिलेटिन स्टिक और 50 डेटोनेटर थे। कृष्णा लंका सर्कल इंस्पेक्टर मुरली कृष्णा ने कहा, ‘विस्फोटकों को खदान में ब्लास्टिंग के मकसद से ले जाया जा रहा था।’ विस्फोटकों के स्रोत और उन्हें बस स्टैंड तक लाने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। विजयवाड़ा के पंडित नेहरू बस स्टैंड पर एक संदिग्ध बैग मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि पुलिस को उसमें से जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर मिले। बस स्टैंड पर लावारिस बैग देखकर यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कृष्णा लंका पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद इलाके को सील किया गया है यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 15, 2026 · 1 min · National Desk

दिशा सालियान केस: एफआईआर में नाम आने पर सूरज पंचोली ने दी प्रतिक्रिया; सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट

सूरज पंचोली ने शेयर किया पोस्ट बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर रहीं दिशा सालियान के मौत मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे, अभिनेता डिनो मोरिया और सूरज पंचोली का नाम शामिल है। दिशा की मौत मामले में अपना नाम जोड़े जाने पर आदित्य ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है और लंबा नोट लिखा है। दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। बोले- ‘कभी दिशा सालियान से नहीं हुई मुलाकात’ पिछले कुछ वर्षों से, अलग-अलग रिपोर्टों और बयानों के जरिए दिवंगत दिशा सालियन की दुखद मौत से जुड़े विवाद में मेरा नाम घसीटा जा रहा है। मैं यह बात जोर देकर और बिल्कुल साफ-साफ कहना चाहता हूं। मैं अपनी जिंदगी में कभी भी दिशा सालियन से न तो सीधे तौर पर और न ही किसी और तरह से मिला हूं। मैं अपनी जिंदगी में कभी आदित्य ठाकरे से भी नहीं मिला हूं’। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 15, 2026 · 1 min · National Desk

सुप्रीम कोर्ट: शीर्ष अदालत का कड़ा रुख, कहा- उपभोक्ता कानून के दायरे में ही रहेंगे डॉक्टर, मामला क्या?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डॉक्टर और अस्पताल आगे भी उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत ही मरीजों के प्रति जवाबदेह रहेंगे। इस बारे में दायर एक सुधारात्मक याचिका को सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ ने खारिज कर दिया। याचिका में 1995 के सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई थी जिसमें चिकित्सा सेवाओं को उपभोक्ता संरक्षण कानून (सीपीए) के दायरे में लाया गया था। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश, जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पांच जजों की पीठ ने 9 सितंबर को याचिका खारिज करते हुए कहा, क्यूरेटिव याचिका पर विचार करने के लिए तय किए गए नियमों के तहत कोई मामला नहीं बनता है। याचिका मेडिको लीगल सोसायटी ऑफ इंडिया के डॉ राजीव डी जोशी ने दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट का 1995 का ऐतिहासिक फैसला इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनाम वीपी शांता मामले में आया था जिसमें मरीज को उपभोक्ता मानते हुए मेडिकल सेवाओं में कमी होने पर उसे डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ उपभोक्ता अदालत जाने की अनुमति दी गई थी।याचिका में सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हवाला दिया गया था जिसमें शीर्ष कोर्ट ने कहा था कि कानूनी पेशेवरों (वकीलों) के खिलाफ सेवा में कमी के लिए उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई नहीं की जा सकती। इस फैसले के आधार पर क्यूरेटिव याचिका में 1995 के फैसले पर पुनर्विचार का अनुरोध किया गया था।पीठ ने कहा, यह संदर्भ गैर-जरूरी था। वकीलों से जुड़ा पिछला फैसला खास तौर पर कानूनी पेशे से संबंधित था और उपभोक्ता संरक्षण कानून से वकीलों को बाहर रखने का मतलब यह नहीं है कि चिकित्सा पेशेवरों पर लागू कानून के मामले को फिर से खोलने की जरूरत है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 15, 2026 · 2 min · National Desk

यात्रीगण ध्यान दें: चार ट्रेन चलेंगे देरी से, ये एक्सप्रेस 60 मिनट लेट; यहां देखें पूरी सूची

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि धौलपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और धौलपुर-गढ़ी सांद्रा के बीच 18 किलोमीटर रेलखंड में गेज परिवर्तन के प्री एनआई और एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। 15 सितंबर को 11808 मेमू एक्सप्रेस 60 मिनट, महाकौशल एक्सप्रेस 20 मिनट, समता एक्सप्रेस 45 मिनट और तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 30 मिनट तक प्रभावित रहेगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 नंबर पर फोन कर ट्रेन के सही समय की जांच कर लें। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि धौलपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और धौलपुर-गढ़ी सांद्रा के बीच 18 किलोमीटर रेलखंड में गेज परिवर्तन के प्री एनआई और एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।15 सितंबर को 11808 मेमू एक्सप्रेस 60 मिनट, महाकौशल एक्सप्रेस 20 मिनट, समता एक्सप्रेस 45 मिनट और तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 30 मिनट तक प्रभावित रहेगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 नंबर पर फोन कर ट्रेन के सही समय की जांच कर लें। आज मंगलवार को आगरा से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें आगरा कैंट से दोपहर 2:40 बजे चलने वाली 11808 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू एक्सप्रेस सबसे ज्यादा 60 मिनट प्रभावित रहेगी। इसके अलावा महाकौशल एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस और तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों को भी 20 से 45 मिनट तक अतिरिक्त इंतजार करना पड़ सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 15, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: आज मुंबई आएंगे मनोज जरांगे; 2000 तक यूपीआई अब शुल्क रहित; नगालैंड में शराब से तीन दिन में 10 मौतें

यूपीआई को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और ₹2,000 तक के भुगतान पर शुल्क नहीं लगेगा। वहीं, मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल मुंबई मार्च से पहले भावुक नजर आए हैं और इसे अपनी आखिरी मुलाकात तक बताया है। नगालैंड के तुएनसांग में शराब से तीन दिन में 10 मौतों के बाद राज्य में चेतावनी जारी की गई है। भारत-चीन संबंधों को लेकर भी हलचल है, जहां चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दोनों देशों को साझेदार बनने की बात कही है, जबकि लद्दाख में चीनी सैनिकों की तैनाती पर भी नजर है। चारधाम यात्रा का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है और मौसम के साथ भूस्खलन चुनौती बन सकता है। दिशा मौत मामले में सीबीआई की एफआईआर में 17 नाम सामने आने के बाद नए सवाल उठे हैं। राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे सत्य की विजय बताया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है, जहां तीन विदेशी यात्री बिना इमिग्रेशन जांच के म्यूनिख पहुंच गए। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की ने हमले रोकने को लेकर शर्त रखी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच नौसैनिक सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई है। खेल जगत में दूसरे टी20 से पहले वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने से भारत को झटका लगा है। वहीं, मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में सलमान खान समेत कई सितारे पहुंचे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 15, 2026 · 2 min · National Desk

आज का राशिफल 15 सितंबर: मेष को करियर में सफलता के संकेत, वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

1 of 13 15 सितंबर का राशिफल - फोटो : amar ujala Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: 15 सितंबर 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज कुछ राशि वालों को करियर और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ लोगों को धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। परिवार और रिश्तों के मामले में भी दिन मिला-जुला रह सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मकर राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और किन मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala मेष राशि आज का दिन आत्ममंथन और खुद को बेहतर बनाने का है। यदि लंबे समय से कोई नई कला, तकनीक या कौशल सीखने की इच्छा थी, तो आज उससे शुरुआत करना बेहद फायदेमंद रहेगा। दूर स्थान या विदेश से करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो आपके भविष्य की दिशा बदल दे। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और लगन की सराहना होगी। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें और मौसमी परेशानियों से बचाव रखें। अनावश्यक खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से बातचीत में संयम रखें, क्योंकि छोटी वैचारिक असहमति विवाद का रूप ले सकती है। व्यापार में बड़े निवेश से बचना बेहतर रहेगा। आज किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala वृष राशि आज आर्थिक मामलों में आपके लिए शानदार संभावनाएं बन रही हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है और अचानक आर्थिक लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। करियर में आ रही रुकावटें दूर होंगी तथा वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने काम को मित्रों की मदद से पूरा करने में सफलता मिल सकती है। व्यापार में मुनाफे के नए स्रोत खुल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 15, 2026 · 2 min · National Desk