Pakistan Share Crash: शांति वार्ता विफल होने के बाद पाकिस्तान का शेयर बाजार धड़ाम, 6000 अंक टूटा केएसई100

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता के विफल होने का सीधा और नकारात्मक असर पाकिस्तान के वित्तीय बाजारों पर देखने को मिला है। सोमवार को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में भारी बिकवाली का दौर रहा, जिसके चलते प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स केएसई 100 (केएसई 100) में लगभग 6,000 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई। इस भू-राजनीतिक झटके ने निवेशकों के उत्साह को बुरी तरह से प्रभावित किया है। पाकिस्तान का प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक केएसई 100 सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान 3.5 प्रतिशत तक गोता लगाते हुए दिन के निचले स्तर 1,61,638 पर पहुंच गया। बाजार में इस भारी गिरावट का मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच एक स्थायी शांति समझौते का अंजाम तक नहीं पहुंच पाना है गौरतलब है कि इस संवेदनशील शांति वार्ता में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर ने मध्यस्थ की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन इन दोनों शीर्ष नेतृत्व के कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद जब यह वार्ता किसी ठोस शांति समझौते में तब्दील नहीं हो सकी, तो बाजार में तुरंत निराशा छा गई और निवेशकों ने मुनाफावसूली व बिकवाली शुरू कर दी।सोमवार की यह भारी गिरावट पिछले सप्ताह के कारोबारी रुझान के बिल्कुल विपरीत है। बीते सप्ताह के बुधवार को जब अमेरिका और ईरान के बीच एक अस्थायी युद्धविराम की खबरें सामने आई थीं, तब पूरे क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद जगी थी। उस सकारात्मक खबर से निवेशकों का विश्वास मजबूत हुआ था और केएसई 100 इंडेक्स ने 12,000 से अधिक अंकों की जबरदस्त छलांग लगाई थी। यह बढ़त निरपेक्ष रूप से इंडेक्स की अब तक की सबसे बड़ी इंट्राडे बढ़त थी। लेकिन वार्ता के विफल होने से यह रिकॉर्ड तेजी कुछ ही दिन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

Asha Bhosle Funeral: दादी के निधन पर टूटीं पोती जनाई भोसले; दिग्गज गायिका को विदा देते हुए फूट-फूटकर रोईं

एक कहावत है, ‘मूल से प्यारी ब्याज होती है’। यह कहावत अक्सर पोते-पोतियों के प्रति बड़े-बुजुर्गों का प्यार जताने के लिए कही जाती है। सच भी है कि दादा-दादी, नाना-नानी अपने बच्चों से भी बढ़कर अपने बच्चों के बच्चों को दुलार करते हैं। कुछ ऐसा ही रिश्ता आशा भोसले का अपनी पोती जनाई भोसले से था। जनाई का पहला गाना आया तो आशा ताई ने खूब तारीफ की। जनाई भी दादी को अपनी ‘छोटी सी आशा’ कहती थीं। दादी के निधन से उन्हें झटका लगा है। आज सोमवार को आशा भोसले के अंतिम संस्कार के दौरान जनाई के आंसू नहीं थमे हैं। श्रद्धांजलि देने आने वाले लोग जनाई को सांत्वना दे रहे हैं। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: ईरान में डेढ़ महीने से इंटरनेट सेवाएं ठप; होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पर IRGC सख्त

03:22 PM, 13-Apr-2026 इस्राइल तुर्किये को नया दुश्मन बना सकता है- तुर्की विदेश मंत्री तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस्राइल भविष्य में तुर्किये को नया दुश्मन घोषित कर सकता है। उनका कहना है कि इस्राइल अपनी राजनीति को बनाए रखने के लिए हमेशा किसी न किसी दुश्मन की तलाश में रहता है। फिदान ने यह भी बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई बातचीत में भले ही कोई समझौता नहीं हो पाया, लेकिन दोनों पक्ष युद्धविराम को लेकर ईमानदार नजर आते हैं। यह बातचीत पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुई थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर परमाणु मुद्दे पर सब कुछ या कुछ नहीं जैसी स्थिति बनती है, खासकर यूरेनियम संवर्धन को लेकर, तो आगे गंभीर बाधाएं आ सकती हैं। इस बयान के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर इस्राइल और तुर्किये के रिश्ते बिगड़ते हैं, तो इसका असर पूरे क्षेत्र की राजनीति और सुरक्षा पर पड़ सकता है। तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस्राइल भविष्य में तुर्किये को नया दुश्मन घोषित कर सकता है। उनका कहना है कि इस्राइल अपनी राजनीति को बनाए रखने के लिए हमेशा किसी न किसी दुश्मन की तलाश में रहता है। फिदान ने यह भी बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई बातचीत में भले ही कोई समझौता नहीं हो पाया, लेकिन दोनों पक्ष युद्धविराम को लेकर ईमानदार नजर आते हैं। यह बातचीत पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुई थी।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर परमाणु मुद्दे पर सब कुछ या कुछ नहीं जैसी स्थिति बनती है, खासकर यूरेनियम संवर्धन को लेकर, तो आगे गंभीर बाधाएं आ सकती हैं। इस बयान के बाद म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

Iranian Crude: ट्रंप के होर्मुज बंद करने की चेतावनी के बीच भारत पहुंचे ईरानी क्रूड के जहाज, जानिए सबकुछ

अमेरिका-इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी जारी है और इसी दौरान लगभग सात साल के लंबे अंतराल के बाद ईरानी कच्चे तेल की खेप भारत पहुंची है। अमेरिका की ओर से दी गई प्रतिबंधों में अस्थायी छूट के चलते करीब 40 लाख (4 मिलियन) बैरल कच्चा तेल लेकर दो सुपरटैंकर भारत के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर पहुंचे हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब सप्ताहांत में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल हो गई है और वाशिंगटन ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी (ब्लॉकेड) का ऐलान किया है। जहाजों की आमद और तेल की खेप शिप-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, नेशनल ईरानी टैंकर कंपनी द्वारा संचालित ‘फेलिसिटी’ नामक एक बहुत बड़ा क्रूड कैरियर रविवार देर रात गुजरात के सिक्का तट पर लंगर डाल चुका है। इस जहाज में लगभग 20 लाख (2 मिलियन) बैरल कच्चा तेल है, जिसे मार्च के मध्य में ईरान के खार्ग द्वीप से लोड किया गया था। उसी समय, दूसरा टैंकर ‘जया’ ओडिशा के पारादीप तट के पास खड़ा हुआ है, जिसमें इतनी ही मात्रा में तेल मौजूद है। ‘जया’ में मौजूद तेल फरवरी के अंत में तब लोड किया गया था, जब अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर सैन्य हमले शुरू नहीं किए थे। अमेरिका की अस्थायी छू’ से मिला रास्ता ईरानी तेल का भारत आना अमेरिकी प्रशासन द्वारा पिछले महीने दी गई 30 दिनों की प्रतिबंध छूट का परिणाम है। यह कदम वैश्विक स्तर पर आपूर्ति बाधाओं को कम करने और अमेरिका-इस्राइल युद्ध के कारण तेजी से बढ़ती तेल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया था। यह एक महीने की छूट केवल पारगमन वाले तेल को बेचने की अनुमति देती है। सेक्टर पर प्रभाव और प्रमुख खरीदार इन खेपों के खरीदारों के नाम आधिकारिक तौर पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

पांड्या ब्रदर्स में दरार?: हार्दिक के आउट होने पर क्रुणाल ने आक्रामक तरीके से मनाया जश्न, अटकलों का बाजार गर्म

1 of 7 पांड्या ब्रदर्स में दरार? - फोटो : IPL/BCCI/JioStar/StarSports Link Copied आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सिर्फ मैच ही नहीं, बल्कि दो भाइयों की कहानी भी सुर्खियों में रही। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के बीच रिश्तों में खटास की अटकलें तेज हो गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हुई जब हार्दिक पांड्या के आउट होने पर क्रुणाल ने काफी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। यह दृश्य फैंस के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि दोनों भाई पहले मैदान पर अक्सर एक-दूसरे के साथ मजाक और गर्मजोशी दिखाते थे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 हार्दिक-क्रुणाल - फोटो : Krunal Pandya-instagram हार्दिक के आउट पर क्रुणाल का जश्न क्यों चर्चा में? मैच के दौरान हार्दिक पांड्या 22 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे थे। वह बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जैकब डफी की गेंद पर आउट हो गए, जहां कैच रोमारियो शेफर्ड ने लपका। जैसे ही विकेट गिरा, क्रुणाल पांड्या तेजी से दौड़ते हुए आए और काफी जोश के साथ जश्न मनाया। उन्होंने अजीब तरीके से सिर को भी घुमाया। यह जश्न इतना आक्रामक था कि सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा शुरू हो गई कि क्या दोनों भाइयों के बीच सब ठीक नहीं है। Bhaivalry was at it’s peak, emotions running high 🔥#MIvRCB | [Mumbai Indians, Rohit, Kohli, Tilak, Rajat Patidar] pic.twitter.com/CTEtAgcNiB — Star Sports (@StarSportsIndia) April 12, 2026 मैच के दौरान हार्दिक पांड्या 22 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे थे। वह बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जैकब डफी की गेंद पर आउट हो गए, जहां कैच रोमारियो शेफर्ड ने लपका। जैसे ही विकेट गिरा, क्रुणाल पांड्या तेजी से द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

Land For Jobs Case: सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर रद्द करने से इनकार किया, लालू प्रसाद यादव को पेशी से मिली छूट

यह वीडियो/ हटाएं जमीन के बदले नौकरी घोटाले के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल कोई बड़ी राहत नहीं मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगाने की उनकी मांग को खारिज कर दिया है। हालांकि, इस मामले में एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को निचली अदालत की कार्यवाही में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट प्रदान की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 1 min · National Desk

UP: तोड़फोड़, आगजनी, पत्थरबाजी और जाम, उग्र लोगों ने पुलिस की गाड़ी भी फूंकी, नोएडा में वेतन की मांग पर आक्रोश

1 of 12 noida protests - फोटो : अमर उजाला गुस्साए कर्मचारियों ने नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रमुख सड़कों पर जाम लगा दिया। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई और आम लोगों को भारी परेशानी हुई। फेज दो में चल रहे प्रदर्शन ने विशेष रूप से हिंसक रूप ले लिया। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। वे वेतन वृद्धि की अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पिछले तीन से चार दिनों से जारी यह आंदोलन सोमवार को उग्र और हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव भी किया। इसके अलावा कंपनी में तोड़फोड़ भी की गई है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 12 नोएडा में सैलरी बढ़ाने को लेकर बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी नोएडा के सेक्टर-84 क्षेत्र में चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया, वहीं फेज-2 के विभिन्न इलाकों में कर्मचारियों ने सड़कों को जाम कर अपना विरोध तेज कर दिया। नोएडा के सेक्टर 59, 62, 63 समेत कई इलाकों में प्रदर्शन हुआ। पुलिस भी झड़प हुई। 3 of 12 नोएडा में सैलरी बढ़ाने को लेकर बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। मदरसन कंपनी के पास क़रीब चार गाड़ियों को किया आग के हवाले किया गया है। इस दौरान वाहनों और निजी संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया। पथराव में पुलिसकर्मी और कमांडों भी घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 4 of 12 पुलिस पर पथराव - फोटो : ANI उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा के फेज दो में एक कंपनी के कर्मचारी बड़ी स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk

Asha Bhosle Funeral News Live: आशा भोसले को दिया गया राजकीय सम्मान, दोपहर 3 बजे तक घर पर होंगे अंतिम दर्शन

11:00 AM, 13-Apr-2026 #WATCH | Patna, Bihar: On the demise of legendary singer Asha Bhosle, singer and BJP MLA Maithali Thakur says, “We have all grown up listening to her songs. Asha Bhosle’s songs have united several generations. She used to sing in so many languages. She has always inspired all… pic.twitter.com/lx3Mfrc60W — ANI (@ANI) April 13, 2026 मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, ‘हम सभी उनके गाने सुनते हुए बड़े हुए हैं। आशा भोसले के गानों ने कई पीढ़ियों को एक साथ जोड़ा है। वे कई भाषाओं में गाती थीं। उन्होंने हमेशा सभी कलाकारों को प्रेरित किया है। यह एक युग का अंत है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें’। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 1 min · National Desk

संविधान पर खतरा?: सोनिया गांधी बोलीं- महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन है असली मुद्दा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

यह वीडियो/ हटाएं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि संसद के विशेष सत्र में असली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, बल्कि परिसीमन है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिस तरह का परिसीमन प्रस्ताव सामने आ रहा है, वह ‘बहुत खतरनाक’ है और यह संविधान पर हमला जैसा हो सकता है। उन्होंने एक अखबार में लिखे अपने लेख में कहा कि सरकार जिस तेजी से बिल लाना चाहती है, उसके पीछे राजनीतिक फायदा उठाने की मंशा हो सकती है। उनका कहना है कि संसद का यह विशेष सत्र ऐसे समय बुलाया गया है जब नरेंद्र मोदी विपक्ष से समर्थन मांग रहे हैं, लेकिन असली जानकारी साझा नहीं की जा रही। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 1 min · National Desk

UP: हापुड़ में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में

हापुड़ में धौलाना-गुलावठी सड़क पर एक बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस टीमें मौके पर मौजूद हैं। घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया गया है। #WATCH | Uttar Pradesh | 6 dead and several injured in a collision between a bus and a truck on the Dhaulana-Gulawati road in Hapur. Police teams present on the spot. (Source: Police Media Cell) pic.twitter.com/vYx0cJv3C1 एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शादी समारोह से लौट रही यात्रियों से भरी एक बस धौलाना-गुलावठी रोड पर एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और जांच व राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 घायलों का इलाज चल रहा है। #WATCH | Hapur, Uttar Pradesh | SP Gyananjay Singh says, “A bus carrying passengers, who were returning from a wedding procession, collided with a truck on the Dhaulana-Gulawati road. Police teams immediately reached the spot and investigated and began relief work. Victims were… https://t.co/k96HVS2n0P pic.twitter.com/2zBZQLWTQb — ANI (@ANI) April 13, 2026 #WATCH | Aligarh, Uttar Pradesh: CO Civil Lines-Aligarh Sarvam Singh says, “Today, on 12.4.2026, at around 7 PM, information was received that a collision had occurred between an auto-rickshaw and a car near the Sikandarpur canal. Upon receiving the information, the local police… pic.twitter.com/44RP3u7b5D — ANI (@ANI) April 12, 2026 एसपी ने बताया कि ट्रक को घटनास्थल से हटा दिया गया है और यातायात …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk