IPL: इकाना में लखनऊ की लगातार सातवीं हार, गेंदबाजों की मेहनत पर बल्लेबाजों ने फेरा पानी; RR ने लगाई छलांग

IPL: इकाना में लखनऊ की लगातार सातवीं हार, गेंदबाजों की मेहनत पर बल्लेबाजों ने फेरा पानी; RR ने लगाई छलांग जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रनों से हरा दिया। बुधवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने रवींद्र जडेजा की नाबाद 43 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 119 रन ही बना सकी। उनके लिए मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली। घरेलू मैदान पर लखनऊ की सातवीं हार घरेलू मैदान पर यह लखनऊ की आईपीएल में लगातार सातवीं हार है। इस मामले में टीम ने डेक्कन चार्जर्स और पुणे वॉरियर्स की बराबरी कर ली। दोनों ही टीमों ने हैदराबाद और पुणे में लगातार सात मैच हारे थे। वहीं, इस मामले में शीर्ष पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 2013-15 के बीच लगातार नौ मुकाबले गंवाए। राजस्थान ने लगाई छलांग लखनऊ के खिलाफ जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने अंक तालिका में छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया। सात में से पांच मैच जीत चुकी राजस्थान के खाते में 10 अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट +0.790 का है। वहीं, लखनऊ सात में से पांच मुकाबले हारकर नौव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

मिर्जापुर में भीषण हादसा: ट्रक समेत चार वाहन आपस में टकराए, बोलेरो में लगी आग, दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार की रात आठ बजे ट्रक, कार, बोलेरो और ट्रेलर आपस में टकरा गए। इसके बाद बोलेरो में आग लग गई। बोलेरो पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की खबर है। सूचना पर मौके पर सीओ अन्य अधिकारी पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार हादसे में बोलेरो सवार दो महिला, दो बच्चे और पांच पुरुषों की मौत हो गई है जबकि स्वीफ्ट कार सवार और ट्रक चालक की भी दुर्घटना में जान चली गई। स्विफ्ट कार चालक मृतक की पहचान जय प्रकाश (26) पुत्र मुन्नर निवासी परसिया दुबे राबर्ट्सगंज सोनभद्र के रूप में हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 1 min · National Desk

LSG vs RR Live Score: लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 50 के पार, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन क्रीज पर

10:30 PM, 22-Apr-2026 LSG vs RR Live Score चौथा विकेट गिरा लखनऊ को चौथा झटका जडेजा ने दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को फरेरा के हाथों कैच कराया। वह 22 रन बनाकर लौटे। अब हिम्मत सिंह क्रीज पर आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 55 रन है। लखनऊ को चौथा झटका जडेजा ने दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को फरेरा के हाथों कैच कराया। वह 22 रन बनाकर लौटे। अब हिम्मत सिंह क्रीज पर आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 55 रन है। 10:27 PM, 22-Apr-2026 LSG vs RR Live Score: नौ ओवर का खेल पूरा नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और लखनऊ ने तीन विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। निकोलस पूरन 18 और मिचेल मार्श 29 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और लखनऊ ने तीन विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। निकोलस पूरन 18 और मिचेल मार्श 29 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 10:00 PM, 22-Apr-2026 LSG vs RR Live Score: तीसरा विकेट गिरा लखनऊ को तीसरा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों मार्करम को कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब निकोलस पूरन आए हैं। लखनऊ को तीसरा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों मार्करम को कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब निकोलस पूरन आए हैं। 09:49 PM, 22-Apr-2026 LSG vs RR Live Score: लखनऊ को दूसरा झटका लखनऊ को दूसरा झटका नांद्रे बर्गर ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों कप्तान ऋषभ पंत को कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब एडेन मार्करम आए हैं। लखनऊ को दूसरा झटका नांद्रे बर्गर ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों कप्तान ऋषभ पंत को कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब एडेन मार्करम आए हैं। 09:44 PM, 22-Apr-2026 LSG vs RR Live Score: लखनऊ की झटके से शुरुआत लखनऊ की शुरुआत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

मिर्जापुर में भीषण हादसा: ड्रमंडगंज में बड़का मोड़ पर चार पहिया वाहन में लगी आग, सात के जिंदा जलने की आशंका

यूपी के मिर्जापुर में ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर बुधवार रात करीब आठ बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक दर्दनाक घटना सामने आई। दुर्घटना के बाद दो चार पहिया वाहनों में आग लग गई, जिसमें सवार सात लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक ड्रमंडगंज पहाड़ी से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रक पहले दो कारों से जा टकराया और फिर आगे खड़े एक ट्रेलर में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कारों में सवार लोग अंदर ही फंस गए थे और बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। स्थानीय लोग भी उनकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन तभी जोरदार धमाके के साथ वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कारों में सवार सभी लोग उसकी चपेट में आ गए।सूचना मिलते ही ड्रमंडगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

LSG vs RR Live Score: 77 पर राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन, मोहसिन खान ने हेटमायर का किया शिकार

08:28 PM, 22-Apr-2026 LSG vs RR Live Score: 77 पर राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन राजस्थान को पांचवां झटका मोहसिन खान ने दिया। उन्होंने प्रिंस के हाथों शिमरॉन हेटमायर को कैच कराया। वह 18 गेंदों में 22 रन बना पाए। अब रवींद्र जडेजा का साथ देने डोनोवन फरेरा आए हैं। राजस्थान को पांचवां झटका मोहसिन खान ने दिया। उन्होंने प्रिंस के हाथों शिमरॉन हेटमायर को कैच कराया। वह 18 गेंदों में 22 रन बना पाए। अब रवींद्र जडेजा का साथ देने डोनोवन फरेरा आए हैं। 08:20 PM, 22-Apr-2026 LSG vs RR Live Score: राजस्थान को चौथा झटका राजस्थान को चौथा झटका प्रिंस यादव ने दिया। उन्होंने रियान पराग को पूरन के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंदों में 20 रन बना पाए। अब शिमरॉन हेटमायर का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं। राजस्थान को चौथा झटका प्रिंस यादव ने दिया। उन्होंने रियान पराग को पूरन के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंदों में 20 रन बना पाए। अब शिमरॉन हेटमायर का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं। 08:03 PM, 22-Apr-2026 LSG vs RR Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ पावरप्ले में राजस्थान ने तीन विकेट पर 44 रन बनाए। यशस्वी 22, वैभव आठ और जुरेल 0 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं। पावरप्ले में राजस्थान ने तीन विकेट पर 44 रन बनाए। यशस्वी 22, वैभव आठ और जुरेल 0 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं। 07:53 PM, 22-Apr-2026 LSG vs RR Live Score: राजस्थान को तीसरा झटका राजस्थान को तीसरा झटका मोहसिन खान ने दिया। उन्होंने दिग्वेश राठी के हाथों वैभव सूर्यवंशी को कैच कराया। वह 11 गेंदों में आठ रन बना पाए। अब रियान पराग का साथ देने शिमरॉन हेटमायर आए हैं। राजस्थान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

अगले 36 से 72 घंटों में शांति संभव?: ट्रंप ने वार्ता पर सुनाई खुशखबरी, कहा- जल्द शुरू होगी ईरान के साथ बातचीत

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव और युद्ध के बीच दुनिया के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ होने वाली शांति वार्ता को लेकर खुशखबरी साझा की है। ट्रंप के इस सकारात्मक रुख से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उम्मीद जगी है कि खाड़ी क्षेत्र में फैला बारूद का धुआं अब छंट सकता है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को संकेत दिया कि ईरान के साथ शांति वार्ता का दूसरा दौर बहुत जल्द शुरू हो सकता है। ट्रंप ने इसे अच्छी खबर बताते हुए कहा कि यह बातचीत शुक्रवार तक संभव है। पाकिस्तान के सूत्रों ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मध्यस्थता के प्रयास काफी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जब ट्रंप से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने एक संदेश के जरिए जवाब दिया कि यह बिल्कुल मुमकिन है। पाकिस्तान इस वार्ता में एक महत्वपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और उसकी कोशिशें रंग लाती दिख रही हैं।पाकिस्तानी सूत्रों ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया है कि अगले 36 से 72 घंटों के भीतर बातचीत का एक नया और ताजा दौर शुरू हो सकता है। यह समय सीमा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल के दिनों में होर्मुज और अन्य क्षेत्रों में सैन्य गतिविधियां बढ़ी थीं। मध्यस्थता करने वाली टीमें ईरान के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि दोनों देशों को एक ही मेज पर लाया जा सके। पाकिस्तान का मानना है कि यदि अगले दो से तीन दिनों में बातचीत शुरू होती है, तो यह मौजूदा संघर्ष को रोकने की दिशा में सबसे बड़ी सफलता होगी। ट्रंप ने भी इन कोशिशों पर अपनी मुहर लगाकर शांति की संभावनाओं को प्रबल कर दिया है।अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

No PUC-No Fuel: प्रदूषण के खिलाफ रेखा सरकार का सख्त एक्शन, अब बिना पीयूसी नहीं मिलेगा दिल्ली में ईंधन

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त निर्णय लिया है। दिल्ली में अब बिना वैध पीयूसी प्रमाणपत्र वाले वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। सभी पेट्रोल पंपों और एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। दिल्ली में अब… NO PUC-NO FUEL राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए हमारी सरकार ने सख्त निर्णय लेते हुए यह फैसला लिया है कि दिल्ली में अब बिना वैध पीयूसी प्रमाणपत्र वाले वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। सभी पेट्रोल पंपों और एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि नियमों का सख्ती… pic.twitter.com/Z9WDxNAO4X — Rekha Gupta (@gupta_rekha) April 22, 2026 मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर बुधवार को लिखा, अब बिना वैध ‘पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल’ प्रमाणपत्र वाले किसी भी वाहन को दिल्ली के फ्यूल स्टेशंस पर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या एलपीजी जैसे ईंधन उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।वायु प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए कड़े और प्रभावी कदम उठाना समय की आवश्यकता है और हमारी सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनहित के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 1 min · National Desk

होर्मुज में फिर बिगड़े हालात: ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, तीन पर की गोलीबारी

ईरान की अर्धसैनिक ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने बुधवार सुबह इस दुस्साहसी कार्रवाई को अंजाम दिया। खबरों के मुताबिक, ईरानी सेना ने पहले एक कंटेनर जहाज पर गोलियां चलाईं और उसके कुछ ही देर बाद दूसरे जहाज को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया का दावा है कि इन जहाजों ने सेना की चेतावनियों को नजरअंदाज किया था, इसलिए उन पर कानूनी रूप से कार्रवाई की गई। पकड़े गए जहाजों की पहचान एमएससी फ्रांसिस्का और एपामिनोड्स के रूप में हुई है, जिन्हें ईरानी सेना अपने साथ ले गई है। इसके कुछ देर बाद एक तीसरे जहाज यूफोरिया पर भी हमला किया गया, जिसके ईरानी तट पर फंसे होने की खबर है।यह हमला उस वक्त हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को खत्म होने वाले संघर्षविराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ाने का ऐलान किया था। ट्रंप ने उम्मीद जताई थी कि इससे बातचीत का रास्ता खुलेगा। हालांकि, ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया कि ईरान के बंदरगाहों की घेराबंदी जारी रहेगी। ईरान इसी बात से नाराज है। ईरान के कूटनीतिज्ञों का कहना है कि जब तक अमेरिका अपनी घेराबंदी नहीं हटाता, तब तक वे किसी भी तरह की शांति वार्ता के लिए मेज पर नहीं आएंगे। यानी सीजफायर होने के बावजूद समुद्र में छिड़ी यह जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।होर्मुज में बढ़ते तनाव का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (बेंट क्रूड) की कीमत 98 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है, जो युद्ध शुरू होने के बाद से 35 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। तेल और गैस की सप्लाई रुकने या महंगी होने से न केवल पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, बल्कि खाने-पीने की चीजों और अन्य सामानों की ढुलाई भी महंगी हो गई है। अगर यह समुद्री रास्ता लंबे समय तक बंद रहा या यहां हमले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

Mallikarjun Kharge: चुनाव से ठीक पहले खरगे को EC का नोटिस, PM मोदी को आतंकी कहने पर फंसे कांग्रेस प्रमुख

देश के चुनावी माहौल में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आतंकवादी वाली टिप्पणी ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खरगे के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। भारतीय चुनाव आयोग ने बुधवार को मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी कहे जाने पर गहरा संज्ञान लिया और मामले में नोटिस जारी किया। आयोग के अधिकारियों के अनुसार, इस बयान को आदर्श आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन माना गया है। नोटिस में खरगे से अगले 24 घंटों के भीतर अपना पक्ष रखने और स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। यह नोटिस तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले मतदान से ठीक एक दिन पहले आया है।विवाद की शुरुआत मंगलवार को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई। खरगे वहां अन्नाद्रमुक और भाजपा के गठबंधन की आलोचना कर रहे थे। उन्होंने पेरियार और सी.एन. अन्नादुराई की द्रविड़ विचारधारा का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि अन्नाद्रमुक के लोग मोदी के साथ कैसे जा सकते हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा था कि ये अन्नाद्रमुक के लोग… वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं… वह समानता में विश्वास नहीं करते। उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती। इस बयान के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस की ओछी राजनीति करार दिया।जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने इस आतंकवादी शब्द के इस्तेमाल पर स्पष्टीकरण मांगा, तो खरगे ने अपने बयान का संदर्भ बदलने की कोशिश की। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके कहने का मतलब यह था कि प्रधानमंत्री देश के लोकतांत्रिक ढांचे को आतंकित कर रहे हैं। खरगे ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal Polls: 'बंगाल में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस', चुनावी रैली में राहुल पर जमकर बरसे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के दमदम में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस बंगाल में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। अमित शाह ने अपने संबोधन में दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता अब कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है और राज्य में उसका कोई जनाधार नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा तेजी से मजबूत हो रही है और आने वाले चुनावों में बड़ा प्रदर्शन करेगी। रैली के दौरान शाह ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि वे केवल सत्ता के लिए राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा विकास और लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बंगाल में बदलाव का समय आ गया है और जनता भाजपा के साथ खड़ी है। शाह के इस बयान से राज्य की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है। रैली में अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और राज्य को गुंडों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या राज्य में चार शादियों की छूट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू करेगी, जिससे तीन तलाक और बहु-विवाह जैसी प्रथाओं पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि इसका समाधान कमल को वोट देने से मिलेगा।इसके साथ ही शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बंगाल का मुख्यमंत्री कोई स्थानीय, बंगाली भाषा बोलने वाला व्यक्ति होगा और भाजपा कार्यकर्ता ही राज्य की बागडोर संभालेगा। रैल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 22, 2026 · 2 min · National Desk