Peace Talks: ट्रंप ने दूतों की पाकिस्तान यात्रा रद्द करने का किया बचाव, कहा- ईरान का प्रस्ताव काफी नहीं

ट्रंप ने पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रा रद्द करने की कई वजहें बताईं। उन्होंने कहा कि 18 घंटे की लंबी यात्रा बहुत थका देने वाली और महंगी है। वह खुद को एक ‘किफायती व्यक्ति’ मानते हैं और फिजूलखर्ची के खिलाफ हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान की तरफ से कोई बड़ा नेता बातचीत के लिए नहीं आ रहा था। वह अपने खास दूतों जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ को उन लोगों से मिलने नहीं भेज सकते जिन्हें कोई जानता तक नहीं है। उनके अनुसार, ईरान का नेतृत्व आपसी झगड़ों में फंसा हुआ है।ट्रंप ने दावा किया कि उनके इस कड़े फैसले का तुरंत असर हुआ। जैसे ही उन्होंने यात्रा रद्द की, उसके 10 मिनट के भीतर ईरान ने एक नया और बेहतर प्रस्ताव भेज दिया। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उनका एकमात्र मकसद यह है कि ईरान के पास परमाणु हथियार न हों। उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत सीधा है और अमेरिका इस समय मजबूत स्थिति में है।दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उन्होंने युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए एक ठोस योजना साझा की है। उन्होंने अमेरिका की गंभीरता पर सवाल उठाए। अराघची ने इस्लामाबाद में पाकिस्तानी नेताओं के साथ बैठक की थी और अपनी मांगों की एक आधिकारिक सूची सौंपी थी। पाकिस्तान इस पूरे मामले में मुख्य मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, लेकिन ट्रंप के इस फैसले से उसकी कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।युद्धविराम को आगे बढ़ाने के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अभी इस पर विचार नहीं किया है। शांति समझौते के लिए 4 मई की समयसीमा तय है। ट्रंप ने अंत में कहा कि अगर ईरान बात करना चाहता है, तो उसे बस फोन करने की जरूरत है। अब आगे की बातचीत व्हाइट हाउस की शर्तों पर ही होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 2 min · National Desk

Ground Report: सियासी चक्रव्यूह में आंकड़ों का इंद्रजाल, वोटर लिस्ट की सफाई ने आखिर किसकी विदाई की लिखी पटकथा?

बंगाल में कई दशकों से मत प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से ज्यादा रहा है, पर कोलकाता उदासीन रहा है। राज्य में मतदान प्रतिशत 80 से ऊपर जाता रहा है, वहीं कोलकाता में 60-65% से ज्यादा मतदान कभी नहीं हुआ। दूसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव है, उनमें कोलकाता की भी 11 सीटें हैं। इन सीटों पर एसआईआर के बाद होने वाले चुनाव का अंकगणित सियासत की भौतिकी और समाज के रसयान को उलट-पलट कर रहा है।इस नए अंकगणित की गहराई में उतरेंगे, तो पता चलेगा कि अगर एक भी नया मतदाता घर से न निकले और सिर्फ लोकसभा चुनाव 2024 के बराबर ही वोट पड़े, तो भी मतदान 93% की आसमानी ऊंचाइयों को छू लेगा। यह कोरा कागजी तिलिस्म है या कोई गहरा राजनीतिक संदेश? इन भंवर की परतों को उधेड़ने पर सच कुछ इस तरह से सामने आया।इस नए अंकगणित को समझने के लिए चौरंगी विधानसभा क्षेत्र सबसे सटीक उदाहरण है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कुल 2,09,713 पंजीकृत मतदाता थे। मतदान का प्रतिशत 55.40 रहा था। अब चुनाव आयोग की हालिया प्रशासनिक सफाई के बाद यहां 83,364 मतदाता (लगभग 40%) सूची से बाहर हो गए और मतदाताओं की संख्या घटकर मात्र 1,26,349 रह गई है। अब गणित का असली जादू देखिए। यदि 2026 में भी उतने ही वोट पड़े, जितने कि 2024 में पड़े थे तो कम हुए आधार के कारण मतदान का प्रतिशत स्वतः ही बढ़कर 91.96% हो जाएगा। यह उछाल किसी जन-उभार का परिणाम नहीं, बल्कि सूची से भूतिया और फर्जी मतदाताओं की विदाई का परिणाम है।आंकड़ों की इस मृगतृष्णा ने बंगाल की राजनीति में एक नया विमर्श खड़ा कर दिया है। यह सिर्फ प्रतिशत का उछाल नहीं है, बल्कि उन अदृश्य वोटों की कहानी है, जिन्हें यहां हार-जीत का मुख्य किरदार माना जाता है।तृणमूल इसे महज एक पाटीगणित (अंकगणित) बताकर खारिज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 2 min · National Desk

तप रहा पूरा देश: 40 डिग्री से ऊपर वाले दुनिया के 100 शहरों में 92 भारत के, यूपी का बांदा सबसे गर्म

देश में शनिवार को सर्वाधिक तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस यूपी के बांदा का रहा। इसके बाद प्रयागराज में 45.5 डिग्री, वाराणसी में 45 डिग्री, झांसी में 44.8 डिग्री रहा। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। कई इलाकों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे ऊपर है, जिससे हीट स्ट्रेस की स्थिति बन रही है।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। उत्तर भारत में रातें भी गर्म रह सकती हैं। यह स्थिति हीट डोम जैसे हालात की ओर इशारा करती है, जिसमें गर्म हवा एक क्षेत्र में फंस जाती है और तापमान लगातार बढ़ता रहता है।100 सबसे गर्म शहरों में यूपी के 37 शहर हैं। प. बंगाल के 18, पंजाब के सात, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के छह-छह, बिहार और ओडिशा के पांच-पांच, महाराष्ट्र के चार, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश के दो-दो शहर शामिल हैं। ज्यादातर शहरों में तापमान तापमान 42 से 45 डिग्री दर्ज किया गया।दिल्ली में शनिवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके चलते राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में हीटस्ट्रोक यूनिट बनाई गई है। इसमें कूलिंग टब, 200 किलो बर्फ बनाने की मशीनें और पोर्टेबल आइस पैक भी रखे गए हैं।आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में दोपहर 12 से 4 बजे तक मजदूरों के काम पर रोक।सोमवार से सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।लोगों से दिन में 11 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह। सेल्फ लॉकडाउन अपनाने के लिए कहा।सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट बनाने का आदेश। ये सभी यूनिट 31 जुलाई तक चालू रखी जाएंगी।नर्मदापुरम जिले में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।मौसम विभाग ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: शोभन और ओम निश्चल की कविता- भीतर एक नदी बहती है

आज का शब्द: शोभन और ओम निश्चल की कविता- भीतर एक नदी बहती है ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- शोभन, जिसका अर्थ है- सुंदर, सुहावना, उत्तम। प्रस्तुत है ओम निश्चल की कविता- भीतर एक नदी बहती है चंचल हिरनी बनी डोलती मन के वन में बाट जोहती, वैसे तो वह चुप रहती है भीतर एक नदी बहती है। सन्नाटे का मौन समझती इच्छाओं का मौन परखती सॉंसों के सरगम से निकले प्राणों का संगीत समझती तन्वंगी, कोकिलकंठी है पीड़ाओं की चिरसंगी है अपने निपट अकेलेपन के वैभव में वह खुश रहती है भीतर एक नदी बहती है। अभी कहॉं उसने जग देखा किया पुण्य का लेखा-जोखा अभी सामने सारा जीवन उम्मीदों का खुला झरोखा कुछ सपने उसके अपने हैं महाकाव्य उसको रचने हैं मन ही मन गुनती बुनती है पर अपने धुन में रहती है भीतर एक नदी बहती है। शब्द शब्द हैं उसकी थाती जिनसे लिखती है वह पाती वह कविता के अतल हृदय में बाल रही है स्नेहिल बाती लता-वल्लरी-सी शोभन वह इक रहस्य-सी है गोपन वह किन्तु हुलस कर बतियाती वह कभी-कभी सुख-दुख कहती है भीतर एक नदी बहती है। हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 6 hours ago …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 1 min · National Desk

Bulandshahr: खुर्जा में जन्मदिन की पार्टी में खूनी 'खेल', जिम में चलीं गोलियां; फायरिंग में तीन लोगों की मौत

खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक जिम में जन्मदिन का जश्न मातम में बदल गया। मोहल्ला सुभाष रोड स्थित एक जिम में चल रही बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि बर्थडे बॉय और उसके साथियों ने अपने ही तीन दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात देर रात करीब 12 बजे हुई। हमले में मनीष, आकाश और अमरदीप नाम के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शनिवार देर रात खुर्जा के सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। चश्मदीदों की मानें तो पार्टी में डीजे की धुन पर नाच-गाना और हंसी-मजाक चल रहा था। इसी बीच, जश्न के दौरान मनीष, आकाश और अमरदीप ने बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया। महज इतनी सी बात पर जन्मदिन मना रहा युवक और उसके कुछ अन्य साथी आगबबूला हो गए। देखते ही देखते गाली-गलौज शुरू हुई और विवाद हाथापाई तक पहुंच गया।विवाद इतना बढ़ा कि बर्थडे बॉय और उसके गुट के युवकों ने तमंचे निकाल लिए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से जिम में भगदड़ मच गई। हमलावरों ने मनीष, आकाश और अमरदीप को निशाना बनाते हुए गोलियां बरसाईं, जिससे तीनों लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।अधिक खून बह जाने के कारण तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक साथ तीन हत्याओं की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस और आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी के भी खुर्जा पहुंचने की सूचना है। पुलिस की कई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 2 min · National Desk

Panipat: मित्तल मॉल में लगी भीषण आग, पांच शोरूम खाक; जोरदार धमाके से फैली दहशत के बाद खाली कराया परिसर

सेक्टर 25 स्थित मित्तल मॉल में रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई।। बेसमेंट में से आग लगी और देखते ही देखते आधे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से बाटा, जॉकी, लिबर्टी, वुडलैंड के शोरूम पूरी तरह से खाक हो गए। वहीं, मैकडोनाल्ड अव अन्य शो रूम को भी काफी नुकसान हुआ। उधर, आग लगने से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। दमकल विभाग की आठ गाड़ी मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई है। दुकानदार वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि मॉल में तीन दुकाने हैं। जिसमे जॉकी का शोरूम और मल्टीब्रेंड हैं। करीब 10 बजे बेसमेंट मव स्थित एक सैलून की और से आग की लपटें उठनी शुरू हुई। जिसे देखते ही उन्होंने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, देखते ही देखते आग तेजी से बढ़ गई और उनकी दुकान तक पहुंच गई। आग ने लिबर्टी, वुडलैंड, बाटा और अन्य कई दुकानों व शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया।उधर, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ टीमें आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। टीमो ने आग को फैलने से रोक दिया। लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू नही पाया जा सका।जिस समय मॉल में आग लगी उस समय बड़ी संख्या में लोग मॉल में मौजूद थे। लेकिन, आग की सूचना के बाद तुरन्त ही पूरे मॉल को खाली करा दिया गया। जिससे लोगो मे अफरातफरी मच गई। थाना चांदनी बाग पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया।शोरूम में आग लगने के बाद समय-समय पर कई जोरदार धमाके हुए जिससे लोगों में दहशत फैल गई लोगों की भीड़ घटनास्थल पर देर रात तक जुटी रही। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 2 min · National Desk

US: शिकागो के अस्पताल में अंधाधुंध गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो पुलिसकर्मी घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

यह गोलीबारी सुबह करीब 11 बजे हुई। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। शिकागो पुलिस विभाग ने इस मामले में और जानकारी देने के लिए किए गए कई अनुरोधों का फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अन्य वीडियो- यह गोलीबारी सुबह करीब 11 बजे हुई। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। शिकागो पुलिस विभाग ने इस मामले में और जानकारी देने के लिए किए गए कई अनुरोधों का फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला शिकागो के एक अस्पताल में हुआ है। यहां गोलीबारी के बाद पूरे अस्पताल कैंपस को लॉकडाउन कर दिया गया है। एंडेवर हेल्थ स्वीडिश अस्पताल प्रशासन ने शनिवार को जानकारी दी कि स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद सभी मरीज और कर्मचारी सुरक्षित हैं। प्रशासन ने यह भी बताया कि दोपहर तक अस्पताल में किसी भी तरह का सक्रिय खतरा नहीं था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 1 min · National Desk

कैसे थमेगी अमेरिका-ईरान जंग?: अब्बास अराघची ने चुपचाप पाकिस्तान को बताई योजना, गेंद अब ट्रंप के पाले में

अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ चल रहे संघर्ष को स्थायी रूप से समाप्त करने के उद्देश्य से एक खाका साझा किया है। उन्होंने इस्लामाबाद में पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ हुई चर्चाओं के दौरान अपनी स्थिति स्पष्ट की।इस्लामाबाद से निकलने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अराघची ने कहा कि ईरान ने युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए एक व्यावहारिक खाके पर अपनी स्थिति साझा की है। उन्होंने आगे कहा कि यह देखना बाकी है कि क्या अमेरिका वास्तव में कूटनीति के प्रति गंभीर है।यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का दौरा रद्द कर दिया है। वहीं, नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ उच्च-स्तरीय बैठकों के एक दिन बाद शनिवार शाम इस्लामाबाद से रवाना हुआ। इससे अमेरिका-ईरान शांति समझौते को मध्यस्थता करने के पाकिस्तान के महत्वाकांक्षी दावों को दूसरे दौर की बातचीत में झटका लगा।अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम एशिया में संघर्ष का पूर्ण समाधान प्राप्त करने के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी नेताओं को आधिकारिक मांगों की सूची सौंपी। अब पाकिस्तान की ओर से अमेरिका और इस्राइल को ये मांगें बताई जाएंगी। गौरतलब है कि अराघची अपनी तीन देशों की यात्रा के हिस्से के रूप में ओमान और रूस का भी दौरा करेंगे।इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान के नेतृत्व के भीतर भयानक आपसी कलह और भ्रम के कारण विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर की इस्लामाबाद की निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने आगे की बातचीत के लिए ईरान पर जिम्मेदारी डाल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 2 min · National Desk

देवदूत बनी दिल्ली पुलिस: 11 मिनट में स्टेडियम से अस्पताल पहुंचाए गए अफ्रीकी गेंदबाज, IPL में लगी थी गंभीर चोट

1 of 11 लुंगी एनगिडी को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला/ANI दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया। उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान गंभीर सिर की चोट लगी थी। यह घटना मैच के दौरान हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ी। पुलिस ने राजेंद्र नगर स्थित बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तक पहुंचने के लिए रास्ता साफ किया। ग्रीन कॉरिडोर से एम्बुलेंस को बिना किसी बाधा के अस्पताल तक पहुंचने में मदद मिली। इस पहल से कीमती समय बचा और खिलाड़ी को समय पर उपचार मिल सका। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। एनगिडी की चोट की गंभीरता को देखते हुए यह कदम उठाया गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 2 of 11 लुंगी एनगिडी को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : ANI ये था पूरा घटनाक्रम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी मैदान पर गंभीर रूप से घायल हो गए। कैच लेने के प्रयास में अचानक गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के बीच हड़कंप मच गया और मैच का रोमांच कुछ देर के लिए चिंता में बदल गया। 3 of 11 लुंगी एनगिडी को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : ANI एनगिडी के सिर में गंभीर चोट दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबला पूरे शबाब पर था। दर्शक चौकों-छक्कों का आनंद ले रहे थे, तभी एक तेज शॉट पर कैच लेने के दौरान लुंगी एनगिडी संतुलन खो बैठे और जोर से मैदान पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 2 min · National Desk

RR vs SRH: जयपुर में हैदराबाद का सबसे बड़ा सफल रनचेज, जीत का चौका लगाकर सनराइजर्स तीसरे स्थान पर पहुंची

RR vs SRH: जयपुर में हैदराबाद का सबसे बड़ा सफल रनचेज, जीत का चौका लगाकर सनराइजर्स तीसरे स्थान पर पहुंची ईशान मलिंगा की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की शतकीय साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया। शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की शतकीय और ध्रुव जुरेल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। हैदराबाद का सफल रनचेज आईपीएल इतिहास में हैदराबाद का इस मैदान पर सबसे बड़ा सफल रनचेज है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ 2023 में 215 रनों का स्कोर इसी मैदान पर सफलतापूर्वक चेज किया था। वहीं, 200 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए यह हैदराबाद की पांचवीं जीत है जबकि आईपीएल में राजस्थान के खिलाफ यह हैदराबाद की लगातार छठी जीत भी है। तीसरे स्थान पर पहुंची हैदराबाद लगातार चार मुकाबलों में जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 की अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। अब टीम के खाते में 10 अंक हो गए और नेट रन रेट +0.815 का हो गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 26, 2026 · 2 min · National Desk