Iran War: ईरान को कैसे मिली अमेरिका की घातक मिसाइलें-बम?, रिवर्स इंजीनियरिंग से मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी

वहीं बंदर अब्बास में तैनात इमाम सज्जाद कॉर्प्स ने दावा किया कि उन्होंने 15 से ज्यादा भारी अमेरिकी मिसाइलों को निष्क्रिय कर दिया है। सेना ने इन हथियारों को अपनी तकनीकी और रिसर्च यूनिट्स के पास भेज दिया है। वहां वैज्ञानिक इन मिसाइलों की बनावट और तकनीक की बारीकी से जांच करेंगे।इसके साथ ही, जंजन प्रांत में तैनात आईआरजीसी की अंसार अल-महदी कॉर्प्स ने भी बड़ी कार्रवाई की है। उनकी बम निरोधक टीमों ने पूरे इलाके से 9,500 से ज्यादा छोटे बम (बमलेट्स) बरामद किए हैं। दावे के मुताबिक, सेना ने एक ‘जीबीयू-57 बंकर बस्टर’ बम को भी सफलतापूर्वक सुरक्षित बरामद किया है। इस शक्तिशाली बम को अब जरूरी जांच के लिए अधिकारियों को सौंप दिया गया है।विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और इस्रायल के साथ चल रहे तनाव के बीच ईरान को यह बड़ा मौका मिला है। उसे अमेरिका की आधुनिक सैन्य तकनीक को करीब से देखने और समझने में मदद मिल रही है। इससे आने वाले समय में ईरान की सैन्य ताकत और ज्यादा बढ़ सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 1 min · National Desk

Ground Report: भवानीपुर में सूरमाओं का समर, ममता की केमेस्ट्री पड़ेगी भारी या शुभेंदु का अंकगणित करेगा खेला

साल 2011 में जब ममता पहली बार सत्ता के शिखर पर बैठी थीं, तब उनकी कुल जमा पूंजी एक सूती साड़ी और दुर्गा सप्तशती का पाठ भर थी। आज भी वह वहीं रहती हैं, लेकिन अब इस सादगी के किले के चारों ओर विरोधाभासों की दीवारें खड़ी हो गई हैं। चर्चा ममता बुआ के पुराने घर की भी है और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की डायमंड हार्बर वाली उस बड़ी छावनीनुमा हवेली की भी। यह हवेली अब विपक्ष के लिए भ्रष्टाचार के आरोपों का सबसे बड़ा प्रतीक बन चुकी है।ममता और भवानीपुर का रिश्ता महज विधायक और क्षेत्र का नहीं है। यह सीट ममता को सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाने वाला लांचिंग पैड और फिर उनका सबसे मजबूत गढ़ रही है। वह यहां से दो बार, साल 2011 के उपचुनाव और फिर 2016 के आम चुनाव में विधायक रह चुकी हैं। 2021 में उन्होंने उपचुनाव जीतकर तीसरी बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। वह दक्षिण कोलकाता लोकसभा सीट, जिसमें भवानीपुर विधानसभा आती है, वहां से छह बार सांसद रह चुकी हैं। यानी, इस मिट्टी के कण-कण से उनका पुराना नाता है।ममता की ताकत उनका लोगों से जुड़ाव है, लेकिन शुभेंदु ठोस गणित के साथ मैदान में हैं। साल 2021 के उपचुनाव में ममता ने यहां 58,832 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल की बढ़त सिमटकर महज 3,492 वोट रह गई। इसके बाद मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में यहां 60 हजार से अधिक वोट काट दिए गए।कुल मतदाता संख्या 2,05,553 से घटकर अब केवल 1,60,313 रह गई है। ममता ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए इसे साजिश बताया है और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। वहीं, शुभेंदु इसी अंकगणित के दम पर ममता को 20 हजार वोटों से हराने की हुंकार भर रहे हैं।साल 2021 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: पीएम मोदी आज सिक्किम और कल से यूपी के दौरे पर, राज्यों को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

पीएम मोदी सिक्किम को बुनियादी ढांचा, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि जैसे क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम नामची के यांगांग में 100 बेड के आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। एनआईटी देओराली में 30 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।27 अप्रैल को दोपहर लगभग तीन बजे गंगटोक पहुंचेंगे। 28 अप्रैल को सुबह लगभग 9:30 बजे प्रधानमंत्री गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे। राज्य की पारिस्थितिक और पुष्प विरासत को प्रदर्शित करने के लिए स्वर्णजयंती मैत्री मंजरी पार्क को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्व स्तरीय ऑर्किड अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।प्रधानमंत्री यूपी में मंगलवार को वाराणसी में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। वे दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें वाराणसी से पुणे व अयोध्या से मुंबई के बीच चलेंगी। बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गंगा एक्सप्रेस का उद्घाटन करने हरदोई जाएंगे।प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6 लेन और हाई स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर है। करीब 36 हजार करोड़ की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय 10- 12 घंटे से घटकर करीब छह घंटे रह जाएगा।इमरजेंसी एयरस्ट्रिप : एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप भी बनाई गई है, जिसका इस्तेमाल आपातकालीन स्थिति में किया जा सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

FTA: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता आज, 70 फीसदी भारतीय उत्पादों को मिलेगा शुल्क मुक्त प्रवेश

न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगा। यह निवेश विनिर्माण, बुनियादी ढांचा, सेवा, नवाचार व रोजगार सृजित करने वाले क्षेत्रों में आएगा। न्यूजीलैंड से भारत आने वाले सेब, शराब और कीवी फल पर लगने वाले कोटा आधारित टैरिफ में कटौती होगी। एफटीए उन भारतीय निर्यातकों की मदद करेगा, जो पश्चिम एशिया संकट समेत वैश्विक अनिश्चितताओं के असर से जूझ रहे हैं। उन्हें ओशिनिया क्षेत्र में निर्यात को फैलाने में मदद मिलेगी, क्योंकि भारत पहले ही ऑस्ट्रेलिया से एक व्यापार समझौता कर चुका है। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले की उपस्थिति में भारत मंडपम में इस ऐतिहासिक समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा। गोयल ने कहा, कई वर्षों की लंबी चर्चाओं और उच्च स्तरीय वार्ताओं के बाद इस समझौते पर सहमति बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच हुई बातचीत ने इस समझौते को अंतिम रूप देने में अहम भूमिका निभाई। इस सौदे के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक बाधाएं कम हो जाएंगी। टैरिफ में ढील के अलावा इस समझौते के तहत बेहतर नियामकीय सहयोग के जरिये गैर-टैरिफ रुकावटों को दूर करने, कस्टम, सैनिटरी और फाइटो-सैनिटरी उपायों और व्यापार में तकनीकी बाधाओं से जुड़े नियमों को आसान बनाने के प्रावधान भी शामिल हैं।एफटीए के तहत न्यूजीलैंड से भारत को निर्यात होने वाले ऊन, कोयला, भेड़ का मांस, शराब, एवोकैडो, ब्लूबेरी और 95 फीसदी से अधिक वानिकी एवं लकड़ी के सामान पर टैरिफ कम या खत्म हो जाएगा। गोयल और मैक्ले ने रविवार को अपनी-अपनी पत्नियों के साथ आगरा में ताजमहल का दीदार किय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia LIVE: सीजफायर के बीच लेबनान पर इस्राइल का बड़ा हमला, 14 लोगों की मौत; 37 घायल

02:50 AM, 27-Apr-2026 कतर के प्रधानमंत्री और सऊदी के विदेश मंत्री ने फोन पर की बात Prime Minister and Foreign Minister @MBA_AlThani_ Holds Phone Call with Saudi Foreign Minister @FaisalbinFarhan Doha | April 26, 2026 HE Prime Minister and Minister of Foreign Affairs Sheikh Mohammed bin Abdulrahman bin Jassim Al-Thani held a phone call with HH Minister of… pic.twitter.com/bBOzsweCzD — Ministry of Foreign Affairs - Qatar (@MofaQatar_EN) April 26, 2026 कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जासिम अल-थानी ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान बिन अब्दुल्ला अल सऊद से फोन पर बात की। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय घटनाक्रमों, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच हुए संघर्ष विराम (ceasefire) की समीक्षा की।दोनों पक्षों ने क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए तनाव कम करने के प्रयासों पर विचार किया। कतर के प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि सभी पक्षों को मध्यस्थता की कोशिशों का सकारात्मक जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीकों और बातचीत से संकट की असली वजहों को सुलझाना जरूरी है। इससे एक टिकाऊ समझौता हो सकेगा जो भविष्य में दोबारा तनाव बढ़ने से रोकेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 1 min · National Desk

US: ट्रंप बोले- ईरानी अधिकारी फोन पर कर सकते हैं बात; फिर नाटो पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति

हमारे पास सभी विकल्प हैं: डोनाल्ड ट्रंप उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत के रास्ते अभी खुले हुए हैं और ईरान के प्रतिनिधि चाहें तो खुद कॉल कर सकते हैं या अमेरिका के अधिकारियों से मुलाकात के लिए यात्रा कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा, हमारे पास सभी विकल्प हैं। अगर वे बात करना चाहते हैं तो वे हमारे पास आ सकते हैं या हमें फोन कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह बातचीत कब होगी। ये भी पढ़ें: नाटो को लेकर क्या कहा? शनिवार को बातचीत के प्रयासों में बाधा दिखी, जब तेहरान के शीर्ष राजनयिक पाकिस्तान से रवाना हो गए। उसके बाद ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने दूतों को इस्लामाबाद नहीं जाने को कहा था। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि वह इस सैन्य गठबंधन से ‘बहुत निराश’ हैं। उन्होंने संकेत दिया कि अगर ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने के मुद्दे पर सदस्य देशों ने मदद नहीं की तो अमेरिका इससे बाहर निकलने पर विचार कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने वर्षों से नाटो का समर्थन किया है और भारी खर्च किया है। लेकिन जब जरूरत पड़ी तो सहयोग नहीं मिला। ईरान को चीन के समर्थन के सवाल पर क्या कहा? उसने जब सवाल किया गया कि क्या आपको लगता है कि चीन अभी ईरान की मदद कर रहा है? इस पर ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे मदद कर रहे होंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे ज्यादा मदद कर रहे हैं। वे और भी ज्यादा मदद कर सकते थे। मैं ज्यादा निराश नहीं हूं। हम भी लोगों की मदद करते हैं। बहुत जल्द खत्म होगा टकराव, अमेरिका की जीत होगी: ट्रंप ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ जो टकराव चल रहा है, वह बहुत जल्द खत्म होगा और इसमें अमेरिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: स्फुलिंग और उर्मिल सत्यभूषण की रचना- जो बीत गया सो बीत गया

आज का शब्द: स्फुलिंग और उर्मिल सत्यभूषण की रचना- जो बीत गया सो बीत गया ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- स्फुलिंग, जिसका अर्थ है- चिनगारी, अग्नि का छोटा कण। प्रस्तुत है उर्मिल सत्यभूषण की रचना- जो बीत गया सो बीत गया जो बीत गया सो बीत गया तू उसकी सुध बिसरा पगले। उठ गा भविष्य का गीत नया जो चला गया वो था सपना जो आने वाला है अपना बीते अवसर पर रोना क्या आने वाला कल खोना क्या जो खोया सुधि में, हार गया जो चेत रहा सो जीत गया तू नयन न कर गीले गाले सुधियों के बंधन कर ढीले प्रेरक स्फुलिंग मगर चुन ले खाली जीवन घट फिर भर ले जो भरा हुआ था रीत गया। हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 2 hours ago …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 1 min · National Desk

Toxix Gas Death: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, पुणे में जहरीली गैस के रिसाव से तीन मजदूरों की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बेलसर गांव में जेजुरी पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत हुई। शाम करीब 4:30 बजे, एक मजदूर नाली की पानी की लाइन को साफ करने के लिए नीचे उतरा था। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो दो अन्य मजदूर भी उसे देखने के लिए टैंक में उतर गए। जब तीनों में से कोई भी बाहर नहीं आया, तो स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने टैंक को खोलने के लिए एक अर्थमूवर मशीन का इस्तेमाल किया और तीनों मजदूरों को बाहर निकाला।वहां मौजूद लोग बाहर निकाले जाने के बाद तीनों मजदूरों को जेजुरी के एक ग्रामीण अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों की जांच के लिए डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। प्रथम दृष्टया मौत की वजह जहरीली गैस ही लग रही है। पुलिस ने पंचनामा करके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है।प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बंद जगह में जमा हुई जहरीली गैस और दम घुटने से इन मजदूरों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान पिंटू राजेश प्रसाद (23), व्यास सोहम कुमार (22), और गौतम रामसुरन कुशवाहा (36) के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे।जेजुरी पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। यह घटना श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता पैदा करती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी कर घिरे धीरेंद्र शास्त्री: विरोध के बाद मांगी माफी, सफाई में कही ये बातें

नागपुर के एक कार्यक्रम में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शिवाजी महाराज को लेकर एक दावा किया था। उन्होंने कहा था कि शिवाजी महाराज युद्धों से थक गए थे। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को त्यागने की इच्छा जताई थी। शास्त्री के अनुसार, महाराज अपना मुकुट लेकर गुरु समर्थ रामदास के पास पहुंचे थे। शिवाजी महाराज ने अपना मुकुट उनके चरणों में रख दिया था। शास्त्री ने यह भी कहा था कि तब गुरु रामदास ने मुकुट वापस शिवाजी के सिर पर रखा और उन्हें सिखाया कि थकान के बावजूद अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना ही सच्ची सेवा है।इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया। पूर्व राज्यसभा सदस्य संभाजीराजे छत्रपति ने शास्त्री पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस मध्य प्रदेश से शास्त्री आते हैं, वहां के महान योद्धा छत्रसाल बुंदेला ने शिवाजी महाराज से ही प्रेरित होकर मुगलों के खिलाफ जंग जीती थी। संभाजीराजे ने शास्त्री के ज्ञान पर सवाल उठाते हुए उन्हें अपने ही राज्य का इतिहास न जानने वाला बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे पाखंडी बाबाओं के कार्यक्रमों पर राज्य में रोक लगाई जाए।विवाद बढ़ता देख बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने सफाई दी कि वे महाराज का अपमान सह भी नहीं सकते। शास्त्री ने कहा कि उनका हिंदू राष्ट्र का संकल्प हिंदवी स्वराज से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि मैं तो संतों के प्रति महाराज की भक्ति बता रहा था।राजनीतिक स्तर पर भी हमला तेज रहा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इसे इतिहास बदलने की साजिश बताया। उन्होंने नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस से भी माफी की मांग की। फडणवी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

गोलीबारी पर ट्रंप बोले: संदिग्ध को थी ईसाइयों से नफरत, घोषणापत्र में लिखी थी अधिकारियों को निशाना बनाने की बात

व्हाइट हाउस ने रविवार को कोल एलन के बारे में नई जानकारी साझा की, जो व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी का संदिग्ध है। इसमें घटना के बाद उसके परिवार की ओर से दी गई जानकारी भी शामिल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

April 27, 2026 · 1 min · National Desk