दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच: 8 अंक: 6 बाकी मैच: 6 प्लेऑफ के लिए जरूरत: 5 जीत स्थिति: मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स के पास प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने का अच्छा मौका था, लेकिन आरसीबी के खिलाफ शर्मनाक हार ने टीम की स्थिति बिगाड़ दी। दिल्ली ने आईपीएल इतिहास का सबसे खराब पावरप्ले स्कोर 13/6 बनाया और पूरी टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई। इस हार के बाद दिल्ली का नेट रनरेट गिरकर -1.060 हो गया, जो आगे चलकर बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि टीम के छह अंक हैं और वह मुंबई और लखनऊ से ऊपर है, लेकिन उसने आठ मैच खेल लिए हैं, जिससे अब मौके सीमित हो गए हैं। दिल्ली को 16 अंकों तक पहुंचने के लिए अपने बाकी छह मैचों में कम से कम पांच जीत दर्ज करनी होंगी। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह आसान नहीं है, क्योंकि टीम पिछले छह मुकाबलों में से पांच हार चुकी है। अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए हर मैच करो या मरो की स्थिति जैसा होगा। अगर टीम को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो तुरंत वापसी करनी होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें