LSG vs RCB: घर में पांच मैचों में हार के बाद लखनऊ की पहली जीत, मिचेल मार्श के बाद प्रिंस और शाहबाज चमके

LSG vs RCB: घर में पांच मैचों में हार के बाद लखनऊ की पहली जीत, मिचेल मार्श के बाद प्रिंस और शाहबाज चमके और पढ़ें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुरुवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को नौ रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को 19-19 ओवर का किया गया। डकवर्थ-लुईस (डीएलएस) नियम के तहत आरसीबी को 213 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, लेकिन टीम 19 ओवर में छह विकेट पर 203 रन ही बना सकी। एलएसजी की यह मौजूदा सीजन में तीसरी जीत रही, जबकि आरसीबी को चौथी हार झेलनी पड़ी। आरसीबी की खराब शुरुआत, पाटीदार ने संभाली पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। जैकब बेथेल केवल चार रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। इसके बाद प्रिंस यादव ने शानदार गेंद पर विराट कोहली को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। कोहली 46 पारियों के बाद आईपीएल में शून्य पर आउट हुए। दो विकेट महज नौ रन पर गिरने के बाद कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल ने टीम को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 95 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। पडिक्कल ने 25 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि पाटीदार ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर 61 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। हालांकि, इसके बाद आर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

LSG vs RCB Live Score: आरसीबी की आधी टीम लौटी पवेलियन, पाटीदार 61 रन बनाकर आउट; शाहबाज को मिली सफलता

11:47 PM, 07-May-2026 LSG vs RCB Live Score: आरसीबी की आधी टीम लौटी पवेलियन आरसीबी को पांचवां झटका शाहबाज अहमद ने दिया। उन्होंने रजत पाटीदार को अर्शिन के हाथों कैच कराया। वह 61 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। अब टिम डेविड का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए हैं। आरसीबी को पांचवां झटका शाहबाज अहमद ने दिया। उन्होंने रजत पाटीदार को अर्शिन के हाथों कैच कराया। वह 61 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। अब टिम डेविड का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए हैं। 11:41 PM, 07-May-2026 LSG vs RCB Live Score: आरसीबी को चौथा झटका आरसीबी को चौथा झटका प्रिंस यादव ने दिया। उन्होंने जितेश शर्मा को पंत के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब टिम डेविड आए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 107 रन है। आरसीबी को चौथा झटका प्रिंस यादव ने दिया। उन्होंने जितेश शर्मा को पंत के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब टिम डेविड आए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 107 रन है। 11:38 PM, 07-May-2026 LSG vs RCB Live Score: पडिक्कल आउट हुए आरसीबी को तीसरा झटका प्रिंस यादव ने दिया। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल का शिकार किया। वह 25 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। अब रजत पाटीदार का साथ देने जितेश शर्मा आए हैं। आरसीबी को तीसरा झटका प्रिंस यादव ने दिया। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल का शिकार किया। वह 25 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। अब रजत पाटीदार का साथ देने जितेश शर्मा आए हैं। 10:58 PM, 07-May-2026 LSG vs RCB Live Score: आरसीबी की झटके से शुरुआत आरसीबी की शुरुआत झटकों से हुई है। मोहम्मद शमी ने जैकब बेथेल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। इसके बाद प्रिंस यादव ने किंग कोहली को बोल्ड किया। वह खाता भी नह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु का सियासी सस्पेंस: राज्यपाल को सबसे बड़ी पार्टी को ही बुलाना चाहिए? जानें कानून के जानकारों की राय

तमिलनाडु की 24 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 118 का है। 23 अप्रैल को हुए चुनावों में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल किया। हालांकि, कांग्रेस के 5 विधायकों ने विजय को अपना समर्थन दे दिया है, फिर भी उनके पास कुल 113 विधायक ही हो रहे हैं। बहुमत के लिए अभी भी 5 और विधायकों की कमी है। विजय ने पिछले 24 घंटों में दो बार राज्यपाल से मुलाकात की है और सरकार बनाने का मौका मांगा है, लेकिन राज्यपाल की ओर से अभी तक कोई न्योता नहीं मिला है।कानून के कुछ बड़े जानकार मानते हैं कि राज्यपाल के पास सबसे बड़ी पार्टी को बुलाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह का कहना है कि राज्यपाल के लिए सबसे बड़ी पार्टी को न बुलाना “अनुचित” है। उनका तर्क है कि चूंकि किसी दूसरे गठबंधन के पास भी बहुमत नहीं है, इसलिए सबसे बड़े दल को मौका मिलना चाहिए। वरिष्ठ वकील अजीत सिन्हा का भी यही मानना है कि राज्यपाल को तुरंत विजय को न्योता देना चाहिए और उन्हें 10 से 15 दिनों का समय देना चाहिए ताकि वे विधानसभा के अंदर अपना बहुमत साबित कर सकें। उनके अनुसार, सरकार की किस्मत का फैसला राजभवन में नहीं बल्कि विधानसभा में होना चाहिए।दूसरी ओर, कुछ कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि राज्यपाल की जिम्मेदारी एक स्थिर सरकार बनवाने की है। वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी का कहना है कि राज्यपाल को यह पूछने का पूरा हक है कि क्या टीवीके के पास वाकई बहुमत है। अगर विजय बहुमत का समर्थन पत्र नहीं दे पाते हैं, तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने की नौबत भी आ सकती है। द्विवेदी के अनुसार, विजय को अपने समर्थक विधायक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 2 min · National Desk

TCS Case: निदा खान को नासिक पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया, जबरन धर्मांतरण मामले में हैं आरोपी

और पढ़ें महाराष्ट्र के नासिक में मौजूद आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की स्थानीय यूनिट में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में फरार चल रही आरोपी निदा खान का नासिक पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया है। बता दें कि, इस मामले में पुलिस ने नौ अलग-अलग एफआईआर (FIR) दर्ज की हैं। इसकी जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) भी बनाई गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 1 min · National Desk

LSG vs RCB Live Score: मैच फिर शुरू हुआ, मिचेल मार्श का शतक; पूरन भी क्रीज पर और लखनऊ का स्कोर 140 के पार

10:17 PM, 07-May-2026 LSG vs RCB Live Score: लखनऊ को दूसरा झटका लखनऊ को दूसरा झटका हेजलवुड ने दिया। उन्होंने बेथेल के हाथों मिचेल मार्श को कैच कराया। वह 56 गेंदों में 111 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब निकोलस पूरन का साथ देने ऋषभ पंत आए हैं। लखनऊ को दूसरा झटका हेजलवुड ने दिया। उन्होंने बेथेल के हाथों मिचेल मार्श को कैच कराया। वह 56 गेंदों में 111 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब निकोलस पूरन का साथ देने ऋषभ पंत आए हैं। 10:03 PM, 07-May-2026 LSG vs RCB Live Score: मैच फिर शुरू हुआ बारिश रुकने के बाद एक बार फिर मुकाबला शुरू हो गया है। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। अब 19 ओवर का खेल खेला जाएगा। बारिश रुकने के बाद एक बार फिर मुकाबला शुरू हो गया है। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। अब 19 ओवर का खेल खेला जाएगा। 09:26 PM, 07-May-2026 LSG vs RCB Live Score: बारिश के कारण तीसरी बार रुका मैच बारिश के कारण मुकाबला तीसरी बार रोका गया है। इससे पहले मिचेल मार्श ने 49 गेंदों में शतक पूरा किया। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह 51 गेंदों में 107 रन और निकोलस पूरन 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 145 रन है। बारिश के कारण मुकाबला तीसरी बार रोका गया है। इससे पहले मिचेल मार्श ने 49 गेंदों में शतक पूरा किया। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह 51 गेंदों में 107 रन और निकोलस पूरन 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 145 रन है। 09:01 PM, 07-May-2026 LSG vs RCB Live Score: लखनऊ को पहला झटका लखनऊ को पहला झटका क्रुणाल पांड्या ने दिया। उन्होंने अर्शिन कुलकर्णी को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar Cabinet: सीएम सम्राट ने गृह विभाग खुद के पास रखा, नीतीश के बेटे निशांत समेत किसे क्या मिला; देखें लिस्ट

01 सम्राट चौधरी सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन, ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं 02 विजय कुमार चौधरी जल संसाधन, संसदीय कार्य 03 बिजेन्द्र प्रसाद यादव वित्त, वाणिज्य-कर 04 श्रवण कुमार ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क 05 विजय कुमार सिन्हा कृषि 06 डॉ दिलीप कुमार जायसवाल राजस्व एवं भूमि सुधार 07 निशांत कुमार स्वास्थ्य 08 लेशी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण 09 राम कृपाल यादव सहकारिता 10 नीतीश मिश्रा नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रावैधिकी 11 दामोदर रावत परिवहन 12 संजय सिंह टाइगर उच्च शिक्षा, विधि 13 अशोक चौधरी भवन निर्माण 14 भगवान सिंह कुशवाहा योजना एवं विकास 15 अरुण शंकर प्रसाद श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास 16 मदन सहनी मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन 17 डॉ संतोष कुमार सुमन लघु जल संसाधन 18 रमा निवास पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण 19 रत्नेश सादा आपदा प्रबंधन 20 कुमार शैलेन्द्र पथ निर्माण 21 शीला कुमारी विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा 22 केदार प्रसाद गुप्ता पर्यटन 23 लक्ष्मण कुमार निशाद अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण 24 सुनील कुमार ग्रामीण कार्य 25 श्रेयसी सिंह उद्योग, खेल 26 मो0 जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण 27 नन्दकिशोर राम डेयरी, मत्स्य पशु संसाधन 28 शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ऊर्जा 29 प्रमोद कुमार खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति 30 श्वेता गुप्ता समाज कल्याण 31 दिनेशचंद्र दिवाकर शिक्षा 32 रामचन्द्र प्रसाद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन 33 संजय कुमार सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण 34 संजय कुमार गन्ना उद्योग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: पश्चिम बंगाल में राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग की; कोलकाता में कल भाजपा विधायक दल की बैठक

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने राज्य विधानसभा को भंग करने का आदेश जारी कर दिया है। लोक भवन, पश्चिम बंगाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह आदेश भारत के संविधान के अनुच्छेद 174(2)(b) के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुसार जारी किया गया है। Governor of West Bengal, RN Ravi, has issued an Order dissolving the West Bengal Legislative Assembly with effect from 07 May 2026. pic.twitter.com/IuEAylWege जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा को 7 मई 2026 से प्रभावी रूप से भंग कर दिया गया है। यह कदम संवैधानिक प्रावधानों के तहत लिया गया है। लोक भवन की अधिसूचना में कहा गया है कि यह निर्णय संविधान के अनुच्छेद 174(2)(b) के तहत राज्यपाल को प्राप्त अधिकारों के आधार पर लिया गया है। कार्यकाल पूरा होने के बाद फैसला वर्तमान विधानसभा का गठन मई 2021 में हुआ था, जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हाल ही में संपन्न दो चरणों के चुनाव के बाद विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो गया, जिसके बाद इसे औपचारिक रूप से भंग करने का निर्णय लिया गया। इसी पश्चिम बंगाल में शनिवार को शुभेंदु अधिकारी नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए शासित सभी 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सहयोगी दलों के अध्यक्ष और वरिष्ठ मंत्री शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इससे पहले, केंद्रीय पर्यवेक्षक गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में शुक्रवार शाम चार बजे विधायक दल की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 2 min · National Desk

Mahua Moitra: दिल्ली फ्लाइट में महुआ मोइत्रा ने लगाया बदसलूकी का आरोप; एअरलाइन से की सख्त कार्रवाई की मांग

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में अपने साथ कथित बदसलूकी और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एअरलाइन और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। ALERT! i travelled to Delhi today on official work to attend meeting of Parliamentary Standing Committee on Defence. Was on seat 1F on 6E 719. 4-6 men boarded in a group & leered at me & went to back of plane. When flight landed & before doors opened this is what they did &… pic.twitter.com/QE0SwrUY8I — Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 7, 2026 महुआ मोइत्रा ने बताया कि वह आधिकारिक कार्य के लिए दिल्ली जा रही थीं, जहां उन्हें संसद की रक्षा मामलों से जुड़ी स्थायी समिति की बैठक में शामिल होना था। उन्होंने कहा कि वह इंडिगो की फ्लाइट 6E-719 में सीट 1F पर बैठी हुई थीं। सांसद के अनुसार, चार से छह लोग एक साथ विमान में सवार हुए और उन्हें घूरते हुए विमान के पिछले हिस्से में जाकर बैठ गए। उन्होंने दावा किया कि यह व्यवहार असहज करने वाला था।महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि फ्लाइट के दिल्ली में लैंड करने के बाद और विमान का दरवाजा खुलने से पहले उन लोगों ने उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। इतना ही नहीं, उनका वीडियो भी बनाया गया, जिसे उन्होंने गंभीर सुरक्षा उल्लंघन बताया। उन्होंने साफ कहा कि यह किसी तरह का नागरिकों का गुस्सा नहीं था, बल्कि सीधे तौर पर उत्पीड़न और उनकी सुरक्षा का उल्लंघन है।महुआ मोइत्रा ने इंडिगो एअरलाइन से अपील की है कि वह क्रू रिपोर्ट की जांच करे, आरोपियों की पहचान करे और उन्हें तुरंत नो-फ्लाई लिस्ट में डाला जाए ताकि वे भविष्य मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 2 min · National Desk

LSG vs RCB Live Score: लखनऊ की पारी शुरू, मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी क्रीज पर; आरसीबी ने गेंदबाजी चुनी

07:39 PM, 07-May-2026 LSG vs RCB Live Score: बारिश के कारण रुका मैच आरसीबी और लखनऊ के बीच खेला जा रहा मुकाबला बारिश के कारण रुक गया है। मैदान को कवर्स से ढका गया है। इससे पहले आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। 1.3 ओवर में लखनऊ ने बिना कोई विकेट गंवाए 12 रन बना लिए हैं और मिचेल मार्श सात और अर्शिन कुलकर्णी चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी और लखनऊ के बीच खेला जा रहा मुकाबला बारिश के कारण रुक गया है। मैदान को कवर्स से ढका गया है। इससे पहले आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। 1.3 ओवर में लखनऊ ने बिना कोई विकेट गंवाए 12 रन बना लिए हैं और मिचेल मार्श सात और अर्शिन कुलकर्णी चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 07:31 PM, 07-May-2026 LSG vs RCB Live Score: लखनऊ की पारी शुरू लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी क्रीज पर हैं। भुवनेश्वर कुमार आज अपने आईपीएल करियर का 200वां मुकाबला खेल रहे हैं। वह ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए। लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी क्रीज पर हैं। भुवनेश्वर कुमार आज अपने आईपीएल करियर का 200वां मुकाबला खेल रहे हैं। वह ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए। 07:06 PM, 07-May-2026 LSG vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट खिलाड़ी: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ, आवेश खान। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु में सरकार गठन पर घमासान जारी: माकपा ने राज्यपाल से कहा- लोकतांत्रिक परंपरा निभाएं, टीवीके को दें मौका

माकपा महासचिव एम ए बेबी ने गुरुवार को कहा कि जब किसी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है, तब संवैधानिक परंपरा यही कहती है कि सबसे बड़ी पार्टी के नेता को सरकार बनाने के लिए बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, इसलिए राज्यपाल को विजय को शपथ लेने का मौका देना चाहिए। एम ए बेबी ने 1996 का उदाहरण भी दिया, जब अटल बिहारी वाजपेयी को सबसे बड़ी पार्टी का नेता होने के नाते सरकार बनाने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पद किसी भी शक से ऊपर होना चाहिए और फैसले में देरी नहीं होनी चाहिए।एम ए बेबी ने यह भी माना कि डीएमके के साथ उनका गठबंधन चुनाव में हार गया है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण है। माकपा नेतृत्व जल्द चेन्नई में बैठक करेगा और आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। तमिलनाडु की राजनीति में इस समय अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। सरकार गठन को लेकर जारी खींचतान आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने राज्यपाल से मुलाकात कर मांग की है कि तमिलगा वेत्री कड़गम के प्रमुख विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया जाए। थिरुमावलवन का तर्क है कि संविधान के अनुसार, त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में सबसे बड़ी पार्टी के नेता को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अमित शाह और मोदी तमिलनाडु की राजनीति में हस्तक्षेप कर भ्रम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विजय को अपना बहुमत राजभवन में नहीं, बल्कि विधानसभा के फ्लोर पर साबित करने की अनुमति दी जानी चाहिए।23 अप्रैल को हुए चुनावों में किसी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिला, लेकिन अभिने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 7, 2026 · 2 min · National Desk