ट्रंप को बड़ा झटका!: अमेरिकी अदालत ने खारिज किया नया टैरिफ आदेश, कहा- व्यापार कानून का हुआ गलत इस्तेमाल

व्यापार अधिनियम कानून क्यों बनाया गया था? ट्रंप क्या साबित करने में विफल रहे? अदलात ने क्या दी चेतावनी? ट्रंप के पुराने टैरिफ को कोर्ट ने किया था खारिज कैसे आया यह मामला सामने? ट्रंप पर राजनीतिक और कानूनी बहस तेज अमेरिकी कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड ने 2-1 के फैसले में कहा कि ट्रंप प्रशासन 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 122 का इस्तेमाल व्यापक व्यापार घाटे और चालू खाता घाटे के आधार पर नहीं कर सकता। अदालत के मुताबिक, यह कानून 1970 के दशक की विशेष बैलेंस ऑफ पेमेंट्स यानी भुगतान संतुलन संकट से निपटने के लिए बनाया गया था, न कि आधुनिक दौर के सामान्य व्यापार घाटे के लिए।जज मार्क ए. बार्नेट और क्लेयर आर. केली ने अपने फैसले में कहा कि ट्रंप की घोषणा यह साबित करने में विफल रही कि कानून के जरिए आवश्यक शर्तें पूरी हुई हैं। बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी में ये टैरिफ लगाए थे।अदालत ने यह भी चेतावनी दी कि अगर राष्ट्रपति को इतनी व्यापक व्याख्या की अनुमति दे दी जाए, तो उन्हें लगभग असीमित टैरिफ लगाने की शक्ति मिल जाएगी। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना संवैधानिक सवाल खड़ा कर सकता है, क्योंकि टैरिफ और व्यापार नीति तय करने का अधिकार मुख्य रूप से कांग्रेस के पास है।दरअसल, इस साल की शुरुआत में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की पहले वाली टैरिफ व्यवस्था को भी खारिज कर दिया था, जिसे उन्होंने आपातकालीन शक्तियों वाले कानून के तहत लागू किया था। इसके बाद फरवरी में ट्रंप ने धारा 122 का इस्तेमाल करते हुए नया टैरिफ लागू किया। यह प्रावधान राष्ट्रपति को अधिकतम 150 दिनों के लिए 15 प्रतिशत तक अस्थायी आयात शुल्क लगाने की अनुमति देता है।ट्रंप प्रशासन ने दावा किया था कि अमेरिका के बड़े …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

'जन-गण-मन और वंदे मातरम बराबर नहीं': केंद्र के फैसले पर ओवैसी बोले- संविधान, भारत के लोगों से शुरू होता है

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार के उस फैसले पर आपत्ति जताई है, जिसमें वंदे मातरम को राष्ट्रीय गान जन गण मन के समान वैधानिक संरक्षण देने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को राष्ट्रगान के बराबर नहीं माना जा सकता, क्योंकि यह एक देवी की स्तुति है। ओवैसी ने क्या कहा? ओवैसी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि जन गण मन भारत और उसके लोगों का उत्सव मनाता है, किसी विशेष धर्म का नहीं। धर्म राष्ट्र नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि वंदे मातरम लिखने वाले बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ब्रिटिश शासन के प्रति सहानुभूति रखते थे और मुसलमानों के प्रति नकारात्मक सोच रखते थे। ओवैसी ने दावा किया कि नेताजी बोस, गांधी, नेहरू और टैगोर ने भी इसे राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार नहीं किया था। संविधान का क्या दिया हवाला? संविधान का हवाला देते हुए ओवैसी ने कहा कि प्रस्तावना हम भारत के लोग से शुरू होती है, न कि भारत माता के नाम से। उन्होंने कहा कि संविधान भारत को राज्यों का संघ बताता है और देश किसी देवी-देवता के नाम पर नहीं चलता। भाजपा ने किया पलटवार ओवैसी ने यह भी कहा कि संविधान सभा में प्रस्तावना को देवी या ईश्वर के नाम से शुरू करने और उसके नागरिकों की जगह उसकी प्रजा लिखने जैसे संशोधन प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन उन्हें खारिज कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि भारत यानी भारत के लोग। राष्ट्र कोई देवी नहीं है और यह किसी एक देवी-देवता का नहीं है। इस बीच तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एआईएमआईएम नेतृत्व सांस्कृतिक एकीकरण को धार्मिक अलगाववाद के लिए खतरे के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि मोहम् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

WB Madhyamik Result 2026: आज आएगा पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, सुबह इतने बजे हो जाएगा वेबसाइट पर अपलोड

WBBSE Madhyamik Result 2026: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) आज माध्यमिक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शामिल हुए करीब 9.71 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षाएं 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच राज्यभर के 2600 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थीं। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 1 min · National Desk

'ईरान पर हमला सिर्फ प्यार की थपकी': तेहरान पर सैन्य कार्रवाई के बाद ट्रंप का बयान, बोले- युद्धविराम अब भी लागू

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हालिया सैन्य कार्रवाई को लव टैप बताया है। इसका मतलब है कि यह प्यार या दुलार में की गई मामूली कार्रवाई है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच लागू युद्धविराम अब भी प्रभावी है और हालिया घटनाओं को युद्ध की वापसी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। होर्मुज में बढ़ा तनाव दरअसल, यह तनाव होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी और ईरानी सैन्य गतिविधियों के बाद बढ़ा। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना के तीन विध्वंसक युद्धपोत होर्मजु से सफलतापूर्वक गुजर रहे थे, तभी उन पर ईरान की ओर से हमला किया गया। उनके मुताबिक, ईरानी बलों ने मिसाइल, ड्रोन और छोटी नौकाओं के जरिए अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी सेना ने सभी हमलों को रोक दिया। अमेरिका और ईरान की बातचीत पर ट्रंप क्या बोले? ट्रंप ने आगे दावा किया कि जवाबी कार्रवाई में ईरानी नौकाओं को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना ने मिसाइलों और ड्रोन को बीच रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर लिया था, जिससे अमेरिकी युद्धपोतों को कोई नुकसान नहीं हुआ। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अच्छी चल रही है, लेकिन समझौते की जरूरत अमेरिका से ज्यादा ईरान को है। ट्रंप ने कहा कि बातचीत अच्छी चल रही है… वे इस समझौते पर मुझसे ज्यादा हस्ताक्षर करना चाहते हैं। उन्होंने संकेत दिए कि अमेरिका फिलहाल दबाव की स्थिति में नहीं है, जबकि ईरान तेजी से किसी समझौते तक पहुंचना चाहता है। इसी दौरान ट्रंप ने हालिया सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान को कुछ ही मिनटों में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

Govt Formation LIVE: विजय बोले- DMK या AIADMK ने सरकार बनाने का किया दावा, तो इस्तीफा देंगे सभी TVK विधायक

08:39 AM, 08-May-2026 Govt Formation LIVE: टीवीके अध्यक्ष विजय ने दी चेतावनी अभिनेता विजय की तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) ने चेतावनी दी है कि अगर डीएमके या एआईएडीएमके में से कोई भी सरकार बनाने का दावा करता है, तो पार्टी के सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे। यह फैसला डीएमके और एआईएडीएमके में हुई दो अहम बैठकों के बाद लिया गया। टीवीके को अब शक है कि दोनों पार्टियां मिलकर सरकार बनाने की कोशिश कर रही हैं और उस पार्टी को बाहर कर रही हैं, जिसे जनता का समर्थन मिला है।टीवीके का कहना है कि वह 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए राज्यपाल को उसे सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए। लेकिन इससे पहले राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने विजय को सरकार बनाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया और कहा कि उनके पास बहुमत नहीं है। उन्होंने विजय की उस योजना को भी स्वीकार नहीं किया, जिससे बहुमत पूरा किया जा सके। सूत्रों के अनुसार, दूसरी बैठक के बाद राज्यपाल ने कहा कि विजय को 118 विधायकों के समर्थन के पत्र देने होंगे। राजभवन की ओर से कहा गया कि विधानसभा में सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत साबित नहीं हुआ है।टीवीके को बहुमत के लिए 10 सीटों की कमी है। कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन उसे मिला हुआ है। बाकी सीटों के लिए वाम दलों और कुछ छोटी पार्टियों से बातचीत चल रही है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी अदालत जाने की भी तैयारी कर रही है।वहीं, डीएमके ने आज बैठक की जिसमें चार प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन को आपात निर्णय लेने का अधिकार देना शामिल है। डीएमके ने कहा कि उनका लक्ष्य दोबारा चुनाव से बचना और स्थिर सरकार बनाना है। डीएमके ने स्थिति को गंभीर बताते हुए अपने सभी विधायकों को 10 मई तक चेन्नई में रह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम की घोषणा की, 8-10 मई तक लागू रहेगा सीजफायर; जानें सबकुछ

सरकारी रूसी न्यूज एजेंसी ताश के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी संघ के राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर व्लादिमीर पुतिन के फैसले के अनुसार, महान देशभक्ति युद्ध में सोवियत लोगों की जीत की 81वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान, 8 मई की आधी रात से 10 मई तक रूस की ओर से युद्धविराम घोषित किया जाता है।चार मई को येवरेन में हुए 8वें यूरोपीय पॉलिटिकल कम्युनिटी समिट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने 9 मई को होने वाली रूस की विक्ट्री परेड का जिक्र करते हुए कहा था कि इस बार शायद परेड में सैन्य उपकरण न दिखें। अगर ऐसा होता है, तो यह कई वर्षों में पहली बार होगा। वे सैन्य उपकरण नहीं ला सकते और उन्हें डर है कि रेड स्क्वायर के ऊपर ड्रोन मंडरा सकते हैं।रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि अगर यूरोपीय संघ के देशों को लगता है कि वे जेलेंस्की के आक्रामक बयानों को नजरअंदाज कर सकते हैं, तो वे गलत हैं। उन्होंने कहा, ‘हम अच्छी तरह जानते हैं कि 9 मई को लेकर पश्चिमी देशों का रवैया क्या है। वे लगातार सोवियत स्मारकों को नष्ट कर रहे हैं, सोवियत सैनिकों की यादों को मिटा रहे हैं और इतिहास को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।‘रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को में होने वाली विक्ट्री परेड पर संभावित यूक्रेनी ड्रोन हमले की चेतावनी के जवाब में रूस के राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना कीव के केंद्र पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला कर सकती है। उनका कहना था कि अब तक रूस ने ऐसा करने से परहेज किया है, जबकि उसके पास इसकी क्षमता मौजूद है।रूस के विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि जेलेंस्की के येवरेन में दिए गए बयानों को लेकर आर्मेनिया के राजदूत को तलब कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

Mathura: वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; तफ्तीश शुरू

देर रात वृंदावन में पानीगांव के नए पुल पर अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मार दी। गोली भाजपा नेता के सीने के दायीं ओर लगी है, जिससे हालत गंभीर बताई गई है। पहले उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर होने जिला अस्पताल रेफर किया लेकिन परिजनों ने मथुरा के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही थाना वृंदावन पुलिस अस्पताल पहुंच गई है। परिजनों से जानकारी से जानकारी जुटा रही है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 1 min · National Desk

Tamil Nadu Politics: डीके शिवकुमार बोले- राज्यपाल की तरफ से टीवीके को बहुमत साबित करने का मौका न मिलना गलत

और पढ़ें कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने गुरुवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के उस कथित फैसले की आलोचना की, जिसमें उन्होंने अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कजगम को सरकार बनाने और विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का मौका देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने इस कदम को अलोकतांत्रिक बताया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

May 8, 2026 · 1 min · National Desk

तमिलनाडु का सियासी सस्पेंस: राज्यपाल को सबसे बड़ी पार्टी को ही बुलाना चाहिए? जानें कानून के जानकारों की राय

तमिलनाडु की 24 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 118 का है। 23 अप्रैल को हुए चुनावों में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल किया। हालांकि, कांग्रेस के 5 विधायकों ने विजय को अपना समर्थन दे दिया है, फिर भी उनके पास कुल 113 विधायक ही हो रहे हैं। बहुमत के लिए अभी भी 5 और विधायकों की कमी है। विजय ने पिछले 24 घंटों में दो बार राज्यपाल से मुलाकात की है और सरकार बनाने का मौका मांगा है, लेकिन राज्यपाल की ओर से अभी तक कोई न्योता नहीं मिला है।कानून के कुछ बड़े जानकार मानते हैं कि राज्यपाल के पास सबसे बड़ी पार्टी को बुलाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह का कहना है कि राज्यपाल के लिए सबसे बड़ी पार्टी को न बुलाना “अनुचित” है। उनका तर्क है कि चूंकि किसी दूसरे गठबंधन के पास भी बहुमत नहीं है, इसलिए सबसे बड़े दल को मौका मिलना चाहिए। वरिष्ठ वकील अजीत सिन्हा का भी यही मानना है कि राज्यपाल को तुरंत विजय को न्योता देना चाहिए और उन्हें 10 से 15 दिनों का समय देना चाहिए ताकि वे विधानसभा के अंदर अपना बहुमत साबित कर सकें। उनके अनुसार, सरकार की किस्मत का फैसला राजभवन में नहीं बल्कि विधानसभा में होना चाहिए।दूसरी ओर, कुछ कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि राज्यपाल की जिम्मेदारी एक स्थिर सरकार बनवाने की है। वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी का कहना है कि राज्यपाल को यह पूछने का पूरा हक है कि क्या टीवीके के पास वाकई बहुमत है। अगर विजय बहुमत का समर्थन पत्र नहीं दे पाते हैं, तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने की नौबत भी आ सकती है। द्विवेदी के अनुसार, विजय को अपने समर्थक विधायक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 2 min · National Desk

TCS Case: निदा खान को नासिक पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया, जबरन धर्मांतरण मामले में हैं आरोपी

और पढ़ें महाराष्ट्र के नासिक में मौजूद आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की स्थानीय यूनिट में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में फरार चल रही आरोपी निदा खान का नासिक पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया है। नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने बताया कि यह गिरफ्तारी छत्रपति संभाजीनगर पुलिस और वहां की क्राइम ब्रांच की मदद से की गई। यह मामला नासिक के देवळाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 8, 2026 · 1 min · National Desk